Blog

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में ‘ क्वीज ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन 

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में ‘ क्वीज ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन 

    ऊना /सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों के ज्ञान, भाषा कौशल और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों के लिए  ‘स्क्रैबल प्रतियोगिता’ तथा कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘ क्वीज ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना था।

    ‘ स्क्रैबल प्रतियोगिता’ का उद्देश्य बच्चों में अंग्रेजी शब्दों की पकड़ ,शब्दावली और सोचने की क्षमता को विकसित करना था ।  स्ट्रॉबेरी ग्रुप ‘सोलमेट टीम’ से गीतांशी शर्मा , वियान चौधरी, अभिधा रावल, वान्या, जसलीन कौर ,नित्या धीमान तथा वेदिका राजपूत प्रथम स्थान पर रहे। ‘वॉकी टॉकीज टीम ‘ से रियांश सहजपाल ,लवदीप सिंह, विराट कौशल ,इकनूर कौर, शिवांगी, लक्षिता शर्मा तथा रियांश कौशल द्वितीय स्थान पर रहे । ‘कैच मी इफ यू कैन टीम’ से शिवांशी राणा ,मन्नत ठाकुर, रोहन सिम्हा गॉड,वृंदा,जोबंदीप सिंह, नायरा तथा हरशिव शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

    एप्पल ग्रुप  ‘ग्रुप 2’ से दिव्यांश सहोर, रूही रेहल ,काशवी भारद्वाज, शिवन्या धीमान तथा विदंत शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। ‘ग्रुप 3’ से  काशवी ठाकुर,परीक्षित जसवाल ,नवराज सिंह , मालती तथा रचित शर्मा द्वितीय  स्थान पर रहे। ‘ग्रुप 5′ से कृषिका खन्ना, अक्षिता,मनकीरत अटवाल, विवान ठाकुर तथा त्रिजल चब्बा तृतीय स्थान पर रहे।’ क्वीज ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’

    ऑरेंज ग्रुप में ‘टीम एस  रामानुजन’से आयुष सिंह, दिविशा पराशर, माही, धृति तथा जपजीत प्रथम स्थान पर रहे। ‘टीम होमी जहांँगीर भाभा ‘ से  अरमान ,अरिंदम,अर्षिता शर्मा, अनिरुद्ध कुमार तथा समरप्रीत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे । ‘टीम सी. वी. रमन ‘ से  सानवीं नकई, देवांशी ,कनिष्का, अवनीत सिंह,  तथा हरगुनप्रीत  तृतीय  स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप में ‘क्वांटम  क्विजर्स टीम ‘से  पारस डामले, यशिका, अंकिता राणा ,गौरी शर्मा प्रथम स्थान पर रहे।  ‘आइंस्टीन क्रू टीम’ से  इश्मीत सिंह छोकर, गौरांगी ,अर्नव जसवाल तथा समरप्रीत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। ‘द एलिमेंट्स टीम ‘से  अश्मीत सिंह, जशनदीप सिंह ,विनायक तथा सानवीं और ‘दी एटॉमिक टीम’से विहान, इशिका राणा ,रितिश तथा अक्षमा तृतीय स्थान पर रहे।

    ग्रुप मेलन में ‘ग्रेविटी गैंग टीम’  से अभिनव चंदेल ,जैस्मिन धीमान, आस्था शर्मा तथा सहजदीप सिंह  प्रथम स्थान पर रहे। ‘एलिमेंट एक्सप्लोरर्स टीम’ से  धैर्य शर्मा, रिद्धि राणा ,दक्ष भारद्वाज तथा शिवान द्वितीय स्थान पर रहे ।’एंजाइम नेविगेटर टीम’ से  प्रागुण कौशल, तमन्ना साहू, जागृत तथा श्रेयास तृतीय स्थान पर रहे।  स्कूल  के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि प्रतियोगिताएंँ बच्चों को सीखने, नेतृत्व और टीमवर्क का अवसर प्रदान करती हैं ,जो जीवन में सफलता की आधारशिला बनती हैं।स्क्रैबल केवल एक खेल नहीं, बल्कि मस्तिष्क, धैर्य और भाषा कौशल का उत्कृष्ट संयोजन है।

    पर्यावरण एवं विज्ञान क्विज़ विद्यार्थियों में  ज्ञान के साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और विज्ञान के प्रति रुचि को भी बढ़ाता है। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल  ने कहा कि विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताएंँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करती हैं।

  • Himachal News: मुख्यमंत्री बताएं क्या समय पर ही होंगे पंचायत चुनाव?

    Himachal News: मुख्यमंत्री बताएं क्या समय पर ही होंगे पंचायत चुनाव?

    ऊना /सुशील पंडित: पंचायतों के रीऑर्गेनाइजेशन के आदेश के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि सभी मंत्री और मुख्यमंत्री कहते हैं कि पंचायत चुनाव अपने समय पर होंगे। आज सरकार द्वारा पंचायतों के लिए आर्गेनाइजेशन के लिए पत्र जारी किया गया है। पंचायतों के लिए रीआर्गेनाइजेशन के बाद लोगों के दावों के निपटान होंगे।

    इलेक्शन कमीशन द्वारा 1 साल पहले की पंचायतों के रीऑर्गेनाइजेशन के लिए लिखा जा चुका था ऐसे में यह देरी सरकार के मंशा पर सवाल उठाती है। आरक्षण रोस्टर अभी आया नहीं है जो की माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार 90 दिन पहले ही जारी करना पड़ता है। ऐसे में मुख्यमंत्री बताएं कि क्या पंचायत चुनाव समय पर होंगे या वह हर बार की तरह पंचायत चुनाव को लेकर भी झूठ बोलरहे हैं?

  • मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐलान चिट्टे के खिलाफ अब निर्णायक जंग, 15 नवम्बर को एंटी-चिट्टा रैली

    मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐलान चिट्टे के खिलाफ अब निर्णायक जंग, 15 नवम्बर को एंटी-चिट्टा रैली

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार 15 नवम्बर से चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई आरम्भ करेगी और इसे समूल नष्ट किया जाएगा। चिट्टे के खिलाफ आगामी तीन माह तक व्यापक और बहुस्तरीय अभियान आयोजित किया जाएगा।

    अभियान का शुभारम्भ 15 नवम्बर, 2025 को शिमला के रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक ‘एंटी चिट्टा रैली’ से किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस रैली का शुभारम्भ करेंगे। इस रैली में प्रदेश से विधायक, गणमान्य व्यक्ति, छात्र और समाज के सभी वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। तीन माह के अभियान के दौरान चिट्टे के खिलाफ बहुस्तरीय कार्रवाई की जाएगी। राज्य स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक की जाने वाली यह कार्रवाई अब तक चिट्टा के खिलाफ सबसे बड़ा प्रहार होगा। इस अभियान में सरकार के प्रतिनिधि, पुलिस, विभिन्न विभाग, स्वयंसेवक, विद्यार्थी और अन्य लोग विभिन्न स्तरों पर कार्य करेंगे। इस दौरान नशा निवारण जागरूकता पर भी विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।

    अभियान के दौरान जिला, उपमंडल और अन्य स्तरों पर भी एंटी चिट्टा रैलियां आयोजित की जाएंगी। प्रदेश से चिट्टा के समूल नाश के लिए पुलिस विभाग में एक विशेष सेल गठित किया जाएगा। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री स्वयं इस अभियान की निगरानी करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश में चिट्टा से सबसे अधिक प्रभावित पंचायतें चिन्हित कर ली गई हैं। इन पंचायतों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जएगा। महाविद्यालयों में एंटी चिट्टा वालंटियर तैयार किये जाएंगे। पुलिस विभाग द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए वृहद रूपरेखा तैयार की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मादक पदार्थों और नशे के सेवन एवं अवैध कारोबार को रोकने के लिए पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों का गठन का किया जाएगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। समिति में अध्यक्ष सहित सात सदस्य होंगे। समितियों की हर माह नियमित रूप से बैठक आयोजित की जाएंगी, जिसमें क्षेत्र में चिट्टा व चिट्टा से सम्बन्धित गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर इसे कानून प्रवर्तन एजेंसियों से साझा किया जाएगा। ये समितियां स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नशा निवारण व इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी। ये समितियां जिला में सम्बन्धित उपायुक्त के माध्यम से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी और समन्वय भी स्थापित करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा निवारण समितियां पंचायत स्तर पर नशा निवारण, चिट्टे के अवैध कारोबार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

    बैठक में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह के.के. पंत, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव वित्त डॉ. अभिषेक जैन और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: आरएस ग्लोबल के संचालक Sukhchain Rahi को रेप केस में मिली राहत

    Jalandhar News: आरएस ग्लोबल के संचालक Sukhchain Rahi को रेप केस में मिली राहत

    Jalandhar ENS: शहर के जाने-माने ट्रेवल एजेंट आर.एस. ग्लोबल (RS Global) के संचालक सुखचैन सिंह राही के लिए आज बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जहां, अदालत ने सुखचैन सिंह राही को बेकसूर मानते हुए बड़ी राहत दी है। हालांकि, इस मामले का विस्तृत आदेश अभी आना बाकी है, लेकिन आज (शनिवार) हुई सुनवाई में यह स्पष्ट हो गया कि राही बेकसूर हैं।

    क्या था पूरा मामला
    कुछ समय पहले एक महिला ने सुखचैन सिंह राही पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। इस शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया था। मामले ने उस समय काफी चर्चा बटोरी थी क्योंकि आरोप गंभीर थे।

    अदालत में पहुंचा मामला
    जब यह मामला माननीय अदालत में पहुंचा, तो दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। सुखचैन सिंह राही की ओर से सीनियर एडवोकेट मंदीप सिंह सचदेव ने यह केस लड़ा।

    वकील मंदीप की दलीलों ने बदला रुख
    अदालत में मंदीप सिंह सचदेव ने अपने ठोस तर्कों से यह साबित करने की कोशिश की कि यह मामला एक हनी ट्रैप है।कानून विशेषज्ञों के अनुसार, सचदेव की दलीलें इतनी मजबूत थीं कि अदालत ने उन्हें सही माना।

  • राज्य की प्रगति पर आधारित दो डेटा रिपोर्टों का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया विमोचन

    राज्य की प्रगति पर आधारित दो डेटा रिपोर्टों का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया विमोचन

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के दो प्रमुख सांख्यिकीय प्रकाशनों-हिमाचल प्रदेश सांख्यिकीय सार 2024-25ः डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और सांख्यिकीय वर्ष पुस्तक 2024-25 का विमोचन किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में डेटा-अधारित सुशासन को मज़बूत करने के लिए विभाग के निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय, पारदर्शी और समयबद्ध डेटा विकास योजनाओं के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे प्रत्येक नागरिक, विशेषकर दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों का विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि 2024-25 संस्करण में नवीन डेटा विज़ुअलाइज़ेशन सुविधाएं जैसे विभिन्न रंगों के उपयोग वाले चार्ट, ग्राफ़, मानचित्र शामिल हैं। इस प्रकार की जानकारी नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, अधिकारियों और आम जनता के लिए अधिक सुलभ, सहज और उपयोगकर्ता के अनुकूल होती है।

    सुक्खू ने कहा कि आज के तेज़ी से बदलते आर्थिक परिदृश्य में, सतत और समावेशी विकास के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए साक्ष्य-आधारित नीति-निर्माण अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इन प्रकाशनों में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, आधारभूत अधोसंरचना, वित्त, डिजिटल सेवाओं और जन कल्याण कार्यक्रमों सहित प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ये प्रकाशन आधुनिक, प्रौद्योगिकी-सक्षम शासन के प्रति हिमाचल प्रदेश की प्रतिबद्धता में एक महत्त्वपूर्ण मील पत्थर साबित होंगे। जटिल डेटा को सरल दृश्य रूपों में परिवर्तित करने का उद्देश्य जनता की सार्वजनिक डेटा से संबंधित समझ में वृद्धि करना, शैक्षणिक अनुसंधान को प्रोत्साहित करना और विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी अधोसंरचना को मज़बूत करना है।

    सचिव (आर्थिक एवं सांख्यिकी) डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि डिजिटल हिमाचल पोर्टल पर भी यह डेटा ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इससे पारदर्शी तरीके से डेटा तक जनता की पहुंच सुनिश्चित होती है। उन्होंने लोगों के लिए सेवाएं प्रदान करने और योजनाओं के निर्माण में तकनीक के उपयोग के प्रदेश सरकार के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों और संस्थागत स्रोतों से डेटा को व्यवस्थित रूप से संकलित कर ग्राफिकल रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह संस्करण डेटा विश्लेषण को सुगम बनाने, साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने और ठोस नीति निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।

    आर्थिक सलाहकार डॉ. विनोद राणा ने कहा कि सांख्यिकीय सारांश के उन्नत प्रारूप को प्रशासकों, योजनाकारों, शोधकर्ताओं और हितधारकों की मदद के लिए बनाया गया है ताकि कम समय में सार्थक योजनाएं तैयार किया जा सकें। उन्होंने सटीक एवं व्यापक आंकड़े उपलब्ध करवाने के लिए विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये प्रकाशन अब विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और आम जनता के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। डिजिटल पहुंच से व्यापक प्रसार संभव होगा और पूरे राज्य में आँकड़ों पर आधारित निर्णय लेने की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

    इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह के.के. पंत, प्रधान सचिव, वित्त देवेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • इस एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, Email लिखकर दी चेतावनी

    इस एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, Email लिखकर दी चेतावनी

    नई दिल्ली: हैदराबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शनिवार सुबह बम की धमकी मिली है। एयरपोर्ट को एक ईमेल आई है जिसके बाद अधिकारियों ने इंडिगो की फ्लाइट को पास के एयरपोर्ट से डायवर्ट कर दिया है। राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि – ‘1-11-2025 को APOC से एक मैसेज मिला कि कस्टमर सपोर्ट RGIA को एक ईमेल मिली है। Customersuppor@gmrgroup.in पर ईमेल आईडी पपीता राजन से 5:25 पर ये मेल भेजा गया। इस मेल का सब्जेक्ट था इंडिगो 68 की हैदराबाद जाने वाली लैंडिंग रोकें’।

    ईमेल में लिखी गई थी ये बातें

    ईमेल में लिखा था कि – ‘LTTE-ISSI के गुर्गों ने 1984 के मद्रास एयरपोर्ट कार्यप्रणाली शैली में एक बड़ा धमाका करने की योजना बनाई है। यह धमाका RGIA पोर्ट के फ्यूजलेज और माइक्रोबॉट्स से फिक्स किए गए फ्यूल टैंक पर किया जाएगा। आईईडी में ताकतवर नर्व गैस भी होगी। फ्रैंकफर्ट ऑपरेशन उपायों का अध्ययन के लिए एक टेस्ट है। आईडी की लोकेशन की जानकारी के लिए कृप्या नीचे दिया गया स्टेग्नोग्राफिक डॉक्यूटमेंट पढ़ें लाइनों के बीच में पढ़ें’।

    समिति ने डायवर्ट की फ्लाइट

    धमकी मिलने के बाद बम खतरा आकलन समिति ने एक वर्चुअली मीटिंग की। उन्होंने धमकी को खतरा बताया। समिति ने फैसला किया कि फ्लाइट को सबसे पास वाले एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया जाएगा। फ्लाइट के कैप्टन को एटीसी के जरिए से जानकारी दी जाएगी। कैप्टन लैंडिंग की जानकारी एयरपोर्ट को दे देगा। इसके साथ ही जीएमआर सिक्योरिटी पुलिस में भी शिकायत भी दर्ज करेगी।
  • Punjab News: 1 किलो अफीम सहित नशा तस्कर काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: 1 किलो अफीम सहित नशा तस्कर काबू, देखें वीडियो

    मोगा। बाघापुराना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 1 किलो अफीम के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी की पहचान तरसेम सिंह निवासी समाध भाई, मोगा के रूप में हुई है। मामले संबंधी एसएचओ बाघापुराना जितेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को जब पुलिस पार्टी गांव हरियावाला के पास पहुंची तब एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया।

    तलाशी के दौरान उसके पास से काले रंग की थैली में 1 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना बाघापुराना में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद मोगा अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

  • हरियाणा दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल असीम घोष, देखें वीडियो

    हरियाणा दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल असीम घोष, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-5 में हरियाणा राज्य के 60वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर आज करीबन 2:00 बजे को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

    इस मौके पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, अरविंद शर्मा और कालका विधानसभा से विधायक शक्ति रानी शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे। हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष के द्वारा प्रदेश वासियों को हरियाणा राज्य के 60वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

    राज्यपाल ने कहा कि इन 60 सालों में हरियाणा राज्य ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। हरियाणा के चौमुखी विकास के लिए काम हो रहा है। इस मौके पर हरियाणवी सांस्कृतिक और लोक नाच कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

    राज्यपाल असीम घोष के द्वारा राज्य लोकगीत की शुरुआत की गई। इस मौके पर हरियाणा की संस्कृति, खान-पान और विरासत से जुड़े हुए स्टॉल्स भी लगाए गए। हरियाणा की पुरानी विरासत भी दिखाई गई। इस मौके पर हरियाणा के द्वारा तीन दिन तक चलने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया। हरियाणा के लोकगीत और लोकनाच की प्रस्तुति भी दी गई।

  • Jalandhar News: Social Media पर युवाओं में Fan Following का चढ़ा भूत, खेल रहे मौत का खेल, बे-खबर पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Social Media पर युवाओं में Fan Following का चढ़ा भूत, खेल रहे मौत का खेल, बे-खबर पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग और व्यूज बढ़ाने के लिए युवा ना जाने क्या-क्या कारनामे कर रहे है। कई युवा फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए हथियारों को सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे है। वहीं कई युवा ऊंचे पुल, इमारतों और टंकियों पर चढ़कर मौत का खेल, खेल रहे है। ऐसे कारनामे करने का एक मामला जालंधर से सामने आया है। जहां नौजवान पर सोशल मीडिया पर चर्चित रहने का इतना क्रेज है कि उसे मौत का भी कोई डर नहीं है।

    हैरानी की बात यह है कि वह शहर के मेन इमारतों, ऊंचे पुल और टंकियों पर चढ़कर पुलिस को ठेंगा दिखा रहा है। हालांकि एक ओर सोशल मीडिया पर ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों पर कार्रवाई करने के दावे कर रही है, लेकिन शायद इस नौजवान को पुलिस का भी कोई डर नहीं है। जिसके चलते यह नौजवान कभी चंदन नगर के अंडर ब्रिज पर खतरनाक स्टंट कर रहा है तो कभी ऊंची इमारत पर लटक कर मौत का खेल, खेल रहा है।

    नौजवान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। हैरानी की बात यह है कि नौजवान के खतरनाक स्टंट करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तो हो रहे है, लेकिन पुलिस को इसकी कोई खबर नहीं है। यही कारण है कि पुलिस ने अभी तक नौजवान के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। बता दें कि दुनिया के कई देशों में ऐसे खतरनाक स्टंट्स की वजह से सैकड़ों युवाओं की जान जा चुकी है। फिर भी, कई नौजवान आज भी इन्हें हीरो मानते हैं। ऐसे में अब देखना यह है कि पुलिस कब इस नौजवान के खिलाफ कार्रवाई करती है।

  • Punjab News: श्री गुरु नानक देव जी के 556वें ​​प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु नानक देव जी के 556वें ​​प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन, देखें वीडियो

    पठानकोट। जिले में श्री गुरु नानक देव जी के 556वें ​​प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा सराय मोहल्ला से शुरू हुआ। जिसके बाद यह नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों और मोहल्लो से शुरू हुआ। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अपनी-अपनी मन्नते मांगी। पंज प्यारों ने इस नगर कीर्तन का नेतृत्व किया। साथ ही सैन्य बैंड और गतका पार्टियों ने अपने करतब दिखाया।

    गुरु की सेना ने दिखाया अपना पराक्रम
    हर तरफ़ ‘निहाल’ के जयकारे गूंज रहे थे। नगर कीर्तन के आगे चल रही गुरु की सेना ने अपना युद्ध कौशल दिखाया और सैन्य बैंड ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। यह नगर कीर्तन विभिन्न स्थानों से होते हुए गुरुद्वारा सराय मोहल्ला में समाप्त हुआ। रास्ते में संगत ने जगह-जगह लंगर के स्टॉल लगाए थे।

    युवा पीढ़ी को गुरु से जुड़ने का आह्वान
    इस बारे में बात करते हुए नगर कीर्तन में शामिल संगत ने बताया कि यह नगर कीर्तन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित है, जिसमें पूरी संगत को एकजुट किया जा रहा है और युवा पीढ़ी को गुरु से जुड़ने और गुरु के अनुयायी बनने का संदेश दिया जा रहा है।