Home Himachal>Baddi पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे सहित परिवार के 3 लोगों की मौ+त

पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे सहित परिवार के 3 लोगों की मौ+त

0

अमृतसरः मेहता से श्री हरगीबिंदपुर साहिब जाने वाली मुख्य सड़क पर दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां खब्बेराजपूतां-सैदुके मोड़ के पास आज दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई है। मृतक गांव कोटला सूबा सिंह जिला गुरदासपुर का रहने वाला था, जो मोटरसाइकिल पर कस्बा मेहता जा रहा था। इस मोटरसाइकिल को अमरजोत सिंह उम्र करीब 34 साल चला रहा था, उसकी मां बलबीर कौर उम्र करीब 70 साल और उसका तीन साल का बच्चा अरमानदीप सिंह पीछे बैठे थे।

रास्ते में सड़क के किनारे एक जमींदार द्वारा अपने गेहूं के खेत में आग लगा दिये जाने के कारण भयंकर धुआं फैल गया था। इसी दौरान अचानक उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर दूसरे वाहन के साथ हो गई। इस हादसे में इस परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना मेहता की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। यहां मौजूद लोगों ने मांग की है कि गेहूं के खेत में आग लगाने वाले किसान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। सी.सी.टी.वी. खंगाल कर टक्कर मारने वाले दूसरे वाहन की पहचान करके उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here