Blog

  • पंजाबः नामाकंन भरने को लेकर DC ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो 

    पंजाबः नामाकंन भरने को लेकर DC ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो 

    लुधियानाः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने राज्य में 1 जून को होने वाले मतदान के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। अधिक जानकारी देते हुए सिबिन सी ने कहा कि चुनाव के लिए गजट अधिसूचना 7 मई (आज) 2024 को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2024 (मंगलवार) है और नामांकन की जांच 15 मई (बुधवार) को होगी। वहीं चुनावों के लिए नामाकंन भरने वाले उम्मीदवारों को लेकर डीसी ने आदेश जारी किए है। जारी आदेशो के मुताबिक नामाकंन के दौरान 5 लोगों को पेपर भरने के लिए दफ्तर में आने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि नामाकंन भरने का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक का रखा गया है।

    इस दौरान डीसी ने कहा कि नामाकंन भरने को लेकर दफ्तर के बाहर गाइडलाइंस लगा दी गई है। जिसमें 100 मीटर के घेरे के अंदर 3 से अधिक गाड़ियों को आने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 मई को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है, लेकिन नामाकंन भरने के लिए 10 मई को कार्यालय खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि 11 और 12 मई को छुट्टी रहेंगी। डीसी ने कहा कि 14 हलकों में एसएसटी की 9 टीमें तीन शिफ्टों में 8-8 घंटे काम करेंगी। डीसी ने कहा कि अब तक नेताओं का खर्चा राजनीतिक पार्टी में खर्च हुआ था। जिसमें कैपेंने के दौरान करीब 1 करोड़ रुपए का खर्च हो चुका है। वहीं अब प्रत्याशी द्वारा नामजदी करने के बाद उन नेताओं के खर्चा की बुकिंग शुरू हो जाएंगी। डीसी ने बताया कि सेंस्टिव 3 हलको में भारी मात्रा में फोर्स लगाई जा रही है। 

    बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, देश में आचार संहिता 16 मार्च से लागू हो गई थी। जारी शेड्यूल के अनुसार, गजट नोटिफिकेशन 7 मई मंगलवार, यानी कि आज से जारी होने के साथ ही पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नॉमिनेशन करने की अंतिम तारीख 14 मई है। 15 मई, बुधवार को नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की जाएगी। रीजैक्शन के बाद बचे हुए उम्मीदवार 17 मई शुक्रवार तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार 17 मई, 2024 (शुक्रवार) तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब में 1 जून 2024 (शनिवार) को मतदान होंगे और पंजाब समेत देश भर में पड़े वोटों की गिनती 4 जून 2024 (मंगलवार) को होगी। चुनाव सम्पन्न कराने की अंतिम तिथि 6 जून 2024 (वीरवार) है। उन्होंने बताया कि मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक रहेगा।

    उल्लेखनीय है कि रिक्त फॉर्म संबंधित रिटर्निंग अधिकारी-सह-उपायुक्त के पास उपलब्ध हैं। टाइप किए गए नामांकन पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे, बशर्ते वे मुख्य चुनाव कार्यालय की वेबसाइट (https://www.ceopunjab.gov.in) पर बताए अनुसार निर्धारित प्रारूप में हों। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जयंती (10 मई, 2024) परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के तहत अवकाश नहीं है। अतः नामांकन पत्र 10 मई 2024 को रिटर्निंग ऑफिसर के पास भरा जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि 11 मई 2024 को दूसरा शनिवार और 12 मई 2024 को रविवार होने के कारण परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के तहत अवकाश रहेगा। इसलिए इन दो दिनों में नामांकन पत्र नहीं भरे जा सकेंगे।

  • पंजाब : चोर ने मंदिर को बनाया निशाना, पुजारी पर किया हमला, देखें वीडियो

    पंजाब : चोर ने मंदिर को बनाया निशाना, पुजारी पर किया हमला, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : मोहल्ला शिव नगर में स्थित सती माता मंदिर में देर रात 12.30 बजे के करीब एक चोर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घुसा। लेकिन मंदिर के पुजारी के जाग जाने के बाद वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा, पुजारी ने उसे पकड़ लिया और चोर पुजारी के साथ हाथापाई करने लगा।

    तभी डर के मारे पुजारी ने उसे छोड़ दिया और चोर मौके से फरार हो गया। वहीं पुजारी का कहना है कि चोर ने उस पर हमला करने की काफी कोशिश की। लेकिन बड़ी मुश्किल से पुजारी ने अपनी जान बचाई। इस संबंध में मंदिर के पुजारी बाबा राम दास त्यागी ने बताया कि मंदिर में नवरात्रों से 108 श्री रामायण पाठ चल रहा है। जिसके कारण श्री रामायण पढ़ने वालों की ड्यूटी बदलती रहती है। मंदिर के मेन गेट का छोटा दरवाजा खुला था।

    रात को करीब 12.30 बजे एक चोर मंदिर में दाखिल हुआ और कमरों की तलाशी लेने लगा। जिस पर पुजारी की आंख खुल गई और उन्होंने उस चोर को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन चोर ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद उन्होंने अपनी जान बचाते हुए चोर को छोड़ दिया और चोर मौके से फरार हो गया। इस मामले की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। जिसको कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवार की आखिरी सूची, देखें लिस्ट

    पंजाबः कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवार की आखिरी सूची, देखें लिस्ट

    फिरोजपुरः लोकसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस ने उम्मीदवार की आखिरी सूची जारी कर दी है। जारी की गई सूची के मुताबिक कांग्रेस ने फिरोजपुर से शेर सिंह घुबाया को टिकट दी है। बता दें कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 की गजट नोटिफिकेशन मंगलवार यानी आज से जारी हो गया है। आज से नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसके तहत उम्मीदवार 14 मई शाम 5 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन भर सकेंगे। वहीं, चुनाव आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 1 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

  • पंजाब : युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

    पंजाब : युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

    जगराओं : मंगलवार की सुबह एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस विभाग में उस समय भगदड़ मच गई, जब उन्हें सूचना मिली कि नानक नगरी के नजदीक गंदे नाले के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसके सिर पर चोट के निशान है। मृतक की पहचान  गुरदीप सिंह(40)निवासी नानक नगरी जगराओं के तौर पर हुई है। 

    सूचना मिलने के बाद तुरंत थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर कत्ल की आशंका जताई जा रही है। मृतक के सिर पर तीखी चीज के निशान थे, जिसको लेकर चर्चा थी कि युवक को रात के समय मारा गया है।

    थाना सिटी के इंचार्ज सुरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को किसी ने सूचना दी थी कि अगवाड लोप्पो व नानक नगरी के रास्ते में एक युवक का शव पड़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी।  पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः दिन दहाड़े में चोर घर से लाखों की नगदी और गहने लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः दिन दहाड़े में चोर घर से लाखों की नगदी और गहने लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः गुरदेव नगर में घर में दिन दहाड़े चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां चोर दोपहर के समय में घर से लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें 2 व्यक्तियों ने वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि परिवारिक सदस्य पंचकूला में गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने दोपहर 2.30 घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची थाना 5 की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    वहीं थाना 5 के एएसआई हरभजन सिंह ने कहा कि घटना को 2 चोरों ने अंजाम दिया है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें चोरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। एएसआई ने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा मिली शिकायत के मुताबिक चोर घर से 2 जोड़े रिंग, 2 चूड़ियां, 2 किलो सिल्वर और 3 लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    वहीं पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ से लुधियाना अपने घर में आए तो देखा कि चोरों ने घर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित के अनुसार चोरोंं द्वारा 5 से 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित को शक है कि किसी जानकार ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। पीड़ित ने बताया दोपहर के समय चोर करीब ढाई घंटे तक घर में छानबीन करते रहे। इस दौरान घर का दरवाजा फांदकर घर में घुसे और हथौड़ों के साथ ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित को शक  है कि आस-पड़ोस में किराये पर रहने वाले लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में चैकिंग करने पहुंचे चंडीगढ़ के अधिकारी अनिल गोयल का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः सिविल अस्पताल में चैकिंग करने पहुंचे चंडीगढ़ के अधिकारी अनिल गोयल का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में आ रही कमियों की जांच को लेकर आज चंडीगढ़ से टीम चैकिंग करने के लिए पहुंची। इस दौरान चंडीगढ़ से सीनियर अधिकारी अनिल गोयल ने अस्पताल में आ रही कमियों का जायजा लिया है। वहीं उन्होंने सिविल अस्पताल में पाई गई खमियों को लेकर कहा कि उन्होंने डॉक्टरों के साथ मीटिंग की है और आ रही कमियों को लेकर बात भी की है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं दवाई को लेकर अनिल गोयल ने कहा कि आज उन्होंने मरीजों से दवाई को लेकर बात की तो पता चला कि अब उन्हें बाहर से दवाई लाने के लिए कोई मरीज नहीं मिला।

    वहीं उन्होंने कहाकि उन्हें खुशी है कि अस्पताल को एक्स-रे की 3 मशीनें मिली है और तीनों मशीनें वर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी वार्ड, ट्रॉमा वार्ड में डॉक्टर अच्छा काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह एबुलेंस, कंप्यूटर ऑपरेटर से डाटे की चैकिंग की जा रही है। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में आई कमियों को लेकर कहा कि वह उसे जल्द अगले 10 दिनों तक पूरा करने का डॉक्टरों ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहाकि इस मामले की रिपोर्ट के बाद आगे जांच की जाएंगी।

    इस दौरान अनिल गोयल ने अस्पताल में व्हील चीयर की आ रही कमी को लेकर कहाकि उसे जल्द पूरा कर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने एनकाउंटर की खबर का जिक्र करते हुए कहा कि मीडिया के जरिए व्हील चीयर की कमी को लेकर कंधों पर भाई उसे ईलाज के लिए लेकर आए थे। जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए एसएमओ को कार्रवाई के लिए कहा था। बता दें कि इस खबर को एनकाउंटर न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं सिविल अस्पताल में आ रही स्टाफ की कमी को लेकर कहा कि इस कमी को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से इस मामले को लेकर मीटिंग भी की जाएंगी। वहीं व्हील चीयर पर कर्मियों द्वारा लॉक लगाकर रखने को लेकर कहा वह इसकी भी जांच करवाएंगे। 

  • पंजाबः बेअदबी के मामले में व्यक्ति की हत्या का आरोपी जरनैल सिंह गिरफ्तार

    पंजाबः बेअदबी के मामले में व्यक्ति की हत्या का आरोपी जरनैल सिंह गिरफ्तार

    फिरोजपुरः गांव बंडाला के गुरुद्वारे में बेअदबी के मामले को लेकर बख्शीश सिंह की हत्या के आरोपी आरोपी जरनैल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जरनैल सिंह द्वारा बख्शीश सिंह पर किरपाण से हमला करने का वीडियो सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, जरनैल सिंह पर हत्या के लिए एनडीपीसी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। वीडियो में जरनैल सिंह बेअदबी के आरोपी बख्शीश सिंह पर बुरी तरह से किरपाण से हमला करता हुआ नजर आ रहा हैं।

    पुलिस ने जरनैल सिंह पर हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई की है। बता दें कि शनिवार को फिरोजपुर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपी को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना मल्लांवाल खास कस्बे के बंडाला गांव में हुई थी। इसका एक लाइव वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ लोग आरोपियों पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई लोग आरोपी को पीटते हुए जमीन पर गिरा देते हैं।

    इसके बाद पहले दो लोग और फिर एक शख्स लगातार आरोपी पर तलवार से हमला करता है। इस घटना में आरोपी की मौत हो जाती है। वहीं इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बख्शीश दो बहनों का इकलौता बड़ा भाई था और वह मानसिक रूप से बीमार था। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कोई अपराध किया है तो उन्हें कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए थी।

  • फगवाड़ा : चोरों ने करियाना स्टोर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : चोरों ने करियाना स्टोर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : शहर में चोर और लुटेरों का कहर लगातार जारी है। जिसके चलते आए दिन वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो रहे है। पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लग रहा है। जिसके चलते लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। ताजा मामला सामने आया फगवाड़ा के मॉडल टाउन का जहां चोरों ने करियाना स्टोर को निशाना बनाते हुए नगदी और कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गए। दुकान मालिक को चोरी की वारदात का सुबह पता चला।

    जानकारी देते हुए दुकान के मालिक तीरथ राम ने बताया कि वह हर रोज की तरह शाम को अपनी दुकान बंद करके गया था पर सुबह जब जाकर देखा तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए थे और दुकान के गल्ले में पड़ी करीब 5000 हजार की नगदी और कीमती सामान लेकर चोर मौके से से फरार हो गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोर अपने साथ ले गए।घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक चालक ने कुचला, हुई मौ+त, देखें वीडियो

    पंजाबः स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक चालक ने कुचला, हुई मौ+त, देखें वीडियो

    जीरकपुरः चंडीगढ़ अंबाला रोड पर स्थित गुलिस्तान मैरिज पैलेस के सामने मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां सुबह 8 बजे एक ट्रक चालक ने स्कूल जा रही बच्ची को कुचल दिया, जिसके चलते 12 वर्षीय अनन्या नामक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक्टिवा चला रही मां को हल्की चोटे आई हैं। मृतक बालिका अनन्या अपनी मां पुष्पा के साथ एक्टिवा पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। छात्रा नगला रोड पर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती थी।

    मां एक्टिवा चला रही थी और बेटी पीछे बैठी हुई थी। जैसे ही वह सिंहपुरा चौक के नजदीक बने गुलिस्तान पैलेस के सामने पहुंची और मेन सड़क से स्लिप पर उतरने लगी तो उनकी एक्टिवा ट्रक से टकरा गई और अनन्या ट्रक की तरफ गिर गई। देखते ही देखते ट्रक का पिछला टायर युवती के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो। हलांकि मां सड़क के दूसरी तरफ गिरी तो उन्हें भी मामूली चोटे आई हैं। घायल महिला का उपचार जारी है। 

    फिलहाल युवती के शव को डेरा बस्सी अस्पताल के मोर्चेरी में रखवा दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक काली भूषण (23) निवासी जम्मू ने बताया की वह बद्दी से अंबाला सरिया छोड़ने जा रहा था। मोड़ होने के कारण उसे एक्टिवा दिखाई नहीं दी और हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • होशियापुरः दिनदहाड़े कत्ल की 24 घंटे में सुलझी गुत्थी, ग्रंथी सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार

    होशियापुरः दिनदहाड़े कत्ल की 24 घंटे में सुलझी गुत्थी, ग्रंथी सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार

    होशियापुर: दसूहा केगांव मेवा मिआनी में एक किसान जोधा सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया। मामले की जानकारी देते हुए होशियारपुर के एसएसपी सुरिंदर लांबा, एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि उनकी टीम ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए एक ग्रंथी सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरपाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी खजाला थाना घुमान जिला गुरदासपुर हाल निवासी मेवा मिआनी और हिम्मत सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी समराय थाना श्री हरगोबिंदपुर जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जोधा सिंह की हत्या होने के बाद ग्रंथी गुरपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ ही घूमता रहा।

    संदेह होने पर जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो हत्या की गुत्थी सामने आई। इस संबंध में पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है। गौर है कि मृतक किसान योद्धा सिंह के भतीजे परमजीत सिंह भुल्ला जिला प्रधान किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने हत्या होने के बाद पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर इस हत्या की गुत्थी को तुरंत न सुलझाया गया तो उनके द्वारा पंजाब स्तर पर रोष धरने दिए जाएंगे और रोष प्रदर्शन किए जाएंगे पर पुलिस द्वारा मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है और हत्यारों को पकड़ लिया गया।