पंजाबः रेलवे स्टेशन पर GST विभाग की टीम ने दी दबिश, मचा हड़कंप

लुधियानाः रेलवे स्टेशन पर जीएसटी विभाग की टीम ने आज दबिश दी। इस दौरान जीएसटी की टीम को देखकर रेलवे के कर्मियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की टीम ने इस कार्रवाई के दौरान आगरा से आए जूतों के 50 से अधिक नग कब्जे किए। बुधवार को सुबह 7 बजे जीएसटी विभाग के मोबाइल विंग की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम में एसटीओ गुरदीप सिंह, इंस्पेक्टर मक्खन सिंह शामिल थे। अधिकारियों ने आगरा होशियारपुर एक्सप्रेस  में आए सामान की चेकिंग की और इस दोरान बिना बिल के 50 से अधिक जूतों के नग कब्जे में लिए। अधिकारियों ने बताया कि वेरिफिकेशन के बाद माल पर जुर्माना लगेगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *