Home Himachal>Baddi पंजाबः सुबह-सुबह फाटक पर आप नेता की गोलियां मारकर ह+त्या, देखें वीडियो

पंजाबः सुबह-सुबह फाटक पर आप नेता की गोलियां मारकर ह+त्या, देखें वीडियो

0

तरनतारनः गोइंदवाल के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आम आदमी पार्टी से विधायक के पीए की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह गोपी चोला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी मिली है कि गोइंदवाल साहिब जाते वक्त फाटक के पास खड़ी गाड़ी पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से गुरप्रीत सिंह गोपी चोला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोपी चोला सुल्तानपुर लोधी कोर्ट में तारीख पर जा रहे थे और उससे पहले ही ये सारी घटना घटी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here