Blog

  • अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़, झारखंड व राजस्थान समेत इस राज्य से 14 लोग गिरफ्तार

    अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़, झारखंड व राजस्थान समेत इस राज्य से 14 लोग गिरफ्तार

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लेकर अलकायदा के एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्यों के पुलिस बलों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया गया। दिल्ली पुलिस के एक बयान में कहा गया, ‘‘मॉड्यूल का नेतृत्व रांची (झारखंड) का डॉ. इश्तियाक नामक व्यक्ति कर रहा था तथा उसकी देश के भीतर ‘खिलाफत’ की घोषणा करने और गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा थी।’’

    बयान के अनुसार, आतंकवादी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने सहित विभिन्न स्थानों पर कई तरह का प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें बताया गया कि राजस्थान के भिवाड़ी से छह लोगों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेते समय हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए झारखंड एवं उत्तर प्रदेश से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया।

    अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा और भी लोगों को हिरासत में लिए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी की जा रही है ताकि हथियार, गोला-बारूद और दस्तावेज बरामद किए जा सकें।

  • Punjab: Guru Nanak College की छात्राओं ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: Guru Nanak College की छात्राओं ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा। पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल काॅलेज में लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या की घटना को लेकर डाक्टरों का प्रदर्शन जारी है। वहीं, मोगा के गुरु नानक कालेज की लड़कियों द्वारा रोष प्रदर्शन और रोष मार्च निकाला गया। रोष प्रदर्शन कालेज की छात्रों ने कहा कि इस घटना को लेकर सभी लोगों में रोष है।

    जिससे जल्द से जल्द घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। इस मौके कालेज के स्टाफ के अलावा एसजीपीसी और कालेज कमेटी के मेंबर संजीत सिंह सन्नी गिल मौजूद रहे।

  • Jalandhar News: लूट की वारदातों को अंजाम देते 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लूट की वारदातों को अंजाम देते 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पैसों सहित कीमती सामान हुआ बरामद

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना 1 की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पैसों सहित कीमती सामान बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिंदा रोड निवासी जामवंत सिंह पुत्र बलराम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लोगों ने उसे तेजधार हथियार (दात) दिखाकर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया।

    पुलिस अधिकारी ने कहा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गईं। जिसके बाद ह्यूमन इंटेलिजेंस तकनीक से ट्रेस करके थाना डिवीजन 1 की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरकीरतपाल सिंह, हरीश कुमार और रितिक अटवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ओप्पो मोबाइल फोन, 7,000 रुपये नकद और हथियार बरामद किया है। थाना 1 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर 115 दिनांक 17-08-2024 के अधीन 309(4), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

    उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक रेहड़ी वाले को पीटने की धमकी देकर उससे 10,000 रुपये और एक ओप्पो मोबाइल फोन छीन लिया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी हरकीरतपाल सिंह के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है, रितिक अटवाल के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं जबकि हरीश कुमार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • Punjab : मनी एक्सचेंज पॉल मर्चैट पर हुई लूट के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : मनी एक्सचेंज पॉल मर्चैट पर हुई लूट के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा – जिले के सब डिवीजन बाघापुराना में कोटकपुरा रोड पर स्थित मनी एक्सचेंज पॉल मर्चैट की दुकान से लूट मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि घटना 10 अगस्त 2024 की है, जब दुकान पर 3 युवक कार में आए और खिलौना पिस्तौल के बल पर 2 लाख 23 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी दलवीर सिंह सिद्धू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना को 3 लोगों ने अंजाम दिया है। इनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आरोपियों की पहचान गुरपिंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर, अजय पुत्र बोहड़ सिंह निवासी लक्खो व बहराम जिला फिरोजपुर और हैप्पी पुत्र दरबारा सिंह निवासी सोढ़ी कलां जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच की।  गाड़ी गुरपिंदर पुत्र बलविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर के नाम पर रजिस्टर्ड है। मिली जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम इसलिए दिया गया था, क्योंकि गुरपिंदर सिंह को अपनी कार की किस्त भरनी थी।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खिलौना पिस्तौल से बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से  एक वर्ना कार, खिलौना पिस्तौल और 30 हजार रुपए बरामद किए है। जांच दौरान घटना में इस्तेमाल सिल्वर कलर का जाली नंबर (पीबी10 एके 0222) लगाया था, जिसका असली नंबर यूपी (11सीके 0188) पाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि  तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: इस पार्क में भारी मात्रा में मिले सांप, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस पार्क में भारी मात्रा में मिले सांप, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में एक ही जगह से 11 सांपों के निकलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर में स्थित रॉक पार्क में भारी मात्रा में सांप देखे गए। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। इलाका निवासियों ने तुरंत सपेरे को मौके पर बुलाया। जिसके बाद सपेरे ने मौके पर 11 सांप काबू कर लिया है। सांप पकड़ने के दौरान एक सांप ने सपेरे को डंस लिया। इस दौरान घटना स्थल सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि उन्हें पार्क में सांप निकलने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद सपेरों को मौके पर पहुंचे सपेरों ने 11 सांपों को काबू किया है। विधायक ने बताया कि बरसात होने के चलते सांप के निकलने के मामले सामने आ जाते है। उन्होंने कहा कि डरने वाली बात नहीं है, मौके पर मौजूद सपेरों ने सांपों को काबू कर लिया गया है।  
  • Punjab News: सरकारी अस्पताल में कमरे की गिरी छत, स्टाफ ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी अस्पताल में कमरे की गिरी छत, स्टाफ ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    मोगाः बाघापुराना हलके में गांव रोडे में सरकारी अस्पताल में बीते दिन कमरे की छत गिरने की घटना सामने आई। इस घटना दौरान गनीमत यह रहीं कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की हालत काफी खस्ता है। हालांकि कुछ दिन पहले इसी छत के नीचे बैठ कर डाक्टर मरीजों का चैकअप कर रहे थे।

    छत गिरने के मामले को लेकर अस्पताल के स्टाफ ने चेतावनी दी है कि अगर हादसे दौरान कोई नुकसान होता है तो हलके के विधायक को उसका जिम्मेदार ठहराया जाएगा। पूर्व सरपंच ने कहा कि यह घटना अस्पताल की सुरक्षा और रखरखाव के बारे में सवाल उठाती है, इसकी जांच की जानी चाहिए।

  • Jalandhar News: Kangana Ranaut की Film इमरजेंसी को लेकर PVR में सिखों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Kangana Ranaut की Film इमरजेंसी को लेकर PVR में सिखों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से फिल्म रिलीज से पहले विवादों में घिरती जा रही है। फिल्म ‘इमरजेंसी’ अगले महीने 6 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने भी फिल्म पर सिखों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

    वहीं इस फिल्म को लेकर जालंधर के एमबीडी मॉल स्थित पीवीआर में सिख जत्थेबंदियों की ओर से इस फिल्म का विरोध किया गया। इस फिल्म में कंगना रनौत की ओर से इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई गई है। जिसमें सिख समुदाय के बारे में गलत टिप्पणियां की गई है। जिसको लेकर आज सिख जत्थेबंदियों की और इस फिल्म का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म को हम पूरे देश में भी लगने नही देंगे। और साथ ही इस मामले को लेकर जालंधर में कंगना रनौत के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया जायेगा।

    जानकारी देते हुए सिख ताजमहल कमेटी के पदाधिकारी हरपाल सिंह चड्ढा ने बताया कि इस फिल्म में सिखों पर हुए अत्याचारों को दर्शाया गया है। यह फिल्म वह सिख विरोधी है। इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली कंगना रनौत पहले भी कई बार सिख समुदाय के खिलाफ बयान बाजी कर चुकी है जो कतही बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को वह पंजाब भर में नहीं लगने देंगे और ना ही रिलीज करने देंगे। हरपाल चड्ढा ने कहा कि आज पुलिस कमिश्नर के पास जाकर इस फिल्म के विरोध में अभिनेत्री कंगना रनौत पर मामला भी दर्ज करवाने की अपील की जाएगी।

    दूसरी ओर एसीपी स्पेशल ब्रांच बरजिंदर सिंह ने कहा कि इस फिल्म को प्रशासन की ओर से पहले ही लगे नहीं दिया जा रहा। पीवीआर मॉल के पदाधिकारी से बात करके रोकने का आश्वासन दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वह फिर से आश्वासन देते ह कि इस फिल्म को यहां नहीं लगे दिया जाएगा।

  • Punjab प्रांत में हमलावारों ने School Van पर चलाई गोलियां, 2 बच्चों की मौत, कई घायल

    Punjab प्रांत में हमलावारों ने School Van पर चलाई गोलियां, 2 बच्चों की मौत, कई घायल

    लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वीरवार को बंदूकधारियों ने एक स्कूल वैन पर गोलीबारी की गई। इस घटना में 2 बच्चों की मौत हो गई, वहीं 7 अन्य घायल हो गए। यह घटना लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर अटक जिले के ढेरी कोट इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, स्कूल वैन बच्चों को उनके स्कूल छोड़ने जा रही थी तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर गोलीबारी की।

    पुलिस ने कहा, हमले में पांच से 10 साल की उम्र के करीब 7 बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें चोटें लगी हैं। इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सरदार ग्यास गुल ने संवाददाताओं को बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बंदूकधारियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है कि क्या यह आतंकवाद से जुड़ी घटना है या ड्राइवर की किसी से दुश्मनी थी।

    आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घटना पर संज्ञान लिया और कहा कि स्कूल वैन को निशाना बनाने के इस जघन्य अपराध में शामिल लोग न्याय से नहीं बचेंगे। मुख्यमंत्री ने पुलिस को शूटरों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने स्कूली बच्चों पर हमले की निंदा की है।

  • Punjab News: दुष्कर्म मामले कोर्ट के आदेश के बाद नाबालिग का करवाया गया गर्भपात, देखें वीडियो

    Punjab News: दुष्कर्म मामले कोर्ट के आदेश के बाद नाबालिग का करवाया गया गर्भपात, देखें वीडियो

    लुधियानाः मेहरबान थाना इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद लड़की का गर्भभात करवाया। दरअसल, 13 वर्षीय नाबालिग को दुष्कर्म के मामले में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

    पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के बाद सैंपल लेकर ले लिए गए है। वहीं भ्रूण को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा कर उसके सैंपल लिए गए हैं। एसएमओ हरप्रीत सिंह ने कहा कि इसकी रिपोर्ट 5 से 6 दिन में मिल जाएगी और उसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

  • Punjab : ईसाई समुदाय के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : ईसाई समुदाय के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अजनाला – शहर में नगर पंचायत अजनाला द्वारा बनाए जा रहे बाथरूम का ईसाई समुदाय ने विरोध किया है। जिसे लेकर ईसाई समुदाय के लोगों ने नगर पंचायत अजनाला के अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ईसाई समुदाय के लोगों का कहना है कि ये बाथरूम उनके कब्रिस्तान के बाहर बनाए जा रहे है। जिसके चलते वह इसका विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि नगर पंचायत द्वारा बनाए जा रहे बाथरूम का काम जल्द से जल्द रोका जाए।

    इस मौके पर एडवोकेट सुनील पाल और उनके साथी ने कहा कि नगर पंचायत अजनाला द्वारा ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान के बाहर बाथरूम का निर्माण कराया जा रहा है। जो कि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि वे इस बाथरूम के निर्माण का विरोध करते है। वहीं नगर पंचायत अजनाला को इस संबंध में कई बार रोका जा चुका है। नगर पंचायत अजनाला को कब्रिस्तान के बाहर बाथरुम बनाने के बजाय किसी अन्य जगह पर बनवाना चाहिए।

    नगर पंचायत अजनाला के अध्यक्ष जसपाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत अजनाला शहर में जितने भी बाथरूम बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह बाथरुम नगर पंचायत की जगह पर बनाए जा रहे है और जानबूझ कर बाथरुम बनाने के काम को रोकने की कोशिश की जा रही है। जसपाल सिंह ने कहा कि डीसी साहब को लिखित शिकायत दे रहे हैं कि सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।