Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਦਰਗਾਹ ‘ਚ ਦਿੱਤਾ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੌਸਲੇ ਅੱਜ ਕੱਲ ਇੰਨੇ ਬੁਲੰਦ ਹੁੰਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਚੋਰ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਲੱਗਿਆਂ ਮੰਦਰ ਦਰਗਾਹ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਚੋਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਡਰ ਤੋਂ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਮਜੀਠਾ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਦਰਗਾਹ ਹਜ਼ਰਤ ਪੀਰ ਬਾਬਾ ਮੀਰ ਸ਼ਾਹ ਜੀ ਦਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਇੱਕ ਚੋਰ ਵੱਲੋਂ ਦਰਗਾਹ ਦੇ ਅੰਦਰ ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਮੁਕਟ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਦਰਗਾਹ ਤੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਸੰਗਤ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ 27 ਦਸੰਬਰ 2023 ਨੂੰ ਇਸੇ ਦਰਗਾਹ ਤੋਂ ਸਵੇਰ ਸਮੇਂ ਇੱਕ ਮੁਕਟ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੰਗਤ ਵੱਲੋਂ ਫਿਰ ਤੋਂ ਇਸ ਦਰਗਾਹ ਦੇ ਉੱਪਰ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਮੁਕਟ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਨੁਸਾਰ ਚੜਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਹ ਮੁਕਟ ਅੱਜ ਫਿਰ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਸੰਗਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਰਗਾਹ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਆਪਸੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

    ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਜਿਸ ਟਾਈਮ ਤੇ ਚੋਰੀ ਹੋਈ, ਉਸ ਸਮੇਂ ਦਰਗਾਹ ਦੇ ਅੰਦਰ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵੀ ਨਹੀਂ ਚੱਲ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸੰਗਤ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਪਾਸੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਗਈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਬਾਬਾ ਮੀਰ ਸ਼ਾਹ ਦਰਗਾਹ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰ ਦਰਗਾਹ ਦੇ ਉੱਪਰ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਮੁਕਟ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇੱਕ ਵਾਰ ਦਰਗਾਹ ਤੇ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਮੁਕਟ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਸੀ। ਹੁਣ ਦਰਗਾਹ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਰਖਾਸਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਤੇ ਡੀਸੀਪੀ ਲਾ-ਐਂਡ-ਆਰਡਰ ਨੂੰ ਵੀ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਲਿਖਤੀ ਦਰਖਾਸਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਡੀਵੀਆਰ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਅਸੀਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਸਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ। ਜਾਂਚ ਦੇ ਲਈ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਜਦੋਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦਰਗਾਹ ਦੇ ਉੱਪਰ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਮੁਕਟ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਦੇਖੇ ਤਾਂ ਉਸਦੀ ਹਾਰਡ ਡਿਸਕ ਕਰਪਟ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਹਾਰਡ ਡਿਸਕ ਰਿਕਵਰੀ ਦੇ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਜਲਦ ਹੀ ਚੋਰ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौ’त

    अमृतसर  : रेलवे स्टेशन भगतांवाला-तरनतारन के अधीन किलोमीटर नंबर 7/12-13 के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत्क व्यक्ति की उम्र 30-35 वर्ष के लगभग प्रतीत होती है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

    शव को पहचान के लिए भेज दिया गया है। पुलिस स्टेशन जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। जीआरपी ने फिलहाल धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • IFS अधिकारी के घर ED की रेड, मंगवानी पड़ी नोट की मशीन, देखें वीडियो

    देहरादूनः उत्तराखंड में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठ‍िकानों पर छापेमारी की। इसके साथ ईडी ने नंद विहार कॉलोनी में पूर्व डीएफओ किशन चंद के आवास पर छापेमारी की। अब आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर पर भी ईडी ने रेड मारी है। आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर ईडी ने बुधवार को छापेमारी की है। टीम उनके घर पर ही मौजूद है।

    सूत्रों के अनुसार घर से भारी मात्रा में कैश मिला। कैश गिनने के लिए ईडी ने दो काउंटिंग मशीन मंगवाई है। बता दें कि आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीसीबी) के नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम प्रोजेक्ट (एनसीएपी) के अंतर्गत कार्यरत महिला ने बोर्ड के सदस्य सचिव व आईएफएस अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया थे। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

  • प्रोफेसर की पत्नी ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान

    धनबाद : झारखंड के जिले में आइआइटी आइएसएम कैंपस में एक प्रोफेसर की पत्नी का आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय शिल्पी आइआइटी आइएसएम के प्रोफेसर पवन सिंह की पत्नी थीं। पवन सिंह और उनका परिवार काॅलेज कैंपस के ब्लाॅक ए 80 के आठवें फ्लोर पर रहता है। उसी कैंपस के 15वीं मंजिल पर जाकर शिल्पी ने नीचे छलांग लगा दी। 

    परिजनों ने बताया कि शिल्पी पिछले कुछ वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थीं। उनका इलाज रांची में चल रहा था। परिजन ने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • 3 हजार लोग Food Poisoning का शिकार, कार्यक्रम में बटा था प्रसाद

    महाराष्ट्र: नांदेड़ जिले के लोहा तहसील के मालाकोली इलाके के कोष्टेवाडी गांव में मंगलवार की रात संत बालुमामा का धार्मिक कार्यक्रम हुआ था इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब पांच हजार से ज्यादा लोग कोष्टेवाडी सावरगांव, हरनवाड़ी, पेंडू, सादपुर और अन्य क्षेत्रों से आए थे लगभग 2 से 3 हजार लोगों को प्रसाद का भोजन भग्गर और साबूदाना खाने के कारण फूड प्वाइजनिंग हो गई सभी श्रद्धालुओं ने चक्कर आने और उल्टी होने की शिकायत की आनन-फानन में सभी मरीजों को इलाज के लिए नांदेड़ के सरकारी अस्पताल, लोहा ग्रामीण अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है

    मरीजों ने फीडबैक दिया है कि उनकी हालत स्थिर है फिलहाल कोष्टवाड़ी गांव में डॉक्टरों की एक टीम पहुंची है गांव के सभी लोगों की जांच की जा रही है इसके अलावा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग आदि के आधिकारी की टीम भी कोष्टिवाड़ी गांव में पहुंची भक्तों दिए गए प्रसाद भोजन भग्गर और साबूदाना के नमूनों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है

  • डाक्टर ने नर्स को मारी गोलियां, जाने मामला

    जबलपुर : जिले के ओमती थानान्तर्गत रसल चौक में बुधवार सुबह डॉक्टर ने नर्स को गोलियां मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। कुछ समय पहले डॉक्टर से ब्रेकअप कर नर्स अपने पुराने प्रेमी के नजदीक आ गई थी। यह बात डॉक्टर को पसंद नहीं आई तो उसने नर्स को 2 गोलियां मार दीं। हमले में घायल हुई नर्स की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कटनी निवासी माधुरी चौधरी (27) पिछले डेढ़ साल से जबलपुर में रहकर नर्स का काम कर रही थी। वर्तमान में वह जबलपुर हॉस्पिटल में अपनी सेवा दें रही थी। नर्स का कटनी में रहने वाले संदीप सोनी (34) के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। युवक एक निजी हॉस्पिटल में डॉक्टर के रूप में कार्यरत था।

    दोनों के बीच लव अफेयर चल रहा था। इसी बीच नर्स अपने पुराने प्रेमी के संपर्क में आई और दोनों के बीच फिर नजदीकियां बढ़ गईं। इससे डॉक्टर और नर्स बीच विवाद हो गया।बुधवार सुबह करीब दस बजे नर्स माधुरी रसल चौक स्थित जबलपुर हॉस्पिटल जा रही थी। इस दौरान डॉक्टर संदीप ने रसल चौक पर नर्स को बातचीत करने के लिए रोका। यहां दोनों में विवाद हो गया तो डॉक्टर ने देसी पिस्टल से नर्स को दो गोलियां मार दीं। गोलियां नर्स के सीने में लगी। गंभीर हालत में नर्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नर्स की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

  • पंजाबः बीयर के शौकीनों को लग सकता है बड़ा झटका

    चंडीगढ़ः बीयर पीने के शौकीनों के लिए अहम खबर सामने आई है। पंजाब में शराब व्यापारियों ने राज्य सरकार से बीयर के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) खत्म करने की मांग की है ताकि वे 2024-25 में इसे अधिक कीमत पर बेच सकें और अपने ग्राहकों को बेच सकें। इससे घाटे को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार अपनी तीसरी आबकारी नीति का मसौदा तैयार कर रही है, जिसके आधार पर शराब व्यापारियों से प्रतिक्रिया मांगी जा रही है।

    पंजाब के वित्त, उत्पाद शुल्क एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा और उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को चंडीगढ़ में शराब खुदरा विक्रेताओं से मुलाकात की थी। जिसके बाद खुदरा विक्रेताओं ने सरकार के समक्ष उक्त मांगें रखी है। दरअसल, बीयर की न्यूनतम और अधिकतम दरों का नियमन पिछले साल लागू किया गया था। बीयर की कीमत करीब 160 रुपये है, जिसे व्यापारी कम कीमत मानते हैं, इसलिए उन्होंने सरकार से नई नीति में इस प्रावधान को बाहर करने की मांग की है, ताकि बीयर की कीमत 180 से 200 रुपये के बीच रखी जा सके।

    बेहतर व्यापार की संभावना के लिए, वे चाहते हैं कि सरकार भारतीय निर्मित शराब (आईएमएफएल) के लिए खुला कोटा प्रणाली को समाप्त करें और इस पर पंजाब निर्मित शराब (पीएमएल) पैटर्न के आधार पर कोटा सीमा लागू करे। उन्होंने तर्क दिया कि मौजूदा प्रणाली से थोक विक्रेताओं और निर्माताओं को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा हुआ, जिससे खुदरा विक्रेताओं को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने पीएमएल जैसे लाइसेंस शुल्क के माध्यम से आईएमएफएल कोटा को विनियमित करने का प्रस्ताव दिया है। व्यापारी चाहते हैं कि मैरिज पैलेसों को आयोजनों के लिए नजदीकी विक्रेताओं से शराब खरीदने की अनुमति दी जाए।

  • पंजाब : पुलिस ने यू-ट्यूबर को किया गिरफ्तार

     लुधियाना : पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली के यू-ट्यूबर, डिजिटल कंटेंट निर्माता और स्व. घोषित राजनीतिक व्यंग्यकार रचित कौशिक को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि कौशिक के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में केस दर्ज किया गया था।कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम चैनल ‘सब लोक तंत्र’ पर अपने पोस्ट में दावा किया कि वह हिंदुत्व की साहसी आवाज, प्रसिद्ध पत्रकार, राजनीतिक विश्लेष है। पंजाब पुलिस ने उसे मुजफ्फरनगर से एक राजनीतिक साजिश के तहत उठाया है। उन्होंने अपने चैनलों पर अरविंद केजरीवाल, उनके परिवार और पंजाब सरकार के संबंध में कई स्टोरियां की। लुधियाना के पीरू बंदा इलाके में चर्च ऑफ गॉड के पादरी अलीशा मसीह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि एक्स पर ‘नो कन्वर्जन’ नामक हैंडल से ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला एक वीडियो अपलोड किया गया था। CP चहल ने कहा कि जांच में पाया गया कि X पर कौशिक द्वारा हैंडल चलाया जा रहा था।

    जहां वह एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ भड़काने वाले कई ऐसे वीडियो डालता था। सीपी चहल ने कहा कि वह यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर ऐसे कई अन्य हैंडल भी चला रहा है, जहां वह नफरत भरे भाषण देता है और समुदायों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता है। स्थानीय अदालत द्वारा कौशिक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने के बाद गिरफ्तार किया गया। चहल ने कहा कि एक टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई और स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कौशिक के खिलाफ सलेम टाबरी पुलिस स्टेशन में धारा 295-ए, 153-ए, 153, 504 IPC और 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता और “चर्च ऑफ गॉड” के पादरी अलीशा मसीह ने कहा कि उन्होंने ऑनलाइन वीडियो देखने के बाद शिकायत दर्ज की थी। उन्हें कभी नहीं पता था कि वह आदमी कौन है। वीडियो में ईसाई समुदाय के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक सामग्री और धर्मांतरण पर निराधार आरोप थे। वह शख्स ईसा मसीह के खिलाफ भी गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था।

  • जालंधरः 16 SHO स्तर के अधिकारियों के हुए तबादलें

    जालंधर, ENS: पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर 16 SHO स्तर के अधिकारियों के तबादलें हुए है। जारी आदेशों के मुताबिक परविंदरजीत सिंह, भूषण कुमार, परमिंदर सिंह, संजीव कुमार, गुरमुख कुमार, परदीप सिंह, परवीन कौर, सुखबीर सिंह, राजेश ठाकुर, मुकेश कुमार, सुखविंदर सिंह, परमोद कुमार, विजय कुमार, लाल चंद, अजैब सिंह, गुरप्रीत सिंह अधिकारी शामिल है। 

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर GST विभाग की टीम ने दी दबिश, मचा हड़कंप

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन पर जीएसटी विभाग की टीम ने आज दबिश दी। इस दौरान जीएसटी की टीम को देखकर रेलवे के कर्मियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की टीम ने इस कार्रवाई के दौरान आगरा से आए जूतों के 50 से अधिक नग कब्जे किए। बुधवार को सुबह 7 बजे जीएसटी विभाग के मोबाइल विंग की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम में एसटीओ गुरदीप सिंह, इंस्पेक्टर मक्खन सिंह शामिल थे। अधिकारियों ने आगरा होशियारपुर एक्सप्रेस  में आए सामान की चेकिंग की और इस दोरान बिना बिल के 50 से अधिक जूतों के नग कब्जे में लिए। अधिकारियों ने बताया कि वेरिफिकेशन के बाद माल पर जुर्माना लगेगा।