Blog

  • Jalandhar News: क्रिश्चन समुदाए का भाणा सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन, सिद्धू मूसेवाला की मां के लेकर पहुंचे पुतले, देखें वीडियो

    Jalandhar News: क्रिश्चन समुदाए का भाणा सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन, सिद्धू मूसेवाला की मां के लेकर पहुंचे पुतले, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में पंजाब मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी मिन्हास और भाणा सिद्धू द्वारा पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद क्रिश्चन समुदाय ने 5 दिसंबर को डीसी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

    जहां क्रिश्चन समुदाय द्वारा भाणा सिद्धू, तेजस्वी मिन्हास सहित एक अन्य महिला के पुतले फूकंने के लिए लाए गए। हैरानी की बात यह है कि इस प्रदर्शन में तीसरे पुतले में जिस महिला की तस्वीर लगी है, वह कोई ओर नहीं बल्कि मशहूर दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की तस्वीर है। इसको लेकर सिद्धू मूसेवाला के फैंस में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सिद्धू मूसेवाला की मां को बिना वजह से बदनाम किया जा रहा है।

    जबकि इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में अब कुछ लोगों का कहना है कि वह भाणा सिद्धू की मां का पुतला लेकर आए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उक्त महिला गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर है। लेकिन इस मामले को लेकर अभी तक क्रिश्चन समुदाय की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • Punjab News: खेतों में पतंग पकड़ने गए बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, चेहरे को बुरी तरह नोंचा, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों में पतंग पकड़ने गए बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, चेहरे को बुरी तरह नोंचा, देखें वीडियो

    लुधियानाः मुल्लापुर के गांव जांघपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां खेतों में पतंग पकड़ने गए एक 8 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया। मौके पर मौजूद बच्चे के बड़े भाई ने घटना की जानकारी पिता को दी, जिसके बाद पिता ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया। बाद में परिजनों ने बच्चे को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सिविल अस्पताल लुधियाना में भेजा गया। वहां से भी बच्चे को डॉक्टरों ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रेफर किया। वही अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि कुत्तों ने बच्चे के सिर, चेहरे और आंख को बुरी तरह से नोंच डाला है।

    जानकारी देते हुए घायल बच्चे हैप्पी के पिता शारदा निवासी मुल्लापुर ने बताया कि वह मजदूरी करता है।उसके परिवार में 1 बेटी और 2 बेटे है, जिसमें से घायल हैप्पी उसका सबसे छोटा बेटा है जो चोथी क्लास में पढ़ता है। उसने बताया कि मंगलवार की शाम हैप्पी अपने बड़े भाई और अन्य बच्चों के साथ खेतों में पतंग पकड़ने गया। जहां कुत्तों के झुंड ने उसे चारों तरफ से घेरकर बुरी तरह से नोंचना शुरू कर दिया। उनका बड़ा बेटा ये मंजर देखकर बुरी तरह डर गया और उसने भागकर मुझे उसकी सूचना दी।

    पीड़ित ने बताया कि मौके पर पहुंचकर उसने कुत्तों को भगाया और बेटे को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की हालत गंभीर है। कुत्तों ने बच्चे के सिर, चेहरे और आंख को बुरी तरह से नोंच डाला है और उसकी बाई आंख बुरी तरह डैमेज हो गई है। जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पिता ने मांग की कि इन अवारा कुत्तों पर लगाम लगाई जाए, ताकि उनके बच्चे आराम से कहीं आ-जा सकें।

  • Jalandhar News: बिना महिला कर्मचारी की मौजूदगी में 7 की गिरफ्तारी को लेकर थाने में हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बिना महिला कर्मचारी की मौजूदगी में 7 की गिरफ्तारी को लेकर थाने में हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ज़िला परिषद की चुनावी गतिविधियों के चलते वरियाणा ज़ोन में लोग अपने उम्मीदवार के समर्थन में गलियों में पोस्टर लगा रहे थे। लोगों का आरोप है कि इस मामले को लेकर मकसूदां थाना पुलिस ने 4 महिलाओं समेत 7 लोगों को जबरन थाने ले गई और उन्हें वहां जाकर हिरासत में लिया। गिरफ्तार लोगों का कहना है कि जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया तो उस समय महिला पुलिस कर्मचारी पुलिस टीम के साथ मौजूद नहीं थीं।

    इस पर वरियाणा ज़ोन के कांग्रेस उम्मीदवार खुद मकसूदां थाने पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब हम थाने पहुँचे तो पुलिस कर्मचारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि हम महिलाओं को छोड़ देते हैं, लेकिन तीन पुरुषों को वेरिफाई करके छोड़ेंगे। इस बात को लेकर लोगों में भारी रोष दिखा और उन्होंने थाने का घेराव कर दिया।

  • पंजाबी गायक औजला की 10 हजार हीरों से बनी P-POP कल्चर चेन, देखें वीडियो

    पंजाबी गायक औजला की 10 हजार हीरों से बनी P-POP कल्चर चेन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी सिंगर करण औजला का पी पॉप कल्चर टूर शुरू हो चुका है। पंजाब के मोहाली में 2026 में करण औजला का शो होगा। इस शो के लिए करण औजला को वेंकुवर की कंपनी ने P-POP कल्चर चेन बनाकर दी है। अभी तक ये चेन सिंपल नजर आ रही थी। इस चेन के बारे में कंपनी ने अब पूरी जानकारी साझा की है। करोड़ों रुपए में इस चेन की कीमत है। हालांकि कंपनी ने इसका रेट नहीं बताया है। इतना बताया है कि ये चेन 10 हजार हीरों से बनाई गई है। करन औजला का पी पॉप कल्चर टूर भारत में दिल्ली से 28 फरवरी को शुरू होगा। मुंबई और पुणे के बाद 14 मार्च 2026 को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में शो होगा। इसके लिए टिकटों की आनलाइन सेल पहले से शुरू हो चुकी है। वेंकुवर की डायमंड ज्वैलरी कंपनी ने करण औजला की चेन के बारे में बताया कि इस चेन को स्पेशल उनके पी-पॉप कल्चर शो के लिए डिजाइन किया गया है। करण का ये पी-पॉप कल्चर टूर नवंबर से आबू धाबी से शुरू हो चुका है जो 2026 में भारत में भी होगा। करण औजला अपने गले में इस चेन को पहने नजर आएंगे। इस चेन को बनाने में 65 कैरेट हीरे का यूज किया गया है।कंपनी ने चेन के रेट के बारे में नहीं बताया है। ये दावा किया गया है कि इस चेन को बनाने में लंबा वक्त लगा है। इसमें हीरों के साथ-साथ 5 हजार कीमती स्टोन लगे हैं। जिनसे ये चेन अंधेरे में भी गले में चमकती हुई नजर आती है। इसके अलावा चेन को बनाने में 300 ग्राम सोने का यूज किया गया है। इससे ही इस चेन की कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। कंपनी ने दुनिया में इस तरह की एक ही चेन बनाई है। इसे भी स्पेशल करन औजला के टूर के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने खुद इस चेन को करन औजला को सौंपा, इसका वीडियो भी इंस्टा पर शेयर किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस चेन में गोल हीरे लगाए गए हैं। 10 हजार हीरों से ये चेन सजी है। इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर वैंकुवर की इस कंपनी ने बताया है कि इस चेन को बनाने और डिजाइन करने में उनकी बहुत मेहनत लगी है। इसको बनाने के लिए लेबर के असंख्य घंटे गए हैं। क्योंकि लेबर ने 10 हजार हीरों को पी-पॉप लिखने के लिए अंग्रेजी के शब्दों के हिसाब से इसकी कटिंग की है। एक-एक हीरे को बाद में जोड़ा गया है। स्टोन को जोड़ने और चेन की कड़ियां बनाने में अथक मेहनत लगी है।
  • Jalandhar News: पुलिस कर्मचारी की हुई मौत, घर से सुसाइड नोट बरामद

    Jalandhar News: पुलिस कर्मचारी की हुई मौत, घर से सुसाइड नोट बरामद

    जालंधर, ENS: मेहितपुर के निकटवर्ती गांव संगोवाल के पास पुलिस कर्मचारी द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान रणजीत सिंह राणा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारी पटियाला इलाके में ड्यूटी करता था, जिसने आज सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं उससे एक सुसाइड नोट भी मिला है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/punjab-police-constable-ends-his-life-by-hanging-himself/

    सुबह जब रणजीत ड्यूटी जाने के लिए कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों के लोगों को कुछ शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो उन्हें रणजीत फंदे पर लटका हुआ मिला। रणजीत के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।

    मृतक रणजीत पटियाला में पंजाब पुलिस की 5वीं कमांडो बटालियन में तैनात थे। पड़ोसियों का कहना है कि काफी दिनों से छुट्टी पर थे। मेहितपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। हांलाकि अभी यह सामने नहीं आया कि इस नोट में क्या लिखा हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

  • शेयर बाजार में आज दिखी हरियाली, Sensex में 100 से अधिक अंकों की बढ़त

    शेयर बाजार में आज दिखी हरियाली, Sensex में 100 से अधिक अंकों की बढ़त

    बिजनेसः दो दिन लगातार गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में यह तेजी मामूली रही। निफ्टी आज बढ़त के साथ 25864.05 अंक पर खुला जबकि 30 सूचकांक वाला सेंसेक्स आज 84,607.49 अंक पर खुला था। थोड़ी देर बाद दोनों सूचकांक में तेजी से बढ़त दिखी जिसके बाद निफ्टी उछाल मारते हुए 25875.30 अंक पर पहुंच गया था, जोकि ओपनिंग से 35.65 अंक अधिक है और सेंसेक्स की बढ़त कुछ देर के बाद 100 से अधिक अंकों की हो गई।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दर पर घोषणा से पहले बैंकिंग और तेल शेयरों में मुनाफा वसूली हावी होने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 436 अंक टूट गया जबकि निफ्टी में 121 अंकों की गिरावट रही।

    बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 436.41 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर करीब 2 सप्ताह के निचले स्तर 84,666.28 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 719.73 अंक लुढ़ककर 84,382.96 पर आ गया था। इसी के साथ टॉप गेनर्स में TIPSFILMS, SCPL, AKSHOPTFBR, FOCUS, STCINDIA और TVVISION ने जगह बनाई।

  • Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार! फूफा ने किया भतीजी से दुष्कर्म, केस दर्ज

    Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार! फूफा ने किया भतीजी से दुष्कर्म, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: देहात इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां भतीजी को फूफा मनाली घूमाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले को लेकर फूफा ने भतीजी को किसी को ना बताने को लेकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद घर में पहुंचकर एक माह के बाद डरी हुई लड़की ने परिवार को घटना के बारे में बताया था। परिवार ने घटना की शिकायत थाना फिल्लौर की पुलिस को दी।

    थाना फिल्लौर में 35 साल के व्यक्ति के खिलाफ अपहरण, रेप व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमन सैनी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी होशियारपुर के एक गांव का रहने वाला है। उसकी तलाश में एक विशेष टीम रेड कर रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है।

    आरोपी की 23 साल की भतीजी ने कहा कि 19 नवंबर को उसके फूफा घर से अपनी कार में घुमाने के लिए मनाली ले गया था। वहां उसके साथ रेप किया और उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। वह फूफा की धमकी से डर गई थी। फूफा उसे लगातार परेशान कर रहा था। इसलिए उसने फैमिली को पूरा घटनाक्रम बता दिया। जांच में यह बात आई है कि कुछ समय पहले ही आरोपी कुवैत से आया था। पुलिस ने विशेष टीमें बनाई हैं, जो आरोपी व्यक्ति की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

  • Jalandhar News: मेन चौक पर ऑटो और बाइक सवार में हुआ झगड़ा, ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर ऑटो और बाइक सवार में हुआ झगड़ा, ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: डॉक्टर बीआर अंबेडरकर चौक सहित अन्य चौंकों पर पुलिस ऑनलाइन चालान काटने में लगी हुई है। जहां पुलिस 4 चौकों पर लगे कैमरों से चालान तो रोजाना काटकर वाहवाही लूटने में लगी है, लेकिन दूसरी ओर लोगों को आ रही परेशानी का कोई हल नहीं निकाल रही। ऐसे में जब ट्रैफिक पुलिस के उच्च अधिकारियों से चौकों पर लोगों को आ रही परेशानी और जैबरा क्रॉसिंग के बारे में जागरूक ना होने को लेकर कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

    यही कारण है कि इस चौक पर भारी ट्रैफिक की समस्या को लेकर लोग आपस में उलझने लग गए। इसका ताजा मामला लवली ऑटो के बाहर देखने को मिला। जहां ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने के बाद चौक पर करीब 10 मिनट तक हंगामा होता रहा। जिसके बाद घटना स्थल पर ट्रैफिक भी जाम हो गया। मामले की जानकारी देते हुए ऑटो चालक ने बताया कि वह लाइट पर खड़ा था। ग्रीन लाइट होते ही उसने बाइक सवार को कहा कि साइड हो जाए। तभी बाइक सवार ने अचानक ऑटो को जोर से टांग मार दी। ऑटो चालक के अनुसार जब उसने पूछा कि टांग क्यों मारी।

    तो बाइक सवार ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना में उसे चक्कर आ गए। इसके बाद 2 अन्य युवक भी आकर उसे पीटने लगे। ऑटो में बैठी सवारियों ने उसको बचाया। घटना के बाद ऑटो चालक के परिजन मौके पर पहुंचे और महिलाओं ने भी जोरदार हंगामा किया। कुछ देर तक दोनों पक्षों में बहसबाजी चलती रही। दूसरी ओर, बाइक सवार का कहना है कि ऑटो चालक ने उस पर पहले हमला किया और उसने अपनी सुरक्षा में जवाब दिया। घायल ऑटो चालक की ओर से शिकायत थाना नंबर 4 की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: बुआ के बेटे ने करवाया हमला, 12 दिन बाद युवक की मौत, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बुआ के बेटे ने करवाया हमला, 12 दिन बाद युवक की मौत, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के थाना पतारा के अंतर्गत आते बुआ के बेटे द्वारा दोस्तों के संग मिलकर युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। हमले के 12 दिन बाद युवक ने इलाज दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा को बढ़ाकर हमले में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य व पांचवा आरोपी अभी फरार चल रहा है। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई है। मृतक की पहचान तल्लन निवासी तेजिंदर सिंह उर्फ निक्का के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी आदमपुर राजीव कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को शाम के 6:00 बजे के करीब तेजिंदर सिंह अपने बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। तभी गाड़ी में आए अज्ञात हमलावरों द्वारा उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें तेजिंदर को गंभीर रूप से चोटें आई। तेजिंदर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया था। पुलिस ने तेजिंदर की मां बलविंदर कौर के बयान दर्ज करके हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन इलाज दौरान 8 दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया।

    इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है। वहीं पुलिस ने 8 और 9 की दरमियानी रात को वारदात में शामिल 5 आरोपियों की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परजिंदर सिंह, जसकरण सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ मोहित, जिंदर उर्फ लाडी के रूप में हुई है।

    डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ दौरान पता लगा की मुख्य आरोपी गुरदीप सिंह है। जो की मृतक तेजिंदर की बुआ का बेटा है। तेजिंदर और गुरदीप की आपस में पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते गुरदीप ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया था। डीएसपी ने बताया कि आरोपी गुरदीप को ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है। वही गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करके चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • Punjab News: नोटिस मामले में नवजोत कौर सिद्धू ने दी सासंद रंधावा को चेतावनी, पढ़े आदेश की कॉपी

    Punjab News: नोटिस मामले में नवजोत कौर सिद्धू ने दी सासंद रंधावा को चेतावनी, पढ़े आदेश की कॉपी

    अमृतसरः पंजाब में 2027 के विधान सभा चुनावों से पहले एक बार फिर से कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। हालांकि यह कलह काफी देर से सामने आ रही थी, लेकिन पंजाब प्रधान अमरिंदर राजा वडिंग इसे दरकिनार कर रहे थे और अंदरूनी कलह के दावों को झूठा बता रहे थे। लेकिन अब नवजोत कौर सिद्धू द्वारा जब खुलकर विरोध किया जा रहा है तो राजा वडिंग ने इन मामलों को लेकर चुप्पी साधी हुई है। दूसरी ओर सासंद सुखजिदंर रंधावा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया।

    बीते दिन उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू को कानूनी नोटिस जारी करके माफी मांगने का आग्रह किया। उन्होंने पत्र में कहा कि अगर सिद्धू माफी नहीं मांगती तो 7 दिनों में उनके नोटिस का वह जवाब दे, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर अब पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने सांसद सुखजिंदर रंधावा के कानूनी नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि वह अपने बयानों पर अडिंग हैं।

    सिद्धू ने नोटिस को निराधार बताते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रंधावा इसे वापिस नहीं लेते हैं, तो वह भी कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अंतर्गत आती हैं और मीडिया रिपोर्टों पर आधारित हैं। बता दें 2022 के चुनावों के दौरान भी कांग्रेस में इसी तरह से अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई थी और इसी कारण कांग्रेस को हार का सामना भी करना पड़ा था। ऐसे में एक बार फिर से 2027 के चुनावों से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह कई मायने निकाल रही है और कांग्रेस पार्टी के लिए यह चिंता का विषय है।