Home Himachal>Baddi पंजाब: नशे में हमलावरों ने किराना स्टोर को बनाया निशाना, की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब: नशे में हमलावरों ने किराना स्टोर को बनाया निशाना, की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

0

अमृतसर :  हमलावरों द्वारा किराना स्टोर को लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर नशे में थे। नजदीक अजनाला में एक ग्रोसरी स्टोर में 30-35 लोगों ने शराब पीकर हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकान में तोड़ फोड़ की ओर स्टोर मालिक को भी परिवार सहित घायल कर दिया। पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है वहीं 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पीड़ित नवतेज सिंह ने बताया कि शाम के करीब 8 बजे उसकी पत्नी दुकान पर बैठी थी वहीं वो अपने रिश्तेदार के साथ अपने घर के अंदर मौजूद था। तभी बाहर से शोर आना शुरू हो गया। उसने बाहर देखा तो तकरीबन 30 से 35 लोग शराब पीकर बेसबॉल, डंडे और दातार आदि पकड़ कर उसके स्टोर की तरफ बढ़ रहे थे।

उन्होंने पहले उसके घर में खड़े वाहनों को बुरी तरह से तोड़ा फिर स्टोर की तरफ बढ़ गए। पीड़ित ने अपनी पत्नी को आवाज लगाई और उसे दरवाजे बंद करने लिए कहा। पत्नी ने स्टोर का दरवाजा बंद कर लिया। फिर निंदी मसीह ने आवाज लगाई की नवतेज सिंह की दुकान लूट लो तो सारे आरोपी दुकान में घुस गए और दुकान लूट ली। उन्होंने गल्ले में पड़े करीब 3500 रुपए निकाल लिए और उसकी पत्नी के गले में पड़ी सोने की चेन को भी खींच लिया। उसके बाद आरोपी शोर मचाते हुए बाहर निकल गए और बाहर जाकर ईंटें बरसानी शुरू कर दी। जिससे उनके घर और दुकान के शीशे टूट गए और उनका काफी नुकसान हो गया। थाना अजनाला पुलिस की ओर से आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here