Blog

  • राखी सावंत की मां का हुआ निधन

    राखी सावंत की मां का हुआ निधन

    नई दिल्ली : एक्ट्रेस राखी सावंत को हमेशा ही लोगों को एंटरटेन करते देखा गया है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह किसी न किसी वजह से परेशान रही हैं। कभी उनकी परेशानी का कारण आदिल खान से उनकी शादी रही, तो कभी उनकी मां जया सावंत की बिगड़ी तबीयत। हालांकि बीच में हालात कुछ ठीक भी हुए। लेकिन 28 जनवरी की शाम उनके लिए बुरी खबर लेकर आई। राखी सावंत की मां का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से राखी सावंत की मां टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें ब्रेन ट्यूमर और कैंसर की शिकायत थी। राखी सावंत ने बिग बॉस मराठी शो से बाहर आने के बाद अपनी मां की बिगड़ी तबीयत की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वह शो से बाहर निकलने के बाद सीधे अस्पताल पहुंची थी, जहां से वीडियो शेयर कर उन्होंने दिखाया कि उनकी मां की तबियत कितनी खराब है।

    राखी सावंत समय-समय पर अपनी मां से मिलने अस्पताल जाया करती थीं। उन्होंने एक वीडियो में मुकेश अंबानी का शुक्रिया अदा किया था। राखी सावंत ने बताया था कि उनके मां के इलाज के लिए अंबानी ने उनकी फाइनेंशली मदद की। इलाज के लिए पैसे कम करवाने के लिए बात की थी।

  • आज का राशिफल, 29 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 29 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। परिवार में कोई सदस्य आपको कोई सरप्राइस दे सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग उसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपकी अपने करीबियों से आज घनिष्ठता बढ़ेगी और आप सभी से मधुर व्यवहार बनाए रखें, नहीं तो आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है। माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहें।
    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप विदेश की यात्रा पर जाने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों का काम धीमा रहेगा और आपके कुछ मामले लटक सकते हैं। आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में छोटों की कुछ गलतियों को बड़प्पन दिखाते भी माफ करेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग कुछ बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। कानूनी मामलों में आप पूरी सावधानी बरतें।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आयेगा और आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए सराहना भी मिल सकती है। आपको अपने किसी संपत्ति के सौदे को बहुत ही सोच विचार करना होगा, नहीं तो उसमें आपको कोई समस्या आ सकती है। प्रेम जीवन जी लोगों का अपने साथी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद पनप सकता है, लेकिन आप उसमें बहुत ही सावधानी बरतें। संतान को विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने का कोई मौका मिल सकता है। आपके अपने किसी मित्र से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो आपको आसानी से मिल जाएगी।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका अपने परिजनों से प्रेम और स्नेह बना रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की आज वेतन वृद्धि हो सकती है और आपके नेतृत्व क्षमता बढे़गी। आपको कुछ मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका भी मिल सकता है। आपको किसी काम को लेकर चिंता सता सकती है। आपकी अपने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। बिजनेस की गति धीमी होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप कुछ जन कल्याण के कार्य से भी जुड़ेंगे और भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनों की सीख व सलाह पर चलेंगे और आपका अध्यात्मिकता में भी वृद्धि होगी। आपके लाभ का प्रतिशत भी अच्छा रहेगा। आपने यदि किसी पर अधिक विश्वास किया था, तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है और किसी काम के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है। अपने निजी मामलों में भी पूरी रुचि रखेंगे और कुछ नए अनुबंधों से आपको लाभ मिल सकता है, जो लोग लॉटरी अथवा शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं, उन्हें ज्यादा धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप उसे छोटे-मोटे पार्टटाइम काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपने यदि साझेदारी में किसी काम की शुरुआत की, तो उसमें आप अपने पार्टनर से सलाह मशवरा करके ही कोई निर्णय लें। काम की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा काम मिल सकता है। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें और घर परिवार में आपको किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज आपको अति उत्साहित होने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप किसी मुकाम पर पहुंच सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है और उनके कामों में भी वृद्धि होगी। आपको कुछ निजी मामलों में सावधान रहना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों के कारण जाने जाएंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा और उन्हें कोई बड़ी रैली करने को मिल सकती है। आपको  अपनी किसी पुरानी गलती को नहीं दोहराना है, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है। 

    धनु राशिफल। आज आपको किसी काम में बहुत ही सोचविचार कर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियो को अपने गुरुजनों की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोग लोगों को कोई अच्छा काम मिलेगा। आपको अपने सहकर्मियों के साथ काम करके अच्छा लाभ मिलेगा और किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले उसके नियमों को अच्छी तरह पढ़ लें, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने की उम्मीद दिख रही है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए बहुत ही सर्तकता बरतने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाने का मौका मिलेगा और आपके कुछ आर्थिक गतिविधियों में तेजी रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कुछ मित्रों से मुलाकात हो सकती हैं, जिनसे आप अपने मन की कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। आज आपको सावधानी बरतनी होगी और बड़ों की बात का पूरा मान सम्मान रखेंगे।

    कुंभ राशिफल। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं और दान धर्म के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, जो लोग किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आर्थिक मामलों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनमें भी आपको निजात मिलेगी। संतान को संस्कारो व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए काम करेंगे और आपके अंदर मेलजोल की भावना भी आज बढ़ेगी, लेकिन आपको अपने मित्रों से विवेक में विनम्रता से बातचीत करनी होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे और परिवार में सदस्यों के साथ आप खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे. रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही खटास को आप उसे बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। आपकी अपने किसी दूर रह रहे परिजन से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

  • चोरी के रिवाल्वर सहित एक गिरफ्तार

    चोरी के रिवाल्वर सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना 4 की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिफ्तार किया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गत दिवस जरनैल सिंह वासी गांव सफदरपुर खोले दसूहा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपनी गाड़ी नंबर पीबी 07 बी-वाई 9396 सिविल अस्पातल के जच्चा बच्चा वार्ड के बाहर गाड़ी पार्किंग की थी, गाड़ी के डैशबोर्ड में उसका रिवाल्वर भी था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया था। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अजय कुमार पुत्र चरणजीत सिंह वासी बस्ती दानिशमंदा को चोरी के रिवाल्वर सहित काबू कर लिया। 

  • पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना लोहियां की पुलिस ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लब्भा पुत्र जीवन सिंह वासी अस्मेलपुर के रूप में हुई है। एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने 26 जनवरी के संबंध में पुलिस पार्टी सहित स्पैशल नाकाबंदी गांव फतेहपुर भंगवां के नजदीक की हुई थी, इसी दौरान उक्त आरोपी पैदल आता दिखाई दिया।

    पुलिस ने जब आरोपी को रुकने का इशारा किया तो उसने पहला फायर हवा में किया और दूसरा पुलिस पार्टी पर किया। इस दौरान इंसपैक्टर सुरजीत सिंह ने भी अपनी सर्विस पिस्टल से आरोपी के ऊपर फायर किया जो उसके बायं पर लगा। तभी पुलिस पार्टी ने आरोपी को काबू कर लिया। इस मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मियों को चोटें भी लगी। पुलिस ने आरोपी से 2 पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद कर उसे जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। आरोपी को आज सिविल अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग किस इरादे से की  जिसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

  • दुबई और शारजाह में बसे भारतीयों के लिए अच्‍छी खबर

    दुबई और शारजाह में बसे भारतीयों के लिए अच्‍छी खबर

    नई दिल्ली : दुबई और शारजाह में बसे भारतीयो के लिए अच्‍छी खबर है। यहां पर भारतीय आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता, बीएलएस इंटरनेशनल सर्विस लिमिटेड की तरफ से अब पूरे हफ्ते पासपोर्ट के काम को पूरा किया जाएगा। सेंटर की तरफ से तय किया गया है कि रविवार सहित सप्ताह के सभी सातों दिन पासपोर्ट और वीजा संबंधी सेवाओं के लिए आवेदन जमा करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

    26 जनवरी को भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यह बड़ा फैसला किया गया है। भारत के कांसुलर जनरल डॉ. अमन पुरी ने इस बारे में और जानकारी दी। उन्‍होंने कहा, ‘ मैं आपकी भलाई और कल्याण के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता हूं। पिछले हफ्ते से ही इस दिशा में काम किया जा रहा है। इसके तहत पासपोर्ट और वीजा सेवाओं के लिए आउटसोर्स सेवा प्रदाता सप्ताह में सभी दिन काम करने लगा है।’ यह 20 से अधिक देशों में काम करता है।  डॉ. पुरी ने बताया कि दूतावास की तरफ से ओपन डोर नीति को अपनाया जा रहा है। इसके तहत हर भारतीय नागरिक दूतावास आ सकता है और किसी भी मुद्दे पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

  • कांग्रेस सत्ता में आते ही अपने किए वायदे से मुकरी: हरपाल गिल

    कांग्रेस सत्ता में आते ही अपने किए वायदे से मुकरी: हरपाल गिल

    ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा जनता को वोटों के लिए ठगती आई है और इस विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने महिलाओं के साथ धोखा करते हुए वोट हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि 18 से 60 साल उम्र की हर महिला 1500 रुपए देने का ऐलान करने वाली कांग्रेस सत्ता में आते ही अपने किए वायदे मुकर गई है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हर चुनावी सभा में दिए अपने भाषण को अब याद करना चाहिए जब उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही 18 से 60 वर्ष उम्र की प्रत्येक महिला को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल मात्र वोट हासिल करने के लिए देवभूमि की महिला शक्ति से झूठा वायदा किया और अब सत्ता में आते ही अपनी असलियत पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर हाल में अपना किया वादा पूरा करना चाहिए और 18 से 60 वर्ष उम्र की प्रत्येक महिला को 1500 रुपए प्रतिमाह देने चाहिए। यदि कांग्रेस अपना वायदा पूरा नहीं कर सकती तो कांग्रेस को सत्ता में बने रहने का कोई भी नैतिक अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पूर्व महंगाई का हल्ला मचा कर भी जनता को बरगलाने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही महंगाई को बढ़ाने का काम किया है। डीजल के दामों में बढ़ोतरी और इसके अतिरिक्त प्रदेश की जनता पर जिस तरह महंगाई का बोझ लादा जा रहा है, जनता प्रदेश सरकार के एक महीने के कार्यकाल में ही तंग आ चुकी है।

  • 1 फरवरी से सड़कों पर नहीं दिखेंगी पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियां, आदेश जारी

    1 फरवरी से सड़कों पर नहीं दिखेंगी पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियां, आदेश जारी

    नोएडाः दिल्ली से सटे नोएडा में अब 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी गाड़ियों के खिलाफ 1 फरवरी से अभियान चलेगा। अगर पेट्रोल और डीजल की पुरानी गाड़ियां सड़कों पर नजर आईं तो उन्हें जब्त किया जाएगा। शासन की सख्ती के बाद से गौतमबुद्ध नगर ARTO ने अब यह कदम उठाया और जब्तीकरण के लिए परिवहन विभाग ने 6 टीमें बनाई हैं। बता दें कि 1 फरवरी 2022 को परिवहन विभाग की तरफ से पुरानी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया जा चुका है।

    ARTO प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने अवधि पूर्ण हो चुके 1 लाख 19 हजार वाहनों को नोटिस भेजा है, जिसमें 23 सरकारी गाड़ियां भी शामिल हैं जो नियमों की अनदेखी कर रही हैं। इनमें DM कार्यालय, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर, जिला न्यायालय, कमिश्नर ट्रेड टैक्स, फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट और सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर कार्यालय की गाड़ियां भी शामिल है।

    गौरतलब है कि पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से स्क्रैप पॉलिसी घोषित की गई थी। लेकिन इस पॉलिसी के प्रति दिलचस्पी ना दिखाने के बाद यह निर्णय परिवहन विभाग की तरफ से लिया गया है। इसके तहत गौतमबुद्ध नगर में यूपी 16 से यूपी 16 जेड से शुरू होने वाले नंबर इन 15 साल पुराने वाहनों की श्रेणी में आते हैं।

    ARTO प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि 1 लाख 19 हजार वाहनों को दो महीने पहले नोटिस भेजा गया है। उन्हें स्क्रैप पालिसी के तहत छूट या परिवहन विभाग की तरफ से एनओसी लेकर दूसरे जिले में वाहन ले जाने की अनुमति है। लेकिन इस पॉलिसी में दिलचस्पी वजह से अब जब्तीकरण की विशेष अभियान 1 फ़रवरी से चलाया जाएगा।

  • मेले में लगी आग, सिलेंडर फटने से कई श्रद्धालु झुलसे

    मेले में लगी आग, सिलेंडर फटने से कई श्रद्धालु झुलसे

    नई दिल्ली : प्रयागराज के माघ मेले में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां पर सिलेंडर फटने से आग लगी है। माघ मेले में तुलसी मार्ग पर भारद्वाज महोत्सव के पंडाल में सिलेंडर लीकेज के बाद वॉल फटने से हादसा हुआ है। इस आग में 5 श्रद्धालु झुलसे हैं और एक महिला की हालत गंभीर हैं। वहीं झुलसे हुए श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं और हादसे में टेंट, फर्नीचर भी जलकर राख हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया।

    वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने से मेले में अफरा-तफरी मच गई, अचला सप्तमी और शनिवार का दिन होने की वजह से मेले में काफी भीड़ रही। इसके साथ ही हादसे की वजह से मेले में जाने वाले हर रास्तों पर लंबा जाम लगा है।

    जानकारी के मुताबिक भंडारे का कार्यक्रम दौरान खाना बनाते वक्त सिलेंडर में कुछ लीकेज हुआ और सिलेंडर का जो पाइप है वहां पर आग लगने की वजह से जो लोग भोजन प्रसाद बना रहे थें, उनके हाथ झुलस गए हैं। घटना के बाद उनको तत्काल उपचार के लिए भेज दिया गया है और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

  • नॉर्थ हल्के में सियासी भूचाल: 50 लाख के सोसाइटी घोटाले मामले में आरोपी कांग्रेसी पार्षद विक्की कालिया ने किया सुसाईड, देखें वीडियो

    नॉर्थ हल्के में सियासी भूचाल: 50 लाख के सोसाइटी घोटाले मामले में आरोपी कांग्रेसी पार्षद विक्की कालिया ने किया सुसाईड, देखें वीडियो

    पढ़े पूरा मामला इन लोगों के खिलाफ लिखा सुसाइड नोट…

    जालंधर (अनिल/वरुण)। नॉर्थ हल्के में हुए सोसाइटी गबन मामले में आरोपी विक्की कालिया आज देर शाम सुसाइड नोट लिखकर जहर निगल लिया। जिसके बाद उन्हें नाजुक हालत में प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर इलाज शुरू किया मगर इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। 

    पार्षद विक्की कालिया द्वारा दो पेज का लंबा चौड़ा सुसाइड नोट लिखा है। जिस पर मुख्य तौर पर नॉर्थ हल्के के पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी सहित आधा दर्जन लोगों पर मौत के जिम्मेदार के इल्जाम लगाए हैं विक्की कालिया ने सुसाइड नोट में यहां तक खुलासा किया कि नॉर्थ हल्के में हुए सोसाइटी गबन मामले में उनसे 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही थी।

    जिसमें ₹15 लाख जर्ज तथा पुलिस को 50 लाख देने की बात हो रही थी। वह इस मामले में काफी हताश थे तथा कई बार इन लोगों से मदद भी मांगी मगर केडी भंडारी की ओर से उनके ऊपर काफी दबाव डाला जा रहा था। जिसके बाद उन्होंने विवश होकर यह कदम उठाया फिलहाल परिवार वालों ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है। 

    बता दें कि नॉर्थ हल्के में बीते 6 महीने पहले 50 लाख रुपए सोसाइटी गबन मामले में पार्षद दीपक शारदा के पिता सहित कई लोगों का नाम एफआईआर में दर्ज है तथा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया मगर हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद यह केस अंडर ट्रायल चल रहा है।

  • कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, सोनिया गांधी प्रचार से रहेंगी दूर

    कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, सोनिया गांधी प्रचार से रहेंगी दूर

    नेशनल डेस्कः आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को बाहर रखा गया है। त्रिपुरा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई दिग्गज चुनाव प्रचार करेंगे।

    कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी स्टार प्रचारक बनाया है। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी त्रिपुरा में कांग्रेस का प्रचार करते नजर आएंगे। गुजरात से जिग्नेश मेवानी, पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत भी इस लिस्ट में शामिल हैं ।