Home Himachal>Baddi Punjab : सुबह-सुबह एक्टिवा सवार हमलावरों ने Advocate पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

Punjab : सुबह-सुबह एक्टिवा सवार हमलावरों ने Advocate पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

0
Punjab : सुबह-सुबह एक्टिवा सवार हमलावरों ने Advocate पर चलाई गोलियां,  देखें वीडियो

अमृतसर :  एडवोकेट विनीत महाजन पर एक बार फिर हमला हुआ है। तकरीबन सुबह 8 बजे वे अपनी पत्नी के साथ घर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान एक्टिवा पर 2 अज्ञात आए और चार राउंड फायर कर फरार हो गए। विनीत महजान ने बताया कि सुबह वे गोपाल मंदिर में पूजा कर अपने होटल आशीर्वाद में आया था। उनकी पत्नी भी साथ थी। दोनों ने होटल में भी पूजा की और घर की तरफ निकल पड़े।

बटाला रोड पर आशीर्वाद होटल के साथ गोपाल मंदिर की तरफ जाने वाली गली से वे गुरज रहे थे। इसी दौरान संत सिंह सुखा सिंह पब्लिक स्कूल के आगे से वे गुजर रहे थे, इसी दौरान एक्टिवा पर आए 2 युवकों ने कार को ओवर टेक कर पिस्टल तान दी।आरोपियों ने 4 फायर उन पर किए। 2 गोलियां कार के शीशे पर लगी हैं, जबकि 2 गोलियां मिस हुई। पुलिस ने चारों खोल बरामद कर लिए हैं।

विनीत महाजन ने बताया कि उन्हें ये भी नहीं पता कि आरोपियों ने उनका पीछा कब करना शुरू किया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। SHO अनिल कुमार ने बताया कि विनीत महाजन के कुछ पुराने झगड़े हैं। शुरुआती जांच में ये हमला रंजिशन लग रहा है। सभी मामलों की जांच की जा रही है। फिलहाल जांच चल रही है। पुलिस ने मौके से 4 खोल बरामद किए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here