Blog

  • श्रद्धालुओं के लिए Railway की बड़ी सौगात… 

    श्रद्धालुओं के लिए Railway की बड़ी सौगात… 

    नई दिल्ली: रेलवे राजस्थान के श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देने जा रहा है। रेलवे ने राजस्थान के श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए इस बार 5 ज्योतिर्लिगों की यात्रा कराने की योजना बनाई है। इससे पहले राजस्थान के श्रृद्धालुओं को इसके लिए दिल्ली जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। लेकिन इस बार ट्रेन जयपुर से ही चलेगी और राजस्थान के कई हिस्सों से श्रद्धालुओं को लेती हुई 5 ज्योतिर्लिंगों तक जाएगी। आप भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। 

    आईआरसीटीसी के सयुंक्त महाप्रबन्धक योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि रेलवे लंबे समय बाद राजस्थान के श्रद्धालुओं की मांग को पूरी करते हुए यहां से 5 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराने जा रहा है। इस यात्रा की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ये स्पेशल ट्रेन जयपुर से शुरू होकर अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया और उदयपुर से श्रद्धालुओं को लेती हुई नासिक पहुंचेगी। वहां त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाये जायेंगे। यह यात्रा 4 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इन 5 ज्योतिर्लिंगों में त्रयम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर, भीमाशंकर, नागेश्वर और सोमनाथ के दर्शन शामिल हैं।

    इस बार ये यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के तहत नए रैक से करवाई जा रही है। इस कैटेगरी का मूल्य 21390 रुपये रखा गया है। जबकि सुपीरियर कैटेगरी का मूल्य 24230 रुपये रखा गया है। कन्फर्म बर्थ के साथ-साथ होटल-आवास, ट्रांसपोर्टेशन और मंदिर दर्शन की सुविधा भी दी जा रही है। इस पैकेज की जानकारी IRCTC की साइट पर मिल जाएगी और ऑनलाइन बुकिंग भी हो जाएगी।

  • पंजाबः पीसीएस अधिकारियों के बाद Revenue Officers ने किया ऐलान, देखें पत्र

    पंजाबः पीसीएस अधिकारियों के बाद Revenue Officers ने किया ऐलान, देखें पत्र

    लुधियानाः अजनाला में विजीलेंस की ओर से लुधियाना के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के पद पर तैनात एक पीसीएस अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद कल पीसीएस के अधिकािरयों ने एक सप्ताह तक छुट्टियों पर जाने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद आज उनके समर्थन में आकर पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 5 दिन की छुट्टी लेने का फैसला किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के राजस्व अधिकारी भी आज से 13 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे, जिससे तहसीलों में रजिस्ट्री समेत अन्य जरूरी काम ठप रहेंगे। दूसरी ओर पीसीएस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के अवकाश लेने से पंजाब भर में एसडीएम व तहसील कार्यालयों में काम पूरी तरह से ठप है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।

  • जालंधरः फिल्लौर में फिर चली गोलियां, 24 घंटों में दूसरी वारदात, देखें वीडियो

    जालंधरः फिल्लौर में फिर चली गोलियां, 24 घंटों में दूसरी वारदात, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः पंजाब में गोली चलने के मामले में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन ही बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे, जोकि पुलिस की कारगुजारी पर सवालियां निशान खड़े कर रहे है। 24 घंटों में फिल्लौर में दूसरी बार गोलियां चलने का मामला सामने आया है। नया मामला फिल्लौर के नजदीक गांव मुठ्डा कलां से सामने आया है। जहां देर रात एक क्रिश्चन परिवार के घर पर गोलियां चलाकर हमलावार वहां से फरार हो गए। इस संबंध में सोनू पॉल पुत्र राम लुभया ने बताया कि वह जजा कलां में वेल्डिंग का काम करता है।

    सोनू ने बताया कि उसने रात को गोली चलने की आवाज सुनी, लेकिन उसने सोचा कि बाहर किसी ने पटाखे चलाए होंगे। लेकिन सुबह घर के दरवाजे में गोली का छेद देखे तो घटना के बारे में पता चला। सोनू ने बताया कि गोलियों के निशान घर के सामने के दरवाजे पर लगे हुए थे। इस संबंध में उन्होंने संबंधित थाने को सूचित कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    फिलौर थाने के एएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि रात में 6 गोलियां चली हैं। पुलिस अधीक्षक सुरिंदर कुमार ने बताया कि इस घटना की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। घर के मालिक सोनू पॉल ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने मेरे घर पर गोली क्यों चलाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः सेना अधिकारी ने की खुदकुशी, सदमें में पत्नी का भी हुआ निधन

    पंजाबः सेना अधिकारी ने की खुदकुशी, सदमें में पत्नी का भी हुआ निधन

    फिरोजपुरः कैंट में यूनिट लाइन में एक अधिकारी के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारी ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। नोट में उसने लिखा था कि उसने अपनी पत्नी को नुकसान पहुंचाया है। लेकिन बाद में पत्नी भी मृत पाई गई। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, दोनों की वैवाहिक कलह को लेकर नियमित काउंसिलिंग चल रही थी। सेना और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाब: दम घुटने से मजदूरों की मौत

    पंजाब: दम घुटने से मजदूरों की मौत

    सुनामः गांव चट्ठा ननहैड़ा में अंगीठी जलाकर सो रहे 5 प्रवासी मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है और एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे का शिकार सभी मजदूर बिहार के बेगूसराय जिले से संबंधित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को करीब दस बजे काम निपटाकर शैलर में काम करने वाले सत्यनारायण साधा, करण साधा, सचिन कुमार, राधे साधा, अमंत कुमार और शिवरूद्र, शैलर में ही बने एक ही कमरे में सो गए।

    सर्दी से बचने के लिए इन्होंने अंगीठी जला ली। सोमवार सुबह को काम पर नहीं आते देख लेबर ठेकेदार ने मजदूरों को जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोलने पर मालिकों को सूचना दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो सत्यनारायण साधा, करण साधा, सचिन कुमार, राधे साधा और अमंत कुमार मृत अवस्था में पाए गए। जबकि शिवरूद्र की सांस चल रही थी। शिवरूद्र को तुरंत सुनाम के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एसएचओ मनप्रीत सिंह ने हादसे की पुष्टि करते कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः ठंड का कहर जारी, मौसम विभान ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

    पंजाबः ठंड का कहर जारी, मौसम विभान ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पंजाब में सोमवार को भी ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। बठिंडा शहर के कुछ हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई हुई है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार रात साढ़े 11 बजे बठिंडा में दृश्यता 0 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से घने कोहरे में कमी आएगी और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

    वहीं, पंजाब में 11 और 12 को बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को पंजाब में रोपड़ का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 6.6, बठिंडा में 3.4, चंडीगढ़ में 4.5, जालंधर में 6.3, लुधियाना में 5.3, पठानकोट में 6.6 और पटियाला में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  ठंड के मामले में चंडीगढ़ ने शिमला को भी पीछे छोड़ा हुआ है। पिछले पांच दिन से चंडीगढ़ में शिमला से भी ज्यादा सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लोगों को अभी राहत भी नहीं मिलने वाली है।

    कोल्ड डे जारी रहेगा। कोल्ड डे तब कहा जाता है, जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। इस समय में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ-नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को भी सुबह और रात को धुंध पड़ने की आशंका है हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार को भी सुबह और रात के समय धुंध पड़ने की आशंका है। दिन के समय हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

  • जालंधरः पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए 3 लुटेरों को लेकर हुआ बड़ा खुलाासा

    जालंधरः पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए 3 लुटेरों को लेकर हुआ बड़ा खुलाासा

    जालंधर/वरुणःफगवाड़ा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल 3 लुटेरों को लेकर इनवेस्टीगेशन में बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार इन्हीं घायल लुटेरों ने कुछ दिन पहले आदमपुर के गांव हरिपुर में तरूणवीर सिंह उर्फ हैप्पी पर गोलियां चलाई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को लुटेरों से भारी मात्रा में असला बरामद हुआ है। इस बात का खुलासा जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता के दौरान कर सकती हैं।

    गौर हो कि 4 लुटेरों ने गन पॉइंट पर एक निजी बैंक में काम करने वाले व्यक्ति की क्रेटा कार की लूट कर के वहां से फरार हो गए थे। इन लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस जालंधर के हलका फिल्लौर में पहुंची तो लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस और लुटेरों की मुठभेड़ काफी देर तक चली, जिसमें एक पुलिस कास्टेंबल की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं 3 लुटेरे भी गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्तपाल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

  • पंजाबः चाइना डोर से व्यक्ति का माथा और अगुंलियां कटी 

    पंजाबः चाइना डोर से व्यक्ति का माथा और अगुंलियां कटी 

    लुधियानाः पंजाब में डीजीपी गौरव यादव ने बीते दिन ही चाइना डोर को लेकर रोक लगाने की निर्देश जारी किए थे, लेकिन उसके बावजूद चाइना डोर अभी भी बिक रही है। वहीं जिले के कस्बा जगराओं में चाइना डोर के कारण व्यक्ति बुरी तरह के घायल हो गया। पीड़ित की पहचान 45 वर्षीय रवि दीप कोठे पोना, कस्बा जगराओं के रूप में हुई है। रवि ने बताया वह एक्टिवा पर सवार होकर काम से कहीं जा रहा था कि अचानक कटी पतंग की डोर से वह उलझ गया।

    इसी दौरान रास्ते में चाइना पहले उसकी अंगुलियों में फंसी। इसके बाद जब डोर छुड़ाने की कोशिश की तो वह माथे में जा उलझी। इससे माथा और अंगुलियां दोनों बुरी तरह से कट गई। इस दौरान रवि खून से लथपथ सड़क गिर गया। डोर से चोटिल होने के बाद खून इतना बहा की उसे पता नहीं चल पाया कि वह कब सड़क पर बेसुध होकर गिर गया। रवि दीप मुताबिक 45 टांके उसके माथे पर और 11 टांके उसकी अंगुलियों पर लगे है।

    वहीं आस-पास के लोगों ने उसे बेसुध गिरा देखा तो तुरंत उसे चाइना डोर से मुक्त किया और कल्याणी अस्पताल पहुंचाया। रवि दीप ने बताया कि माथा कट जाने के बाद आंखों से अभी फिलहाल साफ नहीं दिखाई दे रहा। रवि दीप ने बताया कि उसने मफलर पहना हुआ था। मफलर में भी करीब 2 इंच गहरा का कट लगा है। वहीं गांव के लोगों में पुलिस के खिलाफ सख्त रोष है। लोगों का कहना है कि जो लोग दुकानों में अवैध रूप से प्लास्टिक की डोर बेच रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

  • अमेरिका में भारतीय मूल महिला ने रचा इतिहास…

    अमेरिका में भारतीय मूल महिला ने रचा इतिहास…

    नई दिल्ली: भारत के लिए यह एक गर्व की बात है कि भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने अमेरिका में इतिहास रच दिया है । मनप्रीत मोनिका सिंह ने अमेरिका में पहली महिला जज के रूप में शपथ ली है । भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने हैरिस काउंटी जज के रूप में शपथ ली है । इसके साथ ही वह अमेरिका में पहली सिख महिला न्यायाधीश बन गई हैं । 

    मोनिका सिंह का जन्म और पालन-पोषण ह्यूस्टन में हुआ था और अब वह अपने परिवार के साथ बेलेयर में रहती हैं। मनप्रीत मोनिका सिंह के पिता 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका चले गए थे। मोनिका सिंह पिछले 20 साल से एक पेशेवर वकील होने के साथ ही वह स्थानीय राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों में शामिल रही हैं । राज्य के पहले दक्षिण एशियाई और इंडो-अमेरिकी जज रवि सैंडिल ने समारोह की अध्यक्षता की । सैंडिल ने कहा कि सिख समुदाय के लिए यह वास्तव में एक बड़ा क्षण है ।

  • पंजाब: आग लगने से परिवार के 6 बच्चे झुलसे

    पंजाब: आग लगने से परिवार के 6 बच्चे झुलसे

    लुधियाना : मुल्लांपुर के मंडियाणी गांव में रविवार रात झुग्गी में आग लगने से एक ही परिवार के 6 बच्चे झुलसने का मामला सामने आया है। बच्चों की पहचान मोहन, अमन, राधिका, कोमल, प्रवीण, शुक्ला के रूप में हुई हैं। बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। लेकिन बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैक्टर 32, चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। हादसे के बाद गांव मंडियानी में भी शोक है।

    बच्चों की मां सुनीता ने बताया कि रात तकरीबन 9 बजे उसके सभी बच्चे खाना खाकर सो गए। उसका पति बुद्धन राम काम से नहीं लौटा था। वह उसके घर आने का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक झुग्गी में आग लग गई। बच्चों की मां ने शोर मचाया तो उन सभी लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। लेकिन तब तक अंदर सो रहे सभी बच्चे बुरी तरह झुलस चुके थे। परिवार को संदेह है कि किसी शरारती व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं इलाका पुलिस को देर तक किसी ने सूचना नहीं दी थी। फिलहाल मामला संदिग्ध अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।