Blog

  • Punjab: बाज़ारों में पानी खड़ा होने से लोग परेशान, देखें वीडियो

    Punjab: बाज़ारों में पानी खड़ा होने से लोग परेशान, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर के पावर हाउस रोड ओर कचहरी रोड पर लोग बारिश का पानी खड़ा होने के कारण वहां के परेशान है। जन्मअष्टमी वाले दिन बठिंडा में हूई बारिश से बाज़ार में पानी भर गया जिससे कारण दूकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    लोगों ने बताया कि हर बार बारिश आने के बाद बाज़ारों में पानी खड़ा हो जाता है, लेकिन इसकी ओर सकरार कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने बताया की आज नगर निगम अधिकारीयों से बात करने पर उन्होंने कहा कि मुलाज़म अपना काम कर रहै हैं। जल्द ही बाज़ार से पानी को निकाल दिया जाएगा। लोगों ने कहा कि सरकार को पानी की निकासी के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि आम जनता को कोई परेशानी न आए।

  • अज्ञात वाहन की चपेट में आए 3 लोग, मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आए 3 लोग, मौत

    सोनीपत – नेशनल हाईवे-44 पर गांव भिगान के पास वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। सुबह पांच बजे राहगीर ने हादसे की सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि तीनों श्रमिक लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि वह भिगान चौक के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे।

    इसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। शवों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि पहचान के लिए आसपास के गांवों के सरपंचों से संपर्क किया गया है। पुलिस कंट्रोल में सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि मुरथल चौक के पास हादसे में घायल हुए तीन लोग लहूलुहान हालत में पड़े है।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।

     

     

  • Punjab: युवक-युवतियों में झगड़े की वीडियो हुई वायरल, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: युवक-युवतियों में झगड़े की वीडियो हुई वायरल, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः सोशल मीडिया एक वीडियो काफी वायरल हो रही जिसमें कुछ यूवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहै हैं। यह वीडियो पंचकूला की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 3:00 पंचकूला के चंडी मंदिर टोल प्लाजा के पास कुछ यूवक- यूवतियों का आपस में झगड़ा हो गया था जिसके बाद उन्होंन मारपीट शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार जीरकपुर और मनी माजरा के युवक और युवतियो का आपस में काफी झगड़ा हो रहा है जिसमें एक वयक्ति की बाजू की हड्डी और ड्राइवर के सिर और आंखों पर चोट लग गई और पैर फैक्चर आया है। इस झगड़े में एक युवती के कपड़े तक फाड़ दिएऔर युवती के मुंह पर कुछ नशीला और जहरीला पदार्थ भी फेंकने के आरोप लगे हैं। इस मामले में चंडी मंदिर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के ऊपर पर्चा दर्ज किया है और जांच अधिकारी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • Punjab: लुटेरों ने दुकान पर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab: लुटेरों ने दुकान पर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    मोगा – देर रात शेखां वाला चौक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि वह कपडे़ की दुकान करता है, साथ ही उसने एसबीआई की ग्राहक सेवा केंद्र का एजेंट भी है। देर रात उसकी दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति आया और रुपयों की मांग करने लगा। दीपक ने बताया का जब उसने रुपए देने से मना किया तो उसने गाली निकालनी शुरु कर दी और पिस्तौल निकाल कर एक फायर किया, जो खाली गया।

    जिसके बाद उसने दूसरा फायर किया, गोली उसकी बाजू के पास से दीवार के साथ टकरा गई। जब वह तीसरा फायर करने लगा तो मैंने पिस्तौल पकड़ लिया। जिसके बाद साथ की दुकान के लड़के को आवाज लगाई। जिसके बाद लुटेरा अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक में फरार हो गया। डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया हमें सूचना मिली थी कि, शेखां वाला चौक के पास एक कपड़े की दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति दाखिल हुआ और पैसों को मांग करते हुए दुकानदार पर फायरिंग की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

    आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वही मौके पर पहुंचे डी एस पी वरिंदर सिंह ने बताया कि हमने दुकान की सारी जांच की है हमें कोई भी खाली रौंद नहीं मिला और न ही कही पर कोई निशान पाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हो सकता है कि लुटेरे के पास खिलौना पिस्टल हो। उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे है और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर रहे है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी, किया बड़ा ऐलान

    Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी, किया बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली: iPhone लवर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। Apple दुनिया की प्रमुख टेक कंपनीयों में से एक है ओर इस कंपनी ने अब iPhone 16 सीरीज की लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। iPhone 16 सीरीज इवेंट 9 सितंबर को आयोजित होगा। इस इवेंट के दौरान Apple iPhone 16 सीरीज के चार नए मॉडल बाज़ार में उतारेगा iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, और iPhone 16 Pro Max है।

    मिली जानकारी के अनुसार इस इवेंट में iPhone 16 सीरीज में नए इंटेलिजेंस फीचर्स पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो बाद में एक सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से उपलब्ध हो सकते हैं। नए iPhone 16 सीरीज में एक नया कैप्चर बटन भी शामिल होने की संभावना है।

  • Jalandhar: धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार, देखें वीडियो

    Jalandhar: धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार, देखें वीडियो

    जालंधरः श्री कृष्ण जन्माष्टमी Jalandhar: धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार, देखें वीडियो का त्योहार देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जी के दर्शनों के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई थीं और कई धार्मिक संगठन भगवान श्री कृष्ण की कथा और हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया।

    वहीं जालंधर के किला मोहल्ले में भगवान श्री कृष्ण जन्म अष्टमी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें इलाका निवासयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस विधायक अवतार सिंह (बावा हेनरी) ने शिरकत की।वहीं भगवान श्रीकृष्ण का महाअभिषेक आकर्षण का केंद्र रहा। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि वह कई वर्षों से श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी उत्सव मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किला मोहल्ला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे हम वृन्दावन में रहकर ही जन्माष्टमी मना रहे हैं।

  • कोर्ट में पेशी पर आए युवक पर हमला, जाने मामला

    कोर्ट में पेशी पर आए युवक पर हमला, जाने मामला

    रोहतक – कोर्ट में पेशी के लिए आए युवक पर न्यायालय के बाहर 6-7 हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले में घायल को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जगदीश ने बताया कि उसका बेटा करीब डेढ़ साल पहले जेल गया था। वहां पर आरोपी के साथ झगड़ा हुआ। आरोपी ने उसके बेटे के साथ जेल में भी मारपीट की थी। जिसके बाद उसके बेटे अमित ने आरोपी की शिकायत जेल में मौजूद पुलिस को दे दी।

    इसी विवाद की रंजिश रखते हुए आरोपी ने झगड़ा किया है। जेल में हुए झगड़े की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने हमला किया है। वहीं घायल के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। सोनीपत के गांव बरोदा ठुठान निवासी जगदीश ने आर्य नगर पुलिस थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके दो लड़के हैं। वे रोहतक कोर्ट में पेशी थी, इसलिए वे रोहतक कोर्ट में आए थे। कोर्ट के बाहर चौक पर एकता कॉलोनी निवासी अमित अपने करीब 7 साथियों के साथ आ गया। जगदीश ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे अमित के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।

     वहीं आरोपियों ने उसके बेटे को लात-घूसों से बेरहमी से मारपीट की। जगदीश ने कहा कि इस झगड़े में उसका बड़ा बेटा अमित घायल हो गया। वहीं आरोपियों ने मारपीट करके जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसका छोटा बेटा संजय डरता हुआ दूर खड़ा था। वहीं उसका छोटा बेटा घायल अमित को लेकर चला गया। हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

  • Earthquake के झटकों से दहली धरती

    Earthquake के झटकों से दहली धरती

    पाकुड़: झारखंड के संताल परगना में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप रात के 12 बजकर 39 मिनट 37 सेकेंड पर आया। भूकंप की तीव्रता 3.9 रही। भूकंप के झटकों से डरे लोग घरों से बाहर निकल आए।

    हालांकि भूकंप के ये झटके बहुत जोरदार नहीं थे। सिर्फ एक ही झटका आया और फिर माहौल शांत हो गया। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र पाकुड़ में ही था। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

  • Punjab: माथा टेकने गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी सहित गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab: माथा टेकने गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी सहित गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    बटालाः शहर के अंदरूनी इलाके तंग बाजार पांधिया मोहल्ले में माथा टेकने गए परिवार के घर पर चोरों ने चोरी की वारदता को अंजाम दिया। मिली जानकारी के मुताबिक चोर यहां से 4 लाख की नकदी ओर सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।

    पीड़ित मकान मालिक पति-पत्नी ने बताया कि वह शनिवार को अपने घर में ताला लगाकर पूरा परिवार श्री वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था और आज सुबह करीब 8 बजे जब वह लौटे तो घर का मुख्य दरवाजे पर तो ताला लगा हुआ था लेकिन जब वह दरवाजा खोलकर अंदर गए तो उन्होंने देखा कि उनके घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और घर की अलमारियां भी टूटी हुई ।

    उन्होंन दे खा कि घर का सारा कीमती सामान बिखरा हुआ था। 4 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण सभी गायब थे। जांच करने पर पता चला कि चोर उनके दो मंजिला घर की छत का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे। उन्होंन बताया कि चोरों ने बच्चों के गोलक तक को नहीं छोड़ा। परिवार के मुताबिक उन्हें करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़त परिवार ने इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी है।

    वहीं पड़ोस में रहने वाले आम आदमी पार्टी के युवा नेता दिनेश खोसला ने कहा कि चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, लेकिन पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में असफ्ल दिखाई दे रही है। इन घटनाओं से अपराधियों का हौसला बूलंद होते जा रहै हैं।

  • ममता हुई शर्मसार: नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका

    ममता हुई शर्मसार: नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका

    नई दिल्ली – जन्माष्टमी के दिन बेटे-बेटियों के पैदा होने पर उन्हें भगवान का रूप मानकर खुशी मनाई जाती है। इसी बीच ममता शर्मसार होने का मामला सामने आया है। प्रयागराज में मां ने बच्ची को कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक जन्म के करीब 3 घंटे बाद ही झाड़ियों में बच्ची को फेंक दिया।

    फूलपुर के चतुर्भुजपुर बरईतारा के रहने वाले सूरज पटेल सोमवार को रास्ते से गुजर रहे थे। उन्हें सरकारी ट्यूबवेल के पास झाड़ियों में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। वह रुके और आसपास देखा। कूड़े के ढेर के पास झाड़ियों में एक बच्ची पड़ी थी और दुपट्‌टे में लिपटी बच्ची रो रही थी।

    जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने चेकअप के बाद बच्ची को स्वस्थ बताया। अब बच्ची चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की देखरेख में है। उसे गोद लेने के लिए कई लोग आगे आए है।