Blog

  • पंजाब :  घरेलू विवाद के बाद ससुर ने की चलाई गोली, FIR दर्ज

    पंजाब :  घरेलू विवाद के बाद ससुर ने की चलाई गोली, FIR दर्ज

    लुधियाना: घरेलू विवाद हो जाने पर ससुर ने शराब के नशे में घर की छत्त पर खड़े होकर फायरिंग की। बहू ने अपने बेटी सहित कमरे में घुस कर जान बचाई। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल पर सूचित कर पुलिस को मौके पर बुलाया। बहू ने ससुर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ससुर से गन व कारतूस बरामद किए है। आरोपी की पहचान सर्बजीत सिंह निवासी नूरवाला मेहरबान के रूप में हुई है। 


    थाना मेहरबान के ASI राधे शाम ने बताया कि पीड़ित महिला हरप्रीत कौर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। वह अपने मायके घर में शादी समारोह पर गई हुई थी। समारोह खत्म होने के बाद उसकी मां व भाई उसे वापस ससुराल घर पर आकर छोड़ गए। लेकिन अगले ही दिन उसका ससुर उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगा। जिसके चलते वह अलग होकर वेहड़े में आकर बैठ गई। जबकि उसका ससुर ऊपर छत पर चला गया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसके ससुर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिया। 


    गोली की आवाज सुन कर वह डर कर कमरे में भाग गई। इसी दौरान उसके ससुर ने एक और गोली चला दी। जिसके बाद उसने पुलिस को इस घटना सबंधी शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर आरोपी के खिलाफ थाना मेहरबान में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी गन व 23 कारतूस और दो चलाई गई गोलियां भी बरामद कर ली। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर मामले की गहराई से जांच की जा रही है ।

  • जालंधरः फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गजीगुला में स्थित फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग की लपटे दूर-दूर से दिखाई दे रही है। वही आग के कारण काले धुएं से आसमान भी काला हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार शीतल विज की फैक्ट्री में आग लगी है।

  • उपमुख्यमंत्री के घर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

    प्रोफ़ेसर सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर जताया शोक

    ऊना/सुशील पंडित :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार शाम को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक निवास स्थान गोंदपुर जयचंदपुर पहुंच कर अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जी के दुःखद निधन होने पर शोक प्रकट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें तथा भाई मुकेश जी एवं परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

    उन्होंने कहा कि जीवन संगिनी का इस प्रकार बिछड़ना बेहद कष्टकारी पल है। प्रो सिम्मी बहुत दयालुता  से भरी धार्मिक, नेकदिल और समाजसेवी महिला थीं। उनका इस प्रकार अचानक निधन बहुत बड़ी क्षति है। समाज उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।  पीड़ा के इस क्षण में हम सब मुकेश अग्निहोत्री जी के साथ हैं

  • प्रो सिम्मी अग्निहोत्री का जीवन प्रेरणा स्त्रोत है- कंवर

    ऊना/सुशील पंडित:पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नि प्रो सिम्मी अग्निहोत्री की अकस्मात मृत्यु पर शोक प्रकट किया है। कंवर ने कहा कि प्रो सिम्मी अग्निहोत्री एक प्रख्यात समाज सेविका थीं। उन्होंने एक समाज सेवी के रूप में असंख्य महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। इतिहास में उनका जीवन अपने आप में एक प्रेरणा स्त्रोत की तरह याद रखा जाएगा।

    कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने भी प्रो सिम्मी की अकस्मात मृत्यु पर दुख प्रकट किया है। जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता मदन राणा, अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, महा मंत्री मास्टर रमेश शर्मा, प्रवक्ता सुरेंद्र हटली, प्रधान विजय शर्मा, राजेंद्र मलांगड़, बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, भीष्म कंवर, प्रधान अनिता राणा,राम सिंह ककराना, सतीश शर्मा उर्फ काला,सतीश धीमान, अजय ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष शशि राणा व अन्य ने सिम्मी अग्निहोत्री की मृत्यु पर परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
  • शुक्रवार को 224 वाहनों के चालान कटे

    शुक्रवार को 224 वाहनों के चालान कटे

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने शुक्रवार को जिले की विभिन्न जगहों पर कुल 224 वाहनों के चालान किए। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले इन चालकों में से कुछ ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। इसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 22,500 रूपये प्राप्त हुए हैं। साथ ही पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 7 लोगों से भी 700 रूपए जुर्माना वसूला है।
  • अम्बः दो ग्राम चिट्टे के साथ कांगड़ा का युवक काबू

    अम्बः दो ग्राम चिट्टे के साथ कांगड़ा का युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित:अम्ब पुलिस ने कांगड़ा के लोहारा गांव के एक युवक को दो ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिट्टे के साथ एक व्यक्ति अम्ब में मौजूद है। पुलिस टीम ने ट्रैप लगाकर उक्त आरोपी की तालाशी ली तो उससे 2 ग्राम चिट्टा बरमाद हुआ। आरोपी की पहचान अमित राणा पुत्र मलकीत सिंह के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाने में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
  • अम्बः टैंपो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी

    अम्बः टैंपो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी

    ऊना/सुशील पंडित:अम्ब के कलरूही पुल के पास एक टैंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शी और शिकायतकर्ता का दावा है कि यह दुर्घटना टैंपो चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई है। अम्ब थाने में शिकायत देने वाले नरेश कुमार निवासी कलरुही का आरोप है कि 9 फरवरी को जिस समय वह कलरूही पुल पर मौजूद था तभी एक टैंपो गलत दिशा से आया और उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया है। अम्ब पुलिस ने शक के आधार पर मुकेरियां पंजाब के रहने वाले टैंपो चालक शिव कुमार पुत्र गुरबचन सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • भदसालीः दड़ा सट्टा पर्चियों संग एक पकड़ा

    भदसालीः दड़ा सट्टा पर्चियों संग एक पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित:हरोली पुलिस ने भदसाली से दड़ा सट्टा लगाने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय पुलिस की टीम भदसाली के पास मौजूद थी तब शक के आधार पर एक व्यक्ति की तालाशी ली गई। आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र विचित्र सिंह निवासी दुलेहड़ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस को दडड़ा सटटा पर्ची और 1240 रुपये बरामद हुए हैं। हरोली थाने में उक्त आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13-ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • ऊनाः जातिसूचक शब्द बोलने पर मामला दर्ज

    ऊनाः जातिसूचक शब्द बोलने पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना संतोषगढ़ मार्ग पर स्थित खानपुर गांव में एक व्यक्ति को जातिसूचक शब्द बोलने और मारपीट करने पर सदर थाने में एक मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि शुक्रवार रात जब वह अपने मित्र के साथ घर जा रहा था तो खानपुर के पास पिंटू मान और गुरजीत मान ने इसकी गाड़ी को रोक कर पहले मारपीट की फिर जातिसूचक शब्द बोले। सदर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  • चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज

    चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित:फाइनांस कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनेजर ने ऊना के चार लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सदर थाने में दी शिकायत में कंपनी के हमीरपुर एरिया बिजनेस मैनेजर सुनील शर्मा ने कहा है कि ऊना के ही रहने वाले आशुतोष वशिष्ट, कुलदीप चन्द ,परवीन कुमार और सरोज कुमारी ने वाहन ऋण चुकाए बिना ही वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र थर्ड बार्टी को कर दिया है। जबकि यह एनओसी पूरा कर्ज चुकता होने के बाद ही दी जा सकती थी। ऐसा करके चारों आरोपियों ने नियमों की अनदेखी की है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।