Home Himachal>Baddi श्री श्याम जन्मोत्सव पर जागरण, भव्य निशान यात्रा व शोभा यात्रा 12 को

श्री श्याम जन्मोत्सव पर जागरण, भव्य निशान यात्रा व शोभा यात्रा 12 को

0
श्री श्याम जन्मोत्सव पर जागरण, भव्य निशान यात्रा व शोभा यात्रा 12 को

बददी का दशहरा मैदान रंगेगा खाटू श्याम के रंग में

माता वैष्णो देवी सेवा समिति कर रही आयोजन

बददीसचिन बैंसल: श्री माता वैष्णो देवी सेवा समिति बददी द्वारा खाटू श्याम भगवान के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 12 नवंबर मंगलवार को बददी के दशहरा मैदान मेें श्री श्याम जन्मोत्सव के अंतर्गत जागरण का आयोजन होगा वहीं भव्य निशान यात्रा व शोभा यात्रा का आयोजन होगा। संस्था के प्रधान दीपक गर्ग, उप प्रधान कश्मीरी लाल बंसल, आदिश जैन, मोहन लाल बंसल व मनीष जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम व भजन संध्या सुश्री अधिष्टा, अनुष्का मंंदसौर मध्य प्रदेश, विशाल मित्तल बददी, प्रेम राज चंडीगढ़, काजल मलिक करनाल व राकेश कुमार चंडीगढ़ मंगलवार को भजन संध्या में अपनी छटा बिखेरेंगे। इसके बाद समिति के सदस्यों ने बददी के अधिकारियों को श्याम जन्मोत्सव के निमंत्रण बांटे और आने का आग्रह किया। समिति ने सर्वप्रथम एस.पी बददी कुमारी इल्मा अफरोज को निमंत्रण पत्र दिया। एसपी ने इस कार्य के लिए श्री माताउ वैष्णो देवी सेवा समिति बददी को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here