पंजाब, दिल्ली, हैदराबाद में ED की बड़ी कार्रवाईः पूर्व विधायक सहित 35 ठिकानों जगहों पर Raid

नई दिल्लीः राजधानी के शराब घोटाले में छापेमारी का सिलसिला जारी है। आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली समेत हैदराबाद और पंजाब में 35 ठिकानों पर छापेमारी की है। वहीं फरीदकोट में पूर्व अकाली विधायक और शराब कारोबारी दीप मलहोत्रा के घर में आज ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है। दीप मलहोत्रा के अन्य ठिकानों पर भी ईडी द्वारा छापेमारी करने की सूचना मिली है। जालंधर से गई ईडी की एक टीम ने मानसा में एक शराब के ठेकेदार के घर पर छापेमारी की है। ईडी की टीम ने बठिंडा में शराब कारोबार घर को खंगाल कर करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। व्यापारी राजकुमार ने बताया कि वह बठिंडा के मल्होत्रा कंपनी में सिर्फ कर्मचारी है उसका किसी मामले में कोई रोल नहीं है। ईडी की टीम राजकुमार को मानसा से अपने साथ लेकर गई है। 

इससे पहले सितंबर महीने में ईडी की छापेमारी में अबतक शराब घोटाले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ईडी की रेड पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल गंदी राजनीति के लिए अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से CBI/ED के 300 से ज़्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं- एक मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ सबूत ढूंढ़ने के लिए, कुछ नहीं मिल रहा क्योंकि कुछ किया ही नहीं। अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा?”

इससे पहले बीते 28 सितंबर को ईडी ने समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया था। ईडी की एफआईआर के मुताबिक, इंडोस्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू द्वारा कथित तौर पर सिसोदिया के “करीबी सहयोगियों” को करोड़ों में कम से कम दो भुगतान किए गए थे, जो कथित रूप से आबकारी नीति बनाने और कार्यान्वयन में अनियमितताओं में शामिल शराब व्यापारियों में से एक थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *