T-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ ने की सन्यास की घोषणा

नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ ड्वेन ब्रावो ने सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि वह कैरिबियाई प्रीमियर लीग के जारी सीज़न के बाद इस टूर्नामेंट को अलविदा कह देंगे। ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (टीकेआर) के इस सीज़न के पहले मुक़ाबले से पूर्व ब्रावो ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए शेयर की। हालांकि ब्रावो दुनिया के अन्य हिस्सों में खेली जाने वाली टी20 लीग का हिस्सा बने रहेंगे।

ब्रावो ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “यह एक बेहतरीन यात्रा रही है। यह सीज़न कैरिबियाई लोगों के सामने मेरा अंतिम पेशेवर टूर्नामेंट होगा। टीकेआर ही वो जगह थी जहां से मेरे लिए हर चीज़ की शुरुआत हुई थी और अपनी टीम के साथ ही इस यात्रा का अंत होगा।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *