Punjab News: खेतों में पतंग पकड़ने गए बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, चेहरे को बुरी तरह नोंचा, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः मुल्लापुर के गांव जांघपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां खेतों में पतंग पकड़ने गए एक 8 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया। मौके पर मौजूद बच्चे के बड़े भाई ने घटना की जानकारी पिता को दी, जिसके बाद पिता ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया। बाद में परिजनों ने बच्चे को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सिविल अस्पताल लुधियाना में भेजा गया। वहां से भी बच्चे को डॉक्टरों ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रेफर किया। वही अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि कुत्तों ने बच्चे के सिर, चेहरे और आंख को बुरी तरह से नोंच डाला है।

जानकारी देते हुए घायल बच्चे हैप्पी के पिता शारदा निवासी मुल्लापुर ने बताया कि वह मजदूरी करता है।उसके परिवार में 1 बेटी और 2 बेटे है, जिसमें से घायल हैप्पी उसका सबसे छोटा बेटा है जो चोथी क्लास में पढ़ता है। उसने बताया कि मंगलवार की शाम हैप्पी अपने बड़े भाई और अन्य बच्चों के साथ खेतों में पतंग पकड़ने गया। जहां कुत्तों के झुंड ने उसे चारों तरफ से घेरकर बुरी तरह से नोंचना शुरू कर दिया। उनका बड़ा बेटा ये मंजर देखकर बुरी तरह डर गया और उसने भागकर मुझे उसकी सूचना दी।

पीड़ित ने बताया कि मौके पर पहुंचकर उसने कुत्तों को भगाया और बेटे को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की हालत गंभीर है। कुत्तों ने बच्चे के सिर, चेहरे और आंख को बुरी तरह से नोंच डाला है और उसकी बाई आंख बुरी तरह डैमेज हो गई है। जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पिता ने मांग की कि इन अवारा कुत्तों पर लगाम लगाई जाए, ताकि उनके बच्चे आराम से कहीं आ-जा सकें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *