पंजाबः 2 मई से सरकारी दफ्तरों के समय में होगा बदलाव, नए आदेश की कॉपी जारी 

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा मंगलवार यानी 2 मई से सभी सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव के आदेश को लेकर पत्र जारी किया गया है। सरकार के कार्मिक विभाग ने इस पत्र में 2 मई से सभी सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव की जानकारी दी है। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव की घोषणा की थी। यह नया समय 2 मई से बदला जाएगा। सीएम मान ने बताया कि 2 मई से कार्यालय सुबह 7ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा था कि पंजाब की सरकार नई सोच की सरकार है। हर दिन लोगों के हक में कुछ न कुछ नए फैसले लिए जा रहे हैं ताकि लोगों की मुश्किलें कम हों।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *