Home Himachal>Baddi राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2024 न मनाने का लिया निर्णय

राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2024 न मनाने का लिया निर्णय

0
राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2024 न मनाने का लिया निर्णय

हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस द्वारा किया गया राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन

16 नवंबर को एसडीएम व जिलाधीश के माध्यम से भेजा जाएगा ज्ञापन-गोपाल दत्त

हर बार प्रेस दिवस मनाया जाता है लेकिन पत्रकारों के हितों पर नहीं होती चर्चा

बददीसचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट द्वारा राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन आनलाईन किया गया । बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर रणेश राणा द्वारा की गई । प्रदेश महासचिव डा. किशोर ठाकुर व प्रदेश संगठन महामंत्री गोपाल दत्त शर्मा ने बताया कि इस बैठक में पूरे प्रदेश भर से पदाधिकारियों व कार्य कारिणी सदस्यों व  जिला व उपमंडल के पत्रकारों ने भाग लिया।

बैठक में वर्तमान समय में पत्रकारों को समस्या एवं विशेषकर उपमंडल स्तर पर कार्य करने आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई और इसके समाधान के लिए कार्य योजना बनाने के लिए सभी के सुझाव आमंत्रित किये गये बेठक में निर्णय लिया गया कि युनियन से जुडे सभी पत्रकार इस बार राष्ट्रीय प्रेस दिवस नही मनाएंगे । क्योंकि सभी का एक मत था कि युनियन वर्ष 2019 से लेकर लगातार अपने स्तर पर प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर राज्य स्तरीय प्रेस दिवसीय मनाती आ रही है ।

जिसमे प्रदेश के विधायकों को भी मुख्य अतिथि के रुप मे आमंत्रित किया जाता रहा है । और विधायको के माध्यम से अपने समस्याओं व मांगो का एक मांग पत्र सरकारों के समक्ष रखा जाता रहा है । इसके अतिरिक्त यूनियन ने समय समय पर राज्यपाल व सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सचिव से शिमला में मिलकर उनको अपनी समस्याओं को कठिनाइयों से अवगत करवाया है । मगर अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नही आ पाए है । न तो पंजाब हरियाणा की तर्ज पर पत्रकारों को पेेंशन का प्रावधान हिमाचल की सरकारों ने किया और न ही सामाजिक सुरक्षा की ओर कोई कदम उठाए गए। इसके लिए पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन नहीं किया गया।

इसलिए इस बार युनियन ने एक मत से राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2024 न मनाने का निर्णय लिया है । इसके साथ साथ बेठक मे यह भी निर्णय लिया गया कि युनियन का सदस्यता अभियान 1 दिसबंर से 31 दिस़बर 2024 तक चलाया जाये जिसमे जिला व उपमंडल स्तर पर सदस्यता कराई जाए । ताकि जल्द ही राज्य कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जा सके । सदस्यता अभियान के लिए जल्द ही जिला व उपमंडल स्तर पर प्रभारी लगा दिये जाएगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here