Blog

  • नी मैं नाचना श्याम दे नाल पर खूब झूमे श्रद्धालु 

    नी मैं नाचना श्याम दे नाल पर खूब झूमे श्रद्धालु 

    महा शिवरात्रि पर कृष्ण विवाह, हीरानगर में झूमे श्रद्धालू

    ऊना/सुशील पंडित : प्राचीन शिव मन्दिर हीरा नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु खूब झूमे । इस दौरान  भगवान श्री कृष्ण के विवाह की मनमोहक झांकी निकाली गई। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह पर श्रद्धालुओं ने खूब धमाल मचाई।  नी मैं नचणा शाम दे नाल…, आज मेरे श्याम की शादी है… इत्यादि भजनों पर नाच गाकर खुशी मनाई। कथावाचक आचार्या विदुषी बेला पारीक ने भगवान के विवाह का वृतांत सुनाया। पंडित किशोरी लाल ने बताया कि 19 फरवरी को कथा उपरान्त विशाल भंडारे का आयोजन होगा। व कथा  संपन्न होगी।

  • बड़ी राहतः GST में हुई कटौती, ये आइटम होंगे सस्ते

    बड़ी राहतः GST में हुई कटौती, ये आइटम होंगे सस्ते

    नई दिल्लीः गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की 49वीं बैठक में शनिवार को लिक्विड गुड़ पर जीएसटी रेट घटाकर शून्य करने का फैसला लिया गया। वहीं पेंसिल शार्पनर पर जीएसटी रेट 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किया गया। जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अपीलेट ट्रिब्यूनल के गठन के अलावा पान मसाला और गुटखा पर लगने वाले जीएसटी पर भी चर्चा हुई। वित्त मंत्री बैठक के बाद कहा कि राज्यों का बकाया 5 साल का पूरा जीएसटी मुआवजा या जीएसटी क्षतिपूर्ति रकम जारी की जा रही है। इसके तहत 16982 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। काउंसिल की बैठक में इफैसला हो गया है। दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों के जीएसटी मुआवजा को लेकर भी जानकारी दी गई।

    इन वस्तुओं पर घटा जीएसटी रेट

    वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि पेंसिल शार्पनर पर जीएसटी का रेट 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किया जा रहा है। इसके अलावा लिक्विड गुड़ पर भी जीएसटी रेट को घटाकर शून्य किया जा रहा है, जो कि पहले 18 फीसदी था। अगर ये खुला बेचा जाता है, तो इस पर शून्य फीसदी जीएसटी लगेगा, जो कि पहले 18 फीसदी था। अगर ये लिक्विड गुड़ पैकैज्ड या लेबल्ड तरीके से बेचा जाता है तो इस पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा।

    दो जीओएम की रिपोर्ट मान ली गईः वित्त मंत्री

    वित्त मंत्री ने कहा कि मंत्रियों के दो समूह (ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स) की रिपोर्ट्स को मान लिया गया है। इनको इस तथ्य के साथ माना गया है कि इसमें आगे मामूली संशोधन किए जा सकते हैं। इनसे जुड़े संबंधित बिलों की भाषा में मामूली बदलाव किए जाने की संभावना को भी माना गया है।

  • जालंधर: महाशिवरात्रि पर श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रधान Raja Warring, देखें वीडियो

    जालंधर: महाशिवरात्रि पर श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रधान Raja Warring, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महाशिवरात्रि के पावन त्यौहार पर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग श्री सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी और मंदिर में नतमस्तक हुए। इस दौरान उनके साथ सेंट्रल हलके से पूर्व विधायक राजिंदर बेरी और वेस्ट हलके से पूर्व विधायक सुशील रिंकू मौजूद थे। 

    बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का निधन हो गया था। उसके बाद अब जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गई है। इस खाली सीट पर जल्द ही उपचुनाव की घोषणा होने वाली है। इससे पहले ही जालंधर में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। वहीं सीएम मान के दौरे भी एकदम बढ़ गए हैं। लोग सीएम मान के इन दौरों को लोकसभा उपचुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।

  • ਤਲਵਾਡ਼ਾ ਵਿੱਚ ਮਹਾਂਸ਼ਿਵਰਾਤਰਿ ਦਾ ਤਿਊਹਾਰ ਬਡ਼ੀ ਸ਼ਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ

    ਤਲਵਾਡ਼ਾ ਵਿੱਚ ਮਹਾਂਸ਼ਿਵਰਾਤਰਿ ਦਾ ਤਿਊਹਾਰ ਬਡ਼ੀ ਸ਼ਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ

    ਤਲਵਾੜਾ / ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਪਾਵਨ ਮਹਾਸ਼ਿਵਰਾਤਰਿ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਬੜੀ ਹੀ ਸ਼ਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਅਲੱਗ, ਅਲੱਗ ਮੰਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਸਿਵ ਭਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰੀ ਸ਼ਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਮੰਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਲੰਮੀਆਂ, ਲੰਮੀਆਂ ਲਾਈਨਾਂ ਵਿੱਚ ਲੰਗ ਕੇ ਜਲ ਅਭਿਸ਼ੇਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  • NIA की बड़ी कार्रवाई, पूर्व पुलिस अफसर की 3 गाड़ियां की जब्त 

    NIA की बड़ी कार्रवाई, पूर्व पुलिस अफसर की 3 गाड़ियां की जब्त 

    श्रीनगरः राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पूर्व पुलिस अफसर डिप्‍टी एसपी देवेंद्र सिंह से हथियार और गोला-बारूद जब्‍त किए जान वाले एक मामले में आतंकियों द्वारा इस्‍तेमाल में लाई गई 3 कारों को जम्‍मू-कश्‍मीर से जब्‍त किया है। यह जानकारी NIA के एक वरिष्‍ठ अफसर ने शनिवार को दी। उन्‍होंने कहा कि यह कार्रवाई 15 फरवरी को की गई थी। इन कारों में से आई-20 को आरोपी इरफान शफी मीर, मारुति 800 को आरोपी सैयद नवीद मुश्‍ताक अहमद शाह ने इस्‍तेमाल किया था जबकि आई20 स्‍पोर्ट्स तनवीर अहमद वानी के नाम पर रजिस्‍टर्ड है।

    इन्‍हें यूएपी अधिनियम की धारा 25(1) के तहत जब्‍त किया गया है। एनआईए ने बताया कि इन कारों का इस्‍तेमाल कश्‍मीर घाटी में आतंकवादी घटनाओं के लिए किया गया था। एनआईए द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह मामला हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम) के दो सक्रिय आतंकवादियों सहित कुल 4 आरोपी व्यक्तियों की गिरफ्तारी से संबंधित है। ये सभी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से बाहर जा रहे थे।

    इन्‍हें Hyundai i20 कार जिसका नंबर JK-03H-1738 था, से पकड़ा गया था। इन कारों की जब्ती जम्मू-कश्मीर पुलिस के डिप्‍टी एसपी देवेंद्र सिंह से हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी और जब्ती के मामले में की गई थी। मामले में आगे की जांच एनआईए कर रही है। तलाशी के दौरान एके-47 राइफल, 3 पिस्‍तौल, 1 हथगोला, अन्‍य गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थी और इस बारे में कुलगाम के काजीगुंड पुलिस स्‍टेशन में मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले की जांच बाद में एनआईए को सौंप दी गई थी।

  • दर्दनाक हादसाः MBBS कर रहे 5 छात्र नदी में डूबे, 3 की मौत 

    दर्दनाक हादसाः MBBS कर रहे 5 छात्र नदी में डूबे, 3 की मौत 

    बदायूंः  उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार काे कछला गंगा घाट पर एमबीबीएस के पांच छात्र डूब गए। इनमें 3 छात्रों की मौत हो गई है जबकि दो छात्रों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के चलते घाट पर स्नान करने आए थे। घटनास्थल पर गोताघोरों की टीम नदी में तलाशी अभियान चला रही है।

    बदायूं मेडिकल कॉलेज के 2019 बैच के छात्र

    पुलिस के अनुसार सभी छात्र बदायूं मेडिकल कॉलेज के 2019 बैच के हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि यह सभी गहरे पानी में चले गए। जहां पानी के तेज बहाव में बह गए।

    गोताघोरों ने किया था बचाने का प्रयास 

    जानकारी के अनुसार छात्रों को डूबते देख आसपास के लोगों ने बचाव दल को इसकी सूचना दी। लेकिन जब तक गोताघोर नदी में उतरकर उन्हें बचाते वह डूब गए। पुलिस मौके पर मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।

  • ਮਹਾਸ਼ਿਵਰਾਤਰਿ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਬੜੀ ਸ਼ਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ 

    ਮਹਾਸ਼ਿਵਰਾਤਰਿ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਬੜੀ ਸ਼ਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ 

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਪਾਵਨ ਮਹਾਸ਼ਿਵਰਾਤਰਿ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੜੀ ਹੀ ਸ਼ਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ, ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਸ੍ਰੀ ਪੰਡਾਇਨ ਦੇ ਪ੍ਚੀਨ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਪੰਡਾਇਨ ਦੀ ਸਮੂਹ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਮਹਾਸ਼ਿਵਰਾਿਤ ਦਾ ਅਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਪ੍ਚੀਨ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਿਰ ਦੀ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਿਵ ਮੰਦਿਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਧਾਨ ਵਿਜੈ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਸੈਕਟਰੀ ਨਵਦੀਪ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮੰਦਿਰ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸ ਕਰੀਬ  5000  ਸਾਲ ਪੁਰਾਣਾ ਹੈ ।

    ਇਸ ਮੰਦਿਰ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸ ਪੰਡਵਾ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹੈਂ, ਦਸਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਡਵਾ ਦੇ ਵਨ ਵਾਸ਼ ਦੋਰਾਨ ਇਕ ਰਾਤ ਪੰਡਵਾ ਵਿੱਚ ਪੰਡਵਾ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਖੂਹ ਬਨਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਇਸ ਖੂਹ ਵਿੱਚੋਂ ਜੋ ਪ੍ਚੀਨ ਮੂਰਤੀਆਂ ਨਿਕਲੀਆਂ ਹਨ, ਓਹ ਮੂਰਤੀਆਂ ਅੱਜ ਵੀ ਇਸ ਮੰਦਿਰ ਵਿੱਚ ਹਨ, ਇਸ ਮੰਦਿਰ ਦੀ ਮਾਨਤਾ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਸਿਵ ਭਗਤਾਂ  ਦੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਵੀ ਸਿਵ ਭੋਲੇ ਦਾ ਅਸੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਨੂੰ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ, ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਅਲੱਗ, ਅਲੱਗ ਧਾਰਮਿਕ ਸੰਗੀਤ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਿਵ ਭੋਲੇ ਦਾ  ਗੁਨਗਾਨ ਕਰ ਕੇ ਸਿਵ ਭਗਤਾਂ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ।

  • पंजाबः डबल मर्डर मामले में 3 शार्प शूटर विदेशी हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः डबल मर्डर मामले में 3 शार्प शूटर विदेशी हथियारों सहित गिरफ्तार

    अब फिर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी

    बठिंडाः पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस ने 3 शार्प शूटरों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। बता दें कि करीब दो साल पहले बठिंडा के गांव लहरा मोहब्बत में डबल मर्डर को अंजाम देने वाले गैंगस्टर हैरी के तीन शार्प शूटरों को सीआईए वन की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से तीन विदेशी महंगे हथियार बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

    एसएसपी जे एलेनचेलियन ने आज प्रेस वार्ता दौरान बताया कि सीआईए पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कैंट के पास रिंग रोड पर तीन शूटर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सीआईए पुलिस ने सूचना के आधार पर जब छापामारी की तो पुलिस ने शूटर हनी, लड्डू निवासी खेता सिंह बस्ती बठिंडा और हेमंत वासी मोड़ को तीन अलग अलग विदेशी महंगे हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपियों से एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। मामले की जांच चल रही है। 

    सूत्रों ने बताया कि सीआईए पुलिस द्वारा पकड़े गए शूटर हनी, हेमंत, लड्डू को मोगा में एक बड़े व्यापारी की हत्या करनी थी। इसके लिए आरोपियों ने पहले दो बार रेकी की थी। आरोपियों ने कोरियर डिलीवरी मैन बनकर मोगा के एक बड़े व्यक्ति के घर शाम के समय जाना था और जब वह व्यक्ति कोरियर लेने बाहर आता तो आरोपियों ने उसे गोलियों से भून देना था। आरोपियों से पुलिस ने एक 455 बोर का पिस्टल, 30 बोर तुर्की मेड, 9एमएम का विदेशी महंगा हथियार बरामद किया है। एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीनों आरोपियों को दुबई में बैठे गैंगस्टर बलजीत सिंह, पंजाब से बाहर बैठे हरजीत हैरी और सुखा दूनेके ने हथियार मुहैया करवाए थे। 455 बोर का जो रिवॉल्वर आरोपियों से बरामद हुआ है, वह मेड इन अमेरिका है।

  • होशियारपुरः दो गुटों में हुई खूनी झड़प के मामले में लोगों ने पुलिस के खिलाफ लगाया धरना, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दो गुटों में हुई खूनी झड़प के मामले में लोगों ने पुलिस के खिलाफ लगाया धरना, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः मोहल्ला खवाजू बस्सी स्थित सब्जी मंडी में दो गुटों में 18 जनवरी को हुई खूनी झड़प दौरान व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया था। वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट पीड़त युवकों ने परिजनों सहित बड़ी संख्या में एकत्रित होकर देर रात होशियारपुर के प्रभात चौक पर धरना लगाकर जाम कर दिया। इस दौरान वह पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

    सूचना मिलते ही होशियारपुर पुलिस के उच्च अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने लगे, हालांकि इस दौरान काफी गरमागरम माहौल भी देखने को मिला। मीडिया से बात करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इसी साल 18 जनवरी की देर रात होशियारपुर में कुछ युवकों ने सब्जी मंडी के पास दुकान के बाहर बैठे 3 युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका चंडीगढ़ के पीजीआई में उपचार चल रहा है।

    उन्होंने कहा कि पीड़ित युवक द्वारा पुलिस को हमलावरों के नाम भी बताए गए,लेकिन पुलिस को नाम बताने के बाद भी पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और अब पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार पर राजीनामा करवाने के लिए दवाब बना रहे है। उनका आरोप है कि उन्हें पुलिस द्वारा जानबूझकर धमकाया जा रहा है। उधर, मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है और पुलिस मामले में कोई ढील नहीं दिखा रही है।

  • भगवान शिव की महिमा का किया गुणगान

    भगवान शिव की महिमा का किया गुणगान

    ऊना/ सुशील पंडित : महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से आज पूर्वी कलामंच, जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने सामुदायिक भवन टब्बा में भक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिला भाषा-संस्कृति अधिकारी नीलम चंदेल विशेष रुप से उपस्थित रहीं। इस दौरान सांस्कृतिक दल के प्रभारी सिकंदर कुमार सहित अन्य सहयोगी कलाकारों ने भजनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।

    उन्होंने बताया कि महा शिवरात्रि का पर्व समस्त भारत में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस पर्व का अपना विशेष महत्व है जिसमें भक्त शिवमंदिरों में जाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुदेश कुमार, वार्ड सदस्य सुमन देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।