पंजाब :  घरेलू विवाद के बाद ससुर ने की चलाई गोली, FIR दर्ज

लुधियाना: घरेलू विवाद हो जाने पर ससुर ने शराब के नशे में घर की छत्त पर खड़े होकर फायरिंग की। बहू ने अपने बेटी सहित कमरे में घुस कर जान बचाई। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल पर सूचित कर पुलिस को मौके पर बुलाया। बहू ने ससुर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ससुर से गन व कारतूस बरामद किए है। आरोपी की पहचान सर्बजीत सिंह निवासी नूरवाला मेहरबान के रूप में हुई है। 


थाना मेहरबान के ASI राधे शाम ने बताया कि पीड़ित महिला हरप्रीत कौर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। वह अपने मायके घर में शादी समारोह पर गई हुई थी। समारोह खत्म होने के बाद उसकी मां व भाई उसे वापस ससुराल घर पर आकर छोड़ गए। लेकिन अगले ही दिन उसका ससुर उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगा। जिसके चलते वह अलग होकर वेहड़े में आकर बैठ गई। जबकि उसका ससुर ऊपर छत पर चला गया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसके ससुर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिया। 


गोली की आवाज सुन कर वह डर कर कमरे में भाग गई। इसी दौरान उसके ससुर ने एक और गोली चला दी। जिसके बाद उसने पुलिस को इस घटना सबंधी शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर आरोपी के खिलाफ थाना मेहरबान में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी गन व 23 कारतूस और दो चलाई गई गोलियां भी बरामद कर ली। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर मामले की गहराई से जांच की जा रही है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *