3 हजार लोग Food Poisoning का शिकार, कार्यक्रम में बटा था प्रसाद

महाराष्ट्र: नांदेड़ जिले के लोहा तहसील के मालाकोली इलाके के कोष्टेवाडी गांव में मंगलवार की रात संत बालुमामा का धार्मिक कार्यक्रम हुआ था इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब पांच हजार से ज्यादा लोग कोष्टेवाडी सावरगांव, हरनवाड़ी, पेंडू, सादपुर और अन्य क्षेत्रों से आए थे लगभग 2 से 3 हजार लोगों को प्रसाद का भोजन भग्गर और साबूदाना खाने के कारण फूड प्वाइजनिंग हो गई सभी श्रद्धालुओं ने चक्कर आने और उल्टी होने की शिकायत की आनन-फानन में सभी मरीजों को इलाज के लिए नांदेड़ के सरकारी अस्पताल, लोहा ग्रामीण अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है

मरीजों ने फीडबैक दिया है कि उनकी हालत स्थिर है फिलहाल कोष्टवाड़ी गांव में डॉक्टरों की एक टीम पहुंची है गांव के सभी लोगों की जांच की जा रही है इसके अलावा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग आदि के आधिकारी की टीम भी कोष्टिवाड़ी गांव में पहुंची भक्तों दिए गए प्रसाद भोजन भग्गर और साबूदाना के नमूनों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *