Blog

  • जालंधर: दूध की सप्लाई लेकर जा रही गाड़ी बिजली के पोल से टकराई, झपकी आने से हुआ हादसा

    जालंधर: दूध की सप्लाई लेकर जा रही गाड़ी बिजली के पोल से टकराई, झपकी आने से हुआ हादसा

    जालंधर (वरुण)। शहर में आज सुबह दूध की सप्लाई लेकर जा रही गाड़ी मॉडल हाउस में एक बिजली के पोल के साथ जा टकराई। इस दौरान सैर करने के लिए निकले लोग हादसे में बाल-बाल बचे। सुपर मिल्क की घास मंडी से मॉडल हाउस की तरफ सप्लाई लेकर जा रही कैंटर गाड़ी नंबर पीबी- 011 सीएफ-6184 के चालक ने बताया कि गाड़ी चलाते चलाते उसकी आंख लग गई थी, उसे नींद आने के कारण ट्रक शहंशाह पैलेस के पास बिजली के पोल से जा टकराया। पोल टूटने से इलाके में बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई है। लोगों ने बिजली के पोल से ट्रक के टकराने कसे बाद तुरंत प्रभाव से बिजली महकमें के अधिकारियों और पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचे बिजली महकमें के कर्मचारियों ने बताया कि पोल टूटने से ऊपर केबल होने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। यदि तारें नंगी होती को ट्रक के साथ-साथ जानमाल का नुकसान भी हो सकता था ।

    फिलहाल इलाके की विद्युत सप्लाई पीछे से बंद कर दी गई है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर से तारें टूट गई हैं। अब दिन में नया पोल लगाकर दोबारा सप्लाई शुरू की जाएगी। दिन में लोगों को बिजली ना होने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

  • पंजाब: छत से गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत

    पंजाब: छत से गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत

    कुछ समय पहले हुई थी बहन की मौत

    संगरूर: गांव गंडेवाल में एक पांच वर्षीय बच्चे की छत से गिरकर मौत हो गई। मृत बच्चे एकमजोत सिंह पुत्र जगतार सिंह के परिवारिक सदस्य हरबंस सिंह हंसा ने बताया कि गांव में कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे और एकमजोत छत पर खड़ा उन्हें देख रहा था और अचानक छत से गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि मृतक बच्चे की बहन की भी कुछ समय पहले करंट लगने से मौत हो गई थी और अब यह हादसा दो गया। इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, संत बाबा हाकम सिंह गंडेवाल, मास्टर हरबंस सिंह शेरपुर, लाभ सिंह गंडेवाल, गुरमेल सिंह आदि नेताओं ने परिवार के साथ गहरा दुख प्रगट किया है।

  • आज का राशिफल, 19 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 19 नवंबर 2022

    मेष: शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।

    वृष: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है।

    मिथुन: नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

    कर्क: धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    सिंह: सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

    कन्या: ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे।

    तुला: पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।

    वृश्चिक: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
    राशि फलादेश

    धनु: कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे।

    मकर: घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।

    कुंभ: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय होगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मीन: वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।

  • पंजाबः अमृतपाल पर बरसे एमएस बिट्टा, कहा- खालिस्तान न बना था और न बनेगा

    पंजाबः अमृतपाल पर बरसे एमएस बिट्टा, कहा- खालिस्तान न बना था और न बनेगा

    चंडीगढ़ : ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एमएस बिट्टा का अमृतपाल को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। बिट्टा ने अमृतपाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब में डेरा प्रेमी की हत्या के लिए अमृतपाल जिम्मेदार है। वहीं उन्होंने अमृतपाल के श्री दरबार साहिब जैसे पवित्र स्थल पर बंदूके लेकर जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज वह श्री दरबार साहिब में हथियार लेकर गया, कल को कोई और चला जाएगा।

    बिट्टा ने कहा कि पंजाब के माहौल को खराब करने की विदेशों में साजिश रची जा रही है। खालिस्तान बनाए जाने के सवालों को लेकर बिट्टा ने कहा कि खालिस्तान न बना था और न बनेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के हालातों के लिए राजनीति जिम्मेदार है।

    हमें पंजाब को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए, न कि उसे दलदल में धकेलने के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें पंजाब में अमन-शांति चाहिए। बिट्टा ने कहा कि अगर हम सभी पंजाबी एक बार इकट्टा हो जाएं तो पंजाब में से आतंकवाद, गैंगस्टर सभी गायब हो जाएंगे। बता देंकि पहली बार नहीं है कि खालिस्तान बनाए जाने को लेकर बिट्टा ने सवाल उठाए हों। वह पहले भी कई बार खालिस्तान बनाए जाने को लेकर सवाल उठा चुके है।

  • जालंधरः बढ़ रहे क्राइम को लेकर पुलिस कमिश्नर एस भूपति ने अधिकारियों से की मीटिंग, दिए ये निर्देश

    जालंधरः बढ़ रहे क्राइम को लेकर पुलिस कमिश्नर एस भूपति ने अधिकारियों से की मीटिंग, दिए ये निर्देश

    जालंधर/वरुणः महानगर में नए पुलिस कमिश्नर एस. भूपति ने डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, सभी थानाध्यक्ष, थाना प्रभारी व सभी यूनिट के प्रभारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान बढ़ रहे क्राइम को लेकर सीपी ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि नशा विक्रेताओं को किसी भी कीमत पर अनदेखा नहीं किया जानी चाहिए और नशा विक्रेताओं के बारे में जानकारी मिलते ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि भगोड़े व अपराधी प्रकृति के व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की जाए। लंबित आवेदनों, अनट्रेसेबल प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीपी ने पीसीआर मोटरसाइकिल, जूलो टीमों व थाना पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग दलों को सक्रिय करने को कहा गया।

    सीपी ने कहा कि हर अधिकारी और हर कर्मचारी का विशेष योगदान होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने डाटा और अपराध से संबंधित सभी फाइलों की जानकारी लेने के बाद आदेश दिया कि हर हाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस हमेशा जनता की उपस्थिति और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और शहर के निवासियों से पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की गई।

  • पंडित के सामने ही दुल्हन ने किया ये काम, देखकर लोग रह गए हैरान, देखे वीडियो 

    पंडित के सामने ही दुल्हन ने किया ये काम, देखकर लोग रह गए हैरान, देखे वीडियो 

    नई दिल्ली : शादियों को बेहद पवित्र माना जाता है और दो प्यार करने वालों को एक साथ देखना हमेशा खुशी की बात होती है। भारतीय शादियों में अलग तरह का उत्साह देखने को मिलता है। भारतीय शादियां काफी लंबी होती हैं। दूल्हा-दुल्हन और घरवालों को कई रस्म निभाने होते हैं। शादियों में कई पल ऐसे भी आते हैं जो बेहद खास होते हैं और यादगार बन जाते हैं। शादियों के वीडियोज सोशल मीडिया पर भी लोग खूब देखना पसंद करते हैं और कई वीडियोज पल भर में वायरल हो जाते हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा- दुल्हन एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो मंडप का है, जहां दूल्हा- दुल्हन रस्में पूरे करने के लिए पंडित जी के सामने बैठा है। आस पास मेहमान भी नजर आ रहे हैं। लेकिन तभी दूल्हा- दुल्हन एक दूसरे को प्यार से देखते हैं औऱ दुल्हन सबके सामने दूल्हे को किस कर बैठती है।

    यूजर @witty Wedding ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो दूल्हा और दुल्हन के एक-दूसरे को देखने के साथ शुरू होता है। हालांकि ऐसा प्रतीत होता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को किस करना चाहेगा, लेकिन वह अपने परिवार और पंडित के सामने ऐसा करने से कतराता है। फिर अचानक दुल्हन ने आगे झुक कर उसे किस कर लिया। इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया  है, “Awww. दूल्हा –दुल्हन के यह बेहद प्यारा वीडियो है, जो लोगों को पसंद आ रहा है.”।

    इस वीडियो पर यूजर्स के अलग अलग तरह के रिएक्शन आए हैं। कुछ यूजर्स ने इसे बेहद प्यारा बताया  है तो वहीं कई यूजर्स ने इसे भारतीय रीति-रिवाजों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा, मंडप में ऐसा करना उचित नहीं है। एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत प्यारा और मनमोहक है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दुख की बात है कि हम अपनी परंपरा को भूल रहे हैं और केवल पश्चिमी संस्कृति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं…’ यह बहुत दुख की बात है कि आज की युवा पीढ़ी हमारी परंपराओं से वाकिफ नहीं है.”।

  • दर्दनाक सड़क हादसाः खाई में गाड़ी गिरने से 12 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    दर्दनाक सड़क हादसाः खाई में गाड़ी गिरने से 12 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    उत्तराखंडः चमोली में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक वाहन शुक्रवार को करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें उसके परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार अधिकांश लोगों के मौत की खबर है। जिले के जोशीमठ ब्लॉक में बोलेरो मैक्स अचानक गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बुलेरो मैक्स गाड़ी में 16 लोग सवार थे।

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी पहुंचे। इस बीच एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई जिसकी टीम राहत अभियान में लगी हुई है। दो लोगों के घायल होने की जानकारी है। दुर्घटना की शिकार बुलेरो मैक्स वाहन यूके 076453 वाहन संख्या है।

    SDRF के प्रवक्ता का बयान

    दुघर्टना पर एसडीआरएफ की ओर से बयान जारी किया गया है। एसडीआरएफ प्रवक्ता ने कहा, “चमोली के पल्ला जाखोल गांव में दुमका रोड से एक वाहन 500-700 गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 12-13 लोग सवार थे। राहत अभियान जारी है। पोस्ट पांडुकेश्वर से एसडीआरएफ की एक और टीम भेजी गई है।”

  • प्रख्यात साहित्यकार,कवि ओम प्रकाश शांत का हुआ निधन

    प्रख्यात साहित्यकार,कवि ओम प्रकाश शांत का हुआ निधन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष परिषद के पूर्व महासचिव व प्रदेश के प्रख्यात साहित्यकार,कवि ओम प्रकाश शांत (92) निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर को उनके पैतृक गांव डंगोली के स्वर्गधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र शरत चंद ने उन्हें मुखाग्रि दी। वहीं भारी संख्या में उपस्थित साहित्य,सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। साहित्यकार ओम प्रकाश शांत डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना में बतौर हिंदी प्राध्यापक अपनी सेवाएं दे चुके थे। 
    वह प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक सदस्यों में से थे तथा लंबे अरसे तक परिषद में महासचिव के पद पर रहे। डंगोली गांव में हिमोत्कर्ष परिषद के माध्यम से सीनीयर सकैंडरी स्कूल के निर्माण में उनका अहम योगदान रहा। वहीं डंगोली में हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा संचालित आर्युवेदिक डिस्पैंसरी के लिए भी वह सेवाएं प्रदान करते रहे। उनके दुखद निधन पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने दुख प्रकट किया है। वह मानव कल्याण सत्संग मंडल, कल्याण माउंट पब्लिक स्कूल तथा कल्याण संस्कृत महाविद्यालय के भी सक्रिय सदस्य रहे। उनके निधन पर स्वतंत्रता सेनानी सत्यभूषण शास्त्री, हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,हिमोत्कर्ष परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा,महासचिव डा.रविंद्र सूद,नरेश सैणी,ठाकुर यशपाल सिंह,परिषद कार्यकारिणी सदस्य अशोक ऐरी,पंतजलि योग पीठ से सुर्दशन शर्मा,पूर्व प्रधान रामपाल,अनोख राम,ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट, प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सहित अन्यों ने शोक व्यक्त किया है। 
  • ऊना कालेज में बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) के दूसरे दिन के परिणाम 

    ऊना कालेज में बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) के दूसरे दिन के परिणाम 

    महाविद्यालय ऊना ने धर्मशाला की टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

    ऊना/सुशील पंडित: आज इन्दिरा इन्डोर स्टेडियम ऊना में 17 नवंबर से 19 नवंबर, 2022 तक चलने वाली हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालय बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) का आयोजन राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन राजकीय महाविद्यालय चकमोह की टीम ने राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां की टीम को, राजकीय महाविद्यालय ऊना ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की टीम को, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की टीम ने राजकीय महाविद्यालय भोरंज की टीम को, गौतम महाविद्यालय हमीरपुर ने राजकीय महाविद्यालय अम्ब की टीम को, राजकीय महाविद्यालय मनाली की टीम ने राजकीय महाविद्यालय सोलन की टीम को, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की टीम ने राजकीय महाविद्यालय अर्की की टीम को, राजकीय महाविद्याल सरकाघाट की टीम ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की टीम को, राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की टीम ने राजकीय महाविद्यालय सीमा की टीम को, राजकीय महाविद्यालय चकमोह की टीम ने राजकीय महाविद्यालय ढलियारा की टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। समाचार लिखे जाने तक पहले क्वार्टर फाइनल में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की टीम ने राजकीय महाविद्यालय मंडी को तथा दूसरे क्वार्टर फाइनल में राजकीय महाविद्यालय संजौली की टीम ने राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट की टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
  • पंजाबः बस स्टैंड के पास युवकों ने चलाई युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

    पंजाबः बस स्टैंड के पास युवकों ने चलाई युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

    बठिंडा : पंजाब के बठिंडा से बड़ी ख़बर सामने आई है। बस स्टैंड के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद पुलिस में खलबली मच गई है और जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के मिली जानकारी के अनुसार लड़की दो लड़कों के साथ बातें कर रही थी, तभी नकाबपोश बाइक पर सवार होकर हमलावर आए और लड़की से बहस करने लगे।

    इसी दौरान दोनों में बहस इतनी बढ़ गई कि युवती ने युवकों को थप्पड़ जड़ दिए। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में युवती को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां युवती मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवती गांव कोटशमीर की रहने वाली है।