Blog

  • गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का बदला नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा

    गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का बदला नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा

    नई दिल्ली। गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति दिलाने की सरकार की मुहिम के तहत गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है। ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है।”

    उन्होंने कहा कि इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा माँ भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।

  • Punjab News: हेरोइन सहित बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: पुलिस ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलवीर सिंह उर्फ कीड़ा पुत्र सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है। एसटीएफ डीएसपी ने कहा कि हमारी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर बठिंडा के गिलपटी गांव की तरफ जा रहा है। पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी दौरान बाइक सवार को रोका।

    तलाशी लेने के बाद उससे 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी से रिमांड के दौरान पता चलेगा कि आरोपी नशा कहां से लेकर आता है और कहां सप्लाई करना था।

  • पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने 12 साल की बेटी की ली जान, फिर….

    पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने 12 साल की बेटी की ली जान, फिर….

    अलवर: राजस्थान के अलवर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बहरोड़ के बर्डोद गांव में 35 वर्षीय नरेंद्र जाट ने अपनी 12 साल की बेटी विनीता का गला रेतकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी 2 महीने पहले छोटी बेटी को लेकर मायके चली गई थी, जबकि विनीता अपने पिता और दादा-दादी के साथ रह रही थी।

    घटना का विवरण
    पुलिस के अनुसार, घटना के बाद नरेंद्र ने घर के सामने से गुजर रहे ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन ट्रक की धीमी रफ्तार के चलते वह बच गया। उसे हल्की चोटें आईं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटी विनीता का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच शुरू की।

    मौके से मिला सुसाइड नोट
    घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें नरेंद्र ने लिखा था कि वह अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।

    पारिवारिक विवाद
    मृतक की मां सुमन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले नरेंद्र से हुई थी। शादी के बाद से ही नरेंद्र उस पर शक करता था और मारपीट करता था। दो महीने पहले भी मारपीट की घटना के बाद सुमन अपनी 6 साल की छोटी बेटी वंशिका को लेकर मायके चली गई थी। सुमन ने पति पर बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया है।

    पुलिस की जांच जारी
    सदर थाना अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नरेंद्र ने पहले अपनी बेटी की हत्या की और फिर खुदकुशी का प्रयास किया। सुसाइड नोट की बरामदगी के बाद पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई जांच के परिणामों पर निर्भर करेगी।

    यह घटना पारिवारिक कलह और शक के कारण पैदा हुए तनाव का गंभीर परिणाम है, जिसने एक मासूम की जान ले ली। पुलिस अब मामले की हर कोण से जांच कर रही है।

  • BJP को बड़ा झटका, कर्णदेव काम्बोज कांग्रेस में हुए शामिल

    BJP को बड़ा झटका, कर्णदेव काम्बोज कांग्रेस में हुए शामिल

    चंडीगढ़। भाजपा की हरियाणा इकाई के नेता एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। काम्बोज ने अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद हाल ही में भाजपा की प्रदेश इकाई के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। काम्बोज रादौर या इंद्री सीट से टिकट चाह रहे थे।

    यहां जारी एक बयान में कहा गया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदयभान की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। काम्बोज ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी में नये-नये शामिल हुए कई लोगों और दलबदलुओं को टिकट दिया है, जबकि उन लोगों की अनदेखी की है, जो वर्षों से काम कर रहे थे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

  • Punjab : Bus ने E-Rickshaw को मारी टक्कर, 3 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab : Bus ने E-Rickshaw को मारी टक्कर, 3 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    मोगा – बस और ई-रिक्शा की टक्कर की खबर सामने आई है। यह हादसा बुगीपुरा चौंक पर लुधियाना रोड पर बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया और ई-रिक्शा सवार सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में से 2 की पहचान राजविंदर और विजय पांडे के तौर पर हुई है।

