Blog

  • पत्नी से परेशान होकर युवक ने SP ऑफिस के बाहर उठाया खौफनाक कदम 

    उत्तर प्रदेश:  पीलीभीत में एक व्यक्ति ने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की थी इसके बाद वह एसपी आवास के बाहर पहुंचा और जहर खा लिया इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है

    जानकारी के अनुसार सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के निवासी प्रदीप नाम के युवक की शादी दो महीने पहले हुई थी आरोप है कि शादी के बाद युवक की पत्नी उससे 5 लाख रुपये की मांग कर रही थी प्रदीप के परिजनों का कहना है कि शनिवार सुबह प्रदीप अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने एसपी कार्यालय गया था प्रदीप ने एसपी आवास के बाहर ही जहर खा लिया इसके बाद प्रदीप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया

  • अश्लील वीडियो देख स्कूल परिसर में 5 साल की बच्ची के साथ रेप

    उत्तर प्रदेश: गोंडा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है 5 साल की एक मासूम बच्ची के साथ उसी के स्कूल के 2 क्लासमेट ने रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है पुलिस ने बताया कि स्कूल परिसर में दोपहर के लंच ब्रेक के दौरान 5 साल की एक बच्ची के साथ उसके 2 सहपाठियों ने रेप कियाइस मामले में पीड़ित बच्ची के परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद 8 और 10 साल की उम्र के आरोपी लड़कों को पकड़ लिया गया है यह घटना किशोरी धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निजी स्कूल की है

    पुलिस ने कहा कि उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दो नाबालिग लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है पुलिस ने बताया कि लड़की को शनिवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो देखने के बाद रेप करने की बात स्वीकार की है

  • जालंधर के Cambridge international school को सरकार ने भेजा नोटिस

     जालंधर :  छोटी बारादरी में स्थित cambridge international प्राइवेट स्कूल को पंजाब सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में सरकार ने कहा है कि उक्त स्कूल में पंजाबी अनिवार्य विषय के तौर पर नहीं पढ़ाई जा रही, जिसके चलते उन्हें ये नोटिस जारी किया गया है। जिसका जल्द से जल्द जवाब देना होगा। इस संबंध में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि उनके ध्यान में आया है कि जालंधर के छोटे से समुदाय के पास स्थित कैंब्रिज स्कूल में छात्रों को पंजाबी विषय अनिवार्य विषय के रूप में नहीं पढ़ाया जा रहा है। जिस पर उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कैंब्रिज स्कूल, जालंधर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

    शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाबी भाषा की गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से ईमानदार और प्रयासरत है और किसी भी कीमत पर पंजाबी भाषा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैंस ने कहा कि राज्य के कानूनी और विधायी मामले विभाग द्वारा जारी अधिसूचना और पंजाबी और अन्य भाषाओं की शिक्षा पर पंजाब अधिनियम-2008 के अनुसार राज्य के प्रत्येक स्कूल के लिए पंजाबी पढ़ाना अनिवार्य कर दिया गया है। पहली से दसवीं कक्षा तक विषय राज्य के कुछ निजी स्कूलों द्वारा इस अधिनियम के उल्लंघन की लगातार शिकायतें मिल रही है।

  • पंजाब : एक्टिवा और कार की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : शहर के बाघा पुराना मुदकी रोड पर एक्टिवा और कार की टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाघा पुराना की तरफ से मुदकी रोड पर आ रही एक महिला गलत साइड पर एक्टिवा चला रही थी और उसका बेटा भी उसके साथ था। मुदकी की तरफ से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आ रही थी और कार एक्टिवा से टकरा गई। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीर ने महिला के बेटे को सुरक्षित बचा लिया। स्थानीय लोगों ने महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

    महिला बाघा पुराना की रहने वाली बताई जा रही है। वही कार चालक ने बताया कि वह अपनी कार से बाघा पुराना जा रहा था तभी विपरीत दिशा से एक्टिवा आई तो मैंने ब्रेक लगाया और कार को रोकने की कोशिश की। लेकिन एक्टिवा सड़क के बीच में होने के कारण कार से टक्कर हो गई।

  • 3 दिन तक इंटरनेट सेवा रहेंगी बंद

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने रविवार से प्रदेश के सात जिलों में तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है। यह सभी जिले पंजाब की सीमा से सटे हुए हैं। प्रदेश के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शनिवार की शाम जारी आदेशों में कहा है कि किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए प्रदेश के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में 11 फरवरी को सुबह 6 बजे से 13 फरवरी की रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

    आदेशों के अनुसार, वट्सऐप, फेसबुक, एक्स आदि के माध्यम से मेसेज नहीं भेजे जा सकेंगे। आम जनता की सुविधा को देखते हुए इस अवधि के दौरान व्यक्तिगत मेसेज भेजने, फोन रिचार्ज करने, बैंकिंग SMS, वायस कॉल, ब्रॉडबैंड के माध्यम से इंटरनेट सर्विस, कॉरपोरेट और घरेलू लाइन सुचारू रूप से जारी रहेंगी।

    हरियाणा पुलिस ने किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के चलते यात्रियों की सुविधा को लेकर एहतियात के तौर पर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। हरियाणा पुलिस ने इस दौरान लोगों से 13 फरवरी को प्रदेश के मुख्य मार्ग का उपयोग अति आवश्यक स्थिति में ही करने की सलाह दी है। हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यातायात के बाधित रहने की संभावना है। अतः आमजन से अपील की गई है कि वे पंजाब की ओर यात्रा अति आवश्यक परिस्थितियों में ही करें।

    इसी के साथ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला में विशेष चौकसी रखी जा रही है। क्योंकि कुरुक्षेत्र की सीमा पंजाब के साथ लगती है और पंजाब के किसान संगठन दिल्ली कूच में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसलिए पंजाब से किसानों के भारी संख्या में आने की उम्मीद है।

  • पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौ’त

    अबोहर : गांव डंगरखेड़ा के पास स्थित शराब ठेके पर बाहर युवक मृत अवस्था में मिला है। जिसके पास से एक शराब की खाली बोतल मिली है। जिससे आशंका जताई जा रही है उसकी मौत शराब के सेवन से हुई। जानकारी के अनुसार गांव डंगरखेड़ा निवासी कुछ लोगों ने नर सेवा संस्था को सूचना दी कि शराब ठेके के बाहर एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा है।

    सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य सोनू और मोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे तथा थाना खुईखेड़ा के सहयोग से शव को अस्पताल में पहुंचाया। मृतक ने लाल रंग के बूट, नीले रंग की शर्ट और पायजामा पहना हुआ है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई है।

  • पंजाब : मामूली बात को लेकर बैंक मैनेजर को घसीट कर पीटा, देखें वीडियो

    लुधियाना : राहों रोड के इलाके में गत शाम घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल पड़ोस में रहने वाली महिला को लगने से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त महिला ने अपने पति व आधा दर्जन साथियों सहित उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बच्चे के पिता को उनके घर के बाहर से घसीटते हुए अपने घर में ले जाकर पिटाई की। हमले में रविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि वह प्राइवेट बैंक में मैनेजर है।

    शनिवार की शाम वह बैंक से छुट्टी कर घर लौटा, तो उसे पता चला कि उसके बेटे का क्रिकेट खेलने के दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ विवाद हुआ है। जिसके बाद वह उनसे उनके घर पर माफी मांगने गया। जैसे ही वह वापिस लौटा तो उक्त महिला अपने पति व अन्य साथियों के साथ उनके घर में आ गई और उससे हाथापाई करने लगी। तभी हमलावर रविंदर को घसीटते हुए अपने घर में ले गए। जहां पर उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने पुलिस को सूचित कर घायल रविंदर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

  • मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

    मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : देश के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 11 और 12 फरवरी को छिटपुट बारिश की संभावना है और इसके अलावा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी 11 फरवरी को बारिश का अनुमान है। दिल्ली में जहां सुबह में कुहासा छाया रहा और ठंड की वजह से कंपकंपाहट महसूस होती रही तो वहीं दिन में धूप खिलने की संभावना है। मौसम की बात करें तो उत्तर भारत के कुछ राज्यों में सुबह के समय ठंड महसूस होती है तो वहीं दिन के वक्त तेज धूप के बाद सर्दी थोड़ी कम हो जाती है। पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य भारत के कुछ राज्यों में 11 से 13 फरवरी और पूर्वी भारत में 13 से 15 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

     स्काईमेट वेदर के अनुसार, 11 से 12 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में छिटपुट बारिश की संभावना है तो वहीं छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 11 फरवरी को बारिश हो सकती है। मौसम एजेंसी का कहना है कि 11 और 12 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश का अनुमान है तो वहीं उत्तरी राजस्थान और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि 12 फरवरी से देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश होने की संभावना है। यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

  • पंजाब : दुकानदार दंपति पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना :  गुरु अर्जुन देव नगर में करियाना की दुकान चलाने वाले दंपती और उनके नाती पर देर रात पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर वार किए हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हो गई। घायलों को इलाके के लोगों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल उषा रानी ने बताया कि वह और उसके पति ईश्वर चंद (70) कई वर्षों से अपने घर के बाहर ही करियाना की दुकान चला रहे हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले युवक नशे के आदी हैं। वह कई बार उनसे उधार सामान ले गया। जिसके अभी तक पैसे नहीं दिए।

    गत रात करीब 9 बजे उक्त युवक उनकी दुकान पर फिर से सामान लेने आया, तो उन्होंने सामान देने से इंकार कर दिया। जिस पर उक्त युवक ने अपने साथियों को बुलाकर उनकी दुकान पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनके पति ईश्वर लाल व नाती निखिल बाहर आए, तो हमलवारों ने उन पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें निखिल व उसके नाना ईश्वर लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में निखिल का सिर में गहरी चोटें आई है और ईश्वर चंद के चेहरे पर ईंटों से वार किए है। बुजुर्ग ईश्वर चंद की बिगड़ती हालत देख परिवार के सदस्य उसे तुरंत अस्पताल ले गए।  दूसरे पक्ष के राजू ने कहा कि शुक्रवार रात करियाना कारोबारी का नाती उसके घर के बाहर ललकारे मार रहा था। ईश्वर चंद करियाना की दुकान की आड़ में नशा बेचते हैं। फिलहाल दोनों पक्षों ने इस मामले में मेडिकल करवा लिया है। आज दोनों पक्ष थाना में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

  • भाई की चाकू मारकर की हत्या

    भाई की चाकू मारकर की हत्या

    नई दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में महज 10 हजार के लेनदेन विवाद में एक युवक ने अपने 58 साल के चचेरे भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जहूरुद्दीन को कथित तौर पर दोपहर करीब डेढ़ बजे भारत डेयरी के पास शाहिद ने चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शाहिद ने जहूरुद्दीन से 10,000 रुपये उधार लिए थे।

    लेकिन वह पैसे वापस करने में आनाकानी कर रहा था। अधिकारी ने कहा कि जहूरुद्दीन शाहिद से कर्ज चुकाने के लिए कहता था जिसके कारण दोनों के बीच विवाद होता था। पीड़ित जूता बनाने का कारोबार करता था। जहूरुद्दीन के बेटे सोहेल की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि शाहिद को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गईं है।