Blog

  • Mohsin Naqvi ने टेके घुटने, BCCI से मांगी माफी, Asia Cup Trophy और मेडल लौटाने से किया इनकार

    Mohsin Naqvi ने टेके घुटने, BCCI से मांगी माफी, Asia Cup Trophy और मेडल लौटाने से किया इनकार

    नई दिल्लीः पीसीबी अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने एसीसी की मीटिंग में आखिरकार भारत के आगे घुटने टेकते हुए बीसीसीआई से माफी मांगी। मोहसिन ने बीसीसीआई से माफी तो मांग ली, लेकिन उन्होंने अभी भी एशिया कप ट्रॉफी को भारत को लौटाने वापस करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद एसीसी के ऑफिस आकर ट्रॉफी ले जाएं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-

    https://encounternewspaper.com/sports/asia-cup-2025-pakistan-refuses-to-hand-over-trophy-after-indias-victory/

    इसका मतलब ट्रॉफी को लेकर चल रहा ये विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। भारतीय टीम से पाकिस्तान के हारने के बाद नकवी ट्रॉफी लेकर गायब हो गया था। इसके बाद उसकी न केवल दुनिया में थू-थू हुई, बल्कि पाकिस्तान में भी उसकी आलोचना होने लगी थी। एक दिन पहले ही भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राजीव शुक्ला ने भी लताड़ लगाई थी। भारतीय टीम से हारने के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स कप्तान सलमान अली आगा सहित ड्रेसिंग रूम में जा बैठे।

    उसके बोर्ड के चीफ नकवी अकेले इंतजार करता रहा। दूसरी ओर, भारत ने पहले ही बता दिया था कि किसी भी कीमत पर नकवी के हाथ से विनिंग ट्रॉफी भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव नहीं लेंगे। यह जानते हुए भी ट्रॉफी अपने हाथ से देने पर अड़ा रहा, लेकिन भाव नहीं मिला तो मैदान पर ही अलग-थलग पड़ गया। बाद में ट्रॉफी अपने आदमियों से वापस लौटा दिया और खुद भी मैदान से गायब हो गया।

     

  • Punjab News: सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    Punjab News: सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    बठिंडाः रामां मंडी देर रात स्थानीय तलवंडी साबो रोड पर रिलायंस पंप के पास एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर फरार हो गया, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मौके पर ही इलाज के लिए एम्बुलेंस पहुंची। हेल्पलाइन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी गांव भागीवांदर के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी गांव भागीवांदर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति एक निजी बस में चालक और कंडक्टर के रूप में कार्यरत थे और रामां मंडी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव भागीवांदर जा रहे थे। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • RBI ने Repo Rate 5.5% पर रखी बरकरार, लोन महंगे नहीं होंगे

    RBI ने Repo Rate 5.5% पर रखी बरकरार, लोन महंगे नहीं होंगे

    बिजनेसः आरबीआई ने रेपो रेट में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया है। इसे 5.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। इससे पहले अगस्त में हुई मीटिंग में भी इसमें बदलाव नहीं हुआ था। देश की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% किया।

    Read in english:-

    https://encounternews.in/india/rbi-holds-repo-rate-steady-at-5-5-upgrades-economic-growth-outlook/

    यह फैसला मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चली मीटिंग में लिया गया। RBI गवर्नर ने कहा कि कमेटी के सभी मेंबर्स ब्याज दरों में स्थिर रखने के पक्ष में थे। GST में कटौती के बाद महंगाई में कमी के चलते ये फैसला लिया गया। RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। इसमें बदलाव नहीं होने का मतलब है कि ब्याज दरें न तो बढ़ेंगी न घटेंगी।

    RBI ने फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की ओर से ये कटौती करीब 5 साल बाद की गई थी। दूसरी बार अप्रैल में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर 0.25% घटाई गई। जून में तीसरी बार दरों में 0.50% कटौती हुई। यानी, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने तीन बार में ब्याज दरें 1% घटाई। किसी भी सेंट्रल बैंक के पास पॉलिसी रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है। जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है, तो सेंट्रल बैंक पॉलिसी रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है।

  • Jalandhar News: Swiggy Store के कर्मी की मौत को लेकर चालक पर केस दर्ज, SHO का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: Swiggy Store के कर्मी की मौत को लेकर चालक पर केस दर्ज, SHO का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में Swiggy Store के कर्मी को ट्रक चालक ने कुचल दिया। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवीर पुत्र चमनलाल निवासी आबादपुरा के रूप में हुई है। वहीं ट्रक चालक की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं घटना को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि चीमा चौक पर यह घटना हुई है। इस घटना को लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मृतक की माता के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है।

    ट्रक चालक अंबाला का रहने वाला है और ड्राइवर की गिरफ्तारी पर टीमें अंबाला की ओर रवाना कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। मृतक के पोस्टमार्टम की तैयारियां की जा रही है। कंपनी के मालिक दिल्ली में मौजूद थे, उनके साथ फोन पर बात हो गई है। कंपनी द्वारा इस मामले को लेकर परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया जा रहा है।

    दूसरी ओर परिजनों ने बताया कि आज उसका जन्मदिन था। लेकिन जन्मदिन की जगह वह उसकी मौत को लेकर थाने के बाहर इंसाफ की मांग कर रहे है। परिजनों द्वारा आज थाना 7 के बाहर हंगामा किया जा रहा है। परिजनों ने कहाकि देर रात 2 बजे घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक फरार हो गया। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस को उन्होंने खुद पता करके बताया कि ट्रक चालक राजपुरा पहुंच गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार नहीं किया। परिजनों ने स्विगी स्टोर कपंनी पर मामला दर्ज करने की मांग की है, वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

    उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें बेटे की मौत को लेकर इंसाफ नहीं मिलेंगा, उनका धरना जारी रहेंगा। उन्होंने कंपनी की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है। परिजनों का कहना है पुलिस ने घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज तक नहीं किए। परिवार ने कहाकि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक नौजवान का संस्कार नहीं किया जाएगा।

    वहीं उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जाती, वह रोड जाम करके धरना लगाएंगे। देर रात ट्रक में स्विगी सामान भरकर आया था। इस दौरान व्यक्ति ट्रक में सामान सेट कर रहा था कि ट्रक चालक ने ट्रक भगा लिया। घटना में व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना हैकि ट्रक चालक इस घटना से पहले काजी मंडी में किसी वाहन में टक्कर मारकर आया था।

  • Jalandhar News: Swiggy Store के कर्मी की मौत को लेकर परिजनों का थाने के बाहर हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: Swiggy Store के कर्मी की मौत को लेकर परिजनों का थाने के बाहर हंगामा, देखें Live

    आज व्यक्ति का था बर्थडे, चालक फरार, परिजनों ने की चक्का जाम की चेतावनी

    जालंधर, ENS: महानगर में Swiggy Store के कर्मी को ट्रक चालक ने कुचल दिया। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवीर पुत्र चमनलाल निवासी आबादपुरा के रूप में हुई है। वहीं ट्रक चालक की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आज उसका जन्मदिन था। लेकिन जन्मदिन की जगह वह उसकी मौत को लेकर थाने के बाहर इंसाफ की मांग कर रहे है। परिजनों द्वारा आज थाना 7 के बाहर हंगामा किया जा रहा है। परिजनों ने कहाकि देर रात 2 बजे घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक फरार हो गया। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस को उन्होंने खुद पता करके बताया कि ट्रक चालक राजपुरा पहुंच गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार नहीं किया। परिजनों ने स्विगी स्टोर कपंनी पर मामला दर्ज करने की मांग की है, वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें बेटे की मौत को लेकर इंसाफ नहीं मिलेंगा, उनका धरना जारी रहेंगा। उन्होंने कंपनी की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है। परिजनों का कहना है पुलिस घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज तक नहीं किए। परिवार ने कहाकि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक नौजवान का संस्कार नहीं किया जाएगा। वहीं उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जाती, वह रोड जाम करके धरना लगाएंगे।
  • Jalandhar News: ट्रक चालक ने Swiggy Store के कर्मी को कुचला, मौत, देखें CCTV

    Jalandhar News: ट्रक चालक ने Swiggy Store के कर्मी को कुचला, मौत, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में ट्रक चालक ने व्यक्ति को कुचल दिया। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवीर पुत्र चमनलाल निवासी आबादपुरा के रूप में हुई है। वहीं ट्रक चालक की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि उसका भाई स्वीगी स्टोर में काम करता था।

    देर रात ट्रक में स्विगी सामान भरकर आया था। इस दौरान व्यक्ति ट्रक में सामान सेट कर रहा था कि ट्रक चालक ने ट्रक भगा लिया। घटना में व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना हैकि ट्रक चालक इस घटना से पहले काजी मंडी में किसी वाहन में टक्कर मारकर आया था।

    परिजनों ने घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दी। लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने से परिजनों में भारी रोष पाया जा रहा है। इसी को लेकर आज थाना 7 के बाहर इलाका निवासियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है और ट्रक चालक को गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

  • Punjab News: बहू ने बुजुर्ग सास को बुरी तरह पीटा, मुंह पर मारे थप्पड़, देखें वीडियो

    Punjab News: बहू ने बुजुर्ग सास को बुरी तरह पीटा, मुंह पर मारे थप्पड़, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के कोठे गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू द्वारा अपनी बुजुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला अपने बेटे के सामने अपनी सास को पीट रही है, जबकि बुजुर्ग महिला अपने पोते से खुद को बचाने की गुहार लगाती नजर आ रही है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान पीड़ित बुजुर्ग महिला का पोता न केवल वीडियो बना रहा है, बल्कि अपनी मां को रोकने की कोशिश भी करता है। हालांकि, महिला इतनी आक्रोशित है कि वह रुकने का नाम नहीं लेती और अपनी सास को बार-बार पीटती है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी बहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के संबंध में तिब्बड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्हें इस संबंध में सूचना मिली है और वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और वीडियो को सबूत के तौर पर लिया गया है। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। कईयों ने आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि बुजुर्गों के साथ ऐसा बर्ताव समाज में अस्वीकार्य है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
  • Jalandhar News: Gandhi Camp में धार्मिक बोर्ड से छेड़छाड़, लोगों का हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: Gandhi Camp में धार्मिक बोर्ड से छेड़छाड़, लोगों का हंगामा, देखें Live

    जालंधरः महानगर के गांधी कैंप के पास करीब नगर के बाहर भगवान वाल्मीकि जी के बोर्ड को लेकर हंगामा हो गया। जानकारी अनुसार भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर यह बोर्ड लगाया गया था। जिससे छेड़छाड़ करने के आरोप लगे है। मौके पर मौजूद लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाते कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।

    लोगों ने बताया कि जिस किसी ने भी इस वारदात को अंजाम दिया है वह बहुत निंदनीय है। यह पहली घटना नहीं है कि बोर्ड को फाड़ा गया हो। इससे पहले भी 2 बार बोर्ड फाड़े गए है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम सभी के सांझे होते है, इसलिए हमें मिलजुल कर इसे मनाना चाहिए।

    वहीं वार्ड नंबर 68 के कौंसलर के बड़े भाई दीपक मानक ने कहा कि देर रात ही बोर्ड लगाया गया था। लेकिन सुबह होती ही यह फटा हुआ मिला। यह काम किसी एंटी पार्टी का है, जो इस तरह की हरकतों को अंजाम दे रहा है। इस बार उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले एक जागरण संबंधी लगा बोर्ड भी फाड़ दिया गया था। पार्टी बाजी अलग होनी चाहिए है इसे धार्मिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांची जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Restaurant Sunny Side Up को लगा 20 हजार रुपए का जुर्माना

    Jalandhar News: Restaurant Sunny Side Up को लगा 20 हजार रुपए का जुर्माना

    जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन को लेकर लगातार खाने पीने के सामान की दुकानों और रेस्टोरेंट के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। वहीं मॉडल टाउन के मशहूर रेस्टोरेंट सन्नी साइड अप को 20 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार पिछले माह फूड विभाग की टीम द्वारा सन्नी साइड अप में पनीर और सोस का सेंपल भरा था। इसके बाद केस एडीसी जनरल की कोर्ट में चला।

    पिछले महीनों से जारी इस केस में बार-बार पेश ना होने के चलते सन्नी साइड अप को फटकार भी लगाई गई थी। इसके बाद सन्नी साइड अप की तरफ से कोर्ट में पक्ष रखा गया था। लेकिन पिछले सप्ताह लगी एडीसी की फूड सेफ्टी कोर्ट में सन्नी साइड अप को दो अलग-अलग केसों में 10-10 हजार रुपए जुर्माना किया गया है।

    इसमें फूड विभाग की तरफ से कुलीनरी सॉस का सैंपल भरा गया था, जिसका एसिडिटी लेवल एक फीसदी होना चाहिए था, लेकिन लैब में वह 0.03 फीसदी पाया, जबकि सॉल्युबल सॉलिड 8 फीसदी होना चाहिए था, जो 5.28 फीसदी पाया गया। इसी तरह पनीर का सैंपल भी फेल हुआ था। पनीर में मिल्क फैट 50 फीसदी होना चाहिए था, जो 34.10 फीसदी था और मॉस्चराइजर 60 चाहिए था, जो 71.24 पाया गया था।

     

  • Punjab News: फ्लाईओवर पर Audi Car को लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: फ्लाईओवर पर Audi Car को लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के पखोवाल रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर मंगलवार रात 8 बजे के करीब एक ऑडी कार को आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हादसे की वजह से करीब 1 घंटे तक ट्रैफिक जाम भी रहा। राहगीरों ने दमकल विभाग को जानकारी देकर मौके पर बुलाया।

    ट्रैफिक कर्मी सुखराज सिंह पुन्नू ने बताया कि उसकी पास के इलाके में ही ड्यूटी थी। पुल के ऊपर आग की लपटे देखकर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कार में आग लगी हुई थी। पूछताछ पर पता लगा कि कार मनवीर सिंह (24) वासी मोगा की है। वह अपनी कार के शीशे बदलवाने के लिए दुगरी इलाके में स्थित सर्विस स्टेशन लेकर आया था। अपनी कार की सर्विस होने के बाद जब वह वापिस मोगा की तरफ जा रहा था तो तारों की शॉटसर्किट की वजह से कार में आग की लपटें निकलने लगी।

    मनवीर ने बताया कि सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही पूरी कार में आग लग गई। फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और ट्रैफिक कर्मी ने भी ट्रैफिक मेंटेन किया। फिर मामले में थाना दुगरी की पुलिस को जानकारी देकर मौके पर बुलाया और उन्होंने आगामी कार्रवाई शुरू की।