गुरदासपुरः करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया पर सात भारतीय युवकों का रूस का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पंजाब और हरियाणा राज्य के रहने वाले युवक कह रहे थे कि वह रूस में घूमने आए थे, जहां उन्हें जबरन पकड़ लिया गया है ओर सेना में भर्ती कर यूक्रेन लाया गया, और युद्ध के लिए भेजा दिया गया।
यह वीडियो वायरल होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी सरकार से बात की और युवकों को भारत लाने को कहा, लेकिन रूसी सरकार अभी तक युवक को रिहा नहीं कर रही। इस सबंधी गुरदासपुर के रहने वाले नोजवान के परिजनों ने कहा कि उनके बेटे को एक बार फिर युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेनी सीमा पर भेजा गया है। जिसके कारन उन्हें अपने बेटे की चिंता हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के कहने के बावजूद उनके बेटे को जंग लड़ने के लिए युक्रेन भेज दिया गया। उन्होंने मांग की है कि भारत सरकार जल्द से जल्द उनके बच्चों को भारत वापिस लाए।
Blog
-

Punjab: जबरन फौज में भर्ती जवानों की नहीं हो रही वतन वापसी, देखें वीडियो
-

Punjab : मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, देखें वीडियो
फिरोजपुर : फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार फायरिंग के मामले सामने आ रहे हैं। फिरोजपुर में आज एक ही दिन में दो जगहों पर फायरिंग हुई है। वहीं पुलिस सुरक्षा के दावे कर रही है। फिरोजपुर के बगदादी गेट के पास एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल राजबीर सिंह ने बताया कि वह एक शादी से आ रहा था। इसी दौरान बगदादी गेट के पास एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी आई और उसे टक्कर मारकर आगे भाग गई।
जब उसने आगे बढ़कर पूछने की कोशिश की तो उन्होंने गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी। उनकी मांग है कि गोली चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इस बारे में बात की तो सब इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बगदादी गेट के पास गोली चली है। वह मौके पर पहुंचे है और उचित कार्रवाई की जाएगी। -

Punjab: धार्मिक स्थलों के नाम अवैध तौर पर चंदा इकट्ठा करता आरोपी काबू, 2 फरार
लुधियानाः मोती नगर थाने के अधीन आती बाबा गज्जा जैन कालोनी में मणिमहेश समेत अन्य धार्मिक तीर्थ स्थलों पर लंगर लगाने के नाम पर व्यापारियों से अवैध तौर पर चंदा इकट्ठा कर रहे लोगों को व्यापारियों ने काबू कर लिया। जिनमें दो व्यक्ति फरार हो गए। एक को काबू कर पहले व्यापारियों ने उसकी खूब धुनाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। जहां 3 लोग बाइक पर सवार होकर कालोनी पहुंचे। वहां मौजूद सभी कारोबारियों से धार्मिक स्थलों पर लंगर लगाने के नाम पर चंदा इकट्ठा करने लगे। कारोबारी मनदीप सिंह ने बताया कि उनका रियल एस्टेट का ऑफिस है। 3 लोग उनके ऑफिस में पहुंचे जो मणिमहेश में लंगर लगाने के नाम पर 11-11 हजार की पर्ची काटने लगे। जब उन्होंने मना किया तो उनमें से एक व्यकित ने दातर निकाली और कहा कि अगर पैसे नहीं दोगे तो वह मार देंगे।
कारोबारी अनिल कुमार ने कहा कि ये लोग जबरन व्यापारियों से पैसे वसूल करते हैं। जो विभिन्न धार्मिक स्थलों में लंगर लगाने के नाम पर पर्चियां काटते हैं। उनके एरिया में सारे कारोबारी व फैक्ट्री मालिकों से जबरदस्ती पैसे वसूल करते हैं। उन्होंने कहा कि आज जब एक व्यापारी को ये लोग दातर निकालकर मारने लगे तो शोर पड़ने पर सारे कारोबारी इकट्ठे हुए। तभी दो भाग गए। जबकि एक को व्यापारियों ने पकड़ लिया। कारोबारियों ने कहा कि यहीं लोग 4 दिन पहले भी पहुंचे थे और कई कारोबारियों से पर्ची काट उनसे हजारों रूपए इकट्ठा करके ले गए थे। मना करने पर ये लोग मारने की धमकी देते हैं। जिससे व्यापारियों में डर व सहम का माहौल बना हुआ है।
कारोबारी मनदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम संजय है, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया है। उसके पास से 500-500 के कई जाली नोट भी बरामद किए गए है। उन्होंने बताया कि इनके पास से मिली बाइक भी चोरी की है। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी कर्मजीत सिंह ने कहा कि कारोबारियों की लिखित शिकायत आ गई है, उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को काबू कर लिया है। जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति का नाम संजय है। जिस पर बनती कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार हुए लोगों की भी पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
-

Punjab: इस टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, देखें वीडियो
सी.बी.आई से जांच कराने की मांग
लुधियानाः लुधियाना-लाडोवाल टोल प्लाजा पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रहा है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन दोआबा लंबे समय से टोल प्लाजा को जनता के लिए फ्री करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस टोल प्लाज़ा के दाम बहुत ज्यादा हैं इन्हें कम किया जाए। इस संबंध में लुधियाना प्रशासन ने किसानों के साथ एक बार बैठक की, जो बेनतीजा रही। इसके अलावा प्रशासन ने किसानों को दोबारा मौका दिया, लेकिन बैठक नहीं हुई। किसानों ने लगातार टोल प्लाजा पर लूटपाट और धांधली का आरोप लगाया है। किसानों ने लगातार टोल प्लाजा पर लूटपाट और धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा इस टोल प्लाज़ा की सी.बी.आई. जांच होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह किसानों का साथ दें ओर उन्होंने सरकार से शंभू ओर करनाल टोल प्लाज़ा बंद करने की मांग भी की है। -

Punjab : पुरानी रंजिश के चलते किसान की बेरहमी से पिटाई, देखें वीडियो
फिरोजपुर : खेत में काम करने गए गए किसान को 20 से ज्यादा लोगों ने बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान तरलोचन सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार गांव जलोके निवासी ने पास के गांव में पट्टे पर जमीन ली थी और उसमें धान लगाया था। जब किसान तरलोचन सिंह अपने खेत में काम करने के लिए गया, तो आरोपी पहले से ही वहां बैठे थे। जिसके बाद उन्होंने किसान ऊपर जानलेवा कर दिया, उसे खेतों में बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में वहीं फेंक दिया।
जब लोगों को पता चला तो उन्होंने उसके परिवार को सूचित किया और किसान तरलोचन सिंह को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि किसान का एक पैर ही कट गया और दूसरा पैर जगह-जगह से टूट गया है। किसान का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने गांव में एक जमीन पट्टे पर दी थी, जिस पर उसका विवाद था।यह विवाद तो खत्म हो गया। लेकिन आरोपी ने मन में रंजिश रखी। इसी के चलते किसान को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
-

Punjab: मरे बछड़े का सिर काटकर घर में लटकाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हिंदू नेताओं में रोष
फाजिल्काः जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। यहां के कैंट रोड पर एक व्यक्ति ने गाय के बछड़े का सिर काट कर घर में लटका लिया। जब गाय का दूध दूहना होता था तो आरोपी उसके सामने बछड़े का सिर रख देता था। इसका पता चलने पर हिंदू संगठन के लोग भड़क गए और पुलिस को साथ लेकर उक्त व्यक्ति के घर पहुंचे। पुलिस ने बछड़े का कटा हुआ सिर कब्जे में लिया और पर्चा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जांच अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद फिरोजपुर विभाग के संयोजक मनीश कुमार निवासी कैंट रोड फाजिल्का ने बयान दर्ज करवाए थे कि रोशन लाल निवासी कैंट रोड फाजिल्का ने अपने घर में दूध के लिए एक गाय रखी हुई थी। लेकिन बछड़ा मर जाने के बाद वह दूध नहीं देती थी। इसके बाद एक हफ्ते पहले बछड़े का सिर काटकर वह अपने घर में ले आया।
आरोपी बछड़े का कटा सिर गाय के सामने रख देता था, जिससे गाय दूध दे देती थी। बछड़े के कटे हुए सिर से दुर्गंध न आए, इसलिए आरोपी ने उस पर केमिकल भी लगा दिया था। पुलिस ने धारा 3,4 दि पंजाब प्रोहीबिशन आफ काओ सलाटर एक्ट 1995 के अधीन तहत मामला दर्ज कर आरोपी को बछड़े के कटे हुए सिर सहित गिरफ्तार कर लिया है।
-

Punjab: नशे की Overdose से Kabaddi खिलाड़ी की मौत, 9 पर मामला दर्ज
पटियालाः जिले में नशे की ओवरडोज से 40 साल के कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई है। भादसों थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में खिलाड़ी के एक दोस्त के अलावा 8 नशा तस्कर भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सतविंदर प्रदेश स्तर के कई कबड्डी टूर्नामेंट में खेल चुका था। आरोप है कि दोस्त ने जबरन कबड्डी खिलाड़ी को नशे की ओवरडोज दी थी। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
मृतक की पहचान सतविंदर सिंह के तौर पर हुई है, जो विवाहित था। वहीं, आरोपियों में दोस्त संजीव कुमार, राजविंदर सिंह, राजू, सोना, लक्ष्मी, बिमला, चरनो, भोली, छोटी सभी निवासी गांव रोहटी छन्ना शामिल हैं। कबड्डी खिलाड़ी के भाई परविंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नशे की लत का शिकार आरोपी संजीव कुमार 13 जुलाई को उनके घर आया और सतविंदर को अपने साथ ले गया। देर रात संजीव उसके भाई को घर छोड़ गया।
सतविंदर सिंह ने काफी नशा किया हुआ था, जिस कारण थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-

Punjab: Akali Dal प्रत्याशी Surjit Kaur के जाति प्रमाण पत्र को लेकर BJP ने दी बड़ी चुनौती, बताया फर्जी
चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के एससी विंग के अध्यक्ष और पूर्व आईएएस अधिकारी सुच्चा राम लद्धड़ ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, चुनाव आयोग और पंजाब सरकार को शिकायत भेजकर शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर के जाति प्रमाण पत्र की जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सही नहीं इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। भाजपा नेता एसआर लद्धड़ ने भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि वोटों पर असर पड़ने के कारण चुनाव के दौरान किसी भी राजनीतिक दल या नेता ने शिकायत नहीं की।
अब चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इसलिए सुरजीत कौर द्वारा बनाए गए फर्जी एससी सर्टिफिकेट की जांच की जाए और फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के आरोप के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए। पूर्व आईएएस अधिकारी का कहना है कि चुनाव के दौरान जब शिरोमणि अकाली दल ने अपनी उम्मीदवारी वापिस लेने की घोषणा की तो राजपूत (सिरकीबंद) समुदाय के लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सुरजीत कौर के पक्ष में प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि सिरकीबंद राजपूत पंजाब की एक जाति नहीं है और भारत सरकार द्वारा 39 अनुसूचित जातियों में अधिसूचित नहीं है। लद्धड़ ने कहा कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 5 जनवरी 2021 के एक फैसले के तहत गांव आलमपुर (पटियाला) के राजपूत सिरकीबंदों के छह प्रमाण पत्र रद्द कर दिए थे। इसी तरह, राजपुरा के पास एक गांव की लड़की रवजीत कौर, जो एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी, को नकली सिरकीबंद-राजपूत प्रमाण पत्र होने के कारण कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया था।
-

12 करोड़ की Heroin सहित 3 गिरफ्तार
श्रीगंगानगर : पुलिस ने जिले के श्रीकरणपुर इलाके में दो किलो 325 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसे चार तस्कर कार में लेकर जा रहे थे। पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह मसीह पुत्र अजीत मसीह, पतरस पुत्र कुलविंद्र निवासी अमृतसर के करलिया और विजय उर्फ सन्नी पुत्र सुखदेव अमृतसर के लदेह के तौर पर हुई है।

श्रीकरणपुर पुलिस और सीआईडी बीआई ने श्रीकरणपुर के गजसिंहपुर रोड अंडरपास के पास नाकाबंदी कर की। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12.5 करोड़ रुपए है। एसपी गौरव यादव ने बताया कि श्रीकरणपुर डीएसपी संजीव चौहान की देखरेख में सीआई सुरेंद्र कुमार और श्रीकरणपुर की सीआईडी बीआई टीम ने गजसिंहपुर रोड अंडरपास के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान आई एक कार पुलिस और सीआईडी बीआई की टीम ने मिले इनपुट के आधार पर रुकवाया। तलाशी ली तो इसमें दो किलो 325 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
-

Jalandhar: किसान नेता के कत्ल मामले में 6 गिरफ्तार
जालंधर, ENS: नूरमहल के गांव सुन्नड़ कलां में 55 वर्षीय किसान रेशम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात के समय स्वजनों का कहना था कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। पुलिस इस मामले को रंगदारी से जोड़कर देख रही है। थाना प्रभारी वरिंदरपाल सिंह उप्पल ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ सन्नी निवासी लाडोवाल (लुधियाना) सरबजीत सिंह निवासी गांव सरहाली कलां (तरनतारन), गगनदीप सिंह निवासी गांव सुहावा (तरनतारन), बलदेव सिंह गांव ठठा सरहाली (तरनतारन), रेशम सिंह गांव सरहाली कलां (तरनतारन), बलजीत सिंह उर्फ मिटू निवासी सरहाली कलां (तरनतारन) के रूप में हुई है।
हत्याकांड के बाद पुलिस ने करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इस दौरान बाइक पर 2 संदिग्ध युवक लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हुए थे। उनकी लोकेशन से पुलिस उन तक पहुंची, जिसके बाद बाकी सभी को भी गिरफ्तार किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने लोहियां में भी एक किसान को रंगदारी के लिए फोन किया था। इस घटना को लेकर जल्द पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।