ठंड का कहर : पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से बढ़ेगी शीतलहर

नई दिल्ली :  दिसंबर की आज 17 तारीख है और महीने का आधा हिस्सा बीत चुका है और अब  ठंड भी धीरे-धीरे अपने पूरे शबाब पर आने लगी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंडसे दिन ढ़लते ही ठिठुरन बढ़ रही है। पहाड़ी इलाके में बर्फबारी जारी है तो वहीं पहाड़ों की तलहटी इलाकों में शीतलहर बढ़ती जा रही है। दक्षिणी राज्यों में  बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ ही कोहरे की धुंध भी देखी जा रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। 25 दिसंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक 18 दिसंबर से पहाड़ों से गुजरती हुई ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंच सकती हैं। स्काईमेट के अनुसार,  ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जो जम्मू और कश्मीर की पहाड़ियों और 17 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी ला सकता है। हिमाचल प्रदेश में आज बर्फबारी की उम्मीद है। इसका असर दिल्‍ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *