Home Himachal>Baddi पंजाब : लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 6 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 6 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

अमृतसर : शहर में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार नाकाबंदी कर विशेष तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है और अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा समय-समय पर फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत थाना सदर और थाना सिविल ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के पास से एक धारदार हथियार, एक मोबाइल फोन और एक लेपटॉप भी बरामद किया गया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी प्रभजोत सिंह विरक ने बताया कि थाना सदर और थाना सिविल लाइन पुलिस ने 4 अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से तेजधार हथियार भी बरामद किए है।

उन्होंने बताया कि बीते दिन पुलिस लाइन के बाहर एक महिला से तेजधार हथियार के बल पर पर्स छीना था। आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं थाना सदर की पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक्टिवा और चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए है। पुलिस अधिकारी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि इन्हें माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here