पंजाब : कांग्रेस हाई कमान ने इस दिग्गज नेता पर फिर जताया भरोसा, देखें लिस्ट 

चंडीगढ़ : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने अपनी नई कमेटी का गठन कर दिया है। जिसमें पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को पुनर्गठित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में शामिल कर दिया गया है। जबकि सीनियर कांग्रेस लीडर नवजोत सिंह सिद्धू को इसमें भी जगह नहीं दी गई।

इससे पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी नवजोत सिंह सिद्धू को जगह नहीं दी गई है और वहीं, उनसे चुनावों के बाद प्रदेश अध्यक्ष का पद भी छीन लिया गया था। अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में जगह दी जा सकती है। लेकिन नई लिस्ट में ऐसा भी नहीं हो पाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *