Blog

  • Punjab News: Vicky Hardware Store पर हमलावारों ने की फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: Vicky Hardware Store पर हमलावारों ने की फायरिंग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में फिरौती की मांग के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं ताजा मामला थाना डेरा बाबा नानक के अधीन पड़ते थाना धर्मकोट रंधावा से सामने आया है। दरअसल, फिरौती की मांग को लेकर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने विक्की हार्डवेयर स्टोर पर फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


    मामले की जानकारी देते हुए विक्की हार्डवेयर स्टोर के मालिक दिनेश कुमार उर्फ ​​बॉबी ने बताया कि कल शाम करीब 6 बजे दो मोटरसाइकिल सवार उनके हार्डवेयर स्टोर पर गोली चलाकर फरार हो गये। घटना दौरान गनीमत यह रही कि गोली दुकान के गेट पर लगी, अगर निशाना इधर-उधर लगता तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था।

    बता दें कि इस दुकान पर पहले भी 2 बार गोलीबारी हो चुकी है। दुकान पर पहले हमला करने वाले आरोपी जेल में बंद है। गोलियां चलाने वालों से परेशान व्यापारियों ने हमलावरों का करीब 10 किलोमीटर तक पीछा करते हुए हमलावारों पर करीब 3 राउंड फारयिंग किए, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। दुकानदार के मुताबिक निशान सिंह नामक व्यक्ति यूएसए के नंबर से लगातार 40 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था, जिसके चलते उसके द्वारा दुकान पर फायरिंग की गई है।

    इस मौके पर पीड़ित दुकानदार ने पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की है कि हमारी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और गोली चलाने वाले हमलावरों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डाला जाए। इस संबंध में थाना धर्मकोट रंधावा में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है। एसएचओ गुरमीत सिंह ने कहा कि वह टीम के साथ मिलकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: सरकार को लगाया 1026 करोड़ जुर्माना

    Punjab News: सरकार को लगाया 1026 करोड़ जुर्माना

    चंडीगढ़: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT ) ने अपने हाल ही के आदेश में ठोस कचरे के निस्तारण उसके प्रबंधन और सीवरेज व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए उचित कदम उठाने में विफल रहने पर पंजाब सरकार को 1026 करोड़ रुपये का पर्यावरण जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने अपने ऑर्डर में पंजाब राज्य को मुख्य सचिव के माध्यम से एक महीने के भीतर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के पास पर्यावरण मुआवजे के लिए 1026 करोड़ रुपये जमा करने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

    इससे पहले भी सितंबर 2022 में, एनजीटी ने अनुपचारित सीवरेज और ठोस कचरे के निर्वहन को रोकने में विफल रहने के लिए पंजाब सरकार पर कुल 2180 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था और पंजाब सरकार ने अब तक केवल 100 करोड़ रुपये जमा किए हैं।एनजीटी ने अपने हालिया आदेश में कहा है कि चूंकि मुख्य सचिव भी 2080 करोड़ रुपये के रिंग-फेंस अकाउंट बनाने के संबंध में ट्रिब्यूनल के 22 सितंबर, 2022 के आदेश का अनुपालन करने में विफल रहे हैं, इसलिए यह स्पष्ट है कि इस ट्रिब्यूनल के आदेश की अवहेलना की गई है, जो एनजीटी अधिनियम, 2010 की धारा 26 के तहत अपराध है।

    NGT ने आदेश में कहा है कि जल अधिनियम, 1974 की धारा 24 के आदेश का लगातार उल्लंघन और गैर-अनुपालन और उल्लंघन भी उक्त अधिनियम की धारा 43 के तहत अपराध है और जब अपराध सरकारी विभाग द्वारा किया जाता है, तो धारा 48 भी लागू होती है, जो घोषित करती है कि विभाग के प्रमुख को अपराध का दोषी माना जाएगा और उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा और उसे दंडित किया जाएगा। एनजीटी ने पंजाब राज्य के मुख्य सचिव और शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव/अतिरिक्त मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर कारण बताने को कहा है कि अधिनियम, 1974 की धारा 43 और 48 के साथ धारा 24 के तहत अपराध करने और एनजीटी अधिनियम, 2010 की धारा 26 के तहत न्यायाधिकरण के आदेश का पालन न करने के लिए उचित मंच पर मुकदमा क्यों न चलाया जाए। एनजीटी ने जवाब दाखिल करने के लिए एक महीने का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी।

  • Park में लड़की से हुआ Gang rape, 2 गिरफ्तार

    Park में लड़की से हुआ Gang rape, 2 गिरफ्तार

    नई दिल्ली: दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और यौन शोषण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके से सामने आया है। यहां बुद्धा जयंती पार्क में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पीड़ित लड़की के दोस्त हैं। पीड़िता के पिता की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

    वहीं चाणक्यपुरी पुलिस ने जांच करते हुए इस मामले के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक लड़की बाहरी दिल्ली इलाके में परिवार के साथ रहती है। लड़की के मुताबिक वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए बुद्धा गार्डन पार्क आई थी। वह यहां पर अपने दोस्तों के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान वहां युवक का एक और दोस्त भी पहुंचा। दोनों ने युवती को डरा-धमका कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गए।

    पीड़िता किसी तरह करोल बाग थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। युवती ने पुलिस का बताया कि बुद्धा गार्डन पार्क में उसके दोस्तों ने उसके साथ बलात्कार किया। इस जानकारी के बाद करोल बाग पुलिस लड़की को लेकर चाणक्यपुरी थाने पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। चाणक्यपुरी पुलिस युवती को लेकर बुद्धा गार्डन पहुंची और वारदात स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बुधवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। प्राथमिक पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Nabha Jail Break मामले के मास्टरमाइंड रोमी को Hong Kong से भारत ला रही Punjab Police

    Nabha Jail Break मामले के मास्टरमाइंड रोमी को Hong Kong से भारत ला रही Punjab Police

    नई दिल्ली: नाभा जेल ब्रेक के मास्टराइंड रमनजीत सिंह उर्फ रोमी को हांगकांग से भारत लाया जा रहा है। शाम 4 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां रोमी को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी। बता दें कि नाभा जेल ब्रेक मामले में रमनजीत सिंह उर्फ रोमी को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। लेकिन पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मदद से उसे अब हांगकांग से भारत लाया जा रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक रमनजीत आतंकी गैंगस्टर नेक्सेस का नोडल प्वाइंट था। ये ड्रग्स और आर्म्स स्मगलिंग के कई मामलों में शामिल था।

    एजेंसियों के मुताबिक नाभा जेल ब्रेक मामले में रमनजीत की मुख्य भूमिका थी जिसमे कई गैंगस्टर पुलिसकर्मी बनकर जेल पहुंचे थे और हाई सिक्योरिटी जेल को तोड़कर 6 गैंगस्टर और बड़े अपराधियों को छुड़ाकर ले गए थे। नाभा जेल ब्रेक के मामले में रोमी ने पैसा, हथियार और दूसरे लॉजिस्टिक स्पोर्ट मुहैया कराए थे। रमनजीत उर्फ रोमी के खिलाफ 2017 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था जिसके बाद हांगकांग पुलिस ने उसे 2018 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

    बता दें कि हाल ही में 6 अगस्त 2024 को हांगकांग स्पेशल एडमिस्ट्रेटिव रीजन ने 6 अगस्त को रमनजीत के सरेंडर का ऑर्डर जारी किया था। पंजाब पुलिस के मुताबिक साल 2018 से ही वो रमनजीत उर्फ रोमी के प्रत्यपर्ण की कोशिश कर रही थी और पंजाब पुलिस हांगकांग भी गई थी। इन कोशिशों में अब सफलता हाथ लगी है।

  • आकाशीय बिजली की चपेट में आया दंपत्ति, मौत

    आकाशीय बिजली की चपेट में आया दंपत्ति, मौत

    सिंगरौली – मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दंपति की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान बहादुर सिंह और सुकवरिया के तौर पर हुई है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह घटना कटरा जंगल की है। बताया जा रहा है कि दंपति बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। इस दौरान गाज की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

    राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज सहित कई संस्थान

    Punjab: इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज सहित कई संस्थान

    चंडीगढ़ – हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के त्यौहार का काफी महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। जन्‍माष्‍टमी के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।

    इस साल यह तिथि 26 अगस्त को पड़ रही है। पंजाब सरकार द्वारा 26 अगस्त को गजटेड छुट्टी घोषित की गई है। 25 अगस्त को रविवार होने के कारण सभी जगह छुट्टी रहेगी, जिसके चलते 25-26 अगस्त को पंजाब में स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे।

  • Jalandhar News: पटवारी ढाबे पर जन्मदिन मनाकर निकले युवकों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, Civil Hospital में हुआ हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: पटवारी ढाबे पर जन्मदिन मनाकर निकले युवकों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, Civil Hospital में हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: कोर्ट कलां चौक के पास भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां देर रात जन्मदिन मनाकर फोटो करने के लिए निकले नौजवानों को वर्ना कार गाड़ी नंबर पीबी 08 एफसी 6992 में सवार चालक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धीरज निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। जबकि घटना में 4 युवक घायल हुए है।

    वहीं इस मामले को लेकर आज सिविल अस्पताल में हंगामा किया जा रहा है। दरअसल, बीते दिन हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे काबू कर लिया है। दूसरी ओर मृतक के परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था।

    वहीं रोहित ने बताया वह अपने भाई और दोस्तों के साथ पटवारी ढाबे के पास खाना खाने के लिए गया था। इस दौरान वह फोटो करने के लिए भाई और दोस्तों के साथ बाहर आया जहां तेज रफ्तार कार सवार चालक ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक दीप नगर का रहने वाला है। वहीं घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका आईसीयू में उपचार चल रहा है।

  • Punjab: चोर ने गुरुद्वारों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab: चोर ने गुरुद्वारों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    बटाला – पुलिस के अंतर्गत आते कस्बा फतेहगढ़ चूड़ी में एक साइकिल चोर ने आतंक मचाया हुआ है। यह चोर शहर के गुरुद्वारों को निशाना बना रहा है। जानकारी के अनुसार चोर ने तीन-चार माह पहले फतेहगढ़ चूड़ियां के सावन वाले मोहल्ले स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब की गोलक तोड़ी और हजारों रुपयों की नगदी चोरी कर फरार हो गया। लेकिन चोरी का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। दूसरी घटना कुछ दिन पहले फतेहगढ़ चुड़ियां में गैस एजेंसी रोड स्थित गुरुद्वारा साध संगत में हुई थी।

    जिसमे चोर गोलक तोड़ कर पैसे चुरा कर फरार हो गया। फिर कुछ दिन बाद चोरों द्वारा फतेहगढ़ चूड़ियां से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित गुरुद्वारा बाउली साहिब में चोरी करने का प्रयास किया गया। लेकिन चोर इसमें असफल रहे। बीती रात चोरों ने फतेहगढ़ चूड़ियां मजीठा रोड स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब को निशाना बनाया गया। जहां चोर ने दो सिलेंडर बैट्ररा इनवर्टर और गोलक तोड़ कर नकदी लेकर फरार हो गए और जाते समय सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए।

    लेकिन अभी तक गुरुद्वारों में हुई चोरी का कोई सुराग नहीं लगा और न ही अभी तक कोई चोर पकड़ा गया है। गुरुद्वारा साहिब में चोरी की घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें चोर घटना को अंजाम देता साफ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि इनमें से कई गुरुद्वारों में पहले भी 2 से 3 बार चोरी हो चुकी है। लोगों का कहना है कि चोर मुंंह ढक कर साइकिल पर आता है और बड़े आराम से गुरुद्वारा साहिब से चोरी कर फरार हो जाता है। गुरुद्वारों में लगातार हो रही चोरियों से लोग परेशान और दुखी है।

  • Punjab : 26 अगस्त तक 10 ट्रेनें रहेगी रद्द, देखें वीडियो

    Punjab : 26 अगस्त तक 10 ट्रेनें रहेगी रद्द, देखें वीडियो

    अमृतसर: रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, फिरोजपुर के साहनेवाल स्टेशन पर यातायात बंद होने से 21 से 26 अगस्त तक 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जिसमें ट्रेन नंबर (12411) चंडीगढ़-अमृतसर 24 से 26 अगस्त तक, (14505) अमृतसर-नांगल डैम 14 अगस्त से 26 अगस्त तक, (04652) अमृतसर जयनगर 21, 23 और 25 अगस्त तक और ट्रेन (04651), 2 अगस्त से 26 अगस्त तक अमृतसर-नंगल डैम (04651) शामिल है।

    25 से 27 अगस्त ट्रेन (04553) न्यू-जलपाईगुड़ी-अमृतसर, 23 अगस्त को ट्रेन (12497/98) अमृतसर-नई दिल्ली और नई दिल्ली-अमृतसर 20 से 26 अगस्त तक रद्द रहेगी। ट्रेन (12242) अमृतसर-चंडीगढ़ 24 से 27 अगस्त तक और ट्रेन (12241) चंडीगढ़-अमृतसर 23 से 26 अगस्त तक, ट्रेन (14506) नंगल डैम 14 से 26 अगस्त तक, ट्रेन (12412) अमृतसर-चंडीगढ़ 2 अगस्त से 26अगस्त तक रद्द रहेंगी।

  • Punjab: दो गुटों में हुई झड़प, तोड़ी गाड़ी, पिस्टल तानने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: दो गुटों में हुई झड़प, तोड़ी गाड़ी, पिस्टल तानने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    बटालाः जिले के लाइब्रेरी रोड पर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां देर रात बदमाशों द्वारा स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की तोडफोड़ की गई। कार सवार नौजावानों ने बताया कि उनपर पिस्टल तानकर तेज़धार हथियारों से हमला किया गया। नौजवानों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने जाते समय गाड़ी की चाबी भी साथ ले गए।

    वहीं इस सबंधी जानकारी देते हुए कार सवार नौजावान प्रिंस ओर साहिल ने बताया कि जेल रोड़ पर एक स्कूल के पास वह गाड़ी में बैठकर खाना खा रहे थे। वहीं दो नौजवान एक्सयूवी गाड़ी के उपर उनके साथ खड़े थे। जब हम वहां से निकलकर हनुमान चौंक की ओर कुछ खाने के लिए निकले तो उन नौजवानों ने एक बुलेट मोटरसाइकिल ओर एक एक्सयूवी गाड़ी पर हमारे पीछे आकर लाइब्रेरी रोड के प्राइवेट अस्पताल के पास गाड़ी से उतरते ही हमपर हमला कर दिया ओर गाड़ी की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी ओर हम पर पिस्टल तान दी। हमने मुशकिल से भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने हमपर आरोप लगाए हैं कि हमने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और ना ही हम उन्हें जानते हैं। घटना की सूचना सिटी थाना गुरदासपुर को सूचना दे दी है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपील की हैं कि दोषियों पर सख्त कार्यवाई की जाए।

    वहीं मौके पर पहुंची पीसीआर मुलाज़िमों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला सिटी थाने का है, आप उनसे संपर्क करें।