    समाज सेवा सोयायटी के सदस्य ने बताया कि ई-रिक्शा ड्राइवर को गंभीर चोटें आई है। ई-रिक्शा में सवार महिला और व्यक्ति भी घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि समाज सेवा सोयायटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां 2 की हालत को नाजुक देखते हुए मोगा के फरीदकोट रैफर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बस ड्राइवर मौके से फरार है।

  • सोने के भाव में इन 2 वजहों से आई तेजी

    सोने के भाव में इन 2 वजहों से आई तेजी

    नई दिल्लीः सोने के भाव ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच गुरुवार को सोने की कीमतें 1 प्रतिशत से अधिक बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1.6 प्रतिशत बढ़कर 2,551.19 डॉलर प्रति औंस (76530 रुपए) हो गया है, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 1.4 प्रतिशत चढ़कर 2,578.90 डॉलर हो गया है।

    भारत में सोने का हाजिर भाव 74600 रुपए प्रति 10 ग्राम है। दुनियाभर में हो रहे मैक्रो-इकोनॉमिक डेवलपमेंट और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। ऐसे में गोल्ड पर आने वाले महीनों में दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के टारगेट हिट होने की उम्मीद है।

    जानकारी के अनुसार, शेयर बाजार फेडरल रिजर्व की 17-18 सितंबर की बैठक में 25-बेसिस प्वाइंट के रेट कट की उम्मीद कर रहा है, जबकि 50-बेसिस प्वाइंट कट की 13 प्रतिशत संभावना है। खास बात है कि कम ब्याज दर के माहौल में सोना निवेश के लिए पसंदीदा विकल्प बन जाता है। ऐसे में ब्याज दरों में कटौती होने से गोल्ड में तेजी आने की उम्मीद है।

    गोल्ड की बढ़ती कीमतों के बीच अमेरिका की फाइनेंशियल फर्म गोल्डमैन सैस और बैंक ऑफ अमेरिका ने बड़े प्राइस टारगेट दिए थे। बैंक ऑफ अमेरिका के रणनीतिकार की मानें तो अगले साल तक इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 3000 डॉलर प्रति औंस हो जाएगा यानी भारतीय रुपयों में यह रकम 90,000 रुपए होती है।

    एक रिपोर्ट में बताया गया कि डॉलर इंडेक्स के स्थिर रहने और अमेरिका में ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों के कारण सोने में निचले स्तर पर खरीदारी जारी है। सोने की कीमतों को ₹71,750- ₹71,500 के रेज में सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जबकि ₹72,200- ₹72,350 के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिलेगा।

    वहीं, गोल्डमैन सैस ने उम्मीद जताई है 2025 की शुरुआत तक सोने की कीमतें 2,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। ऐसे में भारत में सोने का भाव 81000 रुपए प्रति 10 ग्राम होने की संभावना है।

  • इस नेता का प्राइवेट Video हुआ Leaked, पार्टी ने किया बाहर

    इस नेता का प्राइवेट Video हुआ Leaked, पार्टी ने किया बाहर

    उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में भाजपा नेता और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नत्थे खां को एक आपत्तिजनक वीडियो Leaked होने के बाद पार्टी ने उनके पद से हटा दिया है। यह वीडियो 9 सितंबर की रात करीब 10 बजे कुराबड़ बंबोरा क्षेत्र के एक वॉट्सएप ग्रुप में उनके मोबाइल नंबर से शेयर किया गया था। वीडियो में नत्थे खां एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे थे, जिससे राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया है। वीडियो वायरल और सफाई वीडियो Leaked होने के बाद नत्थे खां ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में दिख रही महिला उनकी पत्नी हैं और यह उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा मामला है। उन्होंने दावा किया कि किसी ने उनके फोन से यह वीडियो चुराकर वायरल किया है और उन्हें बदनाम करने की साजिश की है। नत्थे खां ने कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। राजनीतिक प्रभाव नत्थे खां भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में लगातार तीसरी बार उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। उनका परिवार भी राजनीति में सक्रिय रहा है। उनकी बहू आसमां खान 2015 में भाजपा के टिकट पर कुराबड़ से पंचायत समिति की सदस्य और बाद में ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। बीजेपी का एक्शन वीडियो Leaked होने के बाद बीजेपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नत्थे खां को उनके पद से हटा दिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के मामले में कोई रियायत नहीं दी जाएगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस विवाद के बाद नत्थे खां की राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं, और अब इस मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
  • Jalandhar : CM Kejriwal को जमानत मिलने पर पवन कुमार टीनू का बयान आया सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar : CM Kejriwal को जमानत मिलने पर पवन कुमार टीनू का बयान आया सामने, देखें वीडियो

    जालंधर। सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दो याचिकाओं पर फैसला सुनाया। वहीं, न्यायालय द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन कुमार टीनू ने मीडिया के सामने उन्हें बधाई दी।

    इसके बाद भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले 22 महीनों से अरविंद केजरीवाल पर लगे आरोपों को साबित करने के लिए सीबीआई ने कोर्ट में एक भी सबूत पेश नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे और जनता से रूबरू होंगे।

  • Jalandhar : Police ने इस मशहूर Singer को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    Jalandhar : Police ने इस मशहूर Singer को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    जालंधर,ENS –  पंजाबी सिंगर को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। गायक की पहचान फतेहजीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने फतेहजीत को डंकी रूट से अमेरिका भेजने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजने का काम करता था। फतेहजीत का एक साथ पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

    बता दें कि फतेहजीत सिंह पहली बार 4 साल पहले अपने गाने सुरमा को लेकर चर्चा में आए थे। उक्त गाना उनका पंजाब के लोगों ने काफी पसंद किया था। उनका लेटैस्ट ट्रैक परांदा कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है। IGI की DCP उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है और पेशे से गायक है। आरोपी सुल्तान सिंह नाम के एक एजेंट के संपर्क में था। सुल्तान लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता था।

     DCP ने बताया कि सुल्तान सिंह के संपर्क में आने के बाद आरोपी सिंगर ने कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की सोची। पुलिस ने आरोप लगाया कि दोनों साथ काम कर रहे थे। DCP ने  बताया कि फतेहजीत सिंह ने पूछताछ में मामले का खुलासा किया। सिंगर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने सुल्तान सिंह से संपर्क किया था। गुरप्रीत को अमेरिका जाना था।

    आरोपी ने अमेरिका पहुंचाने का वादा किया और सारे कागजातों का इंतजाम करने के एवज में 50 लाख रुपए मांगे थे। यात्रा से पहले 10 लाख रुपये की अग्रिम राशि का भुगतान किया गया था और सुल्तान सिंह ने आरोपी को कमीशन के रूप में 4 लाख रुपये दिए थे। यह भी निर्णय लिया गया कि शेष राशि का भुगतान यात्री के गंतव्य तक पहुंचने के बाद किया जाएगा।

  • Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना – सराभा नगर अमन पार्क नजदीक देर रात बाइक सवार व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार काम से घर वापिस लौट रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल की पहचान नवतेज सिंह के तौर पर हुई है। बाइक सवार व्यक्ति ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इक्ट्ठे हुए। लोगों को इक्ट्ठा होते देख हमलावर बाइक पर भाग गए।

    खून से लथपथ व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल नवतेज ने कहा कि वह कृष्णा हांडा शोरुम में वर्कशाप मैनेजर की पोस्ट पर काम करता है। वह काम से वापिस लौटा और बाइक को पार्क करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार हमलावरों ने उससे कुछ दूरी पर बाइक रोक लिया। एक युवक दातर लेकर बाइक से उतरा। हमलावर ने सरेआम बीच सड़क उस पर दातर से हमला कर दिया। जिससे उसकी बाजू कट गई।

    नवतेज ने कहा कि उसने शोर मचाया तो लोगों को इक्ट्ठा होते देख हमलावर मौके से भाग गए। नवतेज मुताबिक वह हमलावरों को जानता तक नहीं है। उसे शक है कि किसी ने लूट की नीयत से उस पर हमला किया है। घटना की यह सारी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।