Blog

  • Punjab: केंद्रीय मंत्री SP Singh Baghel श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab: केंद्रीय मंत्री SP Singh Baghel श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल आज श्री दरबार साहिब अमृतसर में नतमस्तक होने पहुंचे। जहां उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका और गुरबानी कीर्तन सुना। उन्होंने कहा कि दरबार साहिब में आकर उन्हें शांति मिलती है। वह जब भी श्री दरबार साहिब पहुंचते है तो वह जलियांवाला बाग जरूर जाते है।

    वहीं उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप सरकार को तीन साल हो गए है, लेकिन वह आज तक लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। न ही लोगों से किए वादे पूरे कर पाई है। उन्होंने पंजाब में बढ़ रहे क्राइम और नशे पर सरकार को घेरा। कहा कि दिन-ब-दिन पंजाब में नशा बढ़ता जा रहा है। नशे की दलदल में फंस कर युवा मौत के घाट उतर रहा है। इसके बाद उन्होंने आईआईएम कालेज में रखे एक समागम में मुख्यमेहमान के रूप में शिरकत की।

  • Punjab : गाली गलौच करने से रोका, तो नाबालिग की बेरहमी से की पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab : गाली गलौच करने से रोका, तो नाबालिग की बेरहमी से की पिटाई, देखें वीडियो

    गुरदासपुर –  ट्यूबवेल पर नहा रहे युवकों ने 11 वर्षीय नाबालिग की पिटाई कर दी। पीड़ित की पहचान गुरमेर सिंह के तौर पर हुई है। गांव मूल्यावाल में ट्यूबवेल पर नहा रहे युवकों को गुरमेर ने गाली-गलौज करने से रोका, तो उन युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। युवकों ने गुरमेर जबरदस्ती पानी में गोते लगवाए और पिटाई की। जिससे बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची बच्चे की मां को देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पिटाई किए जाने से बच्चा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गुरमेर सिंह की मां मीरा ने बताया कि उसके पति रंजीत सिंह अमेरिका में रहते है और अपने तीन बच्चों के साथ वह गांव में अकेली रहती है। जमीन की देखभाल खुद करती है। कुछ दिन पहले उनके ट्यूबल पर 6 के करीब युवक नहाने के लिए आए थे। वह ऊंची आवाज में एक दूसरे के साथ गाली गलोच कर रहे थे। गाली गलौज की आवाज सुनने के बाद उसने अपने बच्चों को कहा कि ट्यूबल पर जाकर शरारती युवकों को मना करके आए कि गाली गलौच ना करे। जिसके बाद गुरमेर युवकों को गाली गलौच ना करने से मना करने गए गया तो युवकों ने गुरमेर को ट्यूबवेल में गिरा कर गोते लगाए और मारपीट की। 

    बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मीरा मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत देने के बाद पुलिस ने बच्चे का बयान दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक उक्त शरारती युवकों को पकड़ा नही है। उन्होंने मांग की है कि उक्त युवकों  के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।इस मामले को लेकर नौशेरा माझा सिंह चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने कहा कि डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद बच्चे के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: NRI की कोठी से सामान चोरी कर रहे थे चोर, लोगों ने मौके पर पकड़ा, देखें वीडियो

    Punjab: NRI की कोठी से सामान चोरी कर रहे थे चोर, लोगों ने मौके पर पकड़ा, देखें वीडियो

    मोगाः चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। एप्रेक्स कॉलोनी पर एक बंद पड़े एनआरआई की कोठी को चोरों ने निशाना बनाया। चोर पिछले कुछ दिनों से रात के अंधेरे में कोठी में घुसते थे और समान खोल कर फरार हो जाते थे। पास के घर में लगे से सीसीटीवी फुटेज से इस चोरी का पता चला। जिसके बाद लोगों ने बंद घर का ताला खोल जब अंदर गए तो देखा कि दो चोर घर केे अंदर से समान खोल कर इक्कठे कर रहे थे।

    जिसके बाद दोनों चोरों को मौके पर पकड़ लिया गया। जिसके बाद पुलिस के हवाले सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज करके जांच शुरू दी है। लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस एनआरआई की कोठी में कुछ अजीब सी हल चल दिख रही थी। कुछ अज्ञात लोग इस कोठी के आसपास घूम रहे थे। जिसके बाद शक होने पर जब सीसीटीवी चैक किए तो एक व्यक्ति कोठी में जाता दिखाई दिया। जिसके बाद चोरों को मौके पर पकड़ा गया।

  • Punjab: Pump Manager से 5 लाख लूटने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: Pump Manager से 5 लाख लूटने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंप कर्मचारी ही निकला लूट का मास्टर माइंड, प्रेस कान्फ्रैंस में खुलासा

    बठिंडाः गांव जोधपुर में पेट्रोल पंप मैनेजर से हुई 5 लाख रुपए की लूट को पुलिस ने 24 ट्रेस कर लिया है। बठिंडा पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों के गिरफ्तार किया है। पलिस ने आरोपियों से 5 लाख रुपए कैश, 3 मोटरसाइकिल, 4 लोहे की राड़ औऱ एक हथौड़ा बरामद किया है। इस लूट का मास्टरमाइंड पेट्रोल पर काम करने वाला कर्मचारी ही निकाल है। जानकारी के अनुसार गांव जोधपुर में पंप मैनेजर पांच लाख रुपए की नगदी से भरा बैग लेकर दूसरे पंप में जमा करवाने जा रहा था। जब मैनेजर वहां से निकला तो पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने इसकी सूचना अपने साथियों को दी। जिसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम देते मैनेजर को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने हथियारों से हमला कर मैनेजर से पैसों से भरा बैग छीना और मौके से फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
  • कुख्यात गैंगस्टर के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

    कुख्यात गैंगस्टर के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

    झारखंडः राज्य के जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पर कुख्यात गैंगस्टर रहे अमरनाथ सिंह के भाई की बाईक सवारों द्वारा सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गैंगस्टर अमरनाथ सिंह कि हमलावरों ने पिछले साल ही हत्या कर दी थी।

    पुलिस के मुताबिक यह वारदात देर शाम जमशेदपुर के मानगो के शांति नगर इलाके में डब्लू सिंह के घर के पास ही हुई। गैंगस्टर अमरनाथ सिंह के बड़े भाई डब्लू सिंह एक सरकारी मुलाजिम थे। वह सिंचाई विभाग में काम करते थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पूछताछ के दौरान डब्लू सिंह के परिवारवालों ने कुछ लोगों का नाम बताया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और परिवार वालों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • Helicopter की समुद्र में Emergency लैंडिंग, 3 क्रू मेंबर्स लापता

    Helicopter की समुद्र में Emergency लैंडिंग, 3 क्रू मेंबर्स लापता

    नई दिल्ली – भारतीय तटरक्षक बल के एक ALH हेलीकॉप्टर को समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। तटरक्षक बल ने जानकारी दी है कि 2 सितम्बर 2024 को रात 11 बजे गुजरात के पोरबंदर में मोटर टैंकर हरि लीला से एक घायल चालक दल के सदस्य को निकालने के लिए  ALH हेलीकॉप्टर को भेजा गया था।

    हालांकि हेलीकॉप्टर को समुद्र में आपात्कालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इंडियान कोस्ट गार्ड ने ट्वीट कर के जानकारी दी है कि यह घटना तब हुई जब हेलीकॉप्टर निकासी के लिए जहाज के पास आ रहा था। इस बात की जानकारी आईसीजी ने दी। इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि विमान का मलबा मिल गया है।

    अब ICG ने सर्च ऑपरेशन के लिए 4 जहाजों और दो विमानों को लगाया है। उन्होंने कहा ऑपरेशन के दौरान 4 एयर क्रू के साथ आईसीजी एएलएच हेलीकॉप्टर को समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। एक क्रू को बरामद कर लिया गया है और बाकी 3 की तलाश जारी है।

     
  • इस राज्य में सरकारी नौकरी की बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

    इस राज्य में सरकारी नौकरी की बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

    नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे नौजवानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान में लोक सेवा आयोग ने प्रशासनिक सेवा सहित कुल 733 पदों पर भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के अन्तर्गत राज्य सेवाओं के 346 एवं अधीनस्थ सेवाओं के 387 पदों पर भर्ती का नौटिफिकेशन जारी किया गया।इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 19 सितंबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 तय की गई है।

  • T-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ ने की सन्यास की घोषणा

    T-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ ने की सन्यास की घोषणा

    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ ड्वेन ब्रावो ने सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि वह कैरिबियाई प्रीमियर लीग के जारी सीज़न के बाद इस टूर्नामेंट को अलविदा कह देंगे। ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (टीकेआर) के इस सीज़न के पहले मुक़ाबले से पूर्व ब्रावो ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए शेयर की। हालांकि ब्रावो दुनिया के अन्य हिस्सों में खेली जाने वाली टी20 लीग का हिस्सा बने रहेंगे।

    ब्रावो ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “यह एक बेहतरीन यात्रा रही है। यह सीज़न कैरिबियाई लोगों के सामने मेरा अंतिम पेशेवर टूर्नामेंट होगा। टीकेआर ही वो जगह थी जहां से मेरे लिए हर चीज़ की शुरुआत हुई थी और अपनी टीम के साथ ही इस यात्रा का अंत होगा।”

  • पहले मांगा Mobile हॉट स्पॉट, फिर कर दी हत्या

    पहले मांगा Mobile हॉट स्पॉट, फिर कर दी हत्या

    नई दिल्ली – महाराष्ट्र के पुणे में मोबाइल हॉट स्पॉट के विवाद में बैंक मैनेजर की हत्या की गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना देर रात की है। प्राइवेट बैंक में काम करने वाले वासुदेव रामचंद्र कुलकर्णी(47) की चार लोगों ने मिलकर हत्या कर दी।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक 4 में से 3 आरोपी नाबालिक है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में मयूर भोषले नाम के 19 वर्षीय लड़के को भी गिरफ्तार किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि वासुदेव रामचंद्र अपने घर के पास वॉक करने के लिए निकले थे।

    इस दौरान नशे की हालत में इन युवकों ने उनसे मोबाइल हॉटस्पॉट मांगा और इसी बात के विवाद को लेकर इन लड़कों ने बैंक मैनेजर की हत्या कर दी। पुलिस ने  सभी आरोपियों को हत्या की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab: Chohan Salon & Spa Center पर पुलिस की रेड, 8 लड़कियों और 5 लड़कों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: Chohan Salon & Spa Center पर पुलिस की रेड, 8 लड़कियों और 5 लड़कों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधाः पुलिस अधिकारी

    अमृतसरः अमृतसर जोड़ा फाटक के पास स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर में रेड कर अंदर से 8 लड़कियां और 5 लड़कों हिरास्त में लिया है। स्पा सेंटर में पुलिस की रेड 8 घंटे तक चली। इस दौरान पुलिस ने रात करीब 1 बजे सैलून से लड़के और लड़कियों को हिरास्त में लिया है। इस संबंधी महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि सैलून की आड़ में जोड़ा फाटक के पास चौहान स्पा सेंटर के ऊपर देह व्यपार का धंधा चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने रेड कर 8 लड़कियां और 5 लड़कों को हिरास्त में लेकर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। जिसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।