Blog

  • दर्दनाक सड़क हादसाः खाई में गाड़ी गिरने से 12 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    दर्दनाक सड़क हादसाः खाई में गाड़ी गिरने से 12 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    उत्तराखंडः चमोली में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक वाहन शुक्रवार को करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें उसके परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार अधिकांश लोगों के मौत की खबर है। जिले के जोशीमठ ब्लॉक में बोलेरो मैक्स अचानक गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बुलेरो मैक्स गाड़ी में 16 लोग सवार थे।

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी पहुंचे। इस बीच एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई जिसकी टीम राहत अभियान में लगी हुई है। दो लोगों के घायल होने की जानकारी है। दुर्घटना की शिकार बुलेरो मैक्स वाहन यूके 076453 वाहन संख्या है।

    SDRF के प्रवक्ता का बयान

    दुघर्टना पर एसडीआरएफ की ओर से बयान जारी किया गया है। एसडीआरएफ प्रवक्ता ने कहा, “चमोली के पल्ला जाखोल गांव में दुमका रोड से एक वाहन 500-700 गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 12-13 लोग सवार थे। राहत अभियान जारी है। पोस्ट पांडुकेश्वर से एसडीआरएफ की एक और टीम भेजी गई है।”

  • प्रख्यात साहित्यकार,कवि ओम प्रकाश शांत का हुआ निधन

    प्रख्यात साहित्यकार,कवि ओम प्रकाश शांत का हुआ निधन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष परिषद के पूर्व महासचिव व प्रदेश के प्रख्यात साहित्यकार,कवि ओम प्रकाश शांत (92) निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर को उनके पैतृक गांव डंगोली के स्वर्गधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र शरत चंद ने उन्हें मुखाग्रि दी। वहीं भारी संख्या में उपस्थित साहित्य,सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। साहित्यकार ओम प्रकाश शांत डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना में बतौर हिंदी प्राध्यापक अपनी सेवाएं दे चुके थे। 
    वह प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक सदस्यों में से थे तथा लंबे अरसे तक परिषद में महासचिव के पद पर रहे। डंगोली गांव में हिमोत्कर्ष परिषद के माध्यम से सीनीयर सकैंडरी स्कूल के निर्माण में उनका अहम योगदान रहा। वहीं डंगोली में हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा संचालित आर्युवेदिक डिस्पैंसरी के लिए भी वह सेवाएं प्रदान करते रहे। उनके दुखद निधन पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने दुख प्रकट किया है। वह मानव कल्याण सत्संग मंडल, कल्याण माउंट पब्लिक स्कूल तथा कल्याण संस्कृत महाविद्यालय के भी सक्रिय सदस्य रहे। उनके निधन पर स्वतंत्रता सेनानी सत्यभूषण शास्त्री, हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,हिमोत्कर्ष परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा,महासचिव डा.रविंद्र सूद,नरेश सैणी,ठाकुर यशपाल सिंह,परिषद कार्यकारिणी सदस्य अशोक ऐरी,पंतजलि योग पीठ से सुर्दशन शर्मा,पूर्व प्रधान रामपाल,अनोख राम,ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट, प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सहित अन्यों ने शोक व्यक्त किया है। 
  • ऊना कालेज में बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) के दूसरे दिन के परिणाम 

    ऊना कालेज में बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) के दूसरे दिन के परिणाम 

    महाविद्यालय ऊना ने धर्मशाला की टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

    ऊना/सुशील पंडित: आज इन्दिरा इन्डोर स्टेडियम ऊना में 17 नवंबर से 19 नवंबर, 2022 तक चलने वाली हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालय बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) का आयोजन राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन राजकीय महाविद्यालय चकमोह की टीम ने राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां की टीम को, राजकीय महाविद्यालय ऊना ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की टीम को, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की टीम ने राजकीय महाविद्यालय भोरंज की टीम को, गौतम महाविद्यालय हमीरपुर ने राजकीय महाविद्यालय अम्ब की टीम को, राजकीय महाविद्यालय मनाली की टीम ने राजकीय महाविद्यालय सोलन की टीम को, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की टीम ने राजकीय महाविद्यालय अर्की की टीम को, राजकीय महाविद्याल सरकाघाट की टीम ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की टीम को, राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की टीम ने राजकीय महाविद्यालय सीमा की टीम को, राजकीय महाविद्यालय चकमोह की टीम ने राजकीय महाविद्यालय ढलियारा की टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। समाचार लिखे जाने तक पहले क्वार्टर फाइनल में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की टीम ने राजकीय महाविद्यालय मंडी को तथा दूसरे क्वार्टर फाइनल में राजकीय महाविद्यालय संजौली की टीम ने राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट की टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
  • पंजाबः बस स्टैंड के पास युवकों ने चलाई युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

    पंजाबः बस स्टैंड के पास युवकों ने चलाई युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

    बठिंडा : पंजाब के बठिंडा से बड़ी ख़बर सामने आई है। बस स्टैंड के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद पुलिस में खलबली मच गई है और जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के मिली जानकारी के अनुसार लड़की दो लड़कों के साथ बातें कर रही थी, तभी नकाबपोश बाइक पर सवार होकर हमलावर आए और लड़की से बहस करने लगे।

    इसी दौरान दोनों में बहस इतनी बढ़ गई कि युवती ने युवकों को थप्पड़ जड़ दिए। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में युवती को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां युवती मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवती गांव कोटशमीर की रहने वाली है। 

  • जालंधरः PPR में खड़ी एक्टिवा से डेढ़ लाख रुपए ले फरार लुटेरे

    जालंधरः PPR में खड़ी एक्टिवा से डेढ़ लाख रुपए ले फरार लुटेरे

    जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ दिन-भर-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लूटपाट और चोरी के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब भीड़-भाड़ वाले पीपीआर मार्कीट से चोरी का मामला सामने आया है। 2 लुटेरे पीपीआर मार्कीट में खड़ी एक्टिवा का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए निकालकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें दो बाइक सवार युवक घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे है।

    एक्टिवा चालक ने पास की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें बाइक सवार 2 युवक उसकी एक्टिवा के पास रुकते हैं और पीछे बैठा युवक बाइक से उतर जाता है। वह एक्टिवा का ताला तोड़कर वहां से पैसे के लिफाफे को अपनी शर्ट में डालकर फरार हो जाता है। एक्टिवा सवार पीड़ित ने बताया कि वह पीपीआर मार्कीट स्थित एक ट्रैवल एजेंट के पास आया था।

    वह एक्टिवा पार्क करके एजेंट ऑफिस गया। कुछ देर बाद जब वे लौटा तो एक्टिवा का ताला टूटा हुआ था और डेढ़ लाख रुपए गायब थे। चालक जैसे ही एक्टिवा के पास आया तो उसने देखा ताला टूटा हुआ, जैसे ही उसने एक्टिवा की सीट उठाई तो देखा कि उसमें से पैसों का लिफाफा गायब था। घटना की जानकारी उसने थाना नंबर 7 में शिकायत दे दी है। वहीं इस मामले को लेकर थाना नंबर 7 के प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि देर शाम पीड़िता ने थाना नंबर 7 में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • कॉलेज लैब में गैस रिसाव से 25 छात्र हुए बीमार

    कॉलेज लैब में गैस रिसाव से 25 छात्र हुए बीमार

    हैदराबाद: कस्तूरबा सरकारी कॉलेज में एक लैब में रासायनिक गैस रिसाव के बाद कम से कम 25 छात्र बीमार पड़ गए। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, चक्कर आने और जी मिचलाने की शिकायत के बाद इन छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लैब में कौन-सी गैस लीक हुई है? इसका पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।

    इससे पहले 14 अक्टूबर को तमिलनाडु के होसुर जिले के एक निगम मध्य विद्यालय के लगभग 100 छात्र परिसर में एक सेप्टिक टैंक से संदिग्ध गैस रिसाव हुआ था। जिससे कई छात्र दोपहर के भोजन के बाद अचानक बीमार हो गए। कुछ छात्रों ने क्लास में उल्टी की, लेकिन किसी में भी गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं दिखे।

    कुल 67 लड़के और लड़कियां अस्पताल में भर्ती थे। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि इसके कारण का पता लगाने के लिए उनकी जांच की जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, होसुर निगम और स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्कूल का दौरा किया और जांच की है।

    वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 27 अक्टूबर को मदर इंडिया कॉलोनी में नगर निगम के वाटर फिल्टर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा। गैस के प्रभाव से लोगों की सांसें फूलने लगीं और आंखों में जलन महसूस होने लगी। दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। हालांकि, कुछ देर बाद निगम ने सिलेंडर को पानी के टैंक में फेंककर गैस रिसाव को बाहर फैलने से रोक लिया था।

  • MG मोटर्स पर आयकर विभाग की रेड, जाने मामला

    MG मोटर्स पर आयकर विभाग की रेड, जाने मामला

    नई दिल्लीः ब्रिटेन की प्रमुख कार निर्माता कंपनी एमजी मोटर्स पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट छापा मारा है। IT डिपार्टमेंट ने चीन की कंपनियों के साथ लिंक मामले में छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी की गुरुग्राम और दिल्ली ऑफिस में छापेमारी की गई है। कंपनी ज़ी बिजनेस के सवाल का जवाब नहीं दिया है। बता दें कि MG Motors ने साल 2019 में भारत में दस्तक दी थी।

    उसने भारत में अपना पहला मॉडल एमजी हेक्टर पेश किया। इसके बाद कंपनी कई मॉडल पेश किए। इनमें MG ZS EV, MG Gloster, MG Astor शामिल हैं। मोरिस गैरेज (MG) मूल रूप से ब्रिटेन की कंपनी है लेकिन अब इसका स्वामित्व चीन की एसएआईसी के पास है। गुजरात के हलोल में एमजी मोटर इंडिया की एडवांस मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी है जिसकी उत्पादन क्षमता सालाना 80,000 गाड़ियों की है। इसमें लगभग 2,500 कर्मचारी कार्यरत हैं।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड में एनएसएस शिविर का आगाज

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड में एनएसएस शिविर का आगाज

    विभिन्न सामाजिक कार्यों को शिविर के दौरान दिया जाएगा अंजाम

    बददी/सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड में राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित करके किया। छात्रों के द्वारा वंदे मातरम स्वागत गीत व एन.एस.एस गीत की प्रस्तुति की गई। एनएसएस के प्रभारी सीमा देवी व प्रवक्ता राजपाल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया व एनएसएस के बारे में विस्तार से बताया।  कृष्णा देवी ने एनएसएस की पृष्ठभूमि के बारे में दिशा निर्देश दिए व एनएसएस के प्रतीक चिन्ह के बारे में भी बताया ।  मोनिका ने संगठन के बैज के बारे में जानकारी दी। भावना देवी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इसमें सभी अध्यापक व 31 बच्चों ने भाग लिया। इस कैंप में 12 लड़कियां और 19 लडक़े राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड के प्रांगण में 7 दिनों तक रहेंगे और विभिन्न सेवा कार्य करेंगे।  आज पहले दिन बच्चों ने विद्यालय के मेन गेट के आगे साफ सफाई की। एनएसएस के प्रभारी सीमा देवी व प्रवक्ता राजपाल ने अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवाशक्ति के व्यक्तित्व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है।

    इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ीत लोगों की सहायता आदि। विद्यार्थी जीवन से ही समाजपयोगी कार्यों में रत रहने से उनमें समाज सेवा या राष्ट्र सेवा के गुणों का विकास होता है।
    स्वैच्छिक समुदाय सेवा के माध्यम से युवा छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के प्राथमिक उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) को 1969 में शुरू किया गया था। एनएसएस इकाइयां उस गतिविधि का आयोजन कर सकती है जो समुदाय के लिए प्रासंगिक है। समुदाय की जरूरतों के अनुसार गतिविधियां जारी हैं। मुख्य गतिविधियों वाले क्षेत्रों में शिक्षा और साक्षरता, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा कार्यक्रम, महिलाओं की स्थिति में सुधार, उत्पादन उन्मुख कार्यक्रम, आपदा राहत तथा पुनर्वास संबंधी कार्यक्रम, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान, डिजिटल भारत, कौशल भारत, योग इत्यादि जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता पैदा करना आदि शामिल है।
  • इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के बच्चों ने किए गुरुद्वारा साहिब के दर्शन

    इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के बच्चों ने किए गुरुद्वारा साहिब के दर्शन

    जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स  कक्षा स्कॉलर्स के बच्चों को  गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए ले जाया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों में धार्मिक प्रवृत्ति को जागृत करना, उनमें आध्यात्मिक मूल्यों, नैतिक मूल्यों का विकास करना है।
    सभी बच्चों ने बड़े अनुशासित ढंग से गुरुद्वारा साहब के भीतर प्रवेश किया। रुमाल से सिर ढककर श्री गुरु ग्रंथ साहब के सामने माथा टेका। बच्चों ने अपनी मीठी आवाज़ में मूल-मंत्र तथा ‘सतिनाम, श्री वाहेगुरु’ का जाप किया और फिर कीर्तन का श्रवण किया। कुछ बच्चों ने शबद-कीर्तन में अपना सहयोग भी दिया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह ने बच्चों को ‘नाम जपो, वंड छको, किरत करो’ का अर्थ समझाया‌। बच्चों ने दोनों हाथ जोड़कर प्रसाद लिया। अध्यापिकाओं ने बच्चों को सिक्खों गुरुओं द्वारा किए गए कार्यों, शिक्षाओं और उनके बलिदानों  संबंधी जानकारी दी।
  • बड़े स्तर पर Police में फेरबदलः 156 के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    बड़े स्तर पर Police में फेरबदलः 156 के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः यूटी में पुलिस कर्मियों का बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिला है। जारी लिस्ट के मुताबिक 156 पुलिस कर्मियों के तबादले हुए है। देखें लिस्ट