Blog

  • सिरप पीने से 66 बच्चों की मौत के बाद, घर-घर से हटा रही भारतीय सिरप

    सिरप पीने से 66 बच्चों की मौत के बाद, घर-घर से हटा रही भारतीय सिरप

    नई दिल्ली : गाम्बिया में भारत निर्मित कोल्ड और कफ सिरप पीने के बाद हुई 60 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद अब यहां इन चारों दवाइयों को जानलेवा बताते हुए डोर टू डोर कैंपेन चलाया जा रहा है। गाम्बिया रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने डोर टू डोर कैंपेन के जरिए सैकड़ों युवाओं को इस संदिग्ध सिरप को इकट्ठा करने के लिए कहा है।

    गाम्बिया में 60 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद भारतीय कप सिरप को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी की थी। इसके बाद गाम्बिया ने भारत की ओर से निर्मित इन कफ सिरप को जानलेवा बताते हुए डोर टू डोर कैंपेन शुरू कर दिया है। इस कैंपेन में लोगों से इस कफ सिरप को तुरंत हटाने की बात कही जा रही है।

    गाम्बिया रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने डोर टू डोर कैंपेन के जरिए सैकड़ों युवाओं को इस संदिग्ध सिरप को इकट्ठा करने के लिए कहा है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, गाम्बिया में हेल्थ डायरेक्टर मुस्तफा बिट्टाये ने सभी बच्चों की मौत के कारणों की पुष्टि करते हुए बताया कि इन सभी बच्चों की मौत किडनी की गंभीर दिक्कतों की वजह से हुई है। इससे पहले, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मेडिकल अलर्ट जारी किया, जिसमें हरियाणा के सोनीपत में मेडेन फार्मास्यूटिकल की ओर से बनाए गए इन चार उत्पादों प्रोमेथाज़िन ओरल सॉल्यूशन, कोफ़ेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मैकॉफ़ बेबी कफ सिरप और मैग्रीप एन कोल्ड सिरप को बेहद खराब मेडिकल प्रोडक्ट बताया गया।

    WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने बुधवार को एक बयान में कहा, “WHO ने गाम्बिया में मिली इन चार दूषित दवाइयों को लेकर एक मेडिकल प्रोडक्ट अलर्ट जारी किया गया है, जो किडनी की गंभीर दिक्कतों और यहां हुई 66 बच्चों की मौत से जुड़ा हुआ।

    उन्होंने कहा, “युवाओं की मौत उनके परिवारवालों के लिए दिल दहला देने वाली बात है.” WHO ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अभी सिर्फ गाम्बिया में ही इन चारों उत्पादों के बारे में पता चला है लेकिन हो सकता है कि ये सभी उत्पाद अनौपचारिक तरीकों से बाकी देशों और क्षेत्रों में भी वितरित किए गए हों। ऐसे में WHO ने सभी देशों को सुझाव देते हुए कहा है कि इन चारों उत्पादों को वितरित होने से रोका जाए ताकि लोगों की जानों को बचाया जा सके. गाम्बिया की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने भी इसे लेकर चेतावनी जाती की है। काउंसिल ने एक स्टेटमेंट में बताया, पिछले हफ्ते, हमने किडनी की गंभीर बीमारी के चलते एक बच्ची को एडमिट किया लेकिन दुर्भाग्यवश वह बच नहीं पाई. ऐसे में हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि बच्ची ने अस्पताल आने से पहले इन चारों दवाइयों में से किसी एक का सेवन किया था जिसे गाम्बिया की ही किसी फार्मेसी से खरीदा गया था. बताया जा रहा है कि इन चारों सिरप में एक ऐसे टॉक्सिन की मात्रा की पुष्टि की गई है जिससे किडनी को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इस बीच, मेडेन फार्मास्युटिकल्स के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने कहा कि कंपनी गाम्बिया में अपने खरीदारों से बच्चों की मौत से संबंधित डिटेल्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

