Blog

  • माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 2 से

    माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 2 से

    ऊनासुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 2 से 4 सितंबर तक अंब कॉलेज में कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।ऑडिशन 2 सितंबर को महाराणा प्रताप राजकीय कॉलेज अंब के सभागार में प्रातः 11 बजे से आरम्भ होंगे।

    यह जानकारी देते हुए  उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऑडिशन के लिए जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। इसमें जिला भाषा अधिकारी ऊना, अंब कॉलेज की म्यूजिकल वोकल की सहायक प्रोफेसर तथा नायब तहसीलदार अंब को सदस्य बनाया गया है। ये समिति सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन का जिम्मा देखेगी।

    उन्होंने कहा कि नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों व पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में आवेदन कर सकते हैं। ईमेल पते श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर भी आवेदन भेजे जा सकते हैं।

    बता दें, हिमाचल प्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के मकसद से सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी में तीन दिवसीय ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार आयोजित किया जा रहा ये महोत्सव 14 से 16 सितम्बर तक मनाया जाएगा।

  • Daily 1 Apple खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान!

    Daily 1 Apple खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान!

    Health Tips: Apple को स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभदायक फलों में से एक माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। कहते हैं, “An apple a day keeps the doctor away,” यानी रोज़ाना एक सेब खाने से डॉक्टर की ज़रूरत नहीं पड़ती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब खाने के और भी कई फायदे हैं जो आपको चौंका सकते हैं? आइए जानें रोज़ाना एक सेब खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं:

    1. दिल की सेहत में सुधार
    सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

    2. इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत
    सेब में मौजूद विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है और हम ज्यादा स्वस्थ रहते हैं।

    3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
    सेब में फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है। यह कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ आंतों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

    4. वजन घटाने में सहायक
    सेब में कैलोरी की मात्रा कम होती है, लेकिन फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास दिलाता है। इसे खाने से भूख कम लगती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसलिए, अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज़ाना एक सेब खाना फायदेमंद हो सकता है।

    5. त्वचा को बनाए खूबसूरत
    सेब में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और उम्र के असर को धीमा करने में मदद करता है। रोज़ाना सेब खाने से त्वचा में निखार आता है और वह चमकदार बनती है।

    रोज़ाना एक Apple खाने से न केवल आपकी सेहत में सुधार होता है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। अगर आप अभी तक सेब को अपनी डाइट में शामिल नहीं कर रहे हैं, तो अब समय आ गया है कि इसे अपनी रोज़मर्रा की जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और इसके अनगिनत फायदों का लाभ उठाएं।

  • सुबह जल्दी उठने में होती है परेशानी? ये 7 Tips अपनाएं और जागें तरोताजा

    सुबह जल्दी उठने में होती है परेशानी? ये 7 Tips अपनाएं और जागें तरोताजा

    Health Tips : अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें सुबह जल्दी उठने में परेशानी होती है और बिस्तर छोड़ने का बिल्कुल मन नहीं करता, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ आदतों में बदलाव करके आप सुबह जल्दी उठने की आदत डाल सकते हैं और दिनभर तरोताजा महसूस कर सकते हैं। यहां दिए जा रहे हैं 7 आसान Tips,जो आपकी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।

    1. रात को जल्दी सोएं
    अगर आप चाहते हैं कि सुबह जल्दी उठें, तो सबसे पहले रात को समय पर सोने की आदत डालें। एक नियमित नींद का शेड्यूल बनाएं और उसे फॉलो करें। इससे आपकी बॉडी क्लॉक सही ढंग से काम करेगी और आप सुबह बिना किसी अलार्म के भी उठ सकेंगे।

    2. अलार्म को दूर रखें
    अलार्म को अपने बिस्तर से दूर रखें ताकि आपको उसे बंद करने के लिए बिस्तर से उठना पड़े। इससे आपके उठने की संभावना बढ़ जाती है और आप फिर से सोने की आदत से बच सकते हैं।

    3. पानी पीने की आदत डालें
    सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं। पानी पीने से न केवल आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा, बल्कि यह आपको ऊर्जा भी देगा और दिन की शुरुआत में ही आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करेगा।

    4. मोर्निंग एक्सरसाइज करें
    सुबह थोड़ी एक्सरसाइज करना आपकी बॉडी को एक्टिव बना सकता है और आपको दिनभर तरोताजा महसूस करने में मदद कर सकता है। एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में एंडोर्फिन्स रिलीज होते हैं, जो आपको खुश और ऊर्जावान बनाए रखते हैं।

    5. एक अच्छा नाश्ता करें
    सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह आपके शरीर को दिनभर के लिए जरूरी एनर्जी प्रदान करता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता करने से आपका दिन अच्छा गुजरता है और आप दिनभर एक्टिव रहते हैं।

    6. सुबह की धूप लें
    सुबह उठकर कुछ समय धूप में बिताएं। सूरज की रोशनी आपके शरीर की बॉडी क्लॉक को सेट करने में मदद करती है और आपको नैचुरल तरीके से जागने में सहायता करती है।

    7. रात में स्क्रीन टाइम कम करें
    रात को सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप, या टीवी देखने से बचें। इनकी ब्लू लाइट आपके मस्तिष्क को जगाए रखती है और नींद में बाधा डालती है। इसके बजाय, सोने से पहले एक किताब पढ़ें या मेडिटेशन करें।

    इन 7 आसान Tips को अपनाकर आप सुबह जल्दी उठने की आदत बना सकते हैं और दिनभर तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर सकते हैं। बस थोड़ा सा अनुशासन और सही आदतों के साथ, आप अपनी सुबहों को नई ऊर्जा और ताजगी से भर सकते हैं।

  • छात्रों ने किया Protest March, तोड़ी बैरिकेडिंग: Police ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े

    छात्रों ने किया Protest March, तोड़ी बैरिकेडिंग: Police ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े

    नई दिल्ली – कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के विरोध में मंगलवार को छात्र और मजदूर संगठन रैली निकाल रहे हैं। नबन्ना पश्चिम बंगाल सरकार का सचिवालय है, जहां मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसर बैठते हैं। प्रदर्शनकारियों की रैली दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई।

    प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा से लगे संतरागाछी में बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। नबन्ना अभिजान मार्च निकाल रहे पश्चिम बंग छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है। पुलिस की कार्रवाई में दर्जनों प्रदर्शकारियों के घायल होने की खबर है।

     पुलिस ने हिंसा का हवाला देते हुए रैली को गैरकानूनी बताया है। प्रदर्शनकारियों को नबन्ना जाने से रोकने के लिए 7 रूट पर तीन लेयर में 6 हजार की फोर्स तैनात है। 19 पॉइंट्स पर बैरिकेंडिंग और 21 पॉइंट्स पर डीसीपी तैनात किए गए हैं। हावड़ा ब्रिज बंद कर दिया है। निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है।

    राज्य सचिवालय नबन्ना के पास BNS की धारा 163 लगा दी गई है। यहां एक साथ 5 से ज्यादा लोग नहीं जुटेंगे। इसके अलावा यहां क्रेन के जरिए भारी कंटेनर भी सड़कों पर रखे गए हैं, ताकि प्रदर्शकारी आगे न बढ़ पाएं।

  • PM Modi पर टिप्पणी करने के मामले में नेता की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात

    PM Modi पर टिप्पणी करने के मामले में नेता की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात

    नई दिल्ली – फतेहपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेता हाजी रजा के खिलाफ प्रशासन का ऐक्शन हुआ है। बाकरगंज में दस थानों के पुलिस व पीएसी बल की तैनाती से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब आठ बजे एसडीएम सदर प्रदीप रमन व सीओ सिटी सुशील कुमार दुबे राजस्व अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। दो बुलडोजर के साथ सभी ने पनी मोहल्ला निवासी हाजी रजा के भवन में कार्रवाई शुरू की।

    एसडीएम ने बताया कि भवन हाजी रजा समेत दो लोगों के नाम है। गलत नक्शे पर भवन का निर्माण कराया गया है। नियम विरुद्ध भवन का निर्माण किए जाने पर ध्वस्ती करण की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार सुबह प्रशासन ने शहर के बाकरगंज में गलत नक्शे पर निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर के गरजने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल की जीत पर सुल्तानपुर घोष में कार्यक्रम हुआ था। जहां पूर्व नगरपालिका चेयरपरशन के बेटे व सपा नेता हाजी रजा ने सांसद की जीत के उत्साह पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। मामले में एक स्थानीय भाजपा नेता ने हाजी रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

  • हाइवे पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रोंदा, 6 की मौत

    हाइवे पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रोंदा, 6 की मौत

    नई दिल्ली – रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर आज अज्ञात वाहन के रौंदने से आधा दर्जन मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई।  यह घटना रायपुर के टाटीबंध से बिलासपुर की ओर जाने वाले फोर लेन पर हुई है। इस हादसे में 6 मवेशियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुच गई।

    वहीं गौवंश के साथ लगातार हो रही क्रूरता के चलते बजरंग दल और श्रीराम गौसेवा संगठन से जुड़े गौसेवकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर भारी आक्रोश जताया जिसके चलते चक्काजाम के हालात बन गए। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में मृत 5 गायों और 1 बछिया का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया है।

  • Punjab : व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab : व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    गुरदासपुर – गांव अवल खैर में व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह (45 वर्ष) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव अवल खैर के रूप तौर पर हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे डीएसपी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें फोन परसूचना मिली थी कि गांव के एक व्यक्ति ने खेत में पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। व्यक्ति की पहचान जसविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

    सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल परिवार सदमे में है, परिवार जो भी बयान दर्ज करवाएगी, उसके अधार पर बनती कार्रवाही की जाएगी।

  • Punjab: सबज़ी से भरे पिकअप और ट्रक में हुई ज़ोरदार टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab: सबज़ी से भरे पिकअप और ट्रक में हुई ज़ोरदार टक्कर, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः कीरतपुर साहिब-मनाली रोड पर भयानक टक्कर होने की खबर सामने आई है। इससे पहले भी इस रोड़ पक कई हादसे देखने को मिले हैं। पिकअप चालक और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक चालक तेज़ गति से आ रहा था और ऐसा लग रहा था कि वह नशे किया हुआ है।

    मिली जानकारी के मुताबिक कीरतपुर साहिब मनाली रोड पर देर रात पिकअप और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में हिमाचल के लोह स्पीति से सब्जियां लेकर आ रही एक पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे सब्जी से भरी पिकअप पलट कर सड़क पर गिर गई और पिकअप काफी क्षतिग्रस्त हो गई। गनिमत यह रही कि इस हादसे में किसी के भी जानी नुक्सान नहीं हुआ। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

  • Punjab: दिन-दिहाड़े लूटपाट की वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab: दिन-दिहाड़े लूटपाट की वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर आए दिन लुटेरों का का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ताज़ा मामला लुधियाना के चेत सिंह नगर से सामने आया है, जहां दिन-दिहाड़े कुछ अज्ञात लुटेरों द्वारा लूटपाट की वारदात कों अंजाम देने की कोशिश की गई। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना लुधियाना के चेत सिहं नगर की बताई जा रही है जहां पर दिन-दिहाड़े बाईक सवार तीन लुटेरों ने एक नौजवान से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशीश की। नौजवान से मारपीट होती देख वहां एक बज़ुर्ग व्यक्ति अपनी एक्टिवा पर आकर खड़ा हो गया, जिसे देख लुटेरे वहां से फरार हो गए। लुटेरे नौजवान से मौबाईल छीनने की कोशिश कर रहै थे। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
  • Phagwara : लुटेरों ने Gun Point पर की लूट की वारदात, देखें वीडियो

    Phagwara : लुटेरों ने Gun Point पर की लूट की वारदात, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश –  गुरु हरगोबिंद नगर में स्थित बंसल मेडिकल स्टोर पर लूट की वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर नगदी लूटकर फरार हो गए। लुटेरे करीब 50 हजार रुपए की नगदी लूट कर फरार हो गए। घटना की यह सारी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी देते हुए रमेश कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर मौजूद था। करीब 9 बजे 3 मोटरसाइकिल सवार अज्ञात नौजवानों ने पिस्तौल दिखाकर दुकान के गल्ले में पड़े करीब 50हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी फगवाड़ा, डीएसपी फगवाड़ा सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और घटना क्या जाएजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी।