Blog

  • ‘सरकार विरोधी’ गाना गाने पर इस रैपर के खिलाफ हुआ मामला दर्ज

    ‘सरकार विरोधी’ गाना गाने पर इस रैपर के खिलाफ हुआ मामला दर्ज

    महाराष्ट्र : मुंबई पुलिस ने अपने गीत में कथित तौर पर सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था की आलोचना करने के आरोप में रैपर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खास बात ये है कि महाराष्ट्र में बीते हफ्ते में दो रैपर के खिलाफ सरकार की आलोचना करने के मामले में मुकदमे दर्ज हुए हैं। अब इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। 

    रैपर उमेश खाडे पर आरोप है कि उसने अपने गीत ‘भोंगली केली जनता’ में सरकार और व्यवस्था की तीखी आलोचना की है। गाने के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस ने रैपर उमेश खाडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उमेश खाडे मुंबई के वडाला इलाके में रहता है। खाडे ने यह गाना सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जहां यह वायरल हो गया है। खाडे के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 504, 505(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

    रैपर के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद इस मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है। एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाण ने ट्वीट कर इस कदम की आलोचना की है। अव्हाण ने ट्वीट कर लिखा है कि उमेश खाडे के गाने में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। इससे पहले ठाणे जिले में अंबरनाथ पुलिस ने एक अन्य रैपर राज मुंगसे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।  

  • कुत्ते को लेकर हुए झगड़े में प्रेमिका की मां को मारी गोली

    कुत्ते को लेकर हुए झगड़े में प्रेमिका की मां को मारी गोली

    नई दिल्ली :  दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक कुत्ते को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की मां को कथित तौर पर गोली मार दी। यह घटना शनिवार की है, जिसमें घायल महिला को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक, यह शख्स एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। इस दौरान कुत्ते को लेकर उस युवती की मां के साथ उसका झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि वह शख्स अपना आपा खो बैठा और अपनी प्रेमिका की मां पर गोली चला दी । महिला को गोली लगने के बाद वह घबराकर फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

    पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात 8 अप्रैल को शाम के समय दिल्ली के सिद्धि पुरा स्थित गौशाला रोड पर धोबी वाली गली से फायरिंग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और देखा कि महिला को कंधे में गोली लगी। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने कहा के घटना की जांच की जा रही है।  इस संबंध में आईपीसी की धारा 307 और आर्म्स एक्ट 25/27 के तहत केस दर्ज कर लिया गया और फरार आलोक की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।

  • ट्रेन के आगे कूदे युवक-युवती, मौत 

    ट्रेन के आगे कूदे युवक-युवती, मौत 

    सोनीपत : जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब अंबाला दिल्ली रेलवे ट्रैक पर गांव हरसाना के पास एक युवक और एक युवती ने अंबाला से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।

    जानकारी के मुताबिक युवक और युवती की उम्र लगभग 20 से 25 साल आंकी जा रही हैं। वहीं दोनों के शवों की पहचान होने के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा कि आखिरकार दोनों ने मौत को गले क्यों लगाया।

  • रिसर्च में हुआ खुलासा, गर्भ में पल रहे बच्चे को भी कोरोना से खतरा

    रिसर्च में हुआ खुलासा, गर्भ में पल रहे बच्चे को भी कोरोना से खतरा

    शिकागो: शोधकर्ताओं ने कोरोना के लेकर एक नई रिसर्च की है जिसमे चोंकाने वाली बात सामने आई है।  शोधकर्ताओं  ने बताया कि ऐसे पहले दो पुष्ट मामले सामने आऐ हैं, जिनमें कोविड वायरस एक मां की नाल को पार कर गया और शिशुओं में ब्रेन डैमेज का कारण बना। डॉक्टरों को पहले से ही संदेह था कि ऐसा होना संभव है, मगर अब तक मां के प्लेसेंटा या शिशु के ब्रेन में कोविड-19 का कोई सबूत नहीं मिला था। इन दोनों बच्चों को जन्म देने वाली माताओं को टीके उपलब्ध होने से पहले 2020 में महामारी की डेल्टा लहर के पीक पर कोरोना संक्रमित पाया गया था। ये केस स्टडी जर्नल पीडियाट्रिक्स में छपी है।

    साइटोमेगालोवायरस, रूबेला, एचआईवी और जीका सहित कई वायरस माता के प्लेसेंटा को पार करने और भ्रूण के ब्रेन को नुकसान पहुंचाने में सक्षम माने जाते हैं। कोविड-19 वायरस भी वयस्कों के दिमाग के ऊतकों में पाया गया है। कुछ एक्सपर्ट्स को पहले ही संदेह था कि यह भ्रूण के दिमाग के ऊतकों को भी नुकसान पहुंचा सकता है, मगर इसका कोई ठोस सबूत अब तक नहीं पाया गया था।

    मियामी विश्वविद्यालय में प्रसूति एवं स्त्री रोग के अध्यक्ष डॉ. माइकल पेडास ने कहा कि यह पहली बार है जब हम ट्रांसप्लासेंटल के रास्ते से भ्रूण के अंग में पहुंचे कोविड वायरस के सबूत को सामने लाने में सक्षम हुए हैं. इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।

  • हनीप्रीत को मिली धमकी, डेरे की बढ़ाई गई सुरक्षा

    हनीप्रीत को मिली धमकी, डेरे की बढ़ाई गई सुरक्षा

    सिरसा : राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। यह फिरौती वाट्अप के जरिए मांगी गई। सिरसा सदर पुलिस ने इस मामले में 5 अप्रैल को मामला दर्ज कर लिया था। जिसकी एफआईआर नंबर 147 है। हनीप्रीती को धमकी मिलने के बाद प्रेमियों ने पिछले 4 दिनों से डेरा सच्चा सौदा के आस- पास अपनी सुरक्षा सख्त कर दी थी। हर आने जाने वाले से पूछताछ की जा रही है।

    दूसरी ओर सिरसा पुलिस में एक आरोपी की निशानदेही पर मोहित इंसा को पूछताछ के लिए शनिवार रात को डबवाली से हिरासत में लिया। हालांकि पूछताछ के 2 घंटे बाद उसे छोड़ दिया गया। आरोपी खुद पंचकूला दंगों में संलिप्त था और हनीप्रीत का जानकार है। दोनों का नाम एक ही एफआईआर में दर्ज है।

    मोहित इंसा ने कहा कि जिस आरोपी ने उसका नाम लिया, वह झूठ बोल रहा था। उसने पुलिस को अपने बयान में बताया था कि उसने मोहित के कहने पर यह काम किया है। जबकि वह व्यक्ति पंचकूला के दंगों में शामिल था।

    मोहित इंसा ने कहा कि आरोपी फर्जी बयान दे रहा था। वह एक बार मदद मांगने आया था। आरोपी ने कहा कि वह मोहित से मिला हुआ है। आरोपी ने कहा था कि 5 अप्रैल को क्लीनिक पर उससे मिला था। जिस जगह उसने क्लीनिक बताया वहां पर मेरा क्लीनिक नहीं था । न ही वह 5 अप्रैल को सिरसा में था। उसने उसकी पत्नी का भी जिक्र किया, लेकिन उसकी शादी नहीं हुई थी।

  • पंजाब : पनबस के ड्राइवर की गुंडागर्दी का नंगा नाच, व्यक्ति पर डंडे से किया हमला, देखें वीडियो

    पंजाब : पनबस के ड्राइवर की गुंडागर्दी का नंगा नाच, व्यक्ति पर डंडे से किया हमला, देखें वीडियो

    अमृतसर :  जिले में पनबस के ड्राइवर की गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। सड़क पर ट्रैफिक जाम होने दौरान एक व्यक्ति सामान लेकर जा रहा था जिसके साथ पहले तो ड्राइवर ने गाली गलौज की। इसके बाद बड़ के ड्राइवर ने उस पर डंडे से हमला कर दिया।

    सारी घटना एक व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर ली। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पनबस का ड्राइवर कैसे गाली-गलौज कर रहा है और उक्त व्यक्ति पर डंडे से हमला कर रहा है। इस दौरान राहगीरों ने ड्राइवर को रास्ता दिया और बस ले जाने के लिए कहा।

  • बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी का हुआ भयानक एक्सीडेंट

    बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी का हुआ भयानक एक्सीडेंट

    हिसार: हरियाणा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की गाड़ी एक्सीडेंट हुआ है। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि गाड़ी को काफी नुक्सान पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हिसार के गिराए गांव में बॉक्सर स्वीटी बुरा के सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी अचानक सड़क दुर्घटना हो गई।

    गनीमत रही कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ठीक है। गौरतलब हैं कि हुड्डा स्वीटी बूरा के अभिनंदन समारोह में जा रहे थे। इस दौरान अचानक उनके काफिल के आगे नील गाय आ गयी, जिसके कारण हादसा हो गया।

  • पंजाब : जेल में कैदियों ने वीडियो जारी कर प्रशासन पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    पंजाब : जेल में कैदियों ने वीडियो जारी कर प्रशासन पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    सेंटर जेल में जैमर लगने के बावजूद मिल रहा सामान

    बठिंडा: सेंटर जेल में बंद कैदियों ने वीडियो जारी कर प्रशासन पर सवाल खड़े किए है। वीडियो में कैदियों सरकार के दावों का खुलासा करते हुए कहा कि सरकार जेल में जो सख्ती के दावे कर रही है। उसकी असल सच्चाई है कि जेल के अंदर फोन के साथ सब कुछ चलता हैं। वीडियो में कैदी कह रहे हैं कि इस बात के गवाह हम खुद हैं। किरण बेदी ने कहा कि जेल के अंदर कैदियों को टॉर्चर किया जाता है। उनका किसी की टांगे तोड़ दी जाती है तो किसी के पैर में डंडे से चोट पहुंचाई जाती है। कैदियों ने कहा कि यहां पर हाई सिक्योरिटी होने के कारण कैदियों को मेंटली टॉर्चर किया जाता है।

    इस दौरान कैदियों ने वीडियो के जरिए जेल के अंदर इस्तेमाल किए जाने वाले फोन और टीवी के रिमोट दिखाएं है। इस दौरान कैदियों ने कुछ अधिकारियों के नाम भी लिए हैं। कैदियों का आरोप है कि इंद्रबीर सिंह,  नवदीप डिप्टी, सिक्योरिटी डिप्टी भूपिंदर सिंह और जसपाल सिंह ने मिलकर जेल के अंदर नेक्सस चलाया हुआ है। कैदियों का आरोप है कि यह लोग उन्हें कहते हैं कि हमसे दिल के अंदर मोबाइल सहित अन्य सामान लें।

    इसके बदले मोटी रकम वसूल की जाती है। कैदी का कहना है कि उक्त अधिकारी खुद ही हमें अन्य कैदी को यह सामान मुहैया कराने के लिए कहते है। उन्होंने कहा कि एक-एक लाख रुपए बैरक के लिए जाते है। कैदियों का आरोप है कि जेल के अंदर सभी हवालातियों की चेकिंग होती है लेकिन मोटी रकम देने वालों की चेकिंग कम होती है। इस दौरान कैदियों ने आरोप लगाया कि उनको दवाई तक मुहैया नहीं करवाई जाती। इस दौरान कैदियों ने प्रशासन पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कैदियों की इस वायरल वीडियो से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਪੁਲ ਦੇ ਕੋਲ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਗੁੰਡਾ ਗਰਦੀ ਦਾ ਨੰਗਾ ਨਾਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਪੁਲ ਦੇ ਕੋਲ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਗੁੰਡਾ ਗਰਦੀ ਦਾ ਨੰਗਾ ਨਾਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਪੁਲ ਦੇ ਕੋਲ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਗੁੰਡਾ-ਗਰਦੀ ਦਾ ਨੰਗਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ ਪਠਾਨਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ: ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਪੁਲ ਨੰ 4 ਦੇ ਕੋਲ ਦੀਨ ਦਿਹਾੜੇ ਗੁੰਡਾ ਗਰਦੀ ਦਾ ਨੰਗਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਕੁੱਝ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਖੜੀ ਗੱਡੀ ਦੇ ਸ਼ੀਸ਼ੇ ਭੰਨ ਦਿੱਤੇ।

  • पंजाब : पूर्व डिप्टी स्पीकर का बेटा भाजपा में हुआ शामिल, देखें वीडियो

    पंजाब : पूर्व डिप्टी स्पीकर का बेटा भाजपा में हुआ शामिल, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः उप चुनाव से पहले अकाल दल को बड़ा झटका लगा है। पहले पंजाब के पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल ने शिअद की मैंबरशिप से इस्तीफा दे दिया है था और अब उनके बेटे इंदरइकबाल भाजपा में शामिल हो गए हैं।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    बता दें अटवाल पिछली लोक सभा चुनाव में जालंधर लोक सभा हलके में बहुत कम अंतर से कांग्रेसी उम्मीदवार से हारे थे। यह भी बताना जरुरी होगा कि शिअद के एकलोते बड़े कद के दलित नेता चरणजीत सिंह अटवाल लोकसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके है।