    इन चारों सिरप कंपनियों के डाइरेक्टर्स में से एक नरेश कुमार गोयल ने रॉयटर्स से बात करते हुए कहा कि, हम स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। “हम खरीदार के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ है। हम भारत में कुछ भी नहीं बेच रहे हैं.” इसी बीच, नई दिल्ली स्थित मधुकर रेनबो चिल्डरन हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ, पवन कुमार ने कहा, इस सभी दवाइयों में डायथिलीन ग्लाइकॉल का इस्तेमाल अवैध मिलावट के रूप में किया गया था जिसके परिणामस्वरूप लोगों को किडनी और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का सामना करना पड़ता है. डायथिलीन ग्लाइकॉल को काफी खतरनाक माना जाता है जिस कारण, फूड और दवाइयों में इसका इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है. लेकिन इसकी घुलनशीलता के कारण, कुछ दवा निर्माता कंपनियां गैर-विषैले पदार्थों जैसे ग्लिसरीन, कफ सिरप और एसिटामिनोफेन की जगह इसका गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं. पॉइजनिंग से होने वाली मौतों में, गंभीर किडनी फेलियर एक मुख्य कारण है और इसका असर इस पदार्थ को खाने के 8 से 24 घंटे के अंदर नजर आने लगता है. अगर लोगों को सही समय पर ट्रीटमेंट नहीं मिल पाता तो इसकी वजह से 2 से 7 दिनों के अंदर-अंदर किडनी फेलियर के अलावा शरीर के बाकी अंग भी काम करना बंद कर देते हैं।

  • पंजाबः जेल से चल रहे ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार

    पंजाबः जेल से चल रहे ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार

    अमृतसर : पंजाब की स्पेशल टास्क फोर्स ने जेल के अंदर चल रहे ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी मिंटू सहोता और मिंटू को काबू किया है। इनके कब्जे से 5 किलो हेरोइन भी बरामद की गई है। एसटीएफ के एआईजी रशपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि i20 कार PB 46M 6100 में हेरोइन की खेप लेकर यह युवक तरनतारन से वापस लेकर जा रहे थे जब पुलिस ने स्पेशल नाकाबंदी के दौरान इनकी तलाशी ली और हेरोइन की बरामदगी के बाद इन्हें गिरफ्तार उक्त मुलाजिमों की पहचान मिंटू सहोता निवासी महू और मिंटू वासी धर्मपुरा जिला फिरोजपुर की हुई है जिनकी तरफ से 5 किलो हेरोइन की खेप बरामद की गई।

    इनके तार फिरोजपुर जेल में बंद सुखजिंदर सिंह के साथ जुड़े हुए हैं जिसकी शाह पर और निर्देशों पर यह नशे की तस्करी का व्यापार करते थे वही सुखजिंदर सिंह की जानकारी देते हुए एआईजी रशपाल सिंह ने बताया कि सुखजिंदर सिंह के पाकिस्तान के साथ भी तार जुड़े हुए हैं और इनके साथ भी फोन पर ही वह राबता काम करता था वहीं उन्होंने बताया कि सुखजिंदर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उससे पूछताछ की जाएगी इस मामले में थाना एसटीएफ एसएस नगर ( मोहाली ) में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

  • जालंधरः बस और कार की टक्कर में बाल-बाल बच्चे यात्री

    जालंधरः बस और कार की टक्कर में बाल-बाल बच्चे यात्री

    जालंधर/वरुण : गुरु नानक मिशन चौक के समीप बस और कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। दरअसल, बस का आगे से सड़क क्रॉस कर बाइक सवार को बचाने के लिए बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई। अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे से कार की बस के साथ टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हालांकि इस हादसे दौरान ड्राइवर बस से शीशे से टकरा गया और बस का शीशा भी क्रेक हो गया। बस में अधिक सवारियां न होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। 

  • भारत सरकार की कार्रवाईः अमृतपाल सिंह का Twitter अकाउंट किया बंद

    भारत सरकार की कार्रवाईः अमृतपाल सिंह का Twitter अकाउंट किया बंद

    चंडीगढ़: भारत सरकार ने अमृतपाल सिंह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देश में उनका ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया है। उनके ट्विटर पर करीब 11 हजार फॉलोवर्स थे। मिली जानकारी के अनुसार कानूनी मांग के जवाब में भारत सरकार ने उनके अकाउंट पर रोक लगाई है।

    बता दें कि अमृतपाल सिंह दिल्ली में हुए किसान मार्च के दौरान लालकिले पर सिख पंथ का झंडा फहराने के बाद चर्चा में आए थे। इस घटना के बाद उनकी बहुत आलोचना भी हुई थी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। वर्तमान में वह वारिस पंजाब दे के प्रमुखी हैं। दरअसल अभिनेता दीप सिद्धू ने 2021 ‘वारिस पंजाब दे’ की नींव रखी थी।

  • पंजाबः AAP के हेलिकॉप्टर समझौते को लेकर RTI ने किया खुलासा, जाने मामला 

    पंजाबः AAP के हेलिकॉप्टर समझौते को लेकर RTI ने किया खुलासा, जाने मामला 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के हेलिकॉप्टर समझौते का झूठ सामने आ गया है। आरटीआई ने पत्र जारी कर खुलासा किया है। जिसमें आरटीआई ने कहा कि पंजाब ने कभी किसी राज्य के साथ हेलिकॉप्टर शेयरिंग का कोई समझौता किया ही नहीं है, जबकि अगस्त महीने में जब हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पंजाब के हेलिकॉप्टर से हांसी पहुंचे तो सवाल खड़े होने पर आप ने अन्य राज्यों के साथ हेलिकॉप्टर सांझा करने को लेकर समझौता होने की बात कही थी, लेकिन आरटीआई से आप के इस झूठ का पर्दाफाश हो गया है।

    मानसा के आरटीआई कार्यकर्ता मानिक गोयल ने पंजाब के सिविल एविएशन विभाग में मामले से संबंधित एक आरटीआई दायर की थी। इसमें उन्होंने पंजाब के अन्य राज्यों के साथ हेलिकॉप्टर सांझा करने के समझौते की कॉपी मांगी। जवाब मिलने पर खुलासा हुआ कि पंजाब ने कभी किसी राज्य के साथ हेलिकॉप्टर शेयरिंग का कोई समझौता किया ही नहीं है, इसलिए कॉपी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती। अब सवाल खड़े हो गए हैं कि जब कोई समझौता ही नहीं है ताे फिर पंजाब की आप सरकार हरियाणा के नेता को सरकारी हेलिकॉप्टर इस्तेमाल की मंजूरी किस आधार पर दे रही है।

  • पत्रकार सुशील पंडित को पितृशोक

    पत्रकार सुशील पंडित को पितृशोक

    ऊनाः एनकाउंटर ग्रुप के हिमाचल के प्रतिनिधि सुशील पंडित के पिता श्री जगत राम शर्मा जी (86 वर्ष) इस नश्वर संसार को छोड़कर प्रभु चरणों में विलीन हो गए। श्री जगत राम शर्मा जी का संस्कार दोपहर 1 बजे उनके गांव बदोली में किया जाएगा। एनकाउंटर परिवार श्री जगत राम शर्मा जी के आकस्मिक मृत्यु पर दुख प्रगट कर सुशील पंडित सहित उनके परिवार को इस दुख में बल देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।

  • पंजाब, दिल्ली, हैदराबाद में ED की बड़ी कार्रवाईः पूर्व विधायक सहित 35 ठिकानों जगहों पर Raid

    पंजाब, दिल्ली, हैदराबाद में ED की बड़ी कार्रवाईः पूर्व विधायक सहित 35 ठिकानों जगहों पर Raid

    नई दिल्लीः राजधानी के शराब घोटाले में छापेमारी का सिलसिला जारी है। आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली समेत हैदराबाद और पंजाब में 35 ठिकानों पर छापेमारी की है। वहीं फरीदकोट में पूर्व अकाली विधायक और शराब कारोबारी दीप मलहोत्रा के घर में आज ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है। दीप मलहोत्रा के अन्य ठिकानों पर भी ईडी द्वारा छापेमारी करने की सूचना मिली है। जालंधर से गई ईडी की एक टीम ने मानसा में एक शराब के ठेकेदार के घर पर छापेमारी की है। ईडी की टीम ने बठिंडा में शराब कारोबार घर को खंगाल कर करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। व्यापारी राजकुमार ने बताया कि वह बठिंडा के मल्होत्रा कंपनी में सिर्फ कर्मचारी है उसका किसी मामले में कोई रोल नहीं है। ईडी की टीम राजकुमार को मानसा से अपने साथ लेकर गई है। 

    इससे पहले सितंबर महीने में ईडी की छापेमारी में अबतक शराब घोटाले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ईडी की रेड पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल गंदी राजनीति के लिए अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से CBI/ED के 300 से ज़्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं- एक मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ सबूत ढूंढ़ने के लिए, कुछ नहीं मिल रहा क्योंकि कुछ किया ही नहीं। अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा?”

    इससे पहले बीते 28 सितंबर को ईडी ने समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया था। ईडी की एफआईआर के मुताबिक, इंडोस्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू द्वारा कथित तौर पर सिसोदिया के “करीबी सहयोगियों” को करोड़ों में कम से कम दो भुगतान किए गए थे, जो कथित रूप से आबकारी नीति बनाने और कार्यान्वयन में अनियमितताओं में शामिल शराब व्यापारियों में से एक थे।

  • पंजाब में शराब कारोबारियों को बड़ा झटकाः रद्द हो सकते है L-1 लाइसेंस

    पंजाब में शराब कारोबारियों को बड़ा झटकाः रद्द हो सकते है L-1 लाइसेंस

    चंडीगढ़ः पंजाब में शराब के थोक कारोबार के L-1 लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं। एक्साइज विभाग द्वारा इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इससे शराब के थोक कारोबारियों की टेंशन बढ़ी हुई है। सीबीआई और ईडी द्वारा दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी के कार्रवाई कई गई तो पॉलिसी वापस ले ली गई। इसके बाद बीते दिनों पंजाब एक्साइज विभाग के 2 सीनियर अधिकारियों के घरों की तलाशी व उनसे पूछताछ से अफसरशाही टेंशन में है। नतीजतन अफसरशाही भी पंजाब में लाइसेंस रद्द करने के पक्ष में है। एक्साइज विभाग द्वारा लाइसेंस रद्द करने की बात एक्साइज मिनिस्टर और सरकार के ध्यान में लाई जा चुकी है।

    L-1 लाइसेंस रद्द करने का आधार फील्ड स्तर के अधिकारियों की उस रिपोर्ट को बनाया जा रहा है, जिसमें कहा गया है कि राज्य में L-1 लाइसेंस धारक कुछ विशेष ब्रांड की शराब की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए अन्य कई नामी ब्रांड की शराब सप्लाई नहीं कर रहे हैं। कई लाइसेंस धारक तो शराब की सप्लाई ही नहीं दे रहे, इससे छोटे ठेकेदार परेशान हैं। लाइसेंस धारक ठेकेदारों से ट्रांसपोर्ट चार्ज वसूल रहे हैं, जो वह कर नहीं सकते। यदि L-1 लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है तो कारोबारियों को शराब बेचने या संबंधित कंपनी को वापस करने के लिए कुछ समयावधि दी जा सकती है।

    सूत्रों के अनुसार, आबकारी मुख्यालय को भिजवाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि L-1 लाइसेंस धारक निचले स्तर तक गोदाम का प्रबंध नहीं कर सके हैं, ताकि शराब का जरूरी स्टॉक रखकर जरूरत के अनुसार सप्लाई ले सकें। पॉलिसी के अनुसार, वे वेयरहाउस नहीं बना पाए। विभाग द्वारा L-1 लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रदेश के तीनों शराब जोन के अधिकारियों की राय भी ली गई है। जून महीने में लागू हुई पॉलिसी केवल 9 महीने वर्किंग रही। इस दौरान देसी शराब के L-1 लाइसेंस के लिए 40 लाख रुपए और अंग्रेजी शराब के L-1 लाइसेंस के लिए 4 करोड़ रुपए फीस वसूली गई थी। ऐसे में सरकार के लिए L-1 लाइसेंस रद्द करना आसान नहीं होगा, क्योंकि ऐसा करने पर सरकार को फीस लौटानी पड़ेगी। यदि सरकार L-1 लाइसेंस रद्द करती है तो फिर शराब ठेकेदारों को सीधे डिस्टलरी से शराब खरीदनी पड़ेगी। जून महीने में भी जब तक L-1 ठेके नहीं खुले थे, तब भी विभाग ने विशेष परमिट देकर शराब ठेकेदारों को सीधे डिस्टलरी से शराब खरीदने की परमिशन दी थी।

  • पंजाबः वायरल तस्वीर ने सरकार पर खड़ें किए सवाल, लिखा- “चिट्ठा इधर मिलता है”

    पंजाबः वायरल तस्वीर ने सरकार पर खड़ें किए सवाल, लिखा- “चिट्ठा इधर मिलता है”

    बठिंडाः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर कई सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। दरअसल, पंजाब में आए दिन युवाओं के नशे में धुत्त होने की वीडियो वायरल हो रही है। बीते दिन ही कपूरथला से एक युवती की नशे में धुत्त होने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। युवती नशा कहां से खरीदती है वीडियो में उसके बारे में युवती ने बताया था लेकिन अभी तक नशा बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई।

    वहीं आज एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें सरेआम नशा मिलने का पता बताया गया है। साइन पर सरेआम लिखा है कि “चिट्ट इधर मिलता है।” उक्त मामला बठिंडा का सामने आया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस बोर्ड को लेकर गांव भाई बखतौर के एक नौजवान द्वारा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की गई है।

    बता दें कि चुनावों से पहले नशे को महीने में खत्म करने के आम आदमी पार्टी द्वारा कई दावे किए गए लेकिन लगातार आ रहे ऐसे मामले सरकार पर कई सवाल खड़े कर रहे है। 

  • पंजाबः SpiceJet की फ्लाइट से कई पैसेंजर्स का सामान गायब, यात्रियों ने किया हंगामा

    पंजाबः SpiceJet की फ्लाइट से कई पैसेंजर्स का सामान गायब, यात्रियों ने किया हंगामा

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार अलसुबह दुबई से अमृतसर लैंड हुई फ्लाइट के पैसेंजर्स से 50 पैसेंजर्स का सामान गायब होने का मामला सामने आया है। सामान गायब होने को लेकर यात्रियों ने खूब हंगामा किया। हंगामा होता देख स्पाइस जेट के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि उनका सामान शनिवार तक उनके घर पहुंच जाएगा।

    जानकारी के अनुसार, शुक्रवार अलसुबह तकरीबन 3.30 बजे दुबई से आई स्पाइस जेट की फ्लाइट SG56 लैंड हुई। पैसेंजर्स कस्टम क्लीयरेंस व सामन की चैकिंग करवाने के बाद जब लगेज बेल्ट पर पहुंचे तो कइयों का सामान ही नहीं आया। सामान नहीं मिला तो पैसेंजर्स घबरा गए और स्पाइस जेट के काउंटर पर पहुंचे, जहां हंगामा हुआ। काउंटर पर पहुंचने के बाद पैसेंजर्स को पता चला कि 1 या 2 नहीं, 50 पैसेंजर्स का सामान मिसिंग है।

    पैसेंजर्स के गुस्से को देखते हुए स्पाइस जेट के कर्मचारियों ने सीनियर अधिकारियों तक जानकारियां पहुंचाई। पैसेंजर्स को शांत करते हुए स्टाफ ने वादा किया है कि सभी का सामान शनिवार तक सीधा उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद पैसेंजर्स शांत हुए और एयरपोर्ट से निकले।