Blog

  • Punjab News: Rules तोड़ने वालों पर सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, काटे चालान, कई वाहन जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: Rules तोड़ने वालों पर सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, काटे चालान, कई वाहन जब्त, देखें वीडियो

    मोगाः शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने आज जिलेभर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की। शहर के मेन चौक, दूसंझ रोड और नगर निगम के आसपास बनाए गए नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों के चालान काटे गए। वहीं, पटाखा साइलेंसर लगाकर शोर मचाने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों को मौके पर ही बंद कर चालान जारी किए गए।

    एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देशों के तहत विभिन्न चौकों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान कई बुलेट मोटरसाइकिलों के पटाखा साइलेंसर वहीं पर निकाल दिए गए और चालकों पर भारी जुर्माने लगाए गए। बिना दस्तावेज वाले कई वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने जब्त भी किया।

    ट्रैफिक इंचार्ज सुखमंदर सिंह ने बताया कि यह अभियान शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। कुछ युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिलों पर पटाखा साइलेंसर लगाकर तेज धमाके करते हैं, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग बुलेट पर पटाखा साइलेंसर लगाकर हुल्लड़बाजी करते हैं, अगली बार उनकी मोटरसाइकिल सीधे पुलिस थाने में खड़ी होगी। साथ ही, पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन के पूरे दस्तावेज साथ रखें और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: निगम कर्मी की बड़ी लापरवाही, अंतिम संस्कार के लिए कचरा गाड़ी में ले गए शव, देखें वीडियो

    Punjab News: निगम कर्मी की बड़ी लापरवाही, अंतिम संस्कार के लिए कचरा गाड़ी में ले गए शव, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः नगर निगम कर्मियों की बड़ी लापरहवाही सामने आई है, जिसमें इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, नगर निगम कर्मी लावारिस शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कचरे वाली गाड़ी में डाल कर ले जाया गया। लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं पिछले लंबे समय से निगम कर्मियों की ओर से ऐसा किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि इस घटना की हामी खुद निगम कर्मचारी भर रहे हैं। शव की दुर्गति होने पर कुछ समाज सेवकों ने भी इस पर आपत्ति उठाई है।

    CLICK HERE TO WATCH VIDEO

    इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर डॉ. अक्षिता गुप्ता ने भी माना कि इस तरह शव को कचरे वाली वैन में शव लेकर जाना गलत है, ध्यान रखेंगे कि आगे से ऐसा नहीं होगा। लावारिस शव के अंतिम संस्कार के लिए जो अधिकार हैं निगम द्वारा उसे पूरा किया जाएगा। मंगलवार को सिविल अस्पताल में नगर निगम कर्मियों द्वारा कचरे वाली वैन में लावारिस शव को डाल कर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। कुछ समाज सेवकों ने जब शव की इस तरह से दुर्गति होती देखी तो उन्होंने निगम कर्मियों से इस बाबत पूछा तो कर्मियों का कहना था कि यह पहली बार नहीं निगम द्वारा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने ले जाने के लिए कचरे वाली गाड़ी का ही इस्तेमाल किया जाता है। निगम के पास कोई शव वाहन नहीं है। इस बात संबंधी निगम के उच्चाधिकारियों को भी पता है। बता दें कि तीन- चार दिन पहले रेलवे स्टेशन चहेडू के नजदीक जीआरपी को लावारिस शव मिला था। शव की पहचान के लिए जीआरपी ने शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। लेकिन कोई लावारिश लाश को लेने के लिए नहीं पहुंचा। जिसके चलते हुए सिविल अस्पताल की ओर से निगम को मैसेज कर लावारिस शव को ले जाने के लिए हेंड ओवर किया गया। जहां पर निगम के कर्मी शव का अपमान करते हुए कचरा उठाने वाली गाड़ी में डाल कर ले गए।
  • Magic Spot Cafe पर 20 बदमाशों ने किया हमला, बना दहशत का माहौल, देखें CCTV

    Magic Spot Cafe पर 20 बदमाशों ने किया हमला, बना दहशत का माहौल, देखें CCTV

    भोपालः मिसरोद में मैजिक स्पॉट कैफे में 20 से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों द्वारा तलवार-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान एक युवक-युवती कैफे में बैठे थे, जो डरकर वहां से भाग गए। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

    CLICK HERE TO WATCH VIDEO

    सीसीटीवी से साफ दिख रहा है कि हमलावरों की मंशा लूटपाट की नहीं थी। वे सीधे कैफे में घुसे, तोड़फोड़ की और भाग निकले। इससे पुलिस को रंजिश की आशंका लग रही है। कैफे संचालक सक्षम गिरि रंजिश की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे, लेकिन सक्षम गिरि ने योगी, निखिल, अभिषेक समेत पांच नामजद और अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई है। सक्षम के अनुसार, उन्होंने इन आरोपियों के बारे में कोई ठोस कारण नहीं बताया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एफआईआर में जिन नामों का जिक्र था, उनमें से दो को राउंड अप कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। हमले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने तीन थानों की संयुक्त टीमें लगाई हैं, जिसमें मिसरोद, बागसेवनिया और कटारा हिल्स शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया, तीनों थानों की टीमें अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही हैं, फुटेज, शक के आधार, रूट मैप, और संभावित विवादों पर काम चल रहा है। हमलावरों ने अपने चेहरे बांध रखे थे, जिससे पहचान में दिक्कत हो रही है, लेकिन पुलिस को कुछ क्लू मिले हैं, जिन पर टीमें काम कर रही हैं।
  • Iphone Users को Whatsapp ने दिया खास फीचर, दो Simcard होने पर मिलेगा फायदा

    Iphone Users को Whatsapp ने दिया खास फीचर, दो Simcard होने पर मिलेगा फायदा

    टेक्नोलॉजी: व्हाट्सऐप ने एक नया ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद अब आईफोन यूजर्स एक ही डिवाइस में मल्टीपल अकाउंट चला पाएंगे। यह अपडेट आईओएस ने जारी किया है। यह अब बीटा वर्ज में भी है और कुछ यूजर्स को इसे टेस्टिंग के लिए भी दे दिया है। नए फीचर की जानकारी व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म WABetainfo के द्वारा दी गई है। इश फीचर का नाम मल्टी अकाउंट रखा है। एंड्रॉयड यूजर्स के पास ये फीचर पहले से ही है।

    दो सिम कार्ड होने पर मिलेगा फायदा

    काफी लोग ऐसे होते हैं जिनके बाद दो सिमकार्ड यानी मोबाइल नंबर होते हैं जिनमें से एक पर्सनल काम और दूसरा ऑफिस के लिए इस्तेमाल करते है। अभी तक आईफोन यूजर्स एक ही ऐप में दोनों अकाउंट इस्तेमाल नहीं कर पाते थे जिसके कारण उन्हें व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप इस्तेमाल करना पड़ता था पर इसमें भी कई तरह की दिक्कतें हो सकती थी।

    आईओएस यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

    ऐसे में अब व्हाट्सऐप ने इसका सॉल्यूशन निकाल लिया। इसी सॉल्यूशन के अंतर्गत ही नया फीचर जारी हुआ है। इसका नाम मल्टी अकाउंट है हालांकि अभी यह टेस्टिंग में है। अभी इसको आईफोन यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है। नए फीचर के अंतर्गत यूजर्स को अकाउंट लिस्ट भी मिलेगी। इसमें वो अपने अकाउंट को एक नंबर से दूसरे नंबर पर स्विच कर पाएंगे। इसके लिए सेटिंग में एक ऑप्शन या फिर फ्रोफाइल आइकन के साथ बटन भी दिया जा सकता है।

    दूसरा अकाउंट करना पड़ेगा ऐड

    पहले यूजर्स को सेटिंग्स पर जाकर अंदर दिए गए अकाउंट में दूसरा नंबर जोड़ना पड़ेगा। एक बार जब लॉगइन प्रोसेस खत्म हो जाएगा तो उसके बाद यूजर्स आसानी से दोनों अकाउंट बीच में स्विच कर पाएंगे। Wabetainfo ने इइस फीचर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। इसमें उन्होंने अकाउंड एड करने का तरीका बताया है। इसमें आप वो नंबर्स भी रजिस्टर्ड कर सकते हैं जो इससे पहले व्हाट्सएप के साथ रजिस्टर्ड न किए हों।

    सेटिंग और पिन मैसेज होगा अलग

    व्हाट्सऐप में आने वाले अब मल्टी अकाउंट के अंतर्गत यूजर्स की पसंद का भी ध्यान रखा जाएगा। हर एक अकाउंट की सेटिंग्स अलग-अलग तरह से होगी। यदि यूजर्स एक से ज्यादा अकाउंट रखेंगे और उनकी सेटिंग्स और पिन्ड मैसेज अलग-अलग हैं तो वह ऐप में अकाउंट बदलने पर सेटिंग्स भी खुद ही बदल जाएगी।  
  • Punjab News: घर में बने कास्मेटिक स्टोर में लगी आग, जिंदा जलने से मालिक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में बने कास्मेटिक स्टोर में लगी आग, जिंदा जलने से मालिक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः सिविल लाइन थाने के अधीन पड़ते रेस कोर्स रोड पर आज सुबह घर में कास्मेटिक स्टोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग भड़कती देख लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन कोठी नंबर 52 में आग लगने से घर के मालिक 52 वर्षीय किरण आहूजा की जिंदा जलने से मौत हो गई।

    VIDEO

    दमकल कर्मियों द्वारा किरण आहूजा का शव घर से बाहर निकाला गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।दूसरी ओर इस घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि किरण आहूजा घर में कास्मेटिक का कारोबार करते हैं। उन्होंने कोठी के कमरों को ही अपना स्टोर रूम बना रखा है और घर से ही बाहर डिलीवरी देते है। बुूधवार की सुबह उनकी पौती स्कूल चली गई और परिवार के सदस्य भी अपने-अपने काम पर चले गए। इस दौरान किरण आहूजा घर में लेबर के साथ मौजूद थे। इस बीच बिजली की तारों में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घर में उठता धुआं देख वह आग बुझाने के लिए कमरों में चले गए। लेकिन वहां धुआं और आग होने के कारण वहीं गिर गए और बुरी तरह से झुलस गए। वहां मौजूद लेबर ने बाहर आकर शोर मचाया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोपहर 12 बजे उनकी पोती को स्कूल से लाया गया। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।
  • Jalandhar News: चालान काटने में पुलिस व्यस्त, मेन मार्किट से चंद सैकेंड में बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: चालान काटने में पुलिस व्यस्त, मेन मार्किट से चंद सैकेंड में बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि सबसे व्यस्त बाजार में चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला दिलकुशा मार्किट से सामने आया है, जहां न्यू मॉडल हाउस का व्यक्ति सामान लेने पहुंचा और उसका मार्किट से चंद सैकेंड में बाइक लेकर चोर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि इस मार्किट के कुछ दूरी पर स्थित भगवान वाल्मीकि चौक पर पुलिस नाका लगाकर चालान काटती है।

    दूसरी ओर बेखौफ चोर नाके से कुछ दूरी पर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना 4 की पुलिस को दे दी है। शिकायत में माधव शर्मा पुत्र सोमनाथ शर्मा ने बताया कि वह न्यू मॉडल हाउस का रहने वाला हैै और वह घर से दिलकुशा मार्किट में 2.30 बजे बाइक नंबर पीबी 08 बीयू 0975 पर सामान लेने के लिए गया था। सामान लेने के बाद वह 3 बजे जब वापिस आया तो देखा पार्किंग से उसकी बाइक गायब थी।

    जिसके बाद उसने पास दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें दिखा कि मुंह पर रूमाल बांधकर युवक आया और चंद सैकेंड में उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और बाइक दिलाने में मदद की अपील की है। बता दें कि दिलकुशा मार्किट में वाहन चोरी की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार वाहन चोरी हो चुके है। दुकानदार कई बार चोरों को रंगे हाथों काबू भी कर चुकी है।

  • Punjab News: पति से तंग आकर महिला ने की Suicide, इंसाफ के लिए डेढ़ माह से भटक रहा पीड़ित परिवार, देखें वीडियो

    Punjab News: पति से तंग आकर महिला ने की Suicide, इंसाफ के लिए डेढ़ माह से भटक रहा पीड़ित परिवार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के कस्बा मुकेरिया स्थित हाजीपुर में पिछले डेढ़ माह पहले अनीता नाम की महिला ने सरकारी अस्पताल के क्वाटर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दरअसल, मृतक महिला अनीता का पति मुकेश कुमार सरकारी अस्पताल हाजीपुर में काम करता था और अपनी पत्नी सुनीता और 2 बच्चों के साथ अस्पताल के सरकारी क्वाटर में रहता था।

    मृतक महिला अनीता के पिता प्रभात सिंह ने बताया कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। उसका पति मुकेश अक्सर शराब पीकर उनकी बेटी को तंग परेशान करता था। इस मामले में कई बार थाने में राजीनामा भी हुआ, पर मुकेश नहीं सुधरा। उसने उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत जायदा प्रताड़ित किया जिससे उनकी बेटी ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

    पिता प्रभात ने बताया कि अनीता ने अपनी डायरी में सब कुछ लिखा है कि किस तरह उसका पति उसे परेशान किया करता था। अनीता की डायरी भी उन्हें उसके कमरे से एक दिन बाद मिली। वहीं घटना के बाद से उसका पति मुकेश घर से फरार है। हाजीपुर पुलिस आज तक उसे पकड़ नहीं सकी। इंसाफ के लिए थाना हाजीपुर के चक्कर काटते हुए उन्हें डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो गया है। मृतिका अनीता के परिवार सदस्यों ने हाजीपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द इंसाफ की गुहार लगाई है।

    वहीं इस मामले में थाना हाजीपुर के एडिशनल एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि मामले में धारा 306 और धारा 108 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए कई बार रेड की जा चुकी है, पर वह अभी तक काबू नहीं आया। उसे पकड़ने के लिए हिमाचल भी छापेमारी की गई है। वहीं आरोपी मुकेश कुमार जल्द ही पुलिस हिरासत में होगा।

  • Jalandhar News: नहीं पुलिस का खौफ, हाईवे पर 100 की स्पीड में जान को खतरे में डाल रहा युवक, वीडियो वायरल

    Jalandhar News: नहीं पुलिस का खौफ, हाईवे पर 100 की स्पीड में जान को खतरे में डाल रहा युवक, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: महानगर में युवाओं में स्टंटबाजी का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन उसके बावजूद युवाओं में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यही कारण है कि युवक सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाकर जान जोखिम में डाल रहे है। वहीं ताजा मामला आज सुबह का पीएपी हाईवे के पास जेसी रिसोर्ट के बाहर का सामने आया है।

    जहां 100 की स्पीड से सफेद रंग की कार हाईवे पर चल रही है और इस कार में युवक खिड़की में लटक कर बैठा हुआ है। इस वीडियो को राहगीर में कैमरे में कैद कर लिया है। जिसमें राहगीर बता रहा हैकि उसकी खुद की गाड़ी 90 की स्पीड से चल रही है और उसके आगे चल रही गाड़ी की 100 है। वहीं युवक गाड़ी की खिड़की में बैठकर झूल रहा है और अपनी जान को जोखिम में डाल रहा है।

    राहगीर ने युवक के परिजनों से वीडियों के माध्यम से अपील की है कि ऐसे जान जोखिम में डालने पर बच्चों को रोकना चाहिए। राहगीर का कहना हैकि खिड़की में बैठे युवक का अगर हाथ छूट गया और सड़क पर वह गिर गया तो दूसरे वाहन चालकों को बाद में गलत ठहराया जाता है, लेकिन असल सच यह है कि युवा खुद स्टंटबाजी करके खुद की जान तो जोखिम में डालते ही है, लेकिन उनके पीछे चलने वाले वाहन चालको की भी जान जोखिम में डाल रहे है। ऐसे में इन युवाओं के खिलाफ राहगीर ने नकेल कसने की अपील की है।

  • सेना प्रमुख के बयान से मची Pakistan में खलबली, रक्षा मंत्री को सताया एयरस्ट्राइक का डर!

    सेना प्रमुख के बयान से मची Pakistan में खलबली, रक्षा मंत्री को सताया एयरस्ट्राइक का डर!

    नई दिल्ली: भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने हाल में ही एक बयान दिया था। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। सेना प्रमुख जनरल ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक ट्रेलर था। इस बयान के बाद अब पाकिस्तान को फिर से एयरस्ट्राइक का डर सता रहा है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यह दावा कर दिया है कि भारत कभी भी बॉर्डर पार हमला कर सकता है ऐसे में पाकिस्तान इस तरह की संभावना नजरअंदाज नहीं कर सकता।

    पाकिस्तान को तैयार रहना चाहिए

    एक टीवी कार्यक्रम के दौरान ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारतीय सेना प्रमुख ने कोई भी बयान ऐसे ही नहीं दिया है। पाकिस्तान उनकी यह चेतावनी हल्के में नहीं लेगा। आसिफ ने यह दावा कर दिया है कि भारत पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए सीमा पार कार्रवाई भी कर सकता है। पाकिस्तान को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। अफगानिस्तान से होने वाली घुसपैठ में भी उन्होंने भारत की भूमिका पर बात कर दी है। कई देश सऊदी अरब, यूएई, ईरान, चीन-पाकिस्तान में वह इस तरह की घुसपैठ पर रोक लगाना चाहते हैं। अफगानिस्तान पर हमला करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि काबुल आतंकवादियों का अड्डा बन गया है।

    सेना प्रमुख के बयान से उड़ी पाकिस्तान की नींद

    जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि – ‘ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक ट्रेलर था और यह 88 घंटे में खत्म हो गया। यदि पाकिस्तान हमें मौका देगा तो हम उसको सिखाएंगे कि जिम्मेदार राष्ट्र अपने पड़ोसियों के साथ कैसे पेश आते हैं’। इसी बयान के बाद अब पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है। पाकिस्तान इसको अब सैन्य कार्रवाई का संकेत मान रहा है।

    भारत पर नहीं कर सकते भरोसा

    ख्वाजा आसिफ ने यह भी कह दिया है कि पाकिस्तान दो मोर्चों भारत और अफगानिस्तान पर फंस सकता है। भारत इस स्थिति में युद्ध से बचते हुए सीमा पर हमला करने की कोशिश भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी भी हालत में भारत पर भरोसा नहीं करेगा। मिडिल ईस्ट मुद्दों पर भी उन्होंने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि गाजा पर अंतरराष्ट्रीय बलों में पाकिस्तान की भागीदारी पर बात की। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि अब्राहम समझौते में शामिल होने वाला है।
  • Punjab News: YBG Action core Committee के साथ 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, केस दर्ज

    Punjab News: YBG Action core Committee के साथ 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, केस दर्ज

    लुधियानाः जिले में स्थित YBG Action core Committee के साथ 100 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। लुधियाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते शिकायतकर्ता वाईबीजी एक्शन कोर कमेटी, ग्रैड सिटी प्लाजा ए-वन सुगंध विहार, लुधियाना ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कंपनी को प्रॉपर्टी के इकरारनामे/एग्रीमेंट के रूप में दी गई बयाना राशि को हासिल करके उनके प्रोजेक्टर को पूरा करने के बजाय, कंपनी में और शेयर हासिल करने के लिए कंपनी के शेष निदेशकों के खिलाफ मामला/दावा दायर किया और प्रोजेक्ट को पूरा नहीं किया और आवेदक पक्ष के अधिकारों का हनन किया।

    आरोपियों ने अपने परिवार के सदस्यों अंजना ग्रेवाल और राजिंदर कौर रासी (कंपनी कर्मचारी) के पक्ष में रजिस्ट्री करवा ली और शिकायतकर्ता के साथ 100 करोड़ रुपये की अमानत में खयानत करके धोखाधड़ी की गई। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।