Home Himachal>Baddi पंजाबः प्लेन में मिले सोने के बिस्कुट, जाने मामला

पंजाबः प्लेन में मिले सोने के बिस्कुट, जाने मामला

0

अमृतसर : श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कल रात को 12ः30 बजे दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट आई। एंटी स्मगलिंग अमृतसर स्टाफ को सूचना मिली थी कि फ्लाइट में सोने की स्मगलिंग की जा रही है एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX-198 फ्लाइट की चेकिंग करने पर एफ ओ गोल्ड मिला।

जिसे शायद कस्टम के डर से कोई पैसेंजर फ्लाइट में ही छोड़ गया। कस्टम को मिला सोना बिस्कुट के रूप में था। यह 2 बिस्किट थे जिनका वजन 2 किलोग्राम है। विमान से 2 किलो लावारिस सोना बरामद हुआ। विमान की सीट के नीचे 24k शुद्धता के 2 बिस्किट मिले। कस्टम ने सोने को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल कस्टम की ओर से उसे कुछ दिन तक कब्जे में रखा जायेगा और अगर कोई इसे क्लेम नहीं करता तो फिर इसे नीलाम किया जाएगा। सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत 17.03.2024 को तस्करी का सोना जब्त कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here