Blog

  • पंजाब : चलती स्कॉर्पियो को लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना : लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर देर रात चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। घटना अग्र नगर के नजदीक की है।आग लगी देख स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति नीचे उतरा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कार ड्राइवर ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    जानकारी के मुताबिक बस्ती जोधेवाल, भगवान वाल्मीकि नगर गली नंबर 2 निवासी काका फिल्म देखकर स्कॉर्पियों से वापस घर जा रहा था। अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पल में बोनट से आग की लपटें निकलीं। काका ने किसी तरह खुद को कार से बाहर निकाला। आस-पास के लोगों की मदद भी ली, लेकिन आग की लपटें इतनी अधिक बढ़ गई थीं कि दूर से दिखाई दे रही थीं। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

  • संसद सुरक्षा चूक: आरोपियों के जले मोबाइल स्पेशल सेल को मिले

    नई दिल्ली : संसद की सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में जांच टीम को सभी आरोपियों के मोबाइल फ़ोन मिल गए हैं। हालांकि यह सभी फ़ोन जले हुए हैं। बता दें कि इस कांड को अंजाम देने से पहले सभी आरोपियों के फोन मास्टरमाइंड ललित झा ने ले लिए थे। उसने इन्हें राजस्थान भागने के दौरान तोड़कर जला दिए थे। वहीं पुलिस ने पूछताछ में ललित से इन फोन की लोकेशन उगलवा ली और आज इन्हें बरामद कर लिया है।

    स्पेशल सेल की टीम अब इन फोन से जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी।  वहीं स्पेशल सेल को जांच के दौरान मालूम हुआ है कि आरोपी एक-दूसरे से इंस्टाग्राम पर बनाए गए भगत सिंह फैन पेज के जरिए मिले थे। जांच के दौरान पता चला है कि इस पेज को देशभक्त88 नाम के हैंडल से बनाया था। इसके साथ ही इस पेज में देश के युवाओं को जोड़ने की अपील भी की गई थी। पेज पर की गई एक पोस्ट में कहा गया है कि वह लोग बीजेपी और कांग्रेस से नहीं जुड़े हैं। वह क्रांति करना चाहते हैं और उसके लिए युवा उनके साथ जुड़ें। पुलिस ने बताया है कि यह लोग अब तक कई युवाओं का ब्रेनवाश कर चुके हैं और उन्हें अपने साथ जोड़ चुके हैं। 

  • माता वैष्णो देवी भवन में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, देखें वी़डियो

    नई दिल्ली : जम्मू के रियासी जिले के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इस दौरान मां के पवित्र दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु स्‍नोफॉल का आनंद उठाते नजर आए। माता वैष्णो देवी के दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी का वीडियो भी सामने आया है। भवन पर बर्फ की सफेद चादर बिछ रही है और भक्तों ने उत्साह में माता रानी के नारे लगाए। कई श्रद्धालु इस शानदार नजारे को अपने कैमरो में भी कैद करते नजर आए।

    बता दें कि मां वैष्‍णो देवी के दरबार त्रिकुट पर्वत पर साल 2023 की यह पहली बर्फबारी है। माना जा रहा है क‍ि आज शुक्रवार की शाम तक त्रिकुट पर्वत समेत वैष्णो देवी भवन पर बर्फ की सफेद चदर देखने को मिलेगी। जानकारी के मुताब‍िक बर्फबारी के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो, इसके ल‍िए मंद‍िर प्रशासन ने भी पूरे इंतजाम क‍िए हुए है। श्रीमा ता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा मार्ग पर जमने वाली बर्फ को हटाने के ल‍िए भी पूरे इंतजाम क‍िए हुए है। इसको हटाने का न‍िरंतर प्रयास क‍िया जा रहा है।

  • बेड के अंदर मिला महिला का शव, आरोपी ने किया होश उड़ाने वाला खुलासा

    बेड के अंदर मिला महिला का शव, आरोपी ने किया होश उड़ाने वाला खुलासा

    नई दिल्ली : दिल्ली में एक व्यक्ति को अपनी 60 वर्षीय मकान मालकिन की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को बेड के बक्से में छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय देवेंद्र उर्फ ‘देव’ के पीड़िता आशा देवी के साथ ‘शारीरिक संबंध’ थे। आरोपी ने बताया कि पीड़िता उसके किसी अन्य महिला से शादी करने के खिलाफ थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। डीसीपी जॉय तिर्की के मुताबिक आरोपी को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। देवी का शव हत्या के पांच दिन बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में उनके घर से बरामद किया गया।

    आरोपी के महिला से थे अवैध संबंध

    उन्होंने कहा कि पैसे का इंतजाम करने के लिए उसके पिता को जमीन बेचनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक आरोपी 2019 में देवी के नंद नगरी स्थित घर में किरायेदार के रूप में रहने लगा और दोनों के बीच दोस्ती हो गईपुलिस के मुताबिक दोनों के बीच ‘शारीरिक संबंध’ थे अधिकारी ने बताया कि देवेंद्र की 2021 में एक अन्य महिला से मुलाकात हुई, जो देवी के घर में ही किरायेदार के रूप में रह रह थी अधिकारी के मुताबिक देवी ने अपने मकान में कुछ कमरे किराए पर दिए हुए थे

    ये है हत्या के पीछे की कहानी 

    उन्होंने बताया कि आरोपी ने दूसरी महिला ने शादी करने का फैसला किया और 4 दिसंबर को अलीगढ़ में उनकी सगाई हुई पुलिस अधिकारी के मुताबिक देवी इस बात पर गुस्सा हो गईं और उन्होंने देवेंद्र को फोन किया और उसे मिलने के लिए बुलाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी देवी के घर पहुंचा पुलिस उपायुक्त ने बताया कि देवी ने देवेंद्र से कहा कि वह उसे दूसरी महिला से शादी नहीं करने देगीदेवेंद्र ने विरोध किया, जिसपर देवी ने उसे थप्पड़ मारा और गुस्से में आकर आरोपी ने महिला के सिर पर ईंट मार दी उन्होंने बताया कि जब महिला बेहोश हो गई तो आरोपी ने उनके सिर पर ईंट से कई वार किएपुलिस के मुताबिक उसने उसका गला घोंटने की भी कोशिश की पुलिस ने बताया कि आरोपी देवी के पास से 13 हजार रुपये नकद और महिला के आभूषण लेकर अलीगढ़ से भाग गया पुलिस के मुताबिक मामला 15 दिसंबर को उस समय सामने आया जब लोगों ने कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने बताया कि जब बेड के बक्से को खोला गया तो देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ

  • जालंधरः इन इलाकों में 4 बजे तक बिजली रहेंगी बंद 

    जालंधर, ENS: सब-स्टेशनों के फीडरों की मुरम्मत के चलते 17 दिसम्बर को दर्जनों इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इसी क्रम में 66 के.वी. टांडा रोड से चलते इलाके रेरू, बचिंत नगर, सराभा नगर, जी.एम. एंकलेव, रमनीक एवेन्यू, स्वरूप नगर, पठानकोट रोड, एग्रीकल्चर कैटागरी के नूरपूर व राओवाली, हरगोबिंद नगर, डी.आर.पी., यूनिक, ट्रांसपोर्ट नगर, इंडस्ट्रीयल एरिया व आसपास के इलाके सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे।

    66 के.वी. फोकल प्वाइंट सब-स्टेशन से चलते कैटागरी-2 के फीडरों की सप्लाई अलग-अलग समय बंद रखी जाएगी। गदईपुर-1 व कोल्ड स्टोर फीडर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक, उद्योग नगर, वाटर सप्लाई, डी.आई.सी.-1, बी.एस.एन.एल. की सप्लाई सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तक, इंडस्ट्रीयल-3, सन्नफ्लैग, डी.आई.सी.-2, रंधावा मसंदा (एग्रीकल्चर) फीडरों की सप्लाई दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी जिससे गदईपुर मार्कीट, फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया, शिव नगर, रंधावा मसंदा व बुलंदपुर के ट्यूबवैल कनैक्शनों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਪਿਸ਼ਤੌਲ ਦੇ ਬਲ ਦੇ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਬੰਧੀ, ਕੀਤੀ ਲੁੱਟ ਖੋਹ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਕਸਬਾ ਹਰੀਕੇ ਇਲਾਕੇ ਅੰਦਰ ਦਿਨੋਂ ਦਿਨ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀ ਲੈ ਰਹੀਆਂ। ਇਸੇ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਕਸਬਾ ਹਰੀਕੇ ਵਿਖੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਮਾਰਗ 54 ਹਰੀਕੇ ਬਾਈਬਾਸ ਤੇ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਲੁਟੇਰਿਆ ਨੇ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੱਤਾ। ਹਰੀਕੇ ‘ਚ ਰਹਿੰਦੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਬੰਧੀ ਬਣਾ ਕੇ ਪਿਸ਼ਤੌਲ ਦੇ ਬਲ ਤੇ ਇਕ ਲੱਖ ਅਤੇ ਨਕਦੀ ਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ । ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਚੋਰੀ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਬਜ਼ੁਰਗ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਨਾਜ਼ਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਹਰੀਕੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੈ ਤੇ ਮੇਰੀ ਪਤਨੀ ਘਰ ਵਿਚ ਇਕਲੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਾਂ। ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਅਸੀ ਘਰ ਵਿਚ ਸ਼ੌ ਰਹੇ ਸੀ ਤਾਂ 12 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ 6 ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਜਿੰਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੂੰਹ ਬੰਨੇ ਹੋਏ ਸੀ। ਜੋ ਕੰਧ ਟੱਪ ਕੇ ਅੰਦਰ ਆਏ ਅਤੇ ਜਿੰਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿਚ ਪਿਸਤੌਲ ਅਤੇ ਦਾਤਰ ਫੜੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪਿਸਤੌਲ ਦੇ ਬਲ ਤੇ ਸਾਡੇ ਟਰੰਕ ਵਿਚ ਪਏ ਇਕ ਲੱਖ ਰੂਪੇ, 2 ਟੱਚ ਮੋਬਾਇਲ ਅਤੇ ਪਿੱਤਲ ਦੇ ਬਰਤਨ, ਕੱਪੜੇ ਅਤੇ ਘਰ ਦਾ ਸੌਦਾ ਪੱਤਾ ਨਾਲ ਲੈ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਸਾਡੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਤੇ ਮੇਰੀ ਪਤਨੀ ਦਾ ਗਲਾ ਵੀ ਘੁਟਿਆ ਗਿਆ।

    ਜਾਦੇ ਸਮੇਂ ਸਾਨੂੰ ਧੱਮਕੀਆਂ ਦੇ ਕੇ ਗਏ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਾਡੇ ਖਿਲਾਫ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਤੁਹਾਨੂੰ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰ ਦੇਵਾਗਾ। ਮੇਰਾ ਬਟਨਾ ਵਾਲਾ ਮੋਬਾਇਲ ਲੈ ਗਏ। ਸਾਨੂੰ ਰਾਤ 12 ਵਜੇ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਸਵੇਰ 4 ਵਜੇ ਤੱਕ ਬੰਧੀ ਬਣਾ ਰੱਖਿਆ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਹਰੀਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੀਆਂ ਇਹੋ ਜਿਹੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਸਹਿਮ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ। ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਭਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਹੈ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਦੀ ਢਿੱਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਾਰਨ ਚੋਰਾਂ ਵਲੋਂ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਤੇ ਰਾਤ ਸਮੇਂ ਲੁਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਨੂੰ ਅਸਾਨੀ ਨਾਲ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲੁਟਿਆਂ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਾਡੀ ਐਸਐਸਪੀ ਤੋਂ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਜਲਦ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦੁਵਾਇਆ ਜਾਵੇ ।

  • ठंड का कहर : पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से बढ़ेगी शीतलहर

    नई दिल्ली :  दिसंबर की आज 17 तारीख है और महीने का आधा हिस्सा बीत चुका है और अब  ठंड भी धीरे-धीरे अपने पूरे शबाब पर आने लगी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंडसे दिन ढ़लते ही ठिठुरन बढ़ रही है। पहाड़ी इलाके में बर्फबारी जारी है तो वहीं पहाड़ों की तलहटी इलाकों में शीतलहर बढ़ती जा रही है। दक्षिणी राज्यों में  बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ ही कोहरे की धुंध भी देखी जा रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। 25 दिसंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

    जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग के मुताबिक 18 दिसंबर से पहाड़ों से गुजरती हुई ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंच सकती हैं। स्काईमेट के अनुसार,  ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जो जम्मू और कश्मीर की पहाड़ियों और 17 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी ला सकता है। हिमाचल प्रदेश में आज बर्फबारी की उम्मीद है। इसका असर दिल्‍ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है।

  • बड़ा हादसा : ढाबे में घुसा बेकाबू ट्रक, 3 की मौ’त, 3 घायल

    नई दिल्ली : यूपी के इटावा-कानपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ढाबे में घुसे बेकाबू ट्रक ने आधा दर्जन लोगों को कुचला दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना मानिकपुर मोड की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसएसपी समेत सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    शराब के नशे में धुत्त था ट्रक ड्राइवर

    हादसे के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाया जा सका। एसएसपी की मानें तो ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में धुत्त था। हादसे के बाद फिलहाल मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं, घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

    दिल्ली की ओर जा रहा था ट्रक

    इटावा नेशनल हाईवे नंबर- 2 पर एकदिल थाने के अंतर्गत देर रात कानपुर की ओर से आ रहा एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे एक चाय के खोखे के साथ ही उसके आस-पास बनी हुई सड़क किनारे झोपड़ी में जा घुसा, जिसके नीचे आकर 3 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झारखंड नंबर का ट्रक दिल्ली की ओर जा रहा था। हादसे की खबर की जानकारी होते ही पूरा प्रशासनिक अमला, जिसमें जिलाधिकारी अवनीश राय, इटावा एसएसपी संजय कुमार वर्मा के साथ ही कई थानों की पुलिस के साथ ही एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंचे।

  • आज का राशिफल, 17 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 17 दिसंबर 2023

    आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 35 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 54 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट से पंचक शुरू हो जाएंगे। आज श्री राम विवाहोत्सव भी मनाया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। कुछ लोग आपके किसी काम में मदद भी कर सकते हैं। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आप किसी काम को नये सिरे से। शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम से आपकी लम्बी यात्रा हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिलकर अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको आज काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा, आप किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर मिलेंगे। इस राशि के जो लोग मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं। उनके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप कोई नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपके लिए शुभ दिन है। घर में खुशियां बनी रहेंगी। आज शत्रु पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे।

    कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी कोई कविता लोगों को काफी पसंद आएगी। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका ताल मेल अच्छा बना रहेगा, घर का फैंसी डेकोरेशन करवाने का मन बना सकते हैं। आपको किसी जरूरी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा, आपका बिगड़ता काम बन जायेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। स्टूडेंट आज कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं।

    सिंह राशिः आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको मनपसंद काम दिया जा सकता है। काम करने में मन लगा रहेगा। आपसे एक्सपर्ट के तौर पर।सलाह ली जा सकती है। इस राशि के लोगों की प्राइवेट नौकरी में प्रमोशन के साथ ही।इनकम बढ़ने के भी चांस नजर आ रहे हैं। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों का दिन राहत से भरा रहेगा। बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं।

    कन्या राशिः आपके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। आप खुद भी अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जाने का अच्छा मौका है, किसी रेस्टोरेंट जयेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग लेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह ले सकते हैं, सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकती है। आपको काम में मुनाफा मिलेगा।

    तुला राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके सभी काम समय से पूरे होंगे।ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद होगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। कठिन विषयों को समझने के लिए अपने सिनीयर की मदद लेंगे। आज आप घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद भी ले सकते हैं। रिश्ते बेहतर रहेंगे।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन जीवन में।किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा। जीवनसाथी कोई बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं जिससे परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्रांग रहेंगे। इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। इस राशि के जो मैनेजर पोस्ट के लोग है अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    धनु राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। काम की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते की बात घर पर चल सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगो का काम अच्छा चलेगा।दूसरे लोग भी आपकी योजना से प्रभावित होंगे। माता पिता से भविष्य की योजना के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं।

    मकर राशिः आज का दिन जीवन में अहम मोड़ लायेगा। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। कुछ मामलों में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। राइटर की कोई बुक पब्लिश होगी, जिसे लोगों का काफी प्यार मिलेगा। आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। नए कामों को करने में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। छात्रों के लिए आज का दिन उनके अनुकूल रहेगा।

    कुंभ राशिः आज का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। परिवार की उलझनों को सुलझाने में आपको मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक है।पढ़ाई में आ रही समस्याएं दूर हो जाएगी। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

    मीन राशिः आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान आज निकल जायेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। दिनभर मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर रख सकते हैं। लोग आपकी बातों को इम्पोर्टेंस देंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रसाशनिक कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी।

  • जालंधरः नशे में धुत्त DSP दलबीर ने चलाई गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल,देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  कपूरथला रोड़ पर स्थित बस्ती इब्राहिम खां में देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब गांव के सरपंच भूपेंद्र के घर आए पीएपी में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह द्वारा हवा में फायर किए गए। जिसका गांव वालों ने जमकर विरोध किया। घटना की वीडियो भी सामने आई है जिसमें गांव निवासी डीएसपी पर बदसलूकी के आरोप लगा रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में सरपंच हंगामा होता देख पिस्तौल जेब में डाल रहा है। वहीं आरोप लगाए जा रहे है कि डीएसपी दलबीर सिंह ने डीड राइटर के बेटे पर फायर किया। घटना की सूचना गांव निवासियों ने पुलिस को दे दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी डीएसपी को हिरासत में ले लिया है।

    सरेआम फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से 2 खोल बरामद किए हैं। वहीं गांव वालों ने डीएसपी पर नशे में धुत्त होने के आरोप लगाए है। कपूरथला रोड़ पर स्थित गांव मंड से सटे बस्ती इब्राहम खां निवासी डीड राइटर गुरमेज ने बताया कि गांव के सरपंच के घर कार्यक्रम था। जहां पर लोग इकट्ठा थे। इस दौरान रात के समय उनका बेटा गुरजोत अपने दोस्तों के साथ वहां से गुजर रहा था कि रास्ता देने की बात पर कार्यक्रम में आए एक व्यक्ति ने उसके साथ विवाद करना शुरू कर दिया।

    गुरमेज का आरोप है कि खुद को पंजाब पुलिस का डीएसपी कहने वाले व्यक्ति ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली और फायर कर दिए। इस दौरान गांव निवासियों में मौजूदा सरपंच पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मौजूदा सरपंच की मौजूदगी में गांव में बाहर के लोग फायरिंग करेंगे तो गांव का माहौल तो खराब ही होगा।

    गुरमेज ने मुताबिक गांव के सरपंच ने उक्त व्यक्ति से रिवाल्वर छीन कर अपने पास रखी। गोली के दो खोल बरामद किए गए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि डीएसपी को दलबीर सिंह को हिरासत में लिया है, जोकि पीएपी मे तैनात है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।