Blog

  • युवा मतदाताओं के पंजीकरण में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वूपर्ण भूमिका

    युवा मतदाताओं के पंजीकरण में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वूपर्ण भूमिका

    शैक्षणिक संस्थानों में चुनावी साक्षरता क्लबों के साथ होंगी नियमित बैठकें 


    ऊना/ सुशील पंडित: भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों को अद्यतन और त्रुटि रहित बनाने के लिए दृढ़ प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए युवा और भावी मतदाताओं की पहचान कर उनके पंजीकरण में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के उद्देश्य से प्रत्येक 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक समर्पित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति की गई है। युवा/भावी मतदाताओं, विशेष रूप से 18-19 आयु वर्ग में अधिक से अधिक पंजीकरण के लिए शैक्षणिक संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।


    यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने बताया कि समर्पित 68 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के स्तर पर संभावित मतदाताओं के पंजीकरण के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले शैक्षणिक संस्थानों के चुनावी साक्षरता क्लब के साथ नियमित बैठकें करेंगे और उन्हें नामांकन की प्रक्रिया और पंजीकरण के लिए आवेदन दाखिल करने की समय-सीमा के बारे में जागरूक करेंगे।


    राघव शर्मा ने बताया कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शैक्षणिक संस्थानों में पुनरीक्षण गतिविधियों के दौरान विशेष शिविरों का आयोजन करेंगे, ताकि मतदाताओं की पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जा सके और उन्हें एन.वी.एस.पी. वी.एच.ए./वी.पी. आदि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निर्वाचक के रूप में पंजीकरण के लिए अग्रिम दावे दायर करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
    उन्होंने बताया कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आवेदनों को ऑनलाइन जमा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, जबकि ऐसे मामलों में जहां इंटरनेट की पहुंच या अन्य किसी कारण से ऑनलाइन आवेदन जमा करना संभव नहीं है, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आवेदन को भरने में आवेदक की सहायता करेंगे। ऑफलाइन प्रपत्र-6 में प्राप्त आवेदनों को डिजिटलीकृत और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए ई.आर.ओ. नेट के माध्यम से संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भेजा जाएगा। इस प्रयोजन के लिए प्रत्येक समर्पित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को लॉग-इन आईडी प्रदान की जाएगी।


    उन्होंने बताया कि समर्पित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शैक्षणिक संस्थानों में प्राप्त प्रारूप का संस्थानवार तिमाही डाटा बनाए रखेंगे। इससे पंजीकरण के प्रतिशत में सुधार करने और रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।

  • सर्दियों में आग लगने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतू एडवाइजरी जारी

    सर्दियों में आग लगने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतू एडवाइजरी जारी

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं दण्डाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने सर्दियों के मौसम को मध्यनजर रखते हुए एडवाजरी जारी की है। सर्दी के मौसम में कार्यालयों में आग लगने से होने वाली दुर्घटनाएं शॉर्ट सर्किट, ओवरहीटिंग, ओवरलोडिंग, घटिया स्तर के उपकरण, बिजली के तारों का गलत कनेक्शन और लापरवाही के कारण होती हैं। इन दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए उन्होंने कहा कि कार्यालय से किसी एक कर्मचारी, जो प्रतिदिन कार्यालय का समय समाप्त होने पर कार्यालय से वापिस जाते समय बिजली के सभी उपकरणों को बंद करना सुनिश्चित करें तथा इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों व वायरिंग की नियमित अंतराल पर जांच करते रहें।


    राघव शर्मा ने कहा कि आग लगने की स्थिति में तुरंत 101/1077 पर कॉल करके सूचना दें। सभी सरकारी/निजी कार्यालयों के भवनों में बिजली के पॉइंटों का पूरी तरह से निरीक्षण किया जाये ताकि सर्दियों में हीटिंग उपकरणों के उपयोग के कारण बढे़ हुए लोड के कारण खतरों के जोखिम को कम किया जा सके।


    उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपने कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता के संबंध में अग्निशमन विभाग द्वारा अनुशंसित अन्य प्राधिकृत एजेंसी द्वारा निरीक्षण एवं अग्नि सुरक्षा ऑडिट करवाएं। सर्दियों के दौरान घरों व दफ्तरों में ऊष्मा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए हीटर, केरोसिन, कोयले की अंगीठी आदि का प्रयोग किया जाता है। कमरों में इस प्रकार के उपकरणों का प्रयोग करते समय पैदा होने वाले धुएं व गैस के निकास का उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करे।

  • जरूरी खाद्य पदार्थों के मूल्य किए निर्धारित

    जरूरी खाद्य पदार्थों के मूल्य किए निर्धारित

    जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जारी की अधिसूचना


    ऊना/ सुशील पंडित: आम लोगों व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत एक अधिसूचना जारी कर आवश्यक वस्तुओं के अधिकतम विक्रय मूल्य निर्धारित किये हैं ताकि जिला में कोई भी विक्रेता अथवा दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत नहीं वसूल सके। 


    अधिसूचना के अनुसार जिला ऊना में बकरे व भेड़े का मीट 500 रूपये प्रति किलोग्राम, सूअर का 250 रूपये प्रति किलोग्राम तथा चिकन ब्रॉयलर 220 रूपये प्रति किलोग्राम, जीवित मुर्गा 150 रूपये प्रति किलोग्राम, ब्रायलर डैªस्ड 210 रूपये प्रति किलोग्राम जबकि मछली, मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित अधिकतम मूल्य पर बिक सकेगी।


    जिला दंडाधिकारी ने कहा कि जिला में ढाबों पर पका हुआ भोजन फुल डाइट चावल, चपाती के साथ दाल, सब्जी व कढ़ी 80 रूपये, हाफ डाइट एक प्लेट चावल के साथ दाल व सब्जी 50 रूपये, चपाती तवा 7 व तंदूरी 8 रूपये, विशेष सब्जी प्रति प्लेट 70 रूपये, भरवां परांठा आचार के साथ 30 रूपये, स्पेशल दाल 70 रूपये, चावल फुल प्लेट 50 रूपये, रायता 50 रूपये प्रति प्लेट, मीट 5 पीस 200 ग्राम प्रति प्लेट 130, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम  110 रूपये प्रति प्लेट निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त दो भटूरे चने या सब्जी के साथ 55 रूपये, समोसा चना 30 व दो समोसा चना 50 प्रति प्लेट बिक सकेगी। इसी तरह दुग्ध उत्पादों में दूध 60 रूपये प्रति लीटर, पनीर 320 रूपये व दही 70 रूपये प्रति किलोग्राम बेचा जा सकेगा।


    राघव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विक्रेता अथवा दुकानदार उपभोक्ता को कैश मीमो जारी करेगा, जिसकी डुप्लीकेट कापी निरीक्षार्थ अपने पास रखेगा। इसके अलावा विक्रय संस्थान के मालिक या हिस्सेदार या प्रबन्धक के द्वारा दिनांक सहित हस्ताक्षर की हुई वस्तुओं की रेट लिस्ट संस्थान के प्रवेश द्वार पर लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित किए गए दाम आगामी एक माह के लिए लागू रहेंगे। उन्होंने कहा कि निर्धारित की गई मूल्यों की दरें टूरिज्म विभाग से पंजीकृत होटल और रेस्टोरेंट पर लागू नहीं होगी।

  • डीसी ने पढ़ी भारत के संविधान की उद्देशिका

    अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी किया उद्देशिका का वाचन

    ऊना/ सुशील पंडित: संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार 25 नवम्बर को उपायुक्त कार्यालय परिसर में डीसी राघव शर्मा ने भारत के संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) पढ़ी। इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

  • कपूरथलाः गुरुद्वारा में दो पक्षोें के विवाद मामले में निहंग सिंहों को बंधक बनाने की वीडियो आई सामने, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर में श्री अकाल बुंगा साहिब में पुलिस और निहंग सिंह विवाद में एक नई वीडियो सामने आई है। जो कि 21 नवंबर की बताई जा रही है जिस में बाबा मान सिंह ग्रुप के निहंग और खुद बाबा मान सिंह बैठे हुए नजर आ रहे है। इस दौरान पास में ही दो निहंग सिंहों को कुर्सी में हाथ पैर बांध कर बंधक बनाया गया। इस घटना के दौरान पुलिस अधिकारी भी मजूद है, जो कि बाबा मान सिंह से बात चीत कर रहे है।

    जिसके बाद पुलिस से बातचीत के दौरान निहंग सिंहों के हाथ पैर खोले जाते है। माना यह जा रहा है कि जिन निहंग सिंहों को बंधक बनाया गया है, यह बुड्ढा दल बाबा बलवीर के ग्रुप के है। कहा जा रहा है कि इनसे कब्जा छीन कर ही उस दिन बाबा मान सिंह ग्रुप गुरद्वारा श्री अकाल बूंगा में काबिज हुए थे। वहीं सुलतानपुर लोधी क्षेत्र में फायरिंग में एक PHG के जवान की मौत के मामले में पुलिस ने 5 निहंगो को नामजद करते हुए 40 अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बबनदीप सिंह ने करते हुए बताया कि उक्त मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। बाकी आरोपियों के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

  • सामान्य विकास समिति ने जिला में विकासात्मक कार्यों और बीते 3 वर्षों की आय-व्यय का लिया ब्यौरा

    सरकारी योजनाओं/कार्यक्रमों को आम आदमी तक पहुंचाना सरकार का मुख्य लक्ष्य


    अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर चल रहे निर्माण कार्यों तथा गुणवत्ता का लें जायजा


    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की सामान्य विकास समिति की बैठक का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता सामान्य विकास समिति के सभापति संजय रत्न ने की। सामान्य विकास समिति ने जिला ऊना में विभिन्न विभागों के माध्यम से चल रहे विकासात्क कार्यों/गतिविधियों की प्रगति और गत तीन वर्षों में हुए आय-व्यय का ब्यौरा लिया।


    बैठक में समिति ने मुख्यतः लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, शहरी विकास, हिमुडा, नगर एवं ग्राम नियोजन, परिवहन, पर्यटन विभागों की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और कार्यों का क्रमवार विस्तृत चर्चा करके ब्यौरा लिया। समिति के सभापति ने कहा कि विकास समिति का लक्ष्य सरकार द्वारा संचालित की जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को हर जनमानस तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं/नीतियों को धरातल पर लागू करने में अधिकारियों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सरकार का मुख्य अंग होते हैं जिनके माध्यम से सरकार अपनी योजनाओं को ग्रामीण स्तर पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि सरकारें अपने राज्य के अधिकारियों/कर्मचारियों पर निर्भर होती है क्योंकि इन्हीं के माध्यम से गवर्नेस मूल्यांकन किया जाता है। संजय रत्न ने कहा कि यदि राज्य के अधिकारी/कर्मचारी आम लोगों को बेहतर गवर्नेंस मुहैया करवाते हैं तो लोगों में राज्य सरकार के प्रति विश्वास बढ़ता है।


    उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा आम जन के कल्याणार्थ विभन्न विभागों के माध्यम से अनेकों कार्यक्रम/नीतियां/योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यक्रमों/योजनाओं के बेहतर क्रियान्वन हेतू उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार संचालित किए जा रहे विकासात्मक कार्यों मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और अधिकारी स्वयं फील्ड मे जाकर विकासात्मक कार्यों/योजनाओं का निरीक्षण करें ताकि कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो सके। उन्होंने कहा कि जिला में चल रहे विकासात्मक कार्यों/योजनाओं/नीतियों में यदि कोई दिक्कत आ रही है तो विकास समिति को इस बारे में अवगत करवाया जाए ताकि विकास समिति योजनाओं/नीतियों में आ रही कमियों को सरकार के समक्ष रख सके। 


    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में विधानसभा की कोई भी कमेटी जिला का दौरा करती है तो अधिकारी/कर्मचारी अपने विभागों के संबधित पूर्ण ब्यौरा देने के लिए बैठक में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन प्रश्नों का उत्तर विभागीय अधिकारियों द्वारा बैठक में उपलबध नहीं करवाया गया समिति ने उन प्रश्नों का उत्तर देने के लिए विभागीय अधिकारियों को एक माह के भीतर उत्तर भेजने के निर्देश दिए। 


    उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वे जल स्त्रोतों को बढ़ायें और पुरानी पेयजल स्कीमों को पुनः रिस्टोर करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला में स्थापित किए गए हैंड पम्पों का भी सर्वे करवाएं तथा जो हैंड पम्प मुरम्मत करने योग्य है उनकी मुरम्मत करवाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उन पर शीघ्र सुधार कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि संभावित दुर्घटनाओं में कमी जाई सके। सभापति ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ब्लॉक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संयुक्त रूप से जिला के गांवों का भ्रमण करें ताकि कोई भी गांव सड़क सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने विधायक प्राथमिकताओं तथा जिला में नाबार्ड के तहत सड़क निर्माण कार्यों की भी विस्तृत रूप से जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए-नए पर्यटन स्थल विकसित करें ताकि माता श्री चिंतपूर्णी की तर्ज पर अन्य क्षेत्रों में भी पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
    इस मौके पर उपायुक्त ने सामान्य विकास समिति के सभापति तथा सदस्यों का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि समिति द्वारा जो भी सुझाव दिए गए हैं उनकी अक्षरश अनुपालना की जाएगी।
    इस अवसर पर विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन बबलू, विधायक कुटलैहड़ देवेंद्र सिंह भुट्टो, विधायक श्री नैना देवी जी रणधीर शर्मा, विधायक झंडूता विधानसभा क्षेत्र जेआर कटवाल, विधायक सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र दलीप ठाकुर, उपायुक्त राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपिस्थत रहे।

  • पंजाबः 2 पक्षों में हुए झगड़े दौरान व्यक्ति ने युवक पर तानी पिस्तौल, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिमलापुरी इलाके में किसी बात पर विवाद के बाद दो पड़ोसी आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पड़ोसी ने घर से हॉकी स्टिक निकाल ली और दूसरे ने उस पर पिस्तौल तान दी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों को शांत करवाने की कोशिश की। वहीं इस मामले में एक व्यक्ति द्वारा पिस्तौल निकाल कर गालियां निकाली गई। जिसकी वीडियो काफी वायरल हो रही हैै। घर के बाहर हंगामा होने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंच पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया।

    वहीं इस मामले को लेकर जगदीप ने आरोप लगाए है कि दविंदर अपने पैसे के अहंकार और राजनीतिक नेताओं तक पहुंच के कारण इलाके के लोगों के साथ धक्केशाही करता है। आरोप है कि वह अक्सर आस-पड़ोस में झगड़ा करने का बहाना ढूंढता है। जगदीप ने बताया कि वह अपने बेटे को स्कूल से लेकर आया था। इस दौरान वह भी गली में खड़ा था। जिसके बाद दविंदर गली में से कार निकालने लगा। जहां दविंदर ने कार से बाहर निकल कर उसे गालियां निकालनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोप लगाए गए है कि दविंदर द्वारा हवाई फायर भी किया गया। जिसके बाद उसकी छाती पर भी दविंदर ने पिस्तौल ताना। इस दौरान एक बार पिस्तौल जमीन पर गिर गया। 

    अब पुलिस कर्मी भी उस पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पिस्टल तानने वाले पर बनती कार्रवाई नहीं की जा रही। इस मामले में थाना शिमलापुरी के प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। दोनों की बात सुनकर तथ्यों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरे पक्ष के दविंदर सिंह ने कहा कि वह गली से गुजर रहे थे। जगदीप ने उन पर हॉकी से हमला किया। जिस कारण उन्होंने अपने रक्षा करने के लिए पिस्तौल निकाली थी। दूसरी ओर इस मामले को लेकर शिमलापुरी थाने के प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। दोनों की बात सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : बाईक सवार स्नैचरों ने लड़की से छीना मोबाइल, देखें वीडियो

    बठिंडा :  पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे और चोरी का वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है।

    चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है।जहां एक लड़की पैदल कॉलेज जा रही थी। तभी 2 मोटरसाइकिल सवारों ने झपਟ मारकर लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। लड़की ने अपना मोबाइल बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन लुटेरे उसका मोबाइल छीनने में कामयाब रहे।

  • बंगाणा के धुंधला स्कूल में पहुंचे डीएसपी अजय ठाकुर,एनएसएस यूनिट से किया संम्वाद

    छात्र जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके सफलता के लिए बढें आगे:डीएसपी अजय ठाकुर


    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय बारिष्ट माध्यमिक पाठशाला धुंधला में चल रहे एनएसएस शिविर में शनिवार को डीएसपी हेडक्वाटर अजय ठाकुर ने शिरकत करके एनएसएस केडिट्स को विस्तार से जानकारी दी। ज्ञात रहे डीएसपी ऊना अजय ठाकुर अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी है और कबड्डी के भारत विश्व विजेता बनने पर अजय ठाकुर को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर खिलाड़ी का खिताब जीता था। बहीं स्कूल पहुंचने पर स्कूल स्टाफ एवं एनएसएस यूनिट द्वारा मुख्यतिथि अजय ठाकुर का भव्य स्वागत हुआ। और मंच से अजय ठाकुर को सम्मानित किया।  स्कूली छात्रों ने संस्कृत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। अपने सम्बोधन में अजय ठाकुर ने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। ताकि जीवन के आगे बढ़ने और सफल होने में आसानी हो। अजय ठाकुर ने कहा कि एनएसएस यूनिट क्रैडिट्स समाज को बेहतर और स्वच्छ समाज सेवा की भावना उत्पन्न करता है। पढ़ाई के साथ साथ छात्र अन्य गतिविधियों पर भी अपनी सहभागिता प्रदान करें। डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय मे युवा वर्ग नशे के दलदल में धंसता जा रहा है। जो चिंता का विषय है। हालांकि हिमाचल पुलिस द्वारा हर दिन दर्जनों नशा तस्करों को पकड़ रही है। लेकिन फिर भी बाहरी राज्यों के नशा तस्कर अपना फन उठाकर देवभूमि हिमाचल को दूषित कर रहे है। लेकिन हमारा प्रयास है। कि हम नशे जैसे दलदल को दरकिनार करके अपने जीवन को सफल बनाने के लिए एक आधार शिला रखकर जीवन में कुछ करने का जज्बा मन में पैदा करें। उन्होंने कहा कि छात्रों को स्कूल पहुंचने पर पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार एवं दूसरों के प्रति प्रेम भावना और समाज को जागरूक करने का काम करें। डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा कि एनएसएस यूनिट क्रैडिट्स हर समय समाज को स्वच्छ रखना, नशे जैसे दलदल से खुद भी दूर ओर समाज को भी दूर रखने का कार्य करें। 


    बहीं डीएसपी अजय ठाकुर ने अपने जीवन के कई विषय छात्रों के साथ सांझा किये। और कई विषयों पर चर्चा भी की। ओर धुँधला स्कूल स्टाफ का स्वागत सत्कार के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसीपल राजेन्द्र चम्याल वाईस प्रिंसीपल डॉ तरसेम सिंह राज पाल कुटलैहडिया, सुनील सोनी, राजेश राजू, डीपी नरेश कुमार, सतीश डोगरा, अवतार सिंह, पायल शर्मा, चंपा शर्मा, अंजना कुमार, अनिता कुमारी व अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • बंगाणा रक्तदान शिविर में करीव 4 दर्जन लोगों ने किया रक्तदान, दिए गए प्रमाण पत्र

    बंगाणा एवं धुँधला स्कूल के एनएसएस यूनिट द्वारा सँयुक्त लगाया था रक्तदान शिविर


    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय बारिष्ट माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में धुंधला एवं बंगाणा स्कूल के एनएसएस यूनिट का संयुक्त रक्तदान शिविर बंगाणा स्कूल के परिसर में लगाया गया। जिसमें तकरीबन चार दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। बहीं सभी रक्त दानियों को प्रमाण पत्र एवं फ्रेशमिन्ट दी गई। एन एस एस यूनिट के क्रैडिट्स सड़क के एक तरफ खड़े होकर रक्तदान महादान से जनता को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते रहे। एनएसएस प्रभारी विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल परिसर बंगाणा में लगे रक्तदान शिविर में एनएसएस यूनिट के क्रैडिट्स ने अपनी विशेष सेवाएं प्रदान की। ओर सभी आने बाले ब्लड डोनेट ब्यक्तियों को चायपान की विशेष व्यवस्था को सुचारू रखा। विवेक शर्मा ने कहा कि रक्तदान करना हर व्यक्ति को सौभाग्य नहीं मिलता है। क्योंकि वर्तमान समय हर ब्यक्ति किसी न किसी बीमारी से जुझ रहा है। और ऐसे में रक्तदान करना सम्भव नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि बंगाणा स्कूल परिसर में तीन दर्जन से ज्यादा लोगो को रक्तदान करने का सौभाग्य नहीं मिला। क्योंकि किसी का रक्तचाप कम तो किसी का बहुत ज्यादा होने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रक्तदान करके  उन्हें किसी समस्या में नहीं डालना चाहते थे।


    स्कूल परिसर पर पहुंच कर कई बुद्धिजीवि लोगो ने एनएसएस यूनिट के क्रैडिट्स की सेवाओं को भी सराहा। ओर भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।


    इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सुरजीत सिंह वाईस प्रिंसीपल जितेंद्र शर्मा, प्रवक्ता विवेक शर्मा, नरेंद्र धीमान, राममूर्ति शर्मा, सुनील शर्मा, बलदेव कलसी, सुरेश कुमार, सलोचना देवी, डिम्पल कुमारी, चंपा देवी, मीनाक्षी सोनियां, रीता, जीवन आशा, सुभाष व अन्य कई गणमान्य उपस्थित रहे।