Blog

  • आज का राशिफल,21 अगस्त 2023

    आज का राशिफल,21 अगस्त 2023

    मेष:नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। धनार्जन होगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा।
    वृष: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है।
    मिथुन:मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी।
    कर्क:घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।
    सिंह:नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।
    कन्या:व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं।
    तुला: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
    वृश्चिक: मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।
    धनु:लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी।
    मकर:हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
    कुंभ:व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है।
    मीन:आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।
  • जालंधरः रवि गिल सुसाइड मामले में परिजनों ने PAP हाईवे किया जाम, देखें Live

    जालंधरः रवि गिल सुसाइड मामले में परिजनों ने PAP हाईवे किया जाम, देखें Live

    परिजनों का आरोपः प्रशासन ने झूठ बोलकर करवाया संस्कार

    जालंधर, ENS: सोशल मीडिया कर्मी रवि गिल सुसाइड मामले को लेकर एक बार फिर से परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। परिजनों द्वारा पीएपी हाईवे जाम कर विधायक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। दरअसल, आज रवि के परिजनों को प्रशासन द्वारा आश्वसन दिया गया था कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद परिजनों ने प्रशासन की बात मानकर शाम 5 बजे रवि का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन रवि के अंतिम संस्कार के बाद उस समय नया मोड़ आया जब कीर्ति गिल और उसका भाई शुभम गिल तथा गोरा तीनों मिलकर लाइव हुए और उन्होंने अपनी लोकेशन बताकर रवि गिल के सुसाइड मामले में काफी समय तक बाते की और इस दौरान उन्होंने खुद को बेकसुर बताया।

    इस वायरल हुई वीडियों के बाद परिजनों द्वारा एक बार फिर से हंगामा किया जा रहा है। इस दौरान परिजनों द्वारा पीएपी हाईवे जामकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। वहीं वायरल हो रही वीडियो में आरोपियों ने नशीले पदार्थ जैसा कुछ पिया है, जिससे कि वीडियो में उनसे अच्छी तरह से बोला भी नहीं जा रहा और उल्टियां करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस बेशक उनकी कॉल डिटेल चैक कर लें कि हमने रवि गिल को कितना ह्रास किया है। कीर्ति का कहना है कि उन पर जो इल्जाम लगाए जा रहे हैं, वे सभी बेबुनियाद हैं। महिला का कहना है कि पुलिस मेरा रिकार्ड चैक करे और मेरा फोन भी चैक कर ले। उनका कहना है कि हमारा इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि उसने क्यों सुसाइड किया। गोरा का कहना है कि कीर्ति को काफी कुछ गलत बोला गया था तथा धमकियां दी गई थीं। 

    वहीं दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा झूठ बोलकर संस्कार करवाया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने उन्हें कहा था कि कीर्ति और उसके भाई शुभम गिल को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन जब कीर्ति अपने भाई शुभम गिल और गोरे के साथ फेसबुक लाइव हुई तो पता लगा कि पुलिस ने उनसे झूठ बोला है। इस मामले के बाद परिजनों ने विधायक से फोन पर बात की। तो उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था तो वह शुभम गिल के फेसबुक पेज से लाइव कैसे हो गए। इस दौरान विधायक ने परिजनों को कहा कि वह सीपी से इस मामले को लेकर बात कर रहे है। जल्द ही इस मामले में आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

    इसके बाद गुस्साए परिजनों ने पीएपी हाईवे पर धरना लगा दिया और परिजनों ने विधायक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद मामला गरमाता देखकर एक बार फिर से विधायक और पुलिस प्रशासन पीएपी पर धरना लगाए बैठे परिजनों के पास पहुंच गए और इस मामले में इंसाफ दिलवाने की बात करने लगे। इस दौरान परिजनों द्वारा काफी समय तक हंगामा किया गया। 

    जिसके बाद माहौल को शांत करवाने के लिए मौके पर जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल पहुंचे। पुलिस कमिश्नर ने परिवार वालों को तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाई। जिसके बाद परिवार वालों ने धरना उठाया। इस ऊपुलिस कमिश्नर ने चौथे आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। परिवार वालों का कहना है अगर जल्द चौथ आरोपी पकड़ा ना गया तो तो फिर से चक्का जाम किया जाएगा। बता दें कि 2 दिन पहले पत्रकार रवि गिल एक निजी होटल में जहरीली चीज खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करती थी और सुसाइड नोट में 4 लोगों के नाम लिखे थे, जिसमें से अब 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और चौथे को ढूंढा जा रहा है।

  • सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ यह अफसर

    सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ यह अफसर

    कांकेर : चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गए है। खासकर भाजपा और कांग्रेस हर दिन नए लोगों को अपनी पार्टी की सदस्यता दिला रहे है। सियासत का दामन थामने वालों में हर वर्ग के लोग शामिल है। वही अब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कृषि विभाग में पदस्थ एक अफसर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जानकारी के मुताबिक़ कांकेर के कृषि विभाग में पदस्थ सरजुराम शोरी कांग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने उन्हें पार्टी की सदस्य्ता दिलाई है। सोरी के प्रवेश से कांकेर इलाके में कांग्रेस के अधिक मजबूती से उभरने का दावा जा रहा है।

  • CM मान ने PM मोदी पर कसा तंज, देखें वीडियो

    CM मान ने PM मोदी पर कसा तंज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सीएम मान ने कहा पहले एक लाईन चलती थी “ठंडा मतलब? Coca Cola” और आजकल एक लाईन चल रही है। “अनपढ़ मतलब? नरेंद्र मोदी।” सीएम मान यही नहीं रुके, इस दौरान उन्होंने पीएम पर कई सवालों को लेकर  निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम अगर कहते हैं बिजली फ्री देंगे, मोहल्ला क्लीनिक में इलाज फ्री है, दिल्ली-पंजाब की बसों में महिलाओं का सफर भी फ्री है, दिल्ली में पानी भी फ्री है. तो साहब बोलते हैं ऊपर वाले..ये रेवड़ियां देते हैं, ये देश के लिए अच्छा नहीं है। सीएम मान ने कहा हम 300 यूनिट फ्री बिजली दे तो रेवड़ी, तो 15 लाख वाला पापड़ कहां है? उन्होंने पीएम मोदी पर हर बात पर मुकरने का आरोप लगाया।

    सीएम मान ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तो संसद में भी बोल दिया था, 15 लाख की रकम लिखते-लिखते, स्याही सूख जाती है..काले धन की बात करता हूं तो कलम रुक जाती है..हर बात ही जुमला निकली, अब तो ये भी शक है, क्या चाय बनानी आती है? सीएम मान ने कहा मुझे लगता नहीं कि चाय बनानी आती होगी? कोई चीज तो देश को सच बताएं, सारा देश बेच दिया, तेल बेच दिया, एलआईसी बेच दी, रेल बेच दी, एयरपोर्ट बेच दिए, खरीदा क्या सिर्फ थोड़ा सा मीडिया, सीएम मान ने पीएम मोदी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा कि वो खरीद-फरोख्त भी करते है, एमएलए खरीदते है, किसी के 5 तो किसी के 10 ये आता है उनको।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मध्यप्रदेश के दौरे पर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सतना में एक रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी इस बार मध्यप्रदेश के चुनावी रण में भी उतरने वाली है। केजरीवाल जनता के लिए बड़ी गारंटियों का ऐलान कर सकते है। आप की मध्यप्रदेश की विंध्य क्षेत्र के 30 विधानसभा सीटों पर नजर है।

  • जालंधर : 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    जालंधर : 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    जालंधर : देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनय कुमार निवासी रुड़का कलां के तौर पर हुई है। आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। देहात क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई पिपल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान रुड़का कलाँ के पास मौजूद थे, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि विनय कुमार अगरवाल बजाज ऑटो एजेंसी के पास हेरोइन की सप्लाई देने के लिए अपने गाहक का इंतज़ार कर रहा है तो

    उसी दौरान एएसआई पिपल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित जब रेड की तो विनय कुमार पुलिस को देखकर अपने हाथ से लिफाफा फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा तो वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब : नहर में भारी दरार पड़ने से धान की फसलें बर्बाद, देखें वीडियो

    पंजाब : नहर में भारी दरार पड़ने से धान की फसलें बर्बाद, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब सरकार की ओर से सुए, नेहरों और छोटी नहरों की सफाई करवाने के लिए यत्न किए जा रहे है। वही कुछ ड्रेन ऐसी भी है जहां सफाई नहीं होने के कारण उनमें दरार पड़ रही है। वही आज उस समय एक और नहर में भारी दरार पड़ने के कारण लगेआना गांव की काफी फसल पानी में डूब गई। वही एकड़ धान की फसल का भारी नुकसान हो गया और खेतों में कई फीट पानी खड़ा हो गया।

    किसानों ने कहा की उन्होंने प्रशासन को इसकी सूचना दी है कि इस दरार को जल्दी भरा जाए। लेकिन कोई करवाई नही हुई और पानी लगातार खेतो में जा रहा है। खेतों में मिट्टी जमा हो रही है जिससे फसल सारी बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने इसकी जल्दी मुरमत करने की अपील की है।

  • दून भाजपा मंडल के कार्यालय का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी

    दून भाजपा मंडल के कार्यालय का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी

    मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को देंगे कार्यालय में समय

    बददी/सचिन बैंसल: 9 दून भाजपा मंडल ने बद्दी में अपना कार्यालय खोल दिया है।  दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने इसका रविवार को विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता ने कहा कि वह इस कार्यालय में मौजूद रहेंगे और किसी भी कार्यकर्ता को किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो उसका सहयोग करने का हमेशा तत्पर रहेंगे। पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि भाजपा का अपना कायार्लय होने से अब  पार्टी से संबंधित सभी गतिविधियां इसी कार्यालय से चलाई जाएंगी। मान सिंह मेहता पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता रहे है और इससे पहले एक पन्ना प्रमुख का दायित्व निभा रहे थे लेकिन इनके कार्यशैली को लोगो में इनके तालमेल को देखते हुए उन्हें अब मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा एक ऐसी पहली पार्टी है जिसमें एक छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान दिया जाता है।  लेकिन अन्य दलो में वंशवाद की प्रथा अभी भी कामय है। उन्होंने सभी लोगों से आने वाले लोक सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को समर्थन करने की अपील की है।
    इस मौके पर मान सिंह मेहता ने कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक विनोद चंदेल, डीआर चंदेल, डॉ. श्रीकांत शर्मा, जिुप अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, गौ सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, बीडीसी सदस्य पुष्पेंद्र कौर, रीता मान सिंह मेहता, ट्रक यूनियन के महासचिव डीके कौशल, देवराज चौधरी, संदीप चौधरी,  हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपिस्थत रहे।
  • इनरव्हील क्लब ऊना ने एसएस हॉस्पिटल में हड्डियों की जांच के लिए कैंप लगाया

    इनरव्हील क्लब ऊना ने एसएस हॉस्पिटल में हड्डियों की जांच के लिए कैंप लगाया

    ऊना/ सुशील पंडित: इनरव्हील क्लब ऊना उमंग ने एसएस हड्डियों के अस्पताल रकड़ कॉलोनी में हड्डियों की जांच के लिए कैंप लगाया। जिसमें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मरीज आते रहे ।डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने मरीजों का मुफ्त चेकअप किया एवं इसमें से कुछ मरीज ऐसे थे जो अपनी दवाई नहीं ले सकते थे इनर व्हील क्लब ने 7 से 22 मरीजों की दवाइयों के पैसे इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने दिए। जो मरीज़ बाहर से आए थे उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई। इनरव्हील क्लब उमंग ऊना में समय-समय पर ऐसे ही कैंप लगवाता रहता है।इसमें इनर व्हील के सदस्य प्रेसिडेंट अनुराधा वर्मा, सांची, दीपिका बस्सी ,कमलेश वर्मा, डॉ अनुपम शर्मा, शैलजा शर्मा, सुकेली, जसपाल, साधना चड्ढा, सुषमा आदि उपस्थित रहे । एसएस हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने मरीजों को हड्डियों संबंधी बीमारियों के बारे में जानकारी दी। और उनके निवारण वारे भी चर्चा की।
  • ਜਲੰਧਰ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 3 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 3 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਨਕੋਦਰ ਸਦਰ ਥਾਣੇ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰ ਗਿਰੋਹ ਤੇ 3 ਮੈੰਬਰਾ ਨੂਂ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਿਤਾ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਏ ਐਸ ਆਈ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਕੋਦਰ ਵਿਖੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਇੱਕ ਸਾਥੀ ਫ਼ਰਾਰ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤਿਨਾਂ ਅਰੋਪੀਆਂ ਕੋਲੋਂ ਚੋਰੀ ਕਿਤਾ ਗਇਆ 3 ਕੁਇੰਟਲ ਸਰੀਆ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਦੋਸ਼ਿਆ ਦੀ ਪਛਾਣ ਹਰਵਿੰਦਰ ਪਾਲ, ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਧਰਮਪ੍ਰੀਤ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਚੋਥਾ ਸਾਥੀ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਫ਼ਰਾਰ ਚਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ਿਆ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਫਰਾਰ ਦੋਸ਼ੀ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ।

  • हिमोत्कर्ष परिषद मुख्यमंत्री राहत कोष में देगी अंशदान 

    हिमोत्कर्ष परिषद मुख्यमंत्री राहत कोष में देगी अंशदान 

    ऊना/सुशील पंडित:प्रदेश में आई बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए हिमोत्कर्ष परिषद मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करेगी। यह निर्णय रविवार को ऊना मुख्यालय पर हिमोत्कर्ष कार्यालय में संपन्न परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बरसात के चलते जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। हिमोत्कर्ष परिषद ने इसको देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने का निर्णय लिया है। परिषद अपने सदस्यों व शुभचिंतकों से इसके लिए राशि जुटाएगी तथा उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में परिषद की संगठनात्मक गतिविधियों व विभिन्न प्रकल्पों की भी समीक्षा की गई।
    बैठक में परिषद के द्वारा चलाए गए अमोदनी विधवा राशन वितरण प्रकल्प, हिमोत्कर्ष छात्रवृति योजनाएं, हिमोत्कर्ष एंबुलेंस सेवा, हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान व अन्य प्रकल्पों के कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि परिषद सदस्यों ने विभिन्न प्रकल्पों को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए। वहीं परिषद ने निर्णय लिया कि अगले वर्ष फरवरी माह में परिषद का गोल्डन जुबली वर्ष के रुप में 50वां वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए भी परिषद द्वारा विभिन्न समतियों का गठन कर जिम्मेवारियां दी गई। बैठक में परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा, दीपशिखा कौशल, प्रदेश महासचिव डा. रविंद्र सूद, नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया, कोषाध्यक्ष योगेश कौशल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कर्नल डीपी वशिष्ट, पूजा कपिला, रमा कंवर, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश शर्मा, रविंद्र डोगरा, मुनिंद्र अरोड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।