Home Himachal>Baddi पंजाब : बस ने कार को मारी टक्कर, एक की मौ’त, 2 घायल

पंजाब : बस ने कार को मारी टक्कर, एक की मौ’त, 2 घायल

0
पंजाब : बस ने कार को मारी टक्कर, एक की मौ’त, 2 घायल

अमृतसर : थाना कम्बो में बस और कार की टक्कर का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना कम्बो में बच्चों को स्कूल छोड़ते वक्त हुए हादसे में पिता की मौत हो गई । मृतक की पहचान हरदीप सिंह (27) के तौर पर हुई है। मृतक हरदीप सिंह के पिता मलूक सिंह निवासी बल खुर्द ने बताया की उसका छोटा बेटा हरदीप सिंह रोज की तरह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही हरदीप सिंह बच्चों को लेकर कार में घर से निकला तो उसके पीछे वह खुद भी बाइक लेकर किसी काम से जा रहे थे।

थोड़ी दूर जाकर अमृतसर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बस जिसने हॉर्न भी नही दिया और सीधा आकार उसके बेटे की कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार उसके बेटे हरदीप सिंह, उसके पौत्र निरवैर सिंह और जसकरण सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने हरदीप सिंह को मृतक घोषित कर दिया और बच्चों को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर, आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here