लुधियानाः घुमार मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सड़क किनारे खड़ी कार को आग लग गई। जिसके बाद कार मालिक को लोगों ने घटना की सूचना दी। वहीं मौके पर कार मालिक ने कार को काबू पा लिया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार के बाईं ओर शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हालांकि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं कार मालिक ने बताया कि साथ के पड़ोसी बाहर बैठे हुए थे। जिन्होंने उन्हें कार में आग लगने की सूचना दी। कार मालिक ने कहा कि आग ज्यादा ना होने के कारण उन्होंने जल्द आग पर काबू पा लिया।
Blog
-
शुगर, हार्ट और जोड़ों के दर्द सहित 39 दवाइयां हुई सस्ती
नई दिल्ली: देशभर में आम जनता हर किसी न किसी बीमारी से लड़ने के लिए काफी परेशान रहते हैं। कोरोना महामारी के बाद देश में दवाओं के दाम और मेडिकल का खर्च दोगुने दाम से भी ज्यादा बढ़ गया है। लेकिन अब इस मोर्चे पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसकी वजह से शुगर, दर्द, बुखार, हार्ट और जोड़ों के दर्द निवारक तेल और इन्फेक्शन की दवाएं सस्ते दामों में मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने 39 फॉर्मुलेशन के दाम तय किए हैं। इसके साथ ही 4 स्पेशल फीचर उत्पादों को भी मंजूरी मिली है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइज़िंग ऑथारिटी ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट पेश करने से पहले लोगों को इस मोर्चे पर काफी उम्मीद थी।
नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइज़िंग ऑथारिटी ने दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए 39 फ़ॉर्म्यूलेशन के दाम तय किए हैं। एनपीपीए ने अधिसूचना जारी करके बताया है कि कौन सी दवाएं इस सूची में शामिल की गई है। इसमें डायबिटीज, पेन किलर, बुखार और हार्ट, जोड़ो के दर्द की दवा अब सस्ती होगी। इसके इलावा चार स्पेशल फीचर उत्पादों को भी मंजूरी दे दी गई है।
-
पंजाब : हमलावरों ने कार पर बेसबैट और ईंटों से किया हमला, देखें वीडियो
लुधियाना : बाबा थान सिंह चौक के पास हमलावरों द्वारा कार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ऑल्टो कार पर बेसबैट और ईंटों से हमला किया। हालांकि हमले के दौरान कार चालक गाड़ी से बाहर निकलने में कामयाब रहा। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वे थोड़ी दूरी पर पान खा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक्टिवा पर सवार 3 लोगों ने एक ऑल्टो कार को घेर लिया और उन पर बेसबॉल से हमला कर दिया। हालांकि चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। जबकि बाद में आरोपी भी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
-
PM मोदी ने किया ऐलान, भाजपा के दिग्गज नेता को मिलेगा भारत रत्न
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिये की है। उन्होंने लिखा है ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।’
-
पंजाबः प्रदर्शन से पहले छावनी में बदला शहर, चौंकों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो
संगरूरः भाना सिद्धू को लेकर मामला लगातार गरमाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर किसानों द्वारा आज सीएम भगवंत मान के घर का घेराव करने का ऐलान किया गया था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस द्वारा अलग-अलग जिलों में किसान जत्थेबंदियों के नेताओं के घर में सुबह से पुलिस पहुंच गई है और नेताओं को घर में नजरबंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आज जिले के हर चौंक पर प्रदर्शन से पहले ही पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस प्रदर्शन से पहले जसकरण सिंह काहन सिंहवाला को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
वहीं अभी तक कोई भी प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास तक नहीं पहुंचा है। दरअसल, भाना सिद्धू के समर्थक आरोप लगा रहे हैं कि भाना सिद्धू की बढ़ती लोकप्रियता और प्रशासन के खिलाफ खुलकर बोलने के कारण पुलिस ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाया है। इस दौरान आरोप लगे है कि पुलिस हिरासत में रहते हुए उन्हें प्रताड़ित भी किया है। भाना सिद्धू के समर्थक आज संगरूर में बड़ा इकट्ठ करके सीएम भगवंत मान के हक में शामिल होने का ऐलान किया था। जिसके चलते आज किसान नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।
-
पंजाब : पेट्रोल पंप के बाहर ट्रक को लगी आग, देखे वीडियो
खन्ना : समराला रोड पर गत रात लोहे की पत्तियों से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। ड्राइवर ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच आग को कंट्रोल किया। बताया जा रहा हुआ है कि लोहे की पत्तियों से भरा ट्रक मंडी गोबिंदगढ़ से जालंधर जा रहा था। नवांशहर वाले रास्ते से जालंधर जाना था। समराला रोड पर पेट्रोल पंप के बाहर ट्रक बंद हुआ। ड्राइवर दोबारा स्टार्ट करने लगा तो ट्रक ने आग पकड़ ली। केबिन में से आग निकलती देख ड्राइवर ने छलांग लगाई।
ट्रक बिल्कुल पेट्रोल पंप के बाहर धू धू करके जल रहा था। इसे देख पेट्रोल पंप कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। खन्ना फायर स्टेशन से टीम को बुलाया गया। आग को कंट्रोल करने में करीब 45 मिनट लगे। फायर कर्मियों ने बताया कि उन्हें रिटायर्ड फायर अफसर यशपाल गोमी ने फोन करके सूचना दी। तभी टीम वहां गई। सबसे पहले पेट्रोल पंप को सेफ किया गया। अगर आग पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा होना था।
-
ਪੰਜਾਬ : ਜ਼ਮੀਨ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਸੈਂਕੜਿਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਤਰਨਤਾਰਨ ਰੋਡ ਦੇ ਉੱਪਰ ਅੰਤਰਯਾਮੀ ਕਲੋਨੀ ਉਸ ਸਮੇਂ ਪੁਲਿਸ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲ ਹੋ ਗਈ ਜਦੋਂ ਉੱਥੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਅਤੇ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦਾ ਇੱਕ ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਰਾਣੇ ਝਗੜੇ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਅੱਜ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਕਾਫੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦਾ ਤੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਦਾ ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਝਗੜਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਮਾਲਕ ਨੇ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦਾ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਖਟਖਟਾਇਆ ਤੇ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤਹਿਤ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਐਸਡੀਐਮ ਵਨ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਝਗੜੇ ਵਾਲੀ ਜ਼ਮੀਨ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਯੂਕੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤਹਿਤ ਜੋ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ, ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਅਸੀਂ ਸਹਿਮਤ ਹਾਂ।
ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਧਰਮ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਵਿਜੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਿਜੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੀ ਜਮੀਨ ਦਾ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਨਾਲ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਝਗੜਾ ਚਲਦਾ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੇ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਜਮੀਨ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ ਦਿੱਤੇ ਹਨ ਅਤੇ ਜੋ ਐਸਡੀਐਮ ਵਨ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਵੀ ਸੰਤੁਸ਼ਟ ਹੈ ਤੇ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਵੀ ਸੰਤੁਸ਼ਟ ਹਨ। ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਆਲਾ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇੱਥੇ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਦੋਵਾਂ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਕੋਈ ਵੀ ਟਕਰਾਵ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਪੈਦਾ ਨਾ ਹੋਵੇ।
-
आप सीएम के घर पहुंची पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम, देखें वीडियो
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की एक टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। इससे पहले बीते दिन पुलिस अधिकारी आम आदमी पार्टी पर खुद विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोपों को लेकर बीजेपी के खिलाफ नोटिस जारी करने पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस ने उनसे सबूत देने को कहा है। बताया जा रहा है कि आज भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आज भी सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर नोटिस देने पहुंची है।
कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस कल मुख्यमंत्री को ही नोटिस देने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री सामने नहीं आए और अधिकारी नोटिस लेने की जिद करने लगे। इसलिए दिल्ली पुलिस की टीम वापस आ गई थी। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम आज फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नोटिस मुख्यमंत्री को ही दिया जाएगा।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार शाम दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर भी नोटिस देने पहुंची थी। आतिशी के चंडीगढ़ में होने के कारण पुलिस उन्हें भी नोटिस नहीं दे पाई। शनिवार को फिर पुलिस नोटिस देने पहुंच सकती है। नोटिस में पुलिस ने दोनों से भाजपा पर लगाए गए आरोपों के साक्ष्य सहित अन्य जानकारी मांगी है। साथ ही जांच में शामिल होने के लिए कहा है। केजरीवाल व आतिशी ने आरोप लगाया था कि उनके सात विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा ने 25-25 करोड़ रुपये का लालच दिया था।
-
जालंधर : टीचर से हुई 19 लाख रुपए की ठगी, जाने मामला
जालंधर : साइबर ठगों ने 2 बहनों से करीब 19 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में पैसे लगवाने के नाम पर फंसाया। थाना-8 की पुलिस को अमन नगर की रहने वाली राधा ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। जांच के बाद पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करेगी। पुलिस ने पीड़िता के अकाउंट स्टेटमेंट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पैसों का सोर्स पता कर रही है।अमन नगर निवासी राधा ने बताया कि वह डीएवी कॉलेज में कैमिस्ट्री की टीचर है। बीते माह में दोनों बहनों को एक अज्ञात नंबर के जरिए शेयर मार्केट में पैसे लगाने वाले वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था।

ग्रुप का नाम एलीवर्ल्ड वेल्थ ट्रेनिंग कैंप था। उसमें शेयर मार्केट ट्रेडिंग के टिप्स दिए जाते थे। ग्रुप में जुड़े लोगों को ट्रेडिंग कैसे की जाती है और मार्केट में पैसा कैसे सर्कुलेट होता है, इस बारे में बताया जाता था। राधा ने जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि जनवरी में उक्त ग्रुप में एक लिंक भेजा गया था। जिसमें कहा गया कि आईडी बनाकर इसमें कुछ पैसे लगाए जाएं। दोनों बहनों ने यकीन करके थोड़े पैसे लगाए। उक्त पैसे ब्याज लगने के बाद ज्यादा हो गए। ये सिलसिला 2-3 बार चला। उक्त पैसे समय से उनके अकाउंट में आए और उनका बैलेंस बढ़ता गया। ये सारी ट्रांजेक्शन दिसंबर की है।
-
बड़ी खबरः थाने में शिवसेना नेता को बीजेपी MLA ने मारी गोलियां, देखें वीडियो
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में उस समय बवाल मच गया, जब एक पुलिस थाने में बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को गोली मार दी। इस गोलीबारी में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को चार गोलियां लगी हैं। इसके साथ ही एक अन्य नेता राहुल पाटिल भी बुरी तरह घायल हुए हैं। दोनों नेताओं का जुपिटर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, यह गोली बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड ने मारी है। इसके साथ ही यह पूरा कांड उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाना परिसर में हुआ है।
बताया जा रहा है कि महेश गायकवाड़ का और गणपत गायकवाड़ के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। किसी विवाद को लेकर ही दोनों हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और बातचीत के दौरान ही गणपत ने महेश को चार गोली मार दी। अब इस मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद घायल महेश को उल्हासनगर कें मीरा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां हालत गंभीर होने के बाद उन्हें रात 11 बजे ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही महेश गायकवाड़ के समर्थक इकट्ठा होने लगे अब हालात यह हैं कि पूरा अस्पताल समर्थकों से भरा हुआ है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद के चलते बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों नेता और उनके समर्थक हिल लाइन पुलिस थाने जमा हुए थे। इसी बीच दोनों ने गर्मागर्मी शुरू हुई और पुलिस स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड पर अंधाधुंध गोली चला दी।