Home Himachal>Baddi पंजाबः BJP में शामिल होने को लेकर कांग्रेस सासंद गुरजीत औजला का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

पंजाबः BJP में शामिल होने को लेकर कांग्रेस सासंद गुरजीत औजला का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

0

अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं के एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं अमृतसर से सासंद गुरजीत औजला के भाजपा में शामिल होने की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी चल रही थी। इसी को लेकर आज सासंद गुरजीत औजला का बयान सामने आया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिन से उनके भाजपा में शामिल होने की झूठी खबरें चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वह इन खबरों का खंडन करते है। सासंद औजला ने कहा कि यह घटिया स्तर की राजनीति है, जो कि किसी से बयान लेने से पहले उसकी खबर चला देते है।

उन्होंने कहा कि एक मीडिया चैनल से इस खबर को लेकर उन्होंने एतराज जताया था। जिसके बाद उन्होंने कहा सासंद को कहा कि झूठी खबर चलाने के मामले में उक्त पत्रकार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि आज भी कुछ यू-टयूब के चैनल सहित कई उनके भाजपा में शामिल होने की झूठी खबरें फैला रहे है। सासंद ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2 बार उन पर यकीन किया, जिसके बाद उन्होंने 2 बार जीत हासिल की।

सासंद ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ डटकर खड़े है और तीसरी बार जो भी पार्टी का लीडर चुनाव में खड़ा होगा उसे जीत हासिल वह करवाएंगे। सासंद ने कहा कि इस घटिया पत्रकारिता और राजनीति से लोगों को गुरेज करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here