Blog

  • पंजाब : 62 लाख रुपए की लूट मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    पंजाब : 62 लाख रुपए की लूट मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    अमृतसर:  पंजाब के अमृतसर में हुई 62 लाख रुपए की लूट एक मनगढंत कहानी निकली। पुलिस ने शिकायत करने वाले बाप-बेटा घरिंडा निवासी विकासबीर सिंह व बेटे बख्तावर सिंह को हिरासत में ले लिया है। यह पूरी कहानी बाप विकासबीर ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने जीजा अमरिंदरपाल सिंह रंधावा के आगे जीजा सर्बजीत सिंह के पैसे हड़पने के लिए रची थी। दरअसल, नगीना एवेन्यू न वासी सर्बजीत सिंह फिलहाल कनाडा में बसे हुए हैं। ACP सर्बजीत सिंह ने बताया कि यह 62 लाख रुपए आरोपी विकासबीर के जीजा अमरिंदर के आगे जीजा सर्बजीत सिंह के हैं। सर्बजीत सिंह ने गांव भकना कलां में अपनी 6 किल्ले 3 कनाल जमीन की पावर ऑफ अटर्नी आरोपी विकासबीर सिंह को दी थी। यह जमीन भकना कलां के गुरसेवक सिंह को बेची गई थी।

    गुरसेवक सिंह ने 58 लाख रुपए के चैक और 62 लाख रुपए कैश दिया था। इतना कैश देख विकासबीर व बख्तावर के मन में लालच आ गया और पैसे हड़पने के लिए आरोपियों ने पूरी कहानी को रचा। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो उन्हें शुरुआत में ही बाप-बेटे पर शक हो गया था। इसके बाद पुलिस ने बताए गए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आरोपियों की तरफ से बताई गई इनोवा व अन्य सिडान कार कैमरे में नहीं दिखी।इसके बाद पुलिस ने छानबीन आगे बढ़ाई तो पता चला कि यह पैसे आरोपी के जीजा के आगे जीजा के हैं। फिर पुलिस ने गांव भकना कलां के गुरसेवक सिंह से संपर्क साधा। पूर्ण सबूत इकट्‌ठे करने के बाद पुलिस ने विकासबीर सिंह व बख्तावर से सख्ती से पूछताछ की। जिसमें आरोपियों ने बता दिया कि यह पूरा मामला उनका गढ़ा गया है और पैसे हड़पने की नीयत से आरोपियों ने इस खेल को रचा था।

  • पंजाब : कांग्रेस हाई कमान ने इस दिग्गज नेता पर फिर जताया भरोसा, देखें लिस्ट 

    पंजाब : कांग्रेस हाई कमान ने इस दिग्गज नेता पर फिर जताया भरोसा, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने अपनी नई कमेटी का गठन कर दिया है। जिसमें पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को पुनर्गठित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में शामिल कर दिया गया है। जबकि सीनियर कांग्रेस लीडर नवजोत सिंह सिद्धू को इसमें भी जगह नहीं दी गई।

    इससे पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी नवजोत सिंह सिद्धू को जगह नहीं दी गई है और वहीं, उनसे चुनावों के बाद प्रदेश अध्यक्ष का पद भी छीन लिया गया था। अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में जगह दी जा सकती है। लेकिन नई लिस्ट में ऐसा भी नहीं हो पाया है।

  • रोकी गई अमरनाथ यात्रा, 23 अगस्त से रहेगी निलंबित

    रोकी गई अमरनाथ यात्रा, 23 अगस्त से रहेगी निलंबित

    नई दिल्ली :  दक्षिण कश्मीर हिमालय क्षेत्र में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा श्रद्धालुओं की कम संख्या और रास्ते की मरम्मत के कार्यों को देखते हुए 23 अगस्त से अस्थायी रूप से निलंबित रहेगी। इस संबंध में एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि भगवान शिव के पवित्र दंड ‘छड़ी मुबारक’ को पारंपरिक पहलगाम मार्ग से ले जाया जाएगा और इसके साथ ही 31 अगस्त को यह तीर्थयात्रा संपन्न हो जाएगी। गत 1 जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक 4.4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग के जरिए बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

    प्रवक्ता ने श्राइन बोर्ड प्राधिकारियों के हवाले से कहा तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आने और सीमा सड़क संगठन द्वारा संवदेनशील मार्गों पर किए जा रहे मरम्मत एवं देखरेख के काम को देखते हुए श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा तक जाने वाले दोनों मार्गों पर आवाजाही न करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा‘अत: यात्रा 23 अगस्त से दोनों मार्गों से अस्थायी रूप से निलंबित रहेगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੜ ਪੀੜਿਤਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਚ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਧਰਨੇ ਦਾ ਐਲਾਨ,  ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹੜ ਪੀੜਿਤਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਚ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਧਰਨੇ ਦਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਪੰਜਾਬ ਚ ਆਏ ਹੜਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸਾਬਕਾ ਐਮ.ਪੀ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦੇਣ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ  ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਧੋਖਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜੇ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਕਰਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਬਿਨਾਂ ਗਰਦਾਵਰੀ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਅਜੇ ਤੱਕ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਦਾ ਰੁਪਈਆ ਵੀ ਜਾਰੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦਿਵਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਅਤੇ ਸੁਤੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਹਲੂਣਾ ਦੇਣ ਲਈ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ 22 ਤਰੀਕ ਨੂੰ  ਪਟਿਆਲੇ ਦੀ ਦੇਵਿਗਾੜ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਮੋਕੇ ਤੇ ਪ੍ਰੌ ਪੈ੍ਰਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹੀ ਗਵਰਨਰ ਪਰੋਹਿਤ ਦਾ ਆਪਸੀ ਖਿਚੋ ਤਾਜ ਮਰਿਆਦਾ ਦੇ ਬਿਲਕੁਲ ਉਲਟ ਹੈ।


    ਮੁਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੋ ਮਦਦ ਲਈ ਕਹਿਨਾ ਭੀਖ ਮੰਗਨੀ ਦੇ ਬਿਆਨ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਐਮ ਪੀ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ  ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੜ ਪੀੜਿਤਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਹੀ ਬਣਾਉਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸੁਬਾ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਉਸ ਟੀਮ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਮੁਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹੋਰ ਸਟੇਟਾਂ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਜਿਵੇ ਹਰਿਆਨਾ ਦੇ ਅਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੋ ਸਿਖ ਲੇਕੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕੋਲ ਕੁਦਰਤੀ ਆਫਤ ਲਈ ਪੈਕਜ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ।

  • अभिनेता सनी देओल की बड़ी मुश्किलें

    अभिनेता सनी देओल की बड़ी मुश्किलें

     बैंक ने जारी किया नोटिस, हो सकता है बंगला नीलाम

    मुबंईः बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकसभा सांसद और एक्टर सनी देओल को करीब 56 करोड़ के बकाया राशि को लेकर नोटिस दिया है। इस लोन में गारंटर के तौर पर एक्टर धर्मेंद्र का नाम लिखा गया है। बैंक ने सनी देओल से 56 करोड़ रुपये और ब्याज की रिकवरी का नोटिस भेजा है। रकम की अदायगी न होने पर जुहू के सनी विला की बिक्री का नोटिस लगाया गया है। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई उनकी फिल्म गदर-2  बॉक्स ऑफिस ने कमाई के मामले में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। यही वजह है कि इतने बड़े अभिनेता पर करोड़ों का बकाया न चुकाने का आरोप हैरान करने वाला है। सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 10 दिन में ही 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। ‘गदर 2’ जिस तरह कमाई कर रही है उसे देखते हुए माना जा रहा है कि ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म ‘पठान’ को भी टक्कर दे रही है।

    रिपोर्ट्स की माने तो, अगर सनी देओल बैंक का कर्ज नहीं चुकाते हैं तो उनकी एक बड़ी प्रॉपर्टी की नीलामी हो सकती है। बैंक की ओर से बताया गया है कि एक्टर पर बैंक का बड़ा कर्ज था, जिसकी रिकवरी के लिए अब बैंक द्वारा एक्टर मुंबई में स्थित प्रॉपर्टी को नीलाम करने का ऐड भी निकाला है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने बैंक से अक बड़ा लोन लिया है।बताया जा रहा है कि बैंक की ओर से सनी देओल की बंगले ‘सनी विला’ की नीलामी 25 सितंबर को रखी गई है। साथ ही खबरों की माने तो, बैंक के ओर से एक्टर के बंगले की नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखा गया है। बता दें कि दें कि एक्टर की फिल्म ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के 9 दिनों के अंदर कुल 335 करोड़ रुपये अपने क्लब में शामिल कर लिए हैं।

  • पत्रकार रवि गिल के सुसाइड मामले में पुलिस जल्द दिखा सकती है आरोपियो की गिरफ़्तारी

    पत्रकार रवि गिल के सुसाइड मामले में पुलिस जल्द दिखा सकती है आरोपियो की गिरफ़्तारी

    जालंधर : ऑनलाइन वेब चैनल के संपादक रवि गिल ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी और पुलिस ने मृतक के भाई राहुल ने बयानों के आधार पर कीर्ति गिल, शुभम गिल, साजन नरवाल उर्फ गोरा और राजेश कपिल चार लोगों के खिलाफ आईपीसी धारा 306 के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया था और मुक़दमा दर्ज होने के बाद चारों आरोपित घर से फ़रार हो गए थे, जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस अलग अलग टीमों का गठन कर छापेमारी कर रही थी। 
     लेकिन गत दिवस पुलिस की कारगुजारी से संतुष्ट न होकर रवि गिल के समर्थको ने ज्योति चौक पर धरना लगा दिया था, जिसे गत रात्रि सेंट्रल हलके के एमएलए रमन अरोड़ा ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर स्थगित करवाया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कीर्ति गिल और उसके भाई शुभम गिल को गिरफ़्तार कर लिया है लेकिन अभी भी मामले में नामज़द दो आरोपी फ़रार चल रहे  है जिनकी पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है । फ़िलहाल आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

    यह है मामला

    शुक्रवार दोपहर शास्त्री मार्केट चौक स्थित निजी होटल में ऑनलाइन वेब चैनल के संपादक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर दी। मृतक की पहचान ऋषि नगर निवासी रवि गिल के रूप में हुई है। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि उसे  शाम चार बजे सूचना मिली कि उसके  भाई रवि ने निजी होटल में जहरीला पदार्थ निगल लिया है। वह अपने भाई को निजी अस्पताल ले गया , जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत करार दे दिया। राहुल  ने बताया कि रवि ने सुसाइड नोट लिखा था, जिसमे रवि ने लिखा था कि उसकी  लंबे समय से कीर्ति गिल नामक लड़की से दोस्ती थी। उनकी दोस्ती टूट गई तो उसने अपने भाई शुभम गिल, साजन नरवाल उर्फ गोरा और राजेश कपिल के साथ मिलकर तंग और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी कारण उसने ऐसा कदम उठाया। 

  • ਪੰਜਾਬ  : ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਜੈਤੋਂ ਚੁੰਗੀ ਤੋਂ ਇਕ ਖਾਲੀ ਪਏ ਪਲਾਟ ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ । ਆਇ ਓ ਸਤੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇਕ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ ਜਿਸ ਦੀ ਬਾਂਹ ਟੇ ਰਾਜਵੀਰ ਨਾ ਦਾ ਨਾਮ ਖੁਦੀਆਂ ਹੋਇਆ ਹੈ ਪਹਿਚਾਣ ਲਈ ਤਫਤੀਸ਼ ਜਾਰੀ ਹੈ । ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਉਮਰ ਲਗਭਗ 25 -26 ਸਾਲ ਦੀ ਹੈ। ਡਾਕਟਰ ਵਿਕਰਮ ਜਿੰਦਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ 108 ਅੰਬੂਲੈਂਸ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਚੈਕ ਕਰਨ ਤੇ ਪਤਾ ਲਗਿਆ ਕਿ ਇਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁਕੀ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਮੋਰਚਰੀ ਵਿਚ 72 ਘੰਟੇ ਲਈ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ।

  • लेह में पंजाब का फौजी हुआ शहीद, गांव में पसरा मातम

    लेह में पंजाब का फौजी हुआ शहीद, गांव में पसरा मातम

    फरीदकोटः लद्दाख के लेह जिले में शनिवार को एक बड़े हादसे में सेना के नौ जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल, सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे ने नौ जवानों की जान ले ली। हादसे में पंजाब के फरीदकोट जिले के रमेश लाल ने भी बलिदान दिया है। रमेश लाल सेना में जेसीओ के पद पर तैनात थे। वह फरीदकोट जिले के गांव सिरसिड़ी के रहने वाले थे। 41 वर्षीय रमेश लाल पिछले 24 साल से सेना में अपनी सेवा निभा रहे थे। हादसे की सूचना के बाद से परिवार में शोक की लहर है। रमेश के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। 

    अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के कियारी के पास हुई। हादसे में जान वाले सैनिकों में आठ जवान और एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) शामिल हैं। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि एक अशोक लीलैंड स्टैलियन (एएलएस) वाहन लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को कियारी से सात किलोमीटर पहले घाटी में फिसल गया। वाहन में 10 कर्मी सवार थे। इनमें नौ की जान चली गई। वहीं एक जवान घायल है।

  • पंजाबः ओवरफ्लो होकर पुल के ऊपर से गुजर रहा पानी, इतने गांवों का टूटा संपर्क

    पंजाबः ओवरफ्लो होकर पुल के ऊपर से गुजर रहा पानी, इतने गांवों का टूटा संपर्क

    फाजिल्काः फिरोजपुर जिले में नुकसान पहुंचाने के बाद सतलुज दरिया अब फाजिल्का जिले के सरहदी गांवों में नुकसान पहुंचाने लगा है। फाजिल्का के लगभग 12 गांवों को जोड़ने वाले कावां वाली पुल के ऊपर से पानी ओवरफ्लो होकर गुजर रहा है। जिस कारण इन 12 गांवों का यातायात संपर्क पूरी तरह से शहर के साथ टूट चुका है और लोग अब अपने घरों से निकलकर गांव में ही ऊंचे स्थानों पर पानी के निकलने का इंतजार कर रहे हैं। मौके पर फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना भी पहुंचे हुए हैं, जो लगातार हालातों का जायजा ले रहे हैं। फाजिल्का जिले में पानी की मौजूदा स्थिति की बात करें तो हुसैनीवाला हेड से लगभग 280000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

    जिसका असर साफ तौर पर फाजिल्का के सरहदी गांवों में देखने को मिल रहा है। जहां फाजिल्का के 12 के करीब गांवों का यातायात संपर्क शहर से टूट चुका है। वहीं जलालाबाद के 6 गांव का संपर्क भी शहर के साथ टूटा है। जिसके चलते राहत कार्य को लेकर एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात की गई है जबकि बीएसएफ भी लोगों का सहयोग कर रही है। इसके अलावा पानी के चलते विभिन्न सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है और कई घरों के गिरने की भी सूचना है, जबकि प्रशासन की टीमें लगातार किश्तियों के जरिए गांव के अंदर पहुंचकर लोगों के साथ बातचीत कर रही है जबकि अगर किसी ने बाहर निकलना है तो उनको एनडीआरएफ की टीमों के जरिए बाहर निकाला जा रहा है।

  • पंजाबः सिविल अस्तपाल में आवारा कुत्तों ने किया 5 वर्षीय बच्चे पर हमला

    पंजाबः सिविल अस्तपाल में आवारा कुत्तों ने किया 5 वर्षीय बच्चे पर हमला

    लुधियानाः शहर के आवारा कुत्तों की बढ़ रही संख्या के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला सिविल अस्पताल से सामने आया है। जहां अस्पताल में आवारा कुत्तो ने 5 वर्षीय बच्चे पर 8 से 10 कुत्तों ने हमला कर दिया। ये देख आसपास के लोग बच्चे के पास पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ा, लेकिन तब तक कुत्तों ने बच्चे की पीठ पर पंजे मार दिए थे। बच्चे के पिता विमलेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होनी है, ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। शनिवार को वह 5 वर्षीय बेटे आयुष के साथ खाना लेकर जच्चा-बच्चा अस्पताल की ओर जा रहा था।

    बच्चा धीरे चल रहा था, जिस कारण वह कुछ कदम पीछा था। इतने में करीब 8 से 10 कुत्तों ने आयुष पर हमला कर दिया। विमलेश ने बताया कि अस्पताल की पार्क में भी कुत्ते घूमते हैं। पार्क में मरीज के रिश्तेदार तक नहीं बैठ सकते। कई लोगों को ये कुत्ते काट चुके हैं। कुत्तों के खौफ के कारण लोगों ने पार्क में बैठना ही बंद कर दिया है। अस्पताल प्रशासन से यदि कोई शिकायत करता है तो वह नगर निगम के सिर भांडा फोड़ देते हैं।

    अस्पताल में उपचार करवाने आए नितिन ने कहा कि वह अक्सर सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आते हैं। करीब 1 सप्ताह में 4 से 5 केस अस्पताल में घूमते कुत्तों के काटने के यहां आते हैं। सेहत प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। पंजाब सरकार कुत्तों के लिए गौशाला की तर्ज पर डॉग पौंड बनाए। अस्पताल की SMO मनदीप कौर ने कहा कि नगर निगम को लिखा गया है कि इन कुत्तों का ऑपरेशन करवाएं। इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। लोगों को आए दिन ये काट रहे हैं।