Blog

  • Punjab News: इस जिले में चली गोलियां, एक घायल, देखे वीडियो

    Punjab News: इस जिले में चली गोलियां, एक घायल, देखे वीडियो

    लुधियाना: शहर के दुगरी इलाके में भाई जैता चौक के नजदीक फायरिंग होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक अढ़ाई साल पुरानी जेल मे हुई लड़ाई की रंजिश को लेकर दो गुट आपस मे भीड़ गए। इस लड़ाई ने विकराल रूप ले लिया और एक गुट ने गोलियां चला दी। इस घटना मे अभिजीत मंड नामक युवक की झांग मे गोली लग गई। जिसे Dmc अस्पताल मे भर्ती करवाया गया।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए मंड ने कहा कि हमलावर बाइकों पर सवार होकर आए थे। जिसके बाद उसके एक साथी को हमलावरों ने इलाके में घेर लिया था और उसे मंड को बुलाने के लिए कहा जिसका पता चलते ही वह अपने साथी को छुड़वाने पंहुचा। जिसके बाद उसकी हमलावरों से बहसबाजी शुरू हो गई। इस दौरान हमलावरों ने 32 बोर से फायर किया है।

    मंड ने कहा कि करीब अढ़ाई साल पहले जब वह जेल में था तो उसके साथी की हमलावरों ने जेल और पेशी पर बख्शीखाने में लड़ाई हुई थी। जिसकी रंजिश के पर हमला हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर दुगरी पुलिस मौके पर पहुंची सब-इंस्पेक्टर नरपिंदर सिंह ने कहा कि आरोपियों की पहचान अभिजीत के बयान देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Mahakumbh में गई कारोबारी महिला बनी साध्वी

    Jalandhar News: Mahakumbh में गई कारोबारी महिला बनी साध्वी

    नई दिल्ली: पंजाब के जालंधर की रहने वाली एक महिला कारोबारी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान साध्वी बनने का ऐलान किया है। शहर की सिल्वर हाइट्स कॉलोनी में रहने वाली 50 वर्षीय अनंत गिरि ने महाकुंभ में मौजूद हैं और वहां बच्चों को स्वर योग साधना सिखा रही हैं। स्वामी अनंत गिरि का विवाह 1996 में हुआ था। उनके पति की साल 2012 में किन्हीं कारणों से मौत हो गई थी।

  • Punjab News: पुलिस चौकी में हुआ Blast, फैली दहशत, देखें Live

    Punjab News: पुलिस चौकी में हुआ Blast, फैली दहशत, देखें Live

    अमृतसर: बाईपास पर स्थित फतेहगढ़ चूडिया पुलिस चौकी में धमाका होने का मामला सामने आया है। इस घटना मे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। व्ही घटना की सुचना मिलते ही पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे और चौंकी का जायजा लिया।

    मीडिया से रूबरू होते हुए CP Bhullar ने बताया कि पुलिस चौंकी बंद पड़ी थी। इस घटना को ग्रेनेड अटैक से न जोड़ा जाये। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाते हुए पकड़ा गया, तो उस पर बनती कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस इस घटना की जांच मे जुटी है। जल्द ही इस मामले को ट्रेस कर लिया जायेगा।

  • प्रेमी संग मिलकर भतीजी ने उड़ाए 15 लाख और गहने, आरोपी फरार…

    प्रेमी संग मिलकर भतीजी ने उड़ाए 15 लाख और गहने, आरोपी फरार…

    अलवरः राजस्थान के अलवर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र की रहने वाली जसपाल कौर ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी जसपाल कौर ने अपने प्रेमी नानक सिंह के साथ मिलकर चाची प्रीत कौर के घर से 15.25 लाख रुपए कैश और जेवरात चोरी किए। पुलिस ने जसपाल को गिरफ्तार कर चोरी किए गए 1.50 लाख रुपए और जेवरात बरामद कर लिए हैं, जबकि उसका प्रेमी फरार है।

    जानकारी के अनुसार घटना 25 दिसंबर 2024 की है, जब चाची प्रीत कौर अपने भाई के अंतिम संस्कार पर गई थी। इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर संदूक में रखे 15 लाख रुपए और 250 ग्राम चांदी के जेवर उड़ा लिए। चोरी का पता अगले दिन सुबह तब चला जब खेत के साझीदार रज्जाक ने इसकी जानकारी दी। प्रीत कौर ने संदेह जताते हुए अपनी भतीजी जसपाल और उसके प्रेमी नानक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करावाई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जसपाल ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर चोरी की योजना बना वारदात को अंजाम दिया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए हेड कांस्टेबल गिरधारी लाल ने बताया कि भतीजी जसपाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी नानक सिंह फरार हो गया। आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस जल्द ही पूरे पैसे और चोरी का सामान बरामद करने की कोशिश कर रही है।

  • Punjab News: पानी में डूबने से एक युवक की मौत

    Punjab News: पानी में डूबने से एक युवक की मौत

    लुधियाना: दोराहा घाट पर देवी सरस्वती की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान आज एक दुखद घटना घटी। उचित सुरक्षा उपायों के अभाव में सरहिंद नहर के गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। यह घटना उस समय घटी, जब मूर्तियों को विसर्जन के लिए नहर किनारे तट पर लाया जा रहा था। तभी अचानक युवक का पैर नहर में फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लुधियाना के गोविंदगढ़ निवासी सुधीर के रूप में हुई है।

    उल्लेखनीय है कि दोराहा घाट पर आज लोगों की भारी भीड़ जमा थी और मूर्तियों के विसर्जन का कार्य चल रहा था। सुरक्षा उपायों की कमी के कारण यह दुखद हादसा हुआ। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की जांच शुरू कर दी है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब मूर्ति विसर्जन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तो घाट पर प्रशासन द्वारा पहले से सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए जाते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए दोराहा थाने के एस.एच.ओ. सब इंस्पेक्टर राव वरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: Car Parking में खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखे वीडियो

    Punjab News: Car Parking में खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखे वीडियो

    मोहाली: फेज 10 की पार्किंग में आधी रात को दो युवकों ने खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस घटना कर्म की वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। कार के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

    शिकायकर्ता ने कहा कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले एक महिला का अपने पड़ोसियों से कार पार्किंग की जगह को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले को इसके साथ जोड़ कर जांच की जा रही है।

    बता दें कि कुछ साल पहले पार्किंग को लेकर एक वकील को गोली मार दी गई थी। मोहाली के फेज 3ए में पार्किंग के दौरान हुए झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई थी । बीच पार्किंग में एक व्यक्ति ने चारों टायरों पर गोली चला दी थी जिसमे पांच की मौत हो गई थी। इस घटना से इलाके मे दहशत का माहौल है।

  • उपमुख्यमंत्री 5 फरवरी को श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां की शोभायात्रा में होंगे शामिल

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 5 फरवरी को ऊना में श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के वार्षिक धार्मिक महोत्सव में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के नेतृत्व में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में विशेष रूप से शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

    बता दें, श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां में राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज द्वारा हर वर्ष 1 से 12 फरवरी तक धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मंदिर में अनेक धार्मिक आयोजनों के क्रम में श्री राधाकृष्ण जी के श्रीविग्रह स्थापना दिवस का उत्सव मनाते हुए ऊना शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाती है।

  • Jalandhar News: PPR Market में दिनदहाड़े Bike चोरी करके 3 युवक फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: PPR Market में दिनदहाड़े Bike चोरी करके 3 युवक फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा माला PPR Market से सामने आया है। जहां सरेआम चोर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक बाइक के पास बैठा रहा है। इस दौरान दूसरा युवक आसपास घूमता हुआ निगरानी करता है। वहीं कुछ देर बाद बाइक पर बैठा युवक बाइक को स्टार्ट करता है और अपने 2 साथियों के साथ बैठकर फरार हो जाते हैं। घटना दोपहर ढाई बजे की बताई जा रही है।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक पर काफी देर से बैठा हुआ होता है। इस दौरान उसके 2 साथी आस-पास लोगों पर नज़र रखे हुए होते हैं। वहीं बाइक पर बैठा युवक दूसरी चाबी से लॉक खोलने में जुटा रहता है। थोड़ी देर के बाद जब युवक बाइक का लॉक खोलने में कामयाब हो जाता है तो बाइक स्टार्ट करके निकल जाता है।

    बाइक स्टार्ट करने के बाद युवक अपने दोनों साथियों को बुलाता है। जिसके बाद उसके दोनों साथी आते हैं और बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में डर बैठ गया है। क्योंकि लोगों का कहना है कि वह यहां पर रेस्टोरेंट में खाने-पीने के लिए आते हैं। इस घटना से अब हमें अपनी बाइक और गाड़ियों को लेकर चिंता हो रही है।

  • Punjab News: चाइना डोर सहित आरोपी गिफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर सहित आरोपी गिफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में चाइना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन उसके बावजूद डोर बिकने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस द्वारा चाइना डोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ जसवरीन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने बाघा पुराना से आरोपी को चाइना डोर सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चाइना डोर बेचने या खरीदने वालों पर उनकी टीम द्वारा पैनी नजर रखी हुई है।

    इसी कड़ी के तहत बघा पुराना में उनकी टीम ने अशोक कुमार वासी लुधियाना पर संदेह होने के चलते उसकी तलाशी ली। तालाशी के दौरान आरोपी के थैले से चाइना डोर के 5 गट्टू बरामद किए गए। फिलहाल बाघापुराना पुलिस ने आरोपी पर एनवायरनमेंट 1986 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है वही बघा पुराना के थाना प्रभारी मैं जानकारी साझा करते हुए कहा कि रिमांड लेकर आगे की जांच की जाएगी।

  • Punjab News: BMW कार सवार और बाइक चालकों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: BMW कार सवार और बाइक चालकों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना दुगरी इलाके के अंतगर्त आते हलके में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में व्यक्ति की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार डुगरी इलाके के भाई जेता चौक में 2 पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के दौरान भरे बाजार में फायरिंग हुई। लोगों ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। चश्मदीद ओम प्रकाश ने बताया कि BMW में आए युवकों की बाइक सवार युवकों में उनकी दुकान के सामने विवाद हुआ है।

    इस घटना में सरेआम युवकों द्वारा गोलियां चलाई गई। घटना की सूचना मिलते ही कुछ ही समय में पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से एक खोल बरामद किया है। वहीं महिला ने कहा कि 10 से 12 नौजवानों में बहसबाजी हो रही थी। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चलनी शुरू हो गई। दोनों पक्ष लड़ते हुए उनकी दुकान तक पहुंच गए। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई है और मामले की जांच में जुट गई है।