Blog
-
लठियानी व वुधान स्कूल में सजा वार्षिक समारोह, छात्रों के संस्कृतिक कार्यक्रम ने लूटी वाहवाही
नेताओं के स्वागत की बजाए छात्रों को अच्छे संस्कार व शिक्षा देने पर बल दें शिक्षक: भुट्टोऊना/ सुशील पंडित:कुटलैहड़ में हर पंचायत प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाज सेवी और आम जनता पार्टी विचार धारा को छोड़ कर कुटलैहड़ के विकास के लिए आगे आएं। ताकि हमारा कुटलैहड़ विस क्षेत्र विकास का मॉडल बन सके।क्योंकि जब चुनाव खत्म तो पार्टी विचारधारा भी खत्म। यह शब्द कुटलैहड़ विस से विधायक देवेंद्र भुट्टो ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुधान एवं लठियानी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यतिथि शिरकत करने के बाद संबोधन में कहे। भुट्टो ने कहा कि समाजसेवा को कभी राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। क्योंकि आज भी समाज में ऐसे परिवार है। जो आर्थिक रूप से असहाय हैं हमें उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। ताकि हमारे समाज में अमीरी गरीबी का अंतर खत्म होकर समाज एक समान खड़ा हो सके।भुट्टो ने कहा कि यह विधायक की कुर्सी नहीं बल्कि आपने मुझे चौकीदार चुना है ताकि आप के हिस्से की योजनाएं आर्थिक मदद आपको ईमानदारी से घर पहुंचे। एक वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र में पिछले बीस वर्षो कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर स्कूल मंच बना राजनीति के अखाड़े को खत्म किया है।भुट्टो ने कहा की हमने कुटलैहड़ के हर स्कूल स्टाफ को हिदायत दी है कि स्कूलों को पढ़ाई के साथ साथ छात्रों को अच्छे संस्कार एवं नशे से जागरूक करके उन्हें इस दलदल से दूर रखें और शिक्षक नेताओं के स्वागत की बजाए छात्रों को अच्छे संस्कार व शिक्षा देने पर बल दें । वहीं स्कूली छात्रों ने संस्कृतिक कार्यक्रम से खूब बाहबाही लूटी। वहीं स्कूल प्रिंसिपल की मांग पर स्कूल में बेडिमेंटन कोर्ट के लिए डेढ़ लाख,भवन पेंट के लिए एक लाख शमशान घाट के लिए पांच लाख स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 11 ,11 हजार एवं लठियानी स्कूल की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रवींद्र फौजी ,जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, स्थानीय प्रधान कमल राणा,पूर्व प्रधान नीलमा देवी, वीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य, दलजीत शर्मा,प्रो राज कुमार व अन्य गणमान्य लोग एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। -
बंगाणा में कुटलैहड़ दिल दियां गल्ला कार्यक्रम के दौरान लाइव दिखाया पूर्व सरकार में हुआ कुटलैहड़ में विकास
एक वर्ष से कुटलैहड़ में विकास कार्य ठप्प ,विधायक गुणगान में मस्त,जनता त्रस्त:वीरेंद्र कंवरऊना/सुशील पंडित:उपमंडल बंगाणा के ईको पार्क बंगाणा में पूर्व मंत्री राज्य भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी वीरेंद्र कंवर द्वारा कुटलैहड़ में दिल दियां गल्ला कार्यक्रम को लाइव प्रसारण करके पूर्व में पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास की झलक दिखाई। वही पहाड़ी भाषा में आई हुई जनता से संवाद किया। वीरेंद्र कंवर ने जहां कैबिनेट मंत्री रहते हुए अपने पांच वर्ष के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। बहीं आए हुए सभी बुद्धिजीवी लोगों ने एक वर्ष के कार्यकाल में आ रही समस्याओं के बारे में पूर्व मंत्री को अवगत करवाया। वीरेंद्र कंवर ने संवाद में कहा कि हमने बंगाणा डिग्री कॉलेज में साढ़े छः करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम बनाने का कार्य शुरू करवाया था। और दो वर्ष की अवधि कार्य पूरा करने की रखी थी। लेकिन अब उनका कार्य कछुए की चाल में चल रहा है। ग्रामीण विकास विभाग का एक्सियन कार्यालय हम ने बंगाणा में खोला था। एक वर्ष में वह भी यहां से चला गया। हम ने जायजा प्रोजेक्ट बंगाणा में खोला था। और छः करोड़ के भवन का निर्माण करवाया था। आज बंगाणा से जायजा प्रॉजेक्ट चला गया। बंगाणा पंचायत भवन का कार्य अधूरा लटका हुआ है। बंगाणा स्कूल में 1,62 करोड़ के साइंस भवन का कार्य अधूरा है। हम ने जनता को पानी की समस्या के समाधान के लिए 262 करोड़ की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतार कर कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करवाया था। आज उनका कार्य लटका हुआ है। इस के अलावा कुटलैहड़ विस क्षेत्र के पूर्व भाजपा सरकार के समय खोले गए सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए है। लेकिन फिर भी कुटलैहड़ के विधायक हर मंच पर कुटलैहड़ के हो रहे अथाह बिकास की गाथा गा रहे है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में बिकास कार्य ठप्प पड़े हैं और लूटपाट की राजनीति बीते एक वर्ष से हो रही है।बीती सरकार के समय का श्रेय लेने में व्यस्त हैं कांग्रेस विधायककंवर ने कहा कि कुटलैहड़ के अंदरोली में हमें पूर्व सरकार के समय केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के आशीर्वाद से कुटलैहड़ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 32 करोड़ स्वीकृत करवाए थे। और जिसमे गठित कमेटी द्वारा करीब 15 करोड़ खर्च किए गए थे। और 17 करोड़ की धनराशि अभी भी बेलेंस पड़ी है। विधायक महोदय बेलेंस पड़ी राशि को दोबारा कार्यक्रम के दौरान घोषणा करवा रहे हैं। इससे पता चलता है। कि विधायक महोदय को कुटलैहड़ की कितनी जानकारी है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में आपदा आने के बाद विधायक द्वारा बांटी गई रिलीफ फंड में कैसे अपनों को लाभ पहुंचाया है और जिनका भारी नुक्सान हुआ है उन्हें कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। इससे पता चलता है कि विधायक महोदय किस प्रकार राजनीति द्वेष भाव से काम कर रहे है।उपमंडल बंगाणा में चहेते ठेकेदारों को मिल रहा काम :शशि राणाकुटलैहड़ भाजयुमो अध्यक्ष शशि राणा ने कहा कि उपमंडल बंगाणा के लोक नि बि से लेकर सभी विभागों में केवल विधायक महोदय के चहेते ठेकेदारों को ही काम दिया जा रहा है। और यह किस के इशारे पर अधिकारी ऐसा कर रहे है। यह भी किसी से छिपा नहीं है।अगर ऐसा ही रहा तो कुटलैहड़ भाजयुमो के सभी सदस्य विभागो के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेंगे। और जिस की जिम्मेदारी विभागो की होगी। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मदन राणा, वीडीसी अध्यक्ष देवराज देवू, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र रिंकू, देवराज राणा,राज कुमार मनकोटिया व अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। -
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी का अचानक दौरा किया
मुख्यमंत्री ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 33 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किएऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी का अचानक दौरा किया। मुख्यमंत्री कक्षाओं में भी गए और विद्यार्थियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्कूल के खेल मैदान को चौड़ा करने के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को स्कूल के पुराने भवन की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण प्राप्त हो सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होगी। स्कूलों को स्मार्ट यूनिफार्म चुनने की आजादी दी जाएगी और क्लस्टर बनाकर संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सभी प्रयासों के नतीजे आने में समय लगेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री का स्नेह पाकर विद्यार्थी उत्साह से भर गए।इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लिए 33.26 करोड़ रुपए की तीन विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए, जिसमें 19.49 करोड़ रुपए की लागत से गगरेट में बनने वाले मिनी सचिवालय, 11.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मरवाड़ी-जोह पुल तथा 2.49 करोड़ रुपए की लागत से गोंदपुर बनेहड़ा-घनारी लिंक रोड़ पर कुनेरन खड्ड पर बनने वाले पुल शामिल हैं। -
धुंदला के दो एन.एस.एस. वालंटियर्स का केरला के लिए प्रस्थान
ऊना/ सुशील पंडित:राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदला के दो एन.एस.एस. वालंटियर्स नित्य चंदेल व आदित्य शर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अन्तर्गत केरला भ्रमण के लिए हुआ है ।यह वालंटियर्स प्रदेश के अन्य चयनित छात्रों के साथ 27 जनवरी को ऊना से प्रस्थान करेंगे एवं 04 फरवरी को वापिस आयेंगे ।यह वालंटियर्स केरला भ्रमण के साथ साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी हिस्सा बनेंगे ।इस कार्यक्रम में बंगाणा खण्ड से धुंदला स्कूल के दो व थानाकलां स्कूल के तीन वालंटियर्स के साथ जिला ऊना के कुल 18 बच्चे सम्मिलित होंगे।प्रधानाचार्य राजिन्द्र चम्बियाल सहित सभी अध्यापकों ने इन वालंटियर्स को उनके राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुभ कामनाएं प्रेषित की हैं । -
कांगड में आत्मा परियोजना की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित :खंड हरोली में आत्मा परियोजना की ओर से एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत कांगड में किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब 125 किसानों ने भाग लिया l इस दौरान उपपरियोजना निदेशक आत्मा ऊना डॉ संतोष शर्मा ने प्राकृतिक खेती योजना के वारे में साथ में विभिन्न विभागों से आये अधिकारी बागवानी से डॉ कविता व कृषि विभाग से डॉ लेखराज संधू , पशु पालन विभाग से डॉ निखिल ठाकुर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से मोहन जी, इन सभी अधिकारियों ने अपने- अपने विभाग की ओर से किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी l डॉ संतोष शर्मा जी ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती की तरफ रुझान बढ़ाने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए ताकि उनकी आर्थिकी में सुधार आए।हरोली विकास खंड आत्मा के खंड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा, सहायक तकनीकी प्रबंधक दविंदर कौर, शिवांक जसवाल ने प्राकृतिक खेती की विस्तृत जानकारी दी lहरोली में आयोजित गोष्ठी में किसानों को सभी अधिकारीगण द्वारा आश्वासन दिया गया कि यदि किसानों को कोई परेशानी होती है तो सभी कृषि सम्बन्धित विभाग उनकी सहायता के लिए हमेशा तैयार हैं।इस अवसर पर आत्मा परियोजना खंड हरोली के किसान सलाहकार समिति के सदस्य श्रीमति राधा देवी व आशा देवी व ग्राम पंचायत प्रधान नीलम जी व वार्ड पंच भी मौजूद रहे l -
पंजाबः डेढ़ माह पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई बेटी की हुई मौ+त
फरीदकोटः शादी के उपरांत लगभग डेढ़ माह पूर्व स्टडी वीजा पर कैनेडा गई स्थानीय बलबीर बस्ती निवासी लड़की की मौत होने का मामला सामने आया है। लड़की अपने कमरे में मृत पाई गई है। जबकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया गया। मृतक लड़की के ऑटो ड्राईवर पिता ने सरकार तथा समाजसेवी संस्थाओं से उसकी बेटी की मौत की जांच करवाने तथा उसका शव कनाडा से लाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय बलबीर बस्ती निवासी गुरप्रताप सिंह की दो बेटियां हैं। जिनमें से बड़ी बेटी नवनीत कौर की उनके द्वारा 1 अक्टूबर 2023 को शादी हुई थी, जिसके पश्चात वह स्टडी वीजा पर गत 12 दिसंबर को कनाडा चली गई और अब परिवार उसके पति के वहां जाने की तैयारियों में लगा हुआ था। लेकिन गत दिवस उनकी बेटी की मौत की खबर उनके सामने आ गई, जिसने उनके परिवार को हिला कर रख दिया है। पूरा परिवार इस खबर के आने के पश्चात विरलाप में डूबा हुआ है और पड़ोसी तथा रिश्तेदार उन्हें सांत्वना देने में लगे हुए हैं। परन्तु इतनी दूर रह रही अकेली बेटी की मौत की खबर के पश्चात उसे देखने की तमन्ना उनके आंसू थमने नहीं दे रही है।
गौरतलब है कि गुरप्रताप सिंह पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं और बठिंडा में ऑटो चलाते हैं। उनके द्वारा बड़ी मेहनत से अपनी दोनों बेटियों को पढ़ाया-लिखाया गया था। अब बेटी की मौत की खबर के पश्चात वे यह सोचने पर मजबूर हैं कि बेटी का शव यहां कैसे लाया जाए। क्योंकि उनकी इतना समर्था नहीं है। इसी के चलते उन्होंने राज्य सरकार के साथ-साथ प्रशासन व समाज सेवी संस्थाओं से उनकी बेटी का शव लाने में सहायता करने की गुहार लगाई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सरकार से उनकी बेटी की मौत के कारणों की जांच कराने की गुहार भी लगाई गई है।
इस दौरान गुरप्रताप सिंह ने बताया कि नवनीत द्वारा प्रतिदिन पूरे परिवार से बात की जाती थी, लेकिन दो दिन पूर्व से फोन पर बात नहीं हो पा रही थी। जिसके चलते उन्होंने एक जान-पहचान वाली लड़की को फोन करके नवनीत का हाल जानने को कहा और वहां पहुंच कर जब एक अन्य लड़के की सहायता के बावजूद नवनीत ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उपरांत पुलिस द्वारा गेट खोला गया तो नवनीत कौर अपने कमरे में मृत पाई गई।
-
पंजाबः धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने के मामले में हिंदू-सिख संगठनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
लुधियानाः जगराओं के सुरजीत दोधर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां हिंदू सगंठनों ने सुरजीत के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरअसल, हिंदू संगठनों का आरोप हैकि सुरजीत ने सोशल मीडिया चैनल पर भगवान श्रीराम और श्री गुरु नानक देव जी के बारे में एतराजयोग बयान दिया है। जिसके कारण हिंदू संगठनों में रोष पाया जा रहा है। इस दौरान हिंदू संगठनों ने सुरजीत के खिलाफ मोती नगर थाने में शिकायत दी है।
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति द्वारा जानबूझकर ऐसा इंटरव्यू दिया गया है। इस दौरान उसने हिंदू व सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया है। हिंदू संगठनों का कहना है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद भगवान श्री राम और अयोध्या स्थित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। लेकिन ऐसे लोग जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
-
16 साल की बेटी के प्रेग्नेंट होने पर बौखलाया पिता, कर दिया कुछ ऐसा कि सुनकर कांप उठेगी रूह
उत्तर प्रदेशः यूपी के हमीरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी 16 साल की बेटी के प्रेग्नेंट होने पर महज शक के चलते 61 साल के बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के न्यूलीवासा गांव का है, जहां मृतक रामआसरे कुशवाहा खेती किसानी करते थे। उसी क्षेत्र की 16 साल की एक लड़की जब गर्भवती हुई और उससे पेट में पलने वाले बच्चे के बाप का नाम पूछा गया, तो उसने बुजुर्ग का नाम बता दिया। नाम सुनते ही लड़की का पिता आग बबुला हो गया और कुल्हाड़ी से बुजुर्ग पर हमला कर दिया।
गले में कुल्हाड़ी लगने के चलते वह घायल हो गया, जिसके बाद इलाज के लिए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया। वहीं, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बता दें कि घरवालों ने एक जनवरी को बेटी का गर्भपात कराया था। वहीं, आरोप लगाया कि बच्ची के पेट में पल रहा बच्चा रामआसरे का था। मृतक के दामाद ने बताया कि जब हमें इस मामले की जानकारी मिली तो हम न्यूलीवासा गांव पहुंचे, वहां अपने ससुर से बात की तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया कि बच्चा उनका नहीं है। तब पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा तो मना कर दिया। साथ ही पंचायत बुलाने से भी मना कर दिया। इस संबंध में न ससुर ने शिकायत दी और न ही लड़की के परिवार ने।
मृतक के दामाद ने बताया, कि अफवाह के बाद लड़की के परिवार वाले मेरे ससुर से रंजिश रखने लगे। 21 जनवरी की सुबह ससुर रामआसरे अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी लड़की का पिता कुल्हाड़ी लेकर आया और गले पर वार कर दिया। आरोपी ने बचाने आई सास रामश्री से भी मारपीट की। बता दें कि मृतक की 8 बेटियां हैं, जिसमें से वह 6 बेटियों की शादी कर चुके थे, जबकि दो बेटी अभी अविवाहित हैं। दामाद का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की। फिलहाल मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
-
पंजाबः 7 एक्टिवा सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसरः रणजीत एवेन्यू से चोरी हुई गाड़ियों सहित पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि पुलिस पार्टी विशाल मेगामार्ट के बी ब्लॉक इलाके में नाकाबंदी के चलते वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान नाकेबंदी पर चैकिंग दौरान व्यक्ति को रोककर एक्टिवा के कागजों की चैकिंग की गई। जिस दौरान पता चला कि एक्टिवा चोरी की है। इस मामले की में उनकी टीम ने हरदीप सिंह उर्फ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अन्य वाहनों की चोरी के बारे में खुलासा किया। जिसके बाद उनकी टीम आरोपी की निशानदेही पर गई, जहां से उन्होंने 6 अन्य एक्टिवा बरामद की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने यह वाहन सिविल लाइन, रंजीत एवेन्यू आदि इलाके से चुराई थीं। पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए वाहनों को उचित प्रक्रिया के साथ सही मालिकों को सौंप दिया जाएगा।
-
पंजाबः बाइक और कार की टक्कर में एक की मौ+त, चालक फरार, देखें वीडियो
मोगाः मोगा अमृतसर रोड पर आज तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय लखबीर कौर के रूप में हुई है। जबकि हादसे में दपंति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्राइवेट अस्पताल के डॉ. अजमेर सिंह कालरा ने बताया कि उनके पास 3 लोग गंभीर हालत में आए थे। जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल था।
वही घायलों में 22 वर्षीय लखबीर कौर निवासी मेहना की हालत इतनी गंभीर थी कि जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी कि तीनों लोग मैहना गांव से रोजाना एक किसान के खेत में दिहाड़ी करने आते थे, जहां यह भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ दूरी पर ही किसान का खेत है। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल का पहिया चकनाचूर हो गया और चालक वाहन छोड़कर मौके पर ही फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।