Blog

  • पंजाबः मामूली विवाद के चलते भाई ने किया भाई का कत्ल

    पंजाबः मामूली विवाद के चलते भाई ने किया भाई का कत्ल

    जगराओंः सिद्दवांबेट के अधीन आते गिद्दड़विंडी के गांव सोढीवाल गांव में देर रात झगड़े दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चौकी गिद्दड़विंडी के इंचार्ज राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि 52 वर्षीय बलजीत सिंह और उसका बड़ा भाई 58 वर्षीय कुलदीप सिंह माता और परिवार के साथ एक ही घर में रहते है। बलजीत सिंह दिव्यांग है और वैसाखियों के सहारे चलता है। उसकी शादी नहीं हुई है। बलजीत के गांव की ही एक औरत के साथ संबंध है और वह उस औरत को घर लेकर आता था। जिसका कुलदीप सिंह और उसकी पत्नी व बच्चों ने विरोध किया।

    लेकिन देर रात फिर बलजीत सिंह उस औरत को घर लेकर आया, जिसके कारण दोनों भाईयों में झगड़ा हो गया। झगड़े दौरान बलजीत सिंह ने अपने बड़े भाई कुलदीप पर डंडे से हमला कर दिया। जिस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कुलदीप सिंह की 3 बेटियां और एक बेटा है। जिनमें एक की शादी हो चुकी है और बेटा विदेश में रहता है। घर में बुजुर्ग माता है। पुलिस ने बलजीत सिंह खिलाफ थाना सिद्दवांबेट में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है और उक्त आरोपी से पूछताछ जारी है। 

  • पठानकोट का युवक विदेश के जंगलों में हुआ लापता, केंद्र और राज्य सरकार से की अपील, देखें वीडियो

    पठानकोट का युवक विदेश के जंगलों में हुआ लापता, केंद्र और राज्य सरकार से की अपील, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः रोजी-रोटी कमाने के लिए कई नौजवान अपना देश छोड़ विदेशों का रुख कर रहे हैं लेकिन गलत एजेंटों के हाथों में फंस कर कई लोग अपना जीवन तक दांव पर लगा देते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जिला पठानकोट के सियोंटी गांव में यहाँ पर एक युवक करण सिंह (28) जो रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेश गया था, जो कि बेलारूस के जंगलों में लापता हो गया। लापता हुए युवक की आखिरी बार 15 मार्च को अपने परिवार के साथ बात हुई थी जिसके बाद परिवार से कोई सम्पर्क न हो सका।  परेशान माता-पिता ने राज्य और केंद्र सरकार से अपने बेटे के बारे में पता लगाने और उसे वापस पंजाब लाने में मदद करने की अपील की।

    इस सम्बंधी बातचीत करते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। जिसमें से उनका बड़ा बेटा करण सिंह काम की तलाश में इस साल जनवरी महीने में किसी एजेंट के माध्यम से स्पेन जाने के लिए मिला था। एजेंट ने उनसे 14 लाख रुपए की मांग की एवं वायदा किया कि करण को सीधे रास्ते से स्पेन भेजा जाएगा। करण 10 जनवरी को स्पेन की फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचा लेकिन एजेंट ने करण सिंह एवं अन्य नौजवानों को दुबई उतरवा दिया, कुछ दिन दुबई रहने के पश्चात उन्हें दिल्ली वापस लाया गया। जहां से बस के जरिए लखनऊ भेज दिया। 

    रघुनाथ सिंह ने बताया कि लखनऊ हवाई अड्डे से इन बच्चों को रूस भेज दिया गया एवं रूस से सभी नौजवानों को एक टैक्सी में बिठाकर बेलारूस के जंगलों में छोड़ दिया गया। जहां पर वह कई दिनों तक भटकते रहे। 15 मार्च 2023 को परिवार की करण के साथ आखरी बातचीत हुई। जिस दौरान उसने बताया कि वह 4 दिनों से बिना कुछ खाए पिए भटक रहे हैं। जिसके बाद परिवार का करण से कोई संपर्क नहीं हो पाया। करण के साथ गए उसी के गांव के एक लड़के को वहाँ के सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़कर वही एक कैंप में रखा गया है, लेकिन करण के बारे में अभी तक कोई खबर नहीं मिल पाई। करण के परिवारिक मेंबरों ने बताया कि अन्य लड़कों से पता चला कि बेलारूस के जंगल में करण उनसे बिछड़ गया था।परिवार ने केंद्र एवं पंजाब सरकार से गुहार लगाते हुए उनके बेटे को वापस लाने की अपील की एवं ऐसे एजंटों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की।

  • जालंधरः सरकारी स्कूल से लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार

    जालंधरः सरकारी स्कूल से लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार

    1 सप्ताह पहले भी हुई थी स्कूल में चोरी

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर शहर में सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने पंजाब पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल भी तैनात किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद बेखौफ होकर चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। देर रात आदमपुर के गांव उच्चा के सीनियर सैकेंडरी स्कूल और सरकारी प्राइमरी स्कूल को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि लुटेरें करीब ढाई लाख का सामान लेकर फरार हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसीपल जीवन कुमार कटारिया ने बताया कि जब वह सुबह स्कूल पहुंचे तो पता चला कि देर रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।

    दरअसल, जब वह आए तो देखा कि कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि 3 एलसीडी स्क्रीन, करीब 32000 का साउंड सिस्टम, 3 पंखे, 2 गैस सिलेंडर, कैमरे का डीवीआर, 7 स्टील की टूटियां, टोनर, स्पोर्ट्स का सामान और मिड डे मील तैयार करने वाले बर्तन चोर लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले स्कूल में चोरी हुई थी और उस दौरान चोर 3 सिलेंडर ले गए थे।

    प्रिंसीपल ने कहा कि उस समय भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई और बीती रात चोर करीब ढाई लाख का लेकर फरार हो गए। इस संबंध में एसएचओ पतारा के हरिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच एसआई जसपाल सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः रिंग रोड पर मिक्सर ट्रक में लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः रिंग रोड पर मिक्सर ट्रक में लगी आग, देखें वीडियो

    मलोटः बठिंडा-मलोट रिंग रोड पर मिक्सर ट्रक में भीषण आग लग गई। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बचा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग इतनी भयानक थी कि इस दौरान गाड़ी से धमाके की आवाजे आ रही थी और आग का धुंआ दूर-दूर से दिखाई दे रहा था। हालांकि गाड़ी को आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः आप पार्टी के ब्लॉक प्रधान, प्रदेश संयुक्त सचिव समेत 7 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

    पंजाबः आप पार्टी के ब्लॉक प्रधान, प्रदेश संयुक्त सचिव समेत 7 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

    लुधियानाः जिले से आप पार्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, थाना सदर खन्ना की पुलिस ने आप पार्टी के चार ब्लॉक प्रधान, प्रदेश संयुक्त सचिव समेत आप के नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार रिकी मेकर पुत्र राजिंदर कुमार निवासी माता रानी मोहल्ला हॉल दुकान रिकी मोबाइल स्टोर मेन बाजार खन्ना व पंकज उर्फ ​​प्रदीप निवासी बिला वाली छप्पडी हाल दुकान पंकज गारमेंट एंड एवन गारमेंट ने बताया कि उनकी उक्त बाजार में दुकानें हैं।

    वह अपनी दुकानों में मुरम्मत का काम करवा रहे थे कि गुरदीप सिंह दीपू राज्य संयुक्त सचिव आप निवासी लालहेड़ी रोड खन्ना, सुखविंदर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण निवासी लालहेड़ी, वरिंदर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष देहात गोह, राजवीर शर्मा शहरी अध्यक्ष खन्ना निवासी लालहेड़ी रोड खन्ना, तरिंदर गिल शहरी अध्यक्ष खन्ना निवासी कृष्णा नगर खन्ना, राज कुमार जसल अध्यक्ष यूथ खन्ना निवासी पीरखाना रोड खन्ना, प्रशांत डांग वार्ड नंबर 21 खन्ना यह सब उनकी दुकानों में जबरन घुस गए। जिन्होंने दुकानों में घुसकर उनका काम रोक दिया।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्हें दुकानों के अंदर बंदी बनाकर रखा और जबरन दबाव बनाकर रुपयों की मांग करने लगे। इस दौरान शोर शराबा होने पर वहां लोग एकत्रित हो गए जिसके चलते सभी मौके से भाग गए। पुलिस ने उक्त आप नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक आप नेताओं को पुलिस ने रात में गिरफ्तार किया था। इसकी पुष्टि डीएसपी खन्ना करनैल सिंह ने की।

  • विधायक देवेंद्र भुट्टो के प्रयासों से कुटलैहड़ को मिला खेल मैदान, दो माह के भीतर बनकर होगा तैयार

    विधायक देवेंद्र भुट्टो के प्रयासों से कुटलैहड़ को मिला खेल मैदान, दो माह के भीतर बनकर होगा तैयार

    10 कनाल भूमि में बनाए जायेंगे विभिन्न खेल मैदान

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा उभारने के लिए प्रशासन द्वारा खेल के मैदान का निर्माण आरंभ कर दिया गया है। खेल के मैदान के निर्माण के लिए शहर के नजदीक मुच्छाली पंचायत में चिल्ही गांव में भूमि के समतलीकरण के लिए चार लाख की किस्त जिलाधीश के निर्देशों के बाद बंगाणा प्रशासन ने जारी कर दी है। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी ने पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय पटवारी को लेकर मैदान के निर्माण के लिए भूमि मार्क कर दी है। इस खेल के मैदान का निर्माण करीब 10 कनाल भूमि में किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलों के मैदान बनाए जाएंगे। भूमि की अलॉटमेंट होने के बाद बंगाणा के युवा वर्ग में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

    2 महीने के भीतर इस मैदान को बनाकर युवाओं को किया जायगा सुपुर्द

    प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक 2 महीने के भीतर इस मैदान को बनाकर युवाओं के सुपुर्द कर दिया जाएगा। किसी भी शहर, गांव, प्रदेश व देश की उन्नति में युवा वर्ग की अहम भूमिका होती है उसके लिए युवा वर्ग तंदुरूस्त नशों से दूर हो तभी युवा इसमें अपनी भागीदारी दर्ज करवा सकता है। खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके साथ युवा जहां एक ओर अपने आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं वहीं इससे मानसिक रूप से भी युवा तंदुरूस्त रह सकता है। अब तक यहां पर कोई खेल मैदान होने के कारण बहुत से युवा अपनी खेल प्रतिभा को दबाकर अपनी युवा आयु को निकाल चुके हैं लेकिन अगर अब भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो आगे भी युवा अपनी खेल प्रतिभा को दबाकर बैठे रहेंगे। क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को उभारने के लिए क्षेत्र में कोई भी खेल मैदान नहीं है जो कि समय की सबसे बड़ी जरूरत है। सरकार ने युवाओं के विषय को ध्यान में रखते हुए बंगाणा में खेल के मैदान का निर्माण कार्य आराम करने के लिए किस जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि आज अलग अलग खेलों के माध्यम से भारत के युवाओं ने विश्व में नाम कमाया है जिससे देश का भी नाम रोशन हुआ है। युवाओं को इतनी बड़ी ऊंचाई पाने के लिए किसी बड़े शहर में होना जरूरी नहीं है बल्कि युवाओं की अपनी मेहनत व लगन से खेल को खेल भावना से खेल कर कुटलैहड़ व अपना नाम रोशन करना होगा। खंड अधिकारी सुरेंद्र जेटली ने कहा कि बंगाणा में खेल के मैदान के निर्माण के लिए भूमि मार्क कर दी गई है एक या दो माह के भीतर खेल के मैदान को बनाकर युवाओं को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

    खड्ड में करवाते आये है खेल प्रतियोगिताएं,नहीं है अभी तक कोई खेल मैदान

    ज्ञात रहे उपमण्डल बंगाणा में अभी तक कोई खेल मैदान नहीं है। और युवा वर्ग जो खेल प्रतियोगताओ से जुड़े है। आज तक लुंखरी खड्ड में खेल प्रतियोगिताएं करवाये आ रहे है। हालांकि उपमण्डल बंगाणा के आसपास दर्जनों कनाल भूमि सरकारी है। लेकिन फिर भी बंगाणा का युवा वर्ग जो खेल प्रतियोगिताओं में रुचि रखते है। उन्हें कोई खेल मैदान नसीब नहीं हुआ था। चुनावों में विधायक देवेन्द्र भुट्टो  ने खेल मैदान बनाने का वादा किया था। जो पूरा होता नजर आ रहा है। 

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि हमनें खेल मैदान की बात राज्य के खेल मन्त्री बिक्रमदित्य सिंह से की थी। और उन्होंने बंगाणा के डुमखर में खेल मैदान बनाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए धन भी मुहैया करवा दिया है। दो माह में खेल मैदान बनाकर युवाओं को समर्पित होगा। 

  • मोटे अनाज़ की महत्ता बारे कृषि सखियों को किया जागरूक

    मोटे अनाज़ की महत्ता बारे कृषि सखियों को किया जागरूक

    ऊना / सुशील पंडित :  विकास खंड ऊना में कृषि विभाग द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें कृषि सखियों को मोटे अनाज बारे जानकारी दी गई। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ प्यारो देवी ने किसानों को मोटे अनाज की गुणवत्ता और मोटे अनाज में उपलब्ध पोषक तत्वों बारे जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय उपमहाद्वीप में पोषक मोटे अनाजों (कोदा, कांगणी, सांवा, चैलाई, कुटकी) इत्यादि का इतिहास 5 हज़ार वर्ष से भी पुराना माना जाता है। ये पोषणयुक्त मोटे अनाज हमारे भोजन का केंद्र बिंदु थे लेकिन समय के साथ अन्य अनाजों ने इनका स्थान ले लिया। 

    उन्होंने बताया कि देश की खाद्य सुरक्षा को बल मिला लेकिन पोषण की समस्या बढ़ती चली गई। अन्य अनाजों के उत्पादन पर जलवायु परिवर्तन का असर कम उत्पादन और बढ़ती जागत के रूप में देखा गया, वहीं ये पुराने अनाज जलवायु के अनुकूल हैं और सूखे की स्थिति में भी बिना किसी लागत के साथ उच्च उत्पादन देते हैं। पोषणयुक्त अनाजों के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है ताकि इन्हें बचाए रखने और आगे बढ़ाने का काम किया जा सके। उन्हांेने कृषि सखियों से आहवान किया कि संबंधित गांव के किसानों को मोटे अनाज की खेती करने की ओर प्रेरित करें तथा उन्हें इनकी महत्वत्ता बारे विस्तापूर्वक बताकर जागरूक करें। 

  • राजकीय महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य  सतदेव भारद्वाज सेवानिवृत्त 

    राजकीय महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य  सतदेव भारद्वाज सेवानिवृत्त 

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय उत्कृष्ट महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य के पद पर कार्यरत सतदेव भारद्वाज आज सेवानिवृत्त हो गए।  महाविद्यालय के मीडिया सम्नवयक डॉ. के. के. पाण्डेय ने बताया कि स्व. श्री दौलत राम भारद्वाज व स्वर्गीय श्रीमती राम प्यारी देवी के घर 10 अप्रैल, 1965 को जालंधर में जन्में कार्यवाहक प्राचार्य सतदेव भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में लगभग 34 वर्षों की सेवा देने के बाद 29 अप्रैल, 2023 को  सेवानिवृत्त हुए। उनकी स्नातक की शिक्षा डीएवी कॉलेज जालंधर तथा स्नातकोत्तर भौतिक विज्ञान की शिक्षा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर पंजाब से हुई। कार्यवाहक प्राचार्य भारद्वाज ने 05 मई, 1989 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार (कुल्लू) से बतौर प्रवक्ता भौतिक विज्ञान विषय में अध्यापन कार्य शुरू किया था। आपका चयन वर्ष 1995 में उच्च शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान में हुआ। 13 दिसंबर, 1995 को आपने राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर (शिमला) में पदभार ग्रहण किया। आपने अपने सेवा काल में कई महाविद्यालयों में अध्यापन कार्य किया। आप अप्रैल 2022 से अद्यावधि तक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में कार्यवाहक प्राचार्य पर पर कार्यरत रहे। 

    महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य ने सभी छात्रों, प्राध्यापकों, स्थानीय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों तथा मीडिया से जुड़े पत्रकार बंधुओं के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, सेवानिवृत्त प्राचार्य, सेवानिवृत्त प्राध्यापक तथा वर्तमान में कार्यरत प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहें।

  • दर्दनाक: 8वीं के छात्र की निर्मम हत्या, स्कूल यूनिफॉर्म में मिला शव

    दर्दनाक: 8वीं के छात्र की निर्मम हत्या, स्कूल यूनिफॉर्म में मिला शव

    नई दिल्लीः बदरपुर के मोलड़बंद इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां स्कूल के लिए घर से निकले 12 वर्षीय बच्चे का शव बुरी तरह से पत्थरों से कुचला हुआ एक नाले में मिला है। शव के पास में ही खून से सने कुछ पत्थर व खून से सना एक गमछा भी बरामद हुआ है। बच्चे ने स्कूल का ड्रेस पहन रखा है और मौके से उसका स्कूली बैग और कुछ कॉपी व किताबें भी मिली हैं। स्कूली बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में इसे लेकर काफी रोष है। मृतक की पहचान बदरपुर के मोलड़बंद गांव स्थित बिलासपुर कैंप के रहने वाले सौरभ के रूप में हुई है।

    सौरभ ताजपुर पहाड़ी स्थित दिल्ली नगर निगम के स्कूल में आठवीं का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मौके से मिले खून से सने पत्थरों व परिवार से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। परिवार के अनुसार, वह बृहस्पतिवार को स्कूल जाने के लिए निकला था लेकिन घर वापस नहीं लौटा जिसके बाद उन्हें बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली। वहीं, मामले में प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, दो लड़कों ने बच्चे को वहां मारकर फेंक दिया। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को कॉल कर दी।

    पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि 27 अप्रैल रात 8.20 बजे बदरपुर थाने में एक बच्चे को बदरपुर के मोलड़बंद स्थित खाटूश्याम पार्क के पास नाले में दो लड़कों द्वारा मारकर फेंकने की सूचना मिली। कॉलर महिला ने पुलिस को बताया कि बच्चे का शव नाले में पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस को खाटूश्याम पार्क और ताजपुर रोड गांव के बीच स्थित एक नाले में एक 12-13 साल की उम्र के बच्चे का शव मिला। बच्चे ने स्कूल का ड्रेस पहन रखा था। पास में ही बच्चे का स्कूली बैग और कुछ किताबें व कॉपियां भी पड़ी हुई थीं। वहीं, बच्चे का शव नाले में नीचे डूबा हुआ था। स्कूल बैग से थोड़ी ही दूरी पर खून से सने चार-पांच पत्थर और खून में सना एक सफेद गमछा भी पड़ा हुआ था।

    मौके पर पहुंची क्राइम टीम ने मौके से सभी जरूरी सुबूत जुटाए और महत्वपूर्ण सुबूतों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक सौरभ के सिर पर पत्थरों से बुरी तरह वार किया गया है और कई सारे घाव पाए गए हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मौके से मिले सुबूतों और परिवार से पूछताछ के आधार पर आरोपितों की तलाश के लिए छानबीन कर रही है।

  • पंजाबः 2 मई से सरकारी दफ्तरों के समय में होगा बदलाव, नए आदेश की कॉपी जारी 

    पंजाबः 2 मई से सरकारी दफ्तरों के समय में होगा बदलाव, नए आदेश की कॉपी जारी 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा मंगलवार यानी 2 मई से सभी सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव के आदेश को लेकर पत्र जारी किया गया है। सरकार के कार्मिक विभाग ने इस पत्र में 2 मई से सभी सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव की जानकारी दी है। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव की घोषणा की थी। यह नया समय 2 मई से बदला जाएगा। सीएम मान ने बताया कि 2 मई से कार्यालय सुबह 7ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा था कि पंजाब की सरकार नई सोच की सरकार है। हर दिन लोगों के हक में कुछ न कुछ नए फैसले लिए जा रहे हैं ताकि लोगों की मुश्किलें कम हों।