Blog

  • पंजाब : लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    नंगल : सरकारी कलौनी डब्बल एफ ब्लाक में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यह घटना सुबह लगभग 4.30 बजे के करीब हुई है। नंगल की अड्डा मार्केट में लवली ट्रैवल के नाम से दुकान करने वाले हरपाल सिंह के बेटे प्रीत इंद्र सिंह ने बताया कि उसने जनशताब्दी से दिल्ली दुकान के लिए सामान लेने जाना था और बाबा बालक नाथ गली से अपने स्कूटर पर डब्बल एफ ब्लाक पंहुचा। वहा से उसने दुकान पर काम करने वाले एक लड़के को लेना था। इसी दौरान 4 युवकों ने लोहे की रॉड और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहां एक व्यक्ति ने बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन लुटेरों ने उसे भी हमला कर घायल कर दिया।

    प्रीतइंद्र सिंह ने बतया कि हमलावर उससे एक बैग, जिसमें कैश भी था और गले से सोने की चैन झपट कर फरार हो गए। हमले में घायल हुए बीबीएमबी के कर्मचारी रछपाल सिंह राणा ने कहा कि वह चीख-पुकार सुन घर से बाहर आ कर देखा तो 4 लोग पीड़ित को बुरी तरह पीट रहे थे। उन्होंने बताया कि अगर पहुंचने में देरी हो जाती तो कुछ भी हो सकता था। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पंहुचे वार्ड के पार्षद रणजीत सिंह ने इस वारदात को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस ने लुटेरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस थाना प्रभारी इंसपेक्टर रजनीश चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी रजनीश चौधरी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम ने दिया इस्तीफा 

    मुंबई: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना है। राजनीति गलियारों में चर्चा है कि अगर चव्हाण बीजेपी में शामिल होते हैं तो ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। संभावना है कि बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेजेगी।

    दरअसल अशोक चव्हाण ने इस्तीफा देने से पहले आज सुबह विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि चव्हाण ने नार्वेकर से मुलाकात की और इस्तीफे की प्रक्रिया को समझा। चव्हाण यह कहकर नार्वेकर के कार्यालय से चले गए कि मैं फिर आऊंगा। इसलिए चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेनीथल्ला कल मुंबई में थे। मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में अशोक चव्हाण भी मौजूद थे। अब उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, चाय बनाते समय फटा सिलेंडर

    मुक्तसरः पंजाब के मुक्तसर साहिब में दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, मुक्तसर के अबोहर रोड गली नंबर 12 में सुबह तड़के एक घर में गैस सिलेंडर फटने से रसोई की छत उड़ गई। वहीं घर का मालिक घायल हो गया। रसोई में पड़ी फ्रिज, बर्तनों सहित अन्य सामान भी टूट गया। जानकारी देते हुए घर के मालिक प्रदीप ने बताया कि सोमवार की सुबह चार बजे उठा और चाय बनाने के लिए रसोई में गया। गैस ऑन की तो वे लीक होने लगी। इसके बाद एकदम से सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ और रसोई की छत उड़ गई। वहीं फ्रिज, बर्तनों सहित अन्य सामान टूट गया। जबकि उसका मुंह भी थोड़ा सा झुलस गया है और पांव पर भी चोटें आई हैं। सिलेंडर फटने से उसका काफी नुकसान हो गया है।

  • क्रिकेट की दुनिया का अनोखा लम्हा, एक ही गेंद पर Hit Wicket, Six, No Ball

    नई दिल्लीः क्रिकेट को हमेशा से ही अनिश्चितताओं का खेल कहा गया है। इस खेल में अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो फैंस को हैरान कर जाता है। लेकिन रविवार को एक मैच में वो वाकिया देखने को मिला जो इससे पहले शायद ही कभी क्रिकेट की दुनिया में दिखा हो। वो वाकया था एक ही गेंद पर हिट विकेट, नो बॉल और सिक्स का…जी हां यह वाकया एक ही गेंद पर हुआ। गेंदबाज ने नो बॉल फेंकी, बल्लेबाज ने छक्का लगाया और उसी शॉट पर हिट विकेट भी देखने को मिला। यह हुआ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच खेले जा रहे वनडे मुकाबले में।

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की बैटर अलाना किंग बल्लेबाजी कर रही थीं। गेंदबाजी पर थीं साउथ अफ्रीका की मसाबाता क्लास। ऑस्ट्रेलिया की पारी का 48वां ओवर चल रहा था जिसकी आखिरी गेंद पर यह अजीबोगरीब वाकया हुआ। दरअसल गेंदबाज क्लास ने एक कमर से ऊपर की हाइट वाली गेंद फेंकी जिसे स्क्वॉर लेग अंपायर ने नो बॉल करार दिया। इसके बाद अलाना किंग ने इस गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ा और फ्लो में उनका बल्ला स्टंप पर भी लग गया। इस तरह नो बॉल पर उन्होंने छक्का जड़ा और हिट विकेट भी हो गईं। 

    क्रिकेट की दुनिया में शायद यह घटना इससे पहले नहीं हुई थी। पर यह जानना जरूर रोचक हो जाता है कि इसके बाद क्या हुआ और नियमानुसार आउट दिया गया या फिर बल्लेबाज को रन मिले। तो आपको बता दें कि नियम के अनुसार इस गेंद को नो बॉल दिया गया और एक एक्स्ट्रा रन भी टीम को मिला। इसके अलावा बैटर अलाना किंग के खाते में 6 रन जुड़ गए। वहीं फ्री हिट भी दिया गया, यानी इस मामले में बल्लेबाज को आउट नहीं दिया गया। फिर बैटर अलाना किंग ने जले पर नमक छिड़कते हुए अगली फ्री हिट वाली बॉल पर भी छक्का लगा दिया। कुल मिलाकर दो गेंद पर 13 रन उन्हें मिले और वह आउट होने के बाद भी क्रीज पर टिकी रहीं।

    इस मैच की बात करें तो अलाना किंग ने इस जीवनदान की बदौलत ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 ओवर में 277 तक पहुंचाया। फिर दूसरी पारी में बारिश आई और वहां एक-एक रन महत्वपूर्ण हो गया। साउथ अफ्रीका की टीम ने 24.3 ओवर में 127 रन बनाए और सिमट गई। उस हिसाब से टीम को 110 रन से हार झेलनी पड़ी। क्योंकि उन्हें ओवर घटन के बाद 31 ओवर में 238 का लक्ष्य मिला था।

  • अस्पताल से मोबाइल चोरी, देखें वीडियो

    पुलिस ने नहीं लिखी शिकायत लगे आरोप

    पंचकूला : सेक्टर-6 के अस्पताल में शिशु वार्ड से मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित साहिल शिकायतकर्ता ने बताया की बच्चों की तबीयत बिगड़ने से इलाज करवाने सेक्टर 6 हॉस्पिटल मैं बीते कल से एडमिट है आज सुबह लगभग 5 बजे शिशु वार्ड से मेरी पत्नी का मोबाइल चोरी हुआ। जिसमें लगभग 15 हजार रुपए की नकदी और जरूरी दस्तावेज भी थे। उन्होंने बताया कि जहां हम थे वहां से लगभग 2-3 मोबाइल चोरी हुए है। जिसमें एक महिला अस्पताल की कर्मचारी है! पीड़ित साहिल ने बताया कि पहले तो सेक्टर 6 अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे देखने की कोशिश की, तो वहां पर कोई भी नहीं मिला। उसके बाद शिकायत देने पुलिस चौकी गया।

    वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कंप्यूटर खराब का हवाला देते हुए शिकायत लिखने से इंकार कर दिया। जब कोई रास्ता नहीं मिला तो मुझे डर सता रहा था कि चोर मेरे फोन से कोई ऐसी वारदात न कर दे, जिससे कोई नई मुसीबत ना हो जाए आखिरकार मुझे पंचकूला से बरवाला जाकर वहां पर शिकायत दी। पीड़ित ने कहा कि अगर अस्पताल से चोर बड़ी वारदात को अंजाम दे, तो उसका जिम्मेवार कौन होगा। i इसको सेक्टर 6 हॉस्पिटल प्रशासन को भी संज्ञान लेना चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।  सेक्टर-7 थाना प्रभारी से फोन पर जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली। 

  • पंजाबः अर्धनग्न होकर कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम कर्मचारियों ने आज अर्धनग्न होकर सरकार और निगम प्रशासन खिलाफ धरना लगाया है। धरनाकारियों में भगवान वाल्मीकि सेवक संघ के रवि बाली ने कर्मचारियों के साथ मिलकर निगम कमिश्नर खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दर्जा चार के कर्मचारियों ने मिलकर हाथों में मुलाजिम एकता जिंदाबाद की तख्तियां पकड़ माता रानी चौक पूरी तरह से जाम कर दिया। राहगीर लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    मामले की जानकारी देते हुए रवि बाली ने कहा कि 1 तारीख को सभी निगम मुलाजिमों को वेतन मिल जाता है, लेकिन पिछले 4 महीने से दर्जा चार कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में उनका घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कई बार अधिकारियों से बात की गई है लेकिन वह आए दिन वेतन ना आने का कोई न कोई बहाना लगा देते है। दूसरी ओर चक्का जाम की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धरनाकारियों को शांत करवा निगम कमिश्नर से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया है।

  • आग में झुलसने से महिला की मौ’त, देखें वीडियो

    पूर्णिया : एक महिला की अलाव की आग में झुलसने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वे अलाव के समीप बैठकर आग ताप रहीं थीं। आग की लपटों से महिला के शरीर का 70 फीसद से अधिक हिस्सा झुलस गया था। घटना के फौरन बाद आग में झुलसी महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दर्दनाक घटना बीकोठी थाना क्षेत्र के ओरलाहा गांव की है। मृतका की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के ओरलाहा गांव निवासी कमलेश्वरी पासवान की पत्नी अरुणा देवी (60) के रूप में हुई है। दामाद विनोद पासवान ने बताया कि ठंड लगने पर गत शाम उनकी सास चबूतरे में अलाव जलाकर आग ताप रही थीं। कि तभी कुछ पल के लिए उनका ध्यान भटका और इसी दौरान उनकी साड़ी का निचला हिस्सा अलाव के आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो उठी।

    जिसके बाद चीखने की आवाज घर में मौजूद सदस्यों ने किसी तरह आग बुझाया और आग की लपटों में झुलसी महिला को स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को पूर्णिया रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जीएमसीएच के चिकित्सक डॉक्टर अवनीश कुमार ने बताया कि आग में झुलसने से महिला की बॉडी का 70 फीसद से अधिक हिस्सा झुलस गया था। जिस वजह से काफी प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया लेकर आई है।

  • जालंधरः नगर निगम की कार्रवाई, इमारत पर चलाई डिच मशीन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम की बिल्डिंग विभाग की टीम की ओर से अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत ग्रीन मॉडल टाउन के साथ लगते ऋषि नगर में निगम की टीम ने कार्रवाई की है। जहां उन्होंने बिना मंजूरी के बन रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव सिंह ने बताया कि रिहायशी इलाके मे बन रहे कमर्शीयल निर्माण को लेकर काफी शिकायतें आ रही थी। जिसके चलते उक्त निर्माण का नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी बिल्डिंग मलिक द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया। जिसके चलते आज बिल्डिंग ध्वज की कार्रवाई करनी पड़ी। यह सारी कार्रवाई निगम कमिश्नर गौतम जैन आदेशों पर की गई है। इस दौरान एटीपी सुखदेव ने शहारवासियों से अपील है कि वह नक्शा पास करवा कर ही निर्माण करवाएं। 

  • पंजाब : 3 किलो 900 ग्राम हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार

    तरनतारन : सीआईए स्टाफ द्वारा नशा तस्करों पर काबू पाने के लिए अलग-अलग टीमें तैयार की गई है। जिसके तहत एसआई सतविंदर सिंह, सीआईए स्टाफ तरनतारन पुलिस पार्टी गश्त के दौरान गांव बघ्याड़ी मोड़ अटारी रोड पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कार नंबर पीबी02सीयू 5789आई-20 कार रंग सफेद अटारी की तरफ से आ रही है, बलजीत सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी पखोके, बिक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की पुत्र प्रकाश सिंह वासी बिहारीपुर और संदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह वासी वैरोवाल बव्या जो हेरोइन लेकर आ रहे थे, पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    कार्रवाई करने के लिए थाना झबाल के प्रमुख इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। जिन्होंने तरसेम मसीह डीएसपी सिटी तरनतारन की मौजूदगी में उक्त आरोपी और कार की तलाशी ली तो, एक काला मोमी लिफाफा बरामद हुआ। कार की पिछली सीट से सफेद और पीले रंग के 08 छोटे लिफाफे और बड़े टेप से बंद अलग-अलग पैकेट बरामद हुए। जिनमें से हेरोइन बरामद हुई। अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल 3 किलो 900 ग्राम हेरोइन पाई गई। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच की गई। आरोपियों को कोर्ट में पेशकर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • एक महीने तक धारा 144 लागू करने के आदेश जारी 

    ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में पुलिस ने राज्य में अगले एक महीने के लिए धारा-144 लागू कर दी है। वहीं इससे पहले पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर धारा-144 लागू की थी लेकिन इसके बाद अब पूरे शहर में लागू करने का ऐलान किया गया है। बता दें कि पुलिस ने किसानों के ‘दिल्ली मार्च’ के ऐलान के बाद यह फैसला लिया है। इसके साथ ही दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीमाओं को बैरिकेड्स से बंद कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने अपने जासूसों को भी आगाह कर दिया है।

    धारा 144 लगने पर इलाके या क्षेत्र में 5 या उससे ज्यादा व्‍यक्तियों के एक साथ जमा होने पर रोक होती है। अब दिल्ली में कहीं भी अब 5 या उससे ज्‍यादा लोगों के जुटने की मनाही होगी। इसका पालन न करना कानून का उल्‍लंघन माना जाएगा। हालांकि विशेष कार्यक्रमों के लिए पुलिस से अनुमति लेनी होगी। पुलिस की अनुमति के बाद ही किसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकेगा। किसानों के कूच को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जानकारी के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर पर सोमवार से कॉमर्शियल वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। मंगलवार को सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा और सिंघु बॉर्डर से किसी भी प्रकार की गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाएगी। 

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से होते हुए दिल्ली से सोनीपत या आगे के सफर को पूरा करने के लिए इंटरस्टेट बसों को कश्मीर गेट बस अड्डे से मजनूं का टीला, सिग्नेचर ब्रिज, खजूरी चौक और लोनी बॉर्डर से होते हुए आगे जाना होगा। वहीं भारी कॉमर्शियल वाहनों को डीएसआईआईडीसी कट से होते हुए बवाना रोड क्रॉसिंग और फिर बवाना चौक होते हुए औचंदी बॉर्डर से सईदपुर चौकी होते हुए केएमपी की जरिए जाना होगा। वहीं रोहतक की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को आउटर रिंग रोड पर मुकरबा चौक से होते हुए रिठाला, यूईआर 2, कंझावला और जौंती बॉर्डर होते हुए हरियाणा में प्रवेश करने की सलाह दी गई